- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Won The Match Sri Lanka Eliminated From T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर
- Written By: संजय बिष्ट
NZ beat SL: सुपर-8 के इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को ...रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर भी हो गई है।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान टीम का सफर किया खत्म (फोटो- सोशल मीडिया)
SL vs NZ, T20 World Cup 2026 Match Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान श्रीलंका को सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। इस एकतरफा शिकस्त के साथ ही श्रीलंकाई टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना पूरी तरह टूट गया। टूर्नामेंट में उम्मीदों के साथ उतरी टीम निर्णायक मुकाबले में दबाव झेल नहीं सकी। कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति टीम के पक्ष में नहीं गई।
न्यूजीलैंड की संघर्ष से वापसी
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कीवी टीम ने 84 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मुकाबले पर पकड़ बना लेगा। हालांकि इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैक्कॉन्ची ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
New Zealand rise to the occasion in Colombo to keep their #T20WorldCup 2026 semi-final hopes alive 💪 📝: https://t.co/hMg2rAXfsc pic.twitter.com/cUmI1Uca22 — ICC (@ICC) February 25, 2026
सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि मैक्कॉन्ची ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका की लड़खड़ाती बल्लेबाजी
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 46 रन के भीतर अपने पांच प्रमुख बल्लेबाज गंवा दिए, जिससे मैच में वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। लगातार गिरते विकेटों ने रनगति पर भी असर डाला।पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। शीर्ष क्रम की नाकामी ने मध्यक्रम पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया, जिसे वह संभाल नहीं सके।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में रचिन रवींद्र सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके और श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए, जबकि मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 सफलता हासिल की।
ये भी पढ़ें: आमिर ने भारत नहीं पाकिस्तान टीम पर की भविष्यवाणी, कहा- T20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान
श्रीलंका की गेंदबाजी
श्रीलंका की गेंदबाजी की बात करें तो महेश तीक्ष्णा और दुष्मांता चमीरा ने 3-3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। दुनिथ वेल्लालगे को भी 1 विकेट मिला। एक समय तक गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दबाव में रखा था, लेकिन अंत के ओवरों में सैंटनर और मैक्कॉन्ची की साझेदारी ने सारा खेल बदल दिया। इस हार के साथ श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया, जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए।
New zealand won the match sri lanka eliminated from t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
May 30, 2026 | 10:18 AMमहाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
May 30, 2026 | 10:14 AMसिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल
May 30, 2026 | 10:13 AMSankashti Chaturthi 2026 : जून में कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
May 30, 2026 | 10:11 AMSuicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
May 30, 2026 | 10:10 AMMumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 10:04 AMIPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
May 30, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














