दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला

Karnataka Viral News: वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोपी को मंदिर के गलियारे को अवरुद्ध करते और परिवार को प्रताड़ित करते देखा जा सकता है। इस जातिगत भेदभाव से आहत होकर पीड़ित जगदीश ने पुलिस की शरण ली है।

Karnataka Caste Discrimination Case: कर्नाटक के तुमकुरु जिले से सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के गोनी गांव में एक नवविवाहित दलित दंपति जब अपने सुखद भविष्य की कामना लेकर अरसम्मा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें आशीर्वाद के बजाय अपमान मिला। आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद नारायणप्पा नामक एक व्यक्ति ने अचानक खुद पर देवता के आने (आवेश) का नाटक किया। उसने चिल्लाते हुए दंपति का रास्ता रोका और उन्हें मंदिर से बाहर निकल जाने का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोपी को मंदिर के गलियारे को अवरुद्ध करते और परिवार को प्रताड़ित करते देखा जा सकता है। इस जातिगत भेदभाव से आहत होकर पीड़ित जगदीश ने पुलिस की शरण ली है। तुरुवेकेरे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नारायणप्पा सहित प्रभा, कांतन्ना और अन्य उपस्थित लोगों के खिलाफ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com