-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Videos »
- Bhu Campus Firing Student Clash Chief Proctor Resignation Demand
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
BHU Firing News: वाराणसी के BHU कैंपस में बिरला हॉस्टल के बाहर सरेआम फायरिंग हुई। छात्र रोशन मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद सुरक्षा नहीं मिली। अब छात्र धरने पर हैं।
BHU Mid Night Firing: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। गुरुवार रात बिरला हॉस्टल के गेट पर बाइक सवारों ने छात्रों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि छात्र बाल-बाल बच गए। इस घटना से आक्रोशित छात्र अब चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
वाराणसी का प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) एक बार फिर हिंसा का केंद्र बन गया है। घटना गुरुवार रात तकरीबन 9:00 से 9:10 बजे के बीच की है, जब बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा अपने साथियों के साथ बिरला हॉस्टल के गेट पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तीन बाइक सवार वहां पहुंचे।
चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों की पहचान पीयूष तिवारी, ऋषभ राय और तपस के रूप में हुई है, जिनमें से पीयूष और ऋषभ इसी विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने छात्रों को लक्ष्य करके लगभग 5 मीटर की दूरी से चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे कैंपस में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
पीड़ित छात्रों का आरोप: ‘महीने भर से मिल रही थी धमकी’
इस हमले के बाद पीड़ित छात्र रोशन मिश्रा और उनके साथियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रोशन का दावा है कि पिछले एक महीने से उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा था और वे लगातार इसकी सूचना वार्डन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दे रहे थे। छात्रों का कहना है कि उन्होंने लिखित रूप में चीफ प्रॉक्टर को करीब 25-30 दिन पहले ही आगाह किया था कि कुछ लोग उनकी रेकी कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद हैं। वार्डन सत्य प्रकाश सिंह को भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन की इसी ढिलाई के कारण आज सरेआम कैंपस के अंदर गोलियां चलीं।
चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र
फायरिंग की घटना के बाद भारी संख्या में छात्र बिरला हॉस्टल के गेट पर जमा हो गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि चीफ प्रॉक्टर को उनके पद से तत्काल हटाया जाए। छात्रों का कहना है कि जब उनकी सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो चीफ प्रॉक्टर को पद पर रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सुरक्षाकर्मी और अधिकारी अपराधियों के साथ साठगांठ रखते हैं और लिखित शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। छात्रों का धरना देर रात तक जारी रहा, जिससे पूरा कैंपस छावनी में तब्दील हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Lucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती

Bhu campus firing student clash chief proctor resignation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे
Jun 24, 2026 | 02:45 PMमेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
Jun 24, 2026 | 02:45 PMगोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Jun 24, 2026 | 02:37 PMProtein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 02:34 PMयूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 02:32 PM‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 02:25 PM‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
Jun 24, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM