दिनभर खाली पेट रहने के बाद हमारे पाचन तंत्र को बहुत ही हल्के शुरुआत की जरूरत होती है। इफ्तार के वक्त अगर आप सीधे ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स या कैफीन लेते हैं तो यह पेट में गैस और कमजोरी का कारण बन सकता है। प्राकृतिक चीजों से बनी ड्रिंक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखती है।