-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Rajaji Statue Unveiled Rashtrapati Bhavan History C Rajagopalachari
नवभारत निशानेबाज: BJP का राजाजी के प्रति प्रेम तमिलनाडु चुनाव के लिए गेम
- Written By: अंकिता पटेल
Rajagopalachari Statue Unveiled: भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का राष्ट्रपति भवन में अनावरण किया गया। राजाजी स्वतंत्र भारत के प्रमुख विचारक और स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे।

नवभारत डिजाइन फोटो
Last Governor General India: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बीजेपी का भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा है, जिन्हें देशवासी ‘राजाजी’ कहा करते थे। महात्मा गांधी व नेहरू भी उनका बहुत सम्मान करते थे। 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद भी भारत उपनिवेश था। लॉर्ड माउंटबेटन के जाने के बाद उनकी जगह राजाजी गवर्नर जनरल बनाए गए। 26 जनवरी 1950 को भारत सार्वभौम गणतंत्र बना, जिसके प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। राजाजी बाद में मद्रास प्रांत (अब तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री बन गए। राजाजी ने 1959 में रियासतों के राजा-महाराजाओं को साथ लेकर स्वतंत्र पार्टी बनाई थी और कांग्रेस के विरोध में उतर आए थे। वह समाजवाद के विरोधी और पूंजीवादी व्यवस्था के समर्थक थे। राष्ट्रपति भवन परिसर में राजाजी की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।’
हमने कहा, ‘तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। अचानक राजाजी के प्रति अपनत्व जताते हुए बीजेपी तमिल जनता को लुभाना चाहती है। इस पार्टी की रणनीति बड़ी सधी हुई रहती है और वह पूरी प्लानिंग के साथ कदम बढ़ाती है। प्रधानमंत्री ने तमिलों का मन जीतने के लिए काशी में तमिल संगमम का आयोजन करवाया, इसके बाद चोल वंश के राजाओं का राजदंड ‘संगोल’ लाकर संसद में स्थापित करवाया। यदि किस्मत ने साथ दिया तो बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव जीतकर लुंगी डान्स करेगी।’
हमने कहा, ‘यह इतना आसान नहीं है। तमिलनाडु में डीएमके का वर्चस्व है। वहां हिंदी विरोध की राजनीति चलती है और इसी आधार पर बीजेपी व केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाता है। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके कमजोर हो चुकी है। बीजेपी वहां कैसे कदम जमाएगी?’
सम्बंधित ख़बरें
14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं
नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
नवभारत विशेष: अब चलेगी स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को भारत रचेगा इतिहास
Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
यह भी पढ़ें:-वीर सावरकर पुण्यतिथि: काला पानी की वो खौफनाक सजा और आत्मार्पण की अनसुनी कहानी, कैसे विनायक बने स्वातंत्र्यवीर?
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज बीजेपी धीरे-धीरे अपना ग्राउंड बनाती है। उसका एआईएडीएमके से चुनाव समझौता रहा है। शीर्ष बीजेपी नेता संत तिरुवल्लूर व तमिल संस्कृति का गुणगान करेंगे, अपने चुनाबी भाषणों की शुरुआत कुछ तमिल वाक्यों से करेंगे। वहां चुनावी सभाओं में चूड़ीदार पायजामे की बजाय लुंगी या वेष्टि पहनकर भाषण देंगे, बीजेपी की चुनावी मशीनरी हमेशा तैयार रहती है। अपनी चाल से विपक्ष को बेहाल करते हुए उसने देश के अधिकांश राज्यों में अपनी सरकार बना ली है। अब तमिलनाडु और बंगाल फतह करने का उसका सपना है। उसका सिस्टमैटिक गेम है। इसीलिए राजाजी के प्रति प्रेम है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Rajaji statue unveiled rashtrapati bhavan history c rajagopalachari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














