होली पर मेहमानों को खिलाएं ये हेल्दी डिशेज
होली पर मेहमानों को इस बार कुछ नया और मजेदार खिलाना है तो कुछ हेल्दी डिशेज सर्व की जा सकती है। जो लोगों को पसंद भी आएगी और सेहत का भी ध्यान रखेगी।
होली
All Source: Freepik
होली के खास मौके पर हर बार वही गुजिया, नमकीन आदि मेहमानों को परोसा जाता है।
हेल्दी ऑप्शन
इस बार आप उन्हें कुछ हेल्दी ऑप्शन सर्व कर सकती हैं जो हर कोई खा सके।
बेक्ड गुजिया
मैदे की जगह सूजी या आटे का इस्तेमाल करें और इन्हें तलने के बजाय बेक करें।
केसरिया ठंडाई
फुल क्रीम दूध की जगह ओट-मिल्क या लो-फैट मिल्क का इस्तेमाल करें।
प्रोटीन पंच
मूंग, काला चना और ढेर सारे अनार के दानों के साथ तैयार यह चाट मेहमानों को एनर्जी से भर देगी।
शकरकंद चाट
शकरकंद में नींबू और सेंधा नमक मिलाएं। यह फाइबर से भरपूर और पचाने में आसान है।
रोस्टेड मखाना
चाय के साथ मसाला मखाना सर्व करें। यह कोलेस्ट्रॉल फ्री और वेट-लॉस के लिए बेस्ट है।
हेल्दी डिशेज
इन हेल्दी डिशेज को सर्व करें। यह आपकी होली पार्टी को देसी और रॉयल लुक देगा।

