लाइफस्टाइल

Garba Night 2026: डांडिया खेलने जा रही हैं तो बैग में जरूर रखें ये 8 चीजें, गरबा का मजा नहीं होगा किरकिरा
Garba Night Tips: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया नाइट का क्रेज हर किसी को रहता है। ट्रेडिशनल आउटफिट, चंकी ज्वेलरी और मेकअप के साथ जब गरबा खेलने निकलते हैं, तो एक्साइटमेंट में अकसर कई छोटी-छोटी जरूरी चीजें घर पर ही भूल जाते हैं।

अगर आप भी इस बार गरबा नाइट में जाने की तैयारी कर रही हैं, तो अपना बैग पैक करते समय इन 8 चीजों को याद से रख लें। ये छोटी-छोटी चीजें गरबा नाइट के दौरान काफी काम आएगी और बिना किसी परेशानी के इंजॉय कर पाएंगी।

फोन और पावर बैंक

गरबा नाइट में फोटो और वीडियो बनाना तो बनता है। लगातार फोन इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। इसलिए फोन के साथ छोटा पावर बैंक और चार्जिंग केबल बैग में जरूर रखें।

टिश्यू और वेट वाइप्स

गरबा खेलते समय पसीना आना आम बात है। फेस्टिवल में मेकअप खराब किए बिना चेहरे को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू या वेट वाइप्स काफी काम आएंगे। इन्हें छोटे पैकेट में रखें, ताकि बैग में ज्यादा जगह न घेरें।

हेयर टाई और क्लचर

डांस करते समय खुले बाल बार-बार चेहरे पर आ सकते हैं। इसलिए एक-दो एक्स्ट्रा हेयर टाई या क्लचर साथ रखें। जरूरत पड़ने पर आप तुरंत हेयरस्टाइल बदल सकती हैं।

सेफ्टी पिन

गरबा आउटफिट में दुपट्टा, चुन्नी या साड़ी की पिन कभी भी ढीली हो सकती है। ऐसे में कुछ सेफ्टी पिन आपके काफी काम आएंगी। इन्हें एक छोटी पाउच में अलग से जरूर रखें।

छोटा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

कई घंटे तक डांस करने के बाद फ्रेश महसूस करने के लिए छोटा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट रख सकती हैं। बैग में बड़ी बोतल की जगह ट्रैवल-साइज पैक रखना बेहतर रहेगा।

लिप बाम या लिपस्टिक

खाने-पीने और लगातार डांस करने के बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है। टच-अप के लिए अपनी लिपस्टिक या लिप बाम साथ रखें। इससे पूरे लुक को दोबारा फ्रेश करना आसान होगा।

बैंड-एड

नए फुटवियर पहनने से या कई बार गरबा के दौरान भीड़ में पैर लगने से चोट लग सकती है। इससे पैर में हल्की रगड़ या छाला हो सकता है। इसलिए बैग में कुछ बैंड-एड रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

Glass Skin Trend: त्योहार से पहले स्किन को दें ‘ग्लो बूस्ट’, घर की 5 चीजों से बनाएं आसान फेस पैक

पानी की छोटी बोतल

लगातार डांस करने से शरीर को पानी की जरूरत तो पड़ेगी ही। इसलिए एक छोटी पानी की बोतल साथ रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें।

एक छोटी पाउच बनाकर इन जरूरी चीजों को उसमें रखें, ताकि गरबा नाइट के 9 रातों के दौरान आपको पूरा बैग न खंगालना पड़े। इससे आपका बैग भी व्यवस्थित रहेगा और जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

Kuttu Tikki Recipe: व्रत और त्योहार के लिए बनाएं कुट्टू की कुरकुरी टिक्की, कम तेल में तैयार होगी शानदार रेसिपी
Kuttu Ki Tikki Ki Recipe: व्रत में हर बार कुट्टू की पूरी खाते हैं, तो इस बार कुछ ऐसा बनाइए, जो स्वादिष्ट होने के साथ कुरकुरा भी हो, तो कुट्टू की टिक्की ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुट्टू का आटा, उबले आलू और सेंधा नमक जैसी आसान सामग्री चाहिए। इस टिक्की को डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं है। आप इसे कम तेल में तवे पर सेंक सकती हैं या एयर फ्रायर में भी बना सकती हैं।

कुट्टू की टिक्की के लिए सामग्री

1 कप कुट्टू का आटा

3 मध्यम आकार के उबले आलू

सेंधा नमक स्वादानुसार

1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/2 चम्मच जीरा

थोड़ा सा हरा धनिया

1-2 चम्मच तेल

ऐसे तैयार करें मिश्रण

त्योहार में स्नैक बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। ध्यान रखें कि आलू में पानी ज्यादा न हो। अब इसमें कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालें।

सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिक्स करें। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो हाथों को हल्का गीला करके इसे गूंथें। जरूरत से ज्यादा पानी न डालें, वरना मिश्रण चिपचिपा हो सकता है।

अब टिक्की बनाएं

मिश्रण की बराबर मात्रा लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हथेली से दबाकर इन्हें गोल और चपटा आकार दें। टिक्की बहुत मोटी न रखें, इससे टिक्की भीतर से अच्छी तरह से सिकेगी।

Banana Halwa Recipe: घर में केले हैं तो आज ही बनाएं ये खास शीरा, मोदक से है बिल्कुल अलग

तवे पर ऐसे सेंकें

नॉनस्टिक या अच्छी तरह गर्म किए तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं। टिक्कियां तवे पर रखें और धीमी आंच पर सेंकें। एक तरफ सुनहरी होने के बाद पलटें और दूसरी तरफ भी कुरकुरा होने तक पकाएं।

एयर फ्रायर में बनाने का तरीका

अगर आप तेल और कम करना चाहती हैं तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एयर फ्रायर को करीब 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। टिक्कियों पर हल्का तेल लगाकर उन्हें बास्केट में रखें। करीब 10-15 मिनट तक पकाएं और बीच में एक बार पलट दें। कुरकुरी और सुनहरी टिक्की तैयार है। इसे व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें।

Glass Skin Trend: त्योहार से पहले स्किन को दें ‘ग्लो बूस्ट’, घर की 5 चीजों से बनाएं आसान फेस पैक
Face Pack For Glowing Skin: त्योहारों में हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। इन दिनों ग्लास स्किन का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी फेस्टिव सीजन से पहले स्किन को हाइड्रेटेड और निखरा हुआ लुक देना चाहती हैं, तो घर में मौजूद इन चीजों से आसान फेस पैक बना सकती हैं।

चेहरे को दें सॉफ्ट और हाइड्रेटेड लुक

ग्लोइंग स्किन

दही और शहद का फेस पैक स्किन को मुलायम और मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद करता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।

डल स्किन के लिए आसान घरेलू पैक

ग्लोइंग स्किन

बेसन और दही का कॉम्बिनेशन लंबे समय से घरेलू स्किन केयर में इस्तेमाल होता रहा है। 1 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाएं और पानी से चेहरे को धीरे-धीरे साफ कर लें।

स्किन को दें जेंटल केयर

ग्लोइंग स्किन

अगर चेहरा थका हुआ और डल नजर आ रहा है, तो ओट्स और दही का पैक आजमा सकती हैं। बारीक पिसे ओट्स में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें, लेकिन इसे चेहरे पर रगड़कर स्क्रब न करें।

फ्रेश लुक के लिए लगाएं एलोवेरा

ग्लोइंग स्किन

एलोवेरा जेल चेहरे को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। फ्रेश एलोवेरा जेल की पतली लेयर चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर की पतली लेयर लगाएं।

फेस्टिव ग्लो के लिए ट्राई करें चंदन पैक

ग्लोइंग स्किन

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर हल्का और स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। स्किन में जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत चेहरा साफ कर लें।

Donkey Milk Benefits: गधी का दूध 7 हजार रुपये लीटर तक, आखिर क्यों इतना महंगा है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल
Donkey Milk Price: गाय, भैंस और बकरी के दूध के बारे में तो सबने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गधी का दूध भी बाजार में बिकता है और वो भी ऊंची कीमत पर। बता दें कि इसकी कीमत जगह, उपलब्धता और डिमांड के आधार पर अलग-अलग होती है।

इसकी कीमत करीब 1,500 से 2,000 रुपये प्रति लीटर तक होती है, लेकिन कुछ जगहों पर यह 4,000 से 7,000 रुपये प्रति लीटर तक भी बिकती है।

कम उपलब्धता की वजह से महंगा है दूध

गधी के दूध की कीमत ज्यादा होने की एक बड़ी वजह इसकी उपलब्धता का कम होना भी है। दरअसल, एक गधी एक बार में बहुत कम मात्रा में दूध देती है और इनसे नियमित रूप से बड़ी मात्रा में दूध हासिल करना आसान नहीं होता। यही वजह है कि इसका प्रोडक्शन और सप्लाई सामान्य दूध से अलग है।

हालां कि अब इसे भी व्यवसाय के रूप में अपनाया जा रहा है। भारत के कुछ हिस्सों में कुछ किसान और छोटे कारोबारी गधी पालन के जरिए इस दूध को बेचने का काम कर रहे हैं। हालांकि, इसका बाजार अभी भी सीमित है। कई जगहों पर ताजा दूध बेचने के बजाय इस का इस्तेमाल साबुन और दूसरे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में किया जा रहा हैं।

गधी के दूध में क्या खास होता है?

रिसर्च बताता है कि गधी के दूध की संरचना कुछ हद तक मानव दूध से मिलती-जुलती है। इसमें गाय के दूध की तुलना में केसिन नाम का प्रोटीन कम पाया जाता है। जिन बच्चों या बड़ों को गाय के दूध से एलर्जी है, उसके लिए इसे एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

गधी के दूध में फैट और कैलोरी की मात्रा भी अन्य दूध की तुलना में कम होती है। इसमें लैक्टोज की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है और इसमें कुछ ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं, जिनमें एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए गए है। गधी के दूध से इम्यूनिटी, इंफ्लेमेशन और कुछ मेटाबॉलिक समस्याओं में फायदे मिल सकते हैं।

Pitru Paksha 2026: कर्ण को स्वर्ग में भोजन की जगह मिला सोना, जानें पितृपक्ष से जुड़ी महाभारत की अनोखी कथा

कच्चा दूध पीने से पहले रखें सावधानी

हालांकि गधी का कच्चा या बिना पाश्चराइज किया हुआ दूध पीना सुरक्षित नहीं माना जा सकता। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए गधी का दूध खरीदते समय उसकी प्रोसेसिंग और फूड सेफ्टी पर ध्यान देना जरूरी है।

Saree Bangles: किस रंग की साड़ी पर कौन सी चूड़ी लगेगी खूबसूरत? देखें 10 स्टाइलिश कलर कॉम्बिनेशन
सही चूड़ी से निखरेगा साड़ी लुक

साड़ी का रंग जितना खूबसूरत हो, सही चूड़ी उसके लुक को उतना ही निखार सकती है। मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट चूड़ियां चुनकर आप साधारण साड़ी को भी आकर्षक और स्टाइलिश अंदाज दे सकती हैं।

सही चूड़ी से निखरेगा साड़ी लुक

लाल साड़ी पर हरी चूड़ियां

लाल साड़ी के साथ हरी चूड़ियां पारंपरिक और आकर्षक संयोजन बनाती हैं। खासकर त्योहार या शादी के मौके पर लाल-हरे रंग की यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग सकती है।

लाल साड़ी पर हरी चूड़ियां

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां

पीली साड़ी के साथ गुलाबी चूड़ियां फ्रेश और चटख लुक देती हैं। हल्के पीले रंग पर रानी या फ्यूशिया गुलाबी चूड़ियां खास तौर पर आकर्षक लग सकती हैं।

हरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती हैं। गहरे हरे रंग की साड़ी पर चटक लाल चूड़ियां पहनने से हाथों की खूबसूरती उभरती है और पारंपरिक लुक और निखर सकता है।

हरी साड़ी पर लाल चूड़ियां

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां

पीली साड़ी के साथ गुलाबी चूड़ियां फ्रेश और चटख लुक देती हैं। हल्के पीले रंग पर रानी या फ्यूशिया गुलाबी चूड़ियां खास तौर पर आकर्षक लग सकती हैं।

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां

नीली साड़ी पर सिल्वर चूड़ियां

रॉयल ब्लू या गहरे नीले रंग की साड़ी के साथ सिल्वर चूड़ियां एलिगेंट लुक देती हैं। अगर साड़ी पर सिल्वर बॉर्डर या कढ़ाई है, तो इसी रंग की चूड़ियां पूरे पहनावे को संतुलित बना सकती हैं।

नीली साड़ी पर सिल्वर चूड़ियां

गुलाबी साड़ी पर सफेद चूड़ियां

गुलाबी साड़ी के साथ सफेद या मोती जैसी चूड़ियां सॉफ्ट और नाजुक लुक देती हैं। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ यह संयोजन खास तौर पर खूबसूरत लगता है।

गुलाबी साड़ी पर सफेद चूड़ियां

काली साड़ी पर सुनहरी चूड़ियां

काली साड़ी के साथ सुनहरी चूड़ियां पहनने से लुक में रॉयल अंदाज आता है। खासकर पार्टी या उत्सव के लिए यह संयोजन आकर्षक हो सकता है।

काली साड़ी पर सुनहरी चूड़ियां

सफेद या आइवरी साड़ी पर लाल चूड़ियां

सफेद या आइवरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। साड़ी को पारंपरिक अंदाज देना हो तो लाल चूड़ियों के साथ कुछ सुनहरी चूड़ियां भी शामिल की जा सकती हैं।

सफेद या आइवरी साड़ी पर लाल चूड़ियां

बैंगनी साड़ी पर हरी चूड़ियां

बैंगनी या जामुनी साड़ी के साथ हरी चूड़ियां अलग और खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देती हैं। अगर साड़ी में हरे रंग की बॉर्डर या कढ़ाई है, तो यह संयोजन और भी संतुलित दिखाई दे सकता है।

बैंगनी साड़ी पर हरी चूड़ियां

पेस्टल साड़ी पर गोल्डन चूड़ियां

पेस्टल गुलाबी, लैवेंडर, पीच या हल्की नीली साड़ी के साथ हल्की सुनहरी या सिल्वर चूड़ियां बेहद सलीकेदार लग सकती हैं। नाजुक चूड़ियों का सेट ऐसे सॉफ्ट लुक को ज्यादा भारी भी नहीं बनाता।

पेस्टल साड़ी पर गोल्डन चूड़ियां

Swipe Up
Saree Blouse Combination: किस रंग की साड़ी पर कौन सा ब्लाउज पहनें? देखें 10 ट्रेंडिंग कलर कॉम्बिनेशन

Saree Tips For Short Girls: छोटी हाइट की लड़कियों पर खूब जंचेंगी ये साड़ियां, दिखेंगी लंबी और बेहद खूबसूरत
कम हाइट वाली महिलाओं पर बहुत चौड़ा बॉर्डर शरीर को विजुअली चौड़ा दिखाता है, जिससे हाइट और छोटी दिखाई देती है। इसके बजाय पतले, छोटे या सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी चुनें। इससे साड़ी का लुक ज्यादा स्ट्रीमलाइन नजर आता है।

साड़ी और ब्लाउज के रंग में बहुत ज्यादा कंट्रास्ट न रखते हुए दोनों का रंग एक ही हो, तो मोनोक्रोम लुक क्रिएट होता है। इससे शरीर में एक समान विजुअल लाइन बनती है, जो आपके ओवरऑल लुक को लंबा दिखाता है।

साड़ी की लंबाई और उसे बांधने का तरीका भी पूरे लुक को बदल देता है। कमर पर साड़ी को बहुत नीचे बांधने के बजाय अपनी वेस्टलाइन से थोड़ा ऊंचा बांधें। इससे पैरों की लंबाई ज्यादा नजर आती है और बॉडी प्रोपोर्शन बैलेंस लगता है।

बहुत ढीला या जरूरत से ज्यादा लंबा ब्लाउज साड़ी के साथ आपकी हाइट को कम दिखा सकता है। इसलिए साड़ी के साथ अच्छी फिटिंग वाली ब्लाउज चुनें। वेस्ट की लंबाई तक की ब्लाउज और कंधे से सही फिंटिंग आपको ज्यादा स्ट्रकचर्ड और लंबा लुक क्रिएट करने में मदद करता है।

बहुत बड़े और फैले हुए प्रिंट की जगह छोटे और वर्टिकल प्रिंट वाली साड़ी बेहतर है। लंबी लइन और छोटे-छोटे डिजाइन वाली साड़ी ट्राई करें। खासकर अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो ऐसी साड़ी का ही चुनाव करें।

कम हाइट वालों के लिए फुटवियर का रोल अधिक बढ़ जाता है। साड़ी के रंग से मिलता-जुलता हील या न्यूड पंप्स का चयन आपके पूरे लुक में इल्यूजन क्रिएट करता है।

Saree Blouse Combination: किस रंग की साड़ी पर कौन सा ब्लाउज पहनें? देखें 10 ट्रेंडिंग कलर कॉम्बिनेशन
साड़ी का लुक बनाएं और भी खास

साड़ी की खूबसूरती सिर्फ उसके रंग से नहीं, बल्कि सही ब्लाउज से भी बढ़ती है। अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट या मैचिंग शेड वाला ब्लाउज चुनें।

साड़ी का लुक बनाएं और भी खास

लाल साड़ी के साथ हरा ब्लाउज

लाल साड़ी के साथ गहरा हरा ब्लाउज बेहद आकर्षक लगता है। खासकर सिल्क या बनारसी साड़ी में यह रंग संयोजन पारंपरिक और रॉयल अंदाज देता है।

लाल साड़ी के साथ हरा ब्लाउज

हरी साड़ी के साथ रॉयल ब्लू ब्लाउज

हरी साड़ी के साथ रॉयल ब्लू ब्लाउज एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट तैयार करता है। यह संयोजन खास मौकों पर स्टाइलिश नजर आ सकता है।

हरी साड़ी के साथ रॉयल ब्लू ब्लाउज

पीली साड़ी के साथ गुलाबी ब्लाउज

पीली साड़ी के साथ गुलाबी ब्लाउज फ्रेश और चटख लुक देता है। हल्के पीले रंग के साथ रानी या फ्यूशिया गुलाबी रंग खास तौर पर उभर सकता है।

पीली साड़ी के साथ गुलाबी ब्लाउज

नीली साड़ी के साथ सुनहरा ब्लाउज

नीली साड़ी के साथ सुनहरे रंग का ब्लाउज पहनकर आप खूबसूरत उत्सवी लुक पा सकती हैं। खासकर गहरे नीले या रॉयल ब्लू रंग के साथ म्यूटेड गोल्ड ब्लाउज संतुलित और आकर्षक दिखाई देता है।

नीली साड़ी के साथ सुनहरा ब्लाउज

सफेद साड़ी के साथ लाल ब्लाउज

सफेद या आइवरी साड़ी को लाल ब्लाउज के साथ पहनना एक क्लासिक रंग संयोजन है। गहरे लाल रंग का ब्लाउज हल्की साड़ी को तुरंत उभार देता है। बॉर्डर में लाल रंग हो तो यह मेल और भी खूबसूरत लगता है।

सफेद साड़ी के साथ लाल ब्लाउज

पेस्टल साड़ी के साथ गहरा ब्लाउज

पाउडर ब्लू, लैवेंडर या हल्के गुलाबी जैसे पेस्टल रंगों की साड़ी के साथ गहरे रंग का ब्लाउज पहनकर अच्छा कंट्रास्ट बनाया जा सकता है।

पेस्टल साड़ी के साथ गहरा ब्लाउज

गुलाबी साड़ी के साथ आइवरी ब्लाउज

गुलाबी साड़ी के साथ आइवरी या क्रीम रंग का ब्लाउज सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। यह संयोजन दिन और शाम दोनों तरह के आयोजनों में पहना जा सकता है।

काली साड़ी के साथ सिल्वर या मेटैलिक ब्लाउज पार्टी लुक के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। अगर साड़ी सादी है, तो चमकदार या कढ़ाई वाला ब्लाउज लुक का मुख्य आकर्षण बन सकता है।

काली साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज

गुलाबी साड़ी के साथ आइवरी ब्लाउज

गुलाबी साड़ी के साथ आइवरी या क्रीम रंग का ब्लाउज सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। यह संयोजन दिन और शाम दोनों तरह के आयोजनों में पहना जा सकता है।

गुलाबी साड़ी के साथ आइवरी ब्लाउज

बॉर्डर से चुनें ब्लाउज का रंग

अगर साड़ी का रंग तय करने में उलझन हो, तो उसकी बॉर्डर या प्रिंट में मौजूद किसी एक रंग को ब्लाउज में दोहराएं। इससे पूरा पहनावा जुड़ा हुआ और संतुलित दिखाई देता है।

बॉर्डर से चुनें ब्लाउज का रंग

Swipe Up
Chips Packaging: चिप्स के पैकेट में चिप्स कम और हवा ज्यादा क्यों होती है? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Chips Packaging: चिप्स के पैकेट में चिप्स कम और हवा ज्यादा क्यों होती है? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
पैकेट में इतनी हवा क्यों?

चिप्स का पैकेट खोलते ही कम चिप्स देखकर अक्सर लगता है कि पैकेट आधा खाली है। लेकिन यह जगह बेवजह नहीं होती। पैकेट के अंदर की गैस चिप्स की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करती है।

पैकेट में इतनी हवा क्यों?

इसे सिर्फ हवा समझना गलत है

चिप्स के पैकेट में आम हवा के बजाय अक्सर नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। इसे नाइट्रोजन फ्लशिंग कहा जाता है और इसका इस्तेमाल पैकेज के अंदर ऑक्सीजन कम रखने के लिए किया जाता है।

इसे सिर्फ हवा समझना गलत है

चिप्स टूटने से बचते हैं

चिप्स बहुत नाजुक होते हैं और पैकेट को रखने या ले जाने के दौरान आसानी से टूट सकते हैं। पैकेट में मौजूद गैस एक तरह का कुशन बनाकर चिप्स को बाहरी दबाव और झटकों से कुछ हद तक बचाती है।

चिप्स टूटने से बचते हैं

नाइट्रोजन क्यों इस्तेमाल होती है?

नाइट्रोजन अपेक्षाकृत निष्क्रिय गैस है। पैकेट में इसकी मौजूदगी ऑक्सीजन की मात्रा कम करने में मदद करती है, जिससे चिप्स में ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है।

नाइट्रोजन क्यों इस्तेमाल होती है?

चिप्स जल्दी बासी न हों

ऑक्सीजन और नमी चिप्स की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। सही पैकेजिंग और नाइट्रोजन का इस्तेमाल चिप्स को लंबे समय तक कुरकुरा और ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

चिप्स जल्दी बासी न हों

पैकेट का फूला होना जरूरी है

फूला हुआ पैकेट देखकर ऐसा लग सकता है कि उसमें चिप्स कम भरे गए हैं। असल में अतिरिक्त जगह चिप्स को दबने से बचाने और पैकेजिंग के दौरान सुरक्षा देने में उपयोगी होती है।

पैकेट का फूला होना जरूरी है

क्या हर पैकेट में बराबर हवा होती है?

नहीं। हर पैकेट में खाली जगह की मात्रा एक जैसी नहीं होती। यह चिप्स के आकार, पैकेट के डिजाइन, भरने की प्रक्रिया और उत्पाद की मात्रा जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।

क्या हर पैकेट में बराबर हवा होती है?

पैकेट खोलते ही गैस क्यों निकलती है?

जब पैकेट खोला जाता है, तो अंदर और बाहर के दबाव में अंतर के कारण गैस तेजी से बाहर निकलती है। इसी वजह से पैकेट खोलते समय फुसफुसाहट जैसी आवाज सुनाई दे सकती है।

पैकेट खोलते ही गैस क्यों निकलती है?

क्या नाइट्रोजन वाली पैकेजिंग सुरक्षित है?

खाद्य पैकेजिंग में नाइट्रोजन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पैकेज के अंदर उपयुक्त वातावरण बनाए रखना होता है, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा बेहतर तरीके से बनी रहे।

क्या नाइट्रोजन वाली पैकेजिंग सुरक्षित है?

तो पैकेट में चिप्स कम क्यों दिखते हैं?

अगली बार फूला हुआ चिप्स का पैकेट देखकर सिर्फ यह न सोचें कि उसमें हवा ज्यादा है। पैकेट की खाली जगह चिप्स को टूटने से बचाने और उनकी ताजगी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

तो पैकेट में चिप्स कम क्यों दिखते हैं?

Swipe Up
24 सितंबर 2026 का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? पढ़ें राशिफल

Eye Blinking: महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Women Right Eye Blinking: कई बार अचानक आंख फड़कने लगती है और मन में सीधा सवाल आता है कि आखिर क्यों अचानक आंख फड़कने लगी। आमतौर पर घर के बुजुर्ग इसे शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र और शकुन शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों के फड़कने को लेकर विस्तार से बताया गया है। जानिए महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कने का क्या मतलब होता है।

महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कने का क्या मतलब है?

महिलाओं के लिए दाहिनी यानी सीधी आंख का फड़कना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसे आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी, तनाव या चिंता का संकेत माना जाता है। कुछ लोग इसे किसी काम में रुकावट या आने वाली किसी अप्रत्याशित परिस्थिति का संकेत भी मानते हैं।

हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में आंख फड़कने के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं। हर घर में पुराने लोगों द्वारा कुछ कहानियां-लोकोक्तियां बताई जाती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती जाती है और उसे ही सच माना जाता है। इसलिए इसे निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

बाईं आंख फड़के तो क्या होता है?

लोक मान्यताओं में महिलाओं की बाईं आंख फड़कने को कई जगह शुभ माना गया है। इसे अच्छे समाचार मिलने, मनोकामना पूरी होने या किसी लाभ के तौर पर देखा जाता है। वहीं पुरुषों के लिए दाहिनी और बाईं आंख के फड़कने को लेकर अलग मान्यताएं हैं।

हर बार शकुन से जुड़ा नहीं होता आंख फड़कना

बता दें कि हर बार आंख का फड़कना हमेशा किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत नहीं होता है। कई बार थकान, तनाव, नींद की कमी, जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम या आंखों पर दबाव पड़ने जैसे कारणों से भी आंख की मांसपेशियों में दबाव बढ़ता है और इसी वजह से आंख हल्की फड़क सकती है।

कितने तरह का होता हैं आंख फड़कना

मायोकाइमिया: यह आंख फड़कने का सबसे कॉमन प्रकार है। इसमें खासकर निचली पलक में हल्की, धीमी और लगातार फड़कन होती है, जो आमतौर पर थोड़े समय में ठीक हो जाती है।

फैसिकुलेशन: इसमें पलक और आंख के आसपास की मांसपेशियों में हल्का और तेज झटका महसूस होता है। यह जल्दी ठीक हो जाता है।

ब्लेफरोस्पाज्म: इसमें पलकें जोर से सिकुड़ती हैं, जिससे बार-बार पलक झपकने या आंख बंद होने लगती है। कभी-कभी आंखें जबरन बंद होने जैसा महसूस होता है।

हेमिफेशियल स्पाज्म: इसमें चेहरे के केवल एक तरफ फड़कन होती है। यह अक्सर पलक से शुरू होकर धीरे-धीरे चेहरे के दूसरे हिस्सों तक जाती है।

Puja Rituals: पूजा में किस आसन पर बैठना चाहिए? जानें किस आसन को माना जाता है शुभ

आंख फड़कने की वजह

तनाव या चिंता

नींद पूरी न होना

ज्यादा कैफीन या निकोटीन लेना

आंखों पर ज्यादा जोर पड़ना

थकान या ज्यादा शारीरिक मेहनत

दवाइयों के साइड इफेक्ट

अचानक तेज रोशनी के संपर्क में आना

मांसपेशियों या नसों में इंफेक्शन

मेथी के पत्तों को क्यों कहा जाता है सेहत का खजाना? जानें खाने से शरीर को मिलने वाले 4 बड़े फायदे
Leaves Health Benefits : मेथी सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता  हैं। मेथी के पत्तों में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आइए जानते है मेथी के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-

मेथी साग से सेहत को होने वाले लाभ

खून की कमी से बचाव

डाइट  एक्सपर्ट्स के अनुसार,  मेथी साग खाने से  शरीर में खून की कमी नहीं  होती  है।  इसके      पत्तों में आयरन और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर करता  है कंट्रोल

आपको बता दें,  मेथी साग खाने से शरीर में  खून की कमी  के अलावा ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है। मेथी  के पत्तों में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और बायो-एक्टिव कंपाउंड्स कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करते हैं। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार कर इंसुलिन स्पाइक को रोकता है।

स्किन और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद

यह स्किन और बालों के लिए भी  बड़ा फायदेमंद बताया गया है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और लेसिथिन होते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे मुहांसे और दाग-धब्बे को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। अगर आप मुहांसे और दाग-धब्बे के साथ झड़ते बालों से परेशान है तो  आप अपनी डाइट में मेथी साग जरूर शामिल करें।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा असरदार

मेथी साग का सेवन कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा असरदार बताया गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और सैपोनिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

मेथी का सेवन कैसे करें?

मेथी के पत्तों को ज्यादा उबालने या ज्यादा पकाने से बचें ताकि इसके हीट सेंसिटिविटी विटामिन C और फोलेट बने रहते हैं। इसे हल्की भाजी, दाल, पराठे/रोटी के आटे में मिलाकर, या सूप/स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

Heavy Periods: पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, ये 7 संकेत दिखें तो डॉक्टर से करें बात

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण
Ayushman Bharat PM-JAY: 23 सितंबर 2023 को झारखंड के रांची से शुरु हुई स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना को आज 8 साल पूरे हो गए है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना संजीवनी की तरह काम कर रही है। योजना से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा गया है। आयुष्मान भारत योजना के दो मुख्य भाग (घटक) हैं-

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कारण पिछले कुछ सालों में इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को हॉस्पिटल में एडमिट होने पर हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा मुहैया कराया जाता है।

योजना के मुख्य आंकड़े

कुल कवर किए गए लोग: 60 करोड़ से अधिक नागरिक

जारी आयुष्मान कार्ड: 48.54 करोड़ से अधिक

अस्पताल में भर्ती: 13.25 करोड़ से अधिक

इस समय इस योजना के अंतर्गत 37,413 सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं। हालांकि, योजना का दायरा बढ़ने और बड़ी संख्या में लोगों को इलाज की सुविधा मिलने के साथ-साथ इसके क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल भी सामने आए हैं।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG की ऑडिट रिपोर्ट में अस्पतालों की निगरानी, फर्जी या संदिग्ध कार्ड, दावों की जांच और अस्पतालों पर कार्रवाई में देरी जैसी कमियों का उल्लेख किया गया था। इसलिए आयुष्मान भारत की कहानी केवल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि उसके सामने मौजूद चुनौतियों की भी है।

कैसे काम करती है आयुष्मान भारत योजना?

PM-JAY के तहत पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा मिलता है। इस योजना की खासियत यह है कि लाभार्थी को सरकार के द्वारा सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कैशलेस सुविधा मिल सकती है। सरकार के अनुसार योजना अब देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

साथ ही दूसरे राज्यों में इलाज कराने की सुविधा यानी इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी भी उपलब्ध है। जुलाई 2026 तक अलग-अलग राज्यों के बीच 29.05 लाख से अधिक अस्पताल दाखिले करीब 8,383.97 करोड़ रुपये की अधिकृत राशि के साथ दर्ज किए गए थे।

वृद्धजनों के लिए योजना की सौगात

आयुष्मान भारत का दायरा पिछले कुछ वर्षों में बढ़ाया गया है। सरकार के द्वारा अक्टूबर 2024 में 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना योजना के दायरे में शामिल करने का फैसला किया गया। सरकार के मुताबिक इससे करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों और 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिल सकता है।

यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ अस्पताल में भर्ती होने और लंबे इलाज की जरूरत बढ़ सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य खर्च का बोझ उठाना बुजुर्ग परिवारों के लिए चुनौती बन सकता है।

इलाज के खर्च से सुरक्षा

आयुष्मान भारत का सबसे बड़ा फायदा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महंगे इलाज के खर्च से सुरक्षा को माना जाता है। मौजूदा समय में कैंसर, हृदय रोग, गंभीर सर्जरी और अन्य बिमारियों के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा किसी गरीब परिवार को कर्ज लेने या संपत्ति बेचने की स्थिति से बचाने में मदद कर सकता है।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार जून 2026 तक योजना के तहत 12.69 करोड़ अस्पताल दाखिले अधिकृत हुए और इनकी राशि 1.92 लाख करोड़ रुपये रही। सरकार ने इसे जेब से होने वाले स्वास्थ्य खर्च को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

सरकारी और निजी अस्पतालों का नेटवर्क

योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी इसमें शामिल करना है। इससे लाभार्थियों के पास इलाज के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं। खासकर उन क्षेत्रों में जहां सरकारी अस्पतालों में बड़ी बिमारियों के उपचार के लिए सेवाएं सीमित हैं, वहां सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का नेटवर्क उपयोगी साबित हो रहा है।

इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी की सुविधा

इस योजना के अंतर्गत इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी भी योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। इसका अर्थ है कि पात्र व्यक्ति अपने राज्य से बाहर जाकर भी सूचीबद्ध अस्पताल में योजना का लाभ ले सकता है। प्रवासी मजदूरों, दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों और यात्रा के दौरान उपचार की जरूरत पड़ने वाले लाभार्थियों के लिए यह सुविधा विशेष महत्व रखती है।

योजना की दूसरी तस्वीर

जहां एक तरफ योजना से करोड़ों अस्पताल दाखिलों को वित्तीय सुरक्षा मिली है, वहीं इसके क्रियान्वयन को लेकर कई खामियां भी सामने आई हैं। CAG ने 2023 में PM-JAY के प्रदर्शन का ऑडिट किया था। यह ऑडिट सितंबर 2018 से मार्च 2021 तक की अवधि पर आधारित था। इसलिए इसकी सभी टिप्पणियों को 2026 की मौजूदा स्थिति का सीधा चित्र नहीं माना जाना चाहिए, लेकिन इससे योजना के शुरुआती क्रियान्वयन की चुनौतियों का पता जरूर चलता है।

CAG ने अस्पतालों पर लगाए गए जुर्माने की वसूली में कमी का मुद्दा उठाया था। रिपोर्ट के मुताबिक 13 राज्यों से जुड़े 184 डिफॉल्टिंग अस्पतालों पर लगाए गए 17.28 करोड़ रुपये के जुर्माने में से केवल 4.96 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि 12.32 करोड़ रुपये की राशि वसूल की जानी बाकी थी। इसके अलावा तीन राज्यों में लाभार्थियों की शिकायतों से जुड़े 164 अस्पतालों पर लगाए गए 4.66 करोड़ रुपये के जुर्माने की भी वसूली लंबित थी।

फर्जी और संदिग्ध दावों की चुनौती

स्वास्थ्य बीमा जैसी बड़ी योजना में फर्जी लाभार्थियों और गलत दावों की संभावना हमेशा रहती है। CAG की बाद की एक राज्य-स्तरीय ऑडिट रिपोर्ट में भी योजना से जुड़े संदिग्ध भुगतान और कार्ड संबंधी गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया।

बिहार से संबंधित CAG ऑडिट में मार्च 2024 के डेटा का विश्लेषण करते हुए 139 ऐसे आयुष्मान कार्डों के आधार पर 25.25 लाख रुपये के भुगतान का उल्लेख किया गया, जो संबंधित लाभार्थी डेटाबेस में मौजूद नहीं पाए गए। ऑडिट ने इन भुगतानों को संदिग्ध माना और अंतिम स्पष्टीकरण के लिए मामला संबंधित प्राधिकरण के पास भेजे जाने की बात दर्ज की।

हॉस्पिटल की निगरानी भी बड़ी चुनौती

योजना में सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल करने का फायदा तभी पूरी तरह मिल सकता है जब अस्पतालों की नियमित निगरानी हो। CAG की 2025 की एक ऑडिट रिपोर्ट में बिहार में कुछ अस्पतालों को निलंबित करने और बाद में डी-एम्पैनल करने की प्रक्रिया में देरी का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2020 से मार्च 2024 के बीच 23 निजी अस्पतालों को निलंबित किया गया था। इनमें से 13 को छह महीने की निर्धारित अवधि के बाद काफी देरी से डी-एम्पैनल किया गया।

इससे यह संकेत मिलता है कि केवल अस्पतालों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। अस्पतालों की गुणवत्ता, मरीजों के साथ व्यवहार, इलाज की वास्तविकता और दावों की सत्यता की लगातार निगरानी भी उतनी ही जरूरी है।

सिर्फ बीमा से नहीं बदलेगी पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था

आयुष्मान भारत मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने वाले इलाज के खर्च से वित्तीय सुरक्षा देता है। लेकिन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी चुनौती केवल अस्पताल का खर्च नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, डॉक्टरों और नर्सों की उपलब्धता, दवाइयों की पहुंच, जांच सुविधाएं और ग्रामीण इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं।

यही वजह है कि आयुष्मान भारत के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना भी जरूरी है। सरकार के अनुसार देश में 1.87 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

लाभार्थियों के सामने जागरूकता की समस्या

किसी भी सरकारी स्वास्थ्य योजना की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि लाभार्थी को अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी कितनी है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कई लोग यह नहीं जानते कि वे योजना के पात्र हैं या किस अस्पताल में योजना के तहत इलाज मिल सकता है।

कई बार दस्तावेज, कार्ड, पहचान सत्यापन और अस्पताल की प्रक्रिया भी आम व्यक्ति के लिए जटिल हो सकती है। ऐसे में अस्पतालों में प्रशिक्षित सहायता कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। CAG ने भी कुछ मामलों में लाभार्थियों की सहायता के लिए समर्पित और प्रशिक्षित कर्मियों की जरूरत पर जोर दिया है।

योजना को और प्रभावी बनाने के लिए क्या जरूरी?

आयुष्मान भारत योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ बिंदुओं पर लगातार काम करने की जरूरत है। सबसे पहले, फर्जी दावों और संदिग्ध अस्पतालों की पहचान के लिए डेटा एनालिटिक्स और रियल टाइम निगरानी को मजबूत किया जाना चाहिए। दूसरा, गलत दावों पर कार्रवाई और जुर्माने की वसूली में देरी नहीं होनी चाहिए।

तीसरा, अस्पतालों को केवल संख्या के आधार पर सूचीबद्ध करने के बजाय गुणवत्ता के आधार पर लगातार परखा जाना चाहिए। चौथा, लाभार्थियों के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को सरल और तेज बनाया जाना चाहिए। पांचवां, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल आधारित बीमा के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

Heavy Periods: पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, ये 7 संकेत दिखें तो डॉक्टर से करें बात
Women Menstrual Health: पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की मात्रा हर महिला में अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं को सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग होती है, लेकिन अगर हर महीने माहवारी के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, तो यह सामान्य बात नहीं हो सकती है।

एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बहुत ज्यादा या असामान्य ब्लीडिंग के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानिए इससे जुड़े कुछ लक्षणों के बारे में।

7 दिन से ज्यादा चले पीरियड्स

आमतौर पर पीरियड्स 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं। अगर ब्लीडिंग लगातार 7 दिन से ज्यादा चलती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग शरीर में किसी अन्य समस्या के लक्षण हो सकते हैं।

हर घंटे पैड बदलने की जरूरत पड़े

अगर कई दिनों तक हर घंटे एक या उससे ज्यादा पैड पूरी तरह भीग जाए, तो यह हैवी ब्लीडिंग का संकेत है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

रात में भी बार-बार उठना पड़े

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अगर ब्लीडिंग इतनी ज्यादा है कि रात में बार-बार उठकर पैड बदलना पड़ रहा है या कपड़े और बेड तक दाग लग जाते हैं, तो यह भी हैवी पीरियड्स के लक्षण हैं।

बड़े-बड़े ब्लड क्लॉट्स का आना

पीरियड्स में छोटे क्लॉट्स का आना सामान्य हो सकता है, लेकिन बार-बार बड़े ब्लड क्लॉट्स निकलना हैवी ब्लीडिंग के साथ जुड़ा हो सकता है। ऐसे बदलाव पर डॉक्टर से बात करने की जरूरत है।

पीरियड्स की वजह से डेली लाइफ प्रभावित होना

अगर हैवी ब्लीडिंग के कारण ऑफिस, एक्सरसाइज, बाहर जाना या दूसरे सामान्य काम करने में समस्या आ रही है, तो इसे सामान्य मानकर सहते रहना जरूरी नहीं है। इसका कारण पता करने के लिए डॉक्टरी सलाह ली जानी चाहिए।

बहुत ज्यादा थकान या सांस फूलना

लंबे समय तक ज्यादा ब्लीडिंग होने पर महिलाओं में आयरन की कमी और एनीमिया का खतरा हो सकता है। लगातार थकान या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

Restless Legs Awareness Day: रात में पैरों को स्थिर रखना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें कारण और लक्षण

पीरियड्स के बीच भी ब्लीडिंग हो

अगर पीरियड्स खत्म होने के बाद दोबारा ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने लगे, या सेक्स के बाद ब्लीडिंग हो, तो यह सामान्य पीरियड्स का हिस्सा नहीं है। ऐसी हालत में डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी हो जाता है।

इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

हैवी या असामान्य ब्लीडिंग के कई कारण हो सकते हैं। इनमें हार्मोनल बदलाव, ओव्यूलेशन से जुड़ी समस्या, फाइब्रॉइड, पॉलिप, एडिनोमायोसिस, एंडोमेट्रियोसिस, कुछ दवाएं और ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे कारण हो सकते हैं। कुछ महिलाओं में पीसीओएस या थायरॉइड की समस्या भी हैवी ब्लीडिंग का कारण होती है।

Festival Makeup Mistakes: फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना मेकअप दिखेगा केकी और पैची
Flawless Base Makeup: त्योहारों पर मेकअप थोड़ा डिफरेंट और अट्रैक्टिव होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर अप्लाई किया जाए। कई बार ज्यादा फाउंडेशन, गलत स्किन प्रेप या ठीक से ब्लेंड न करने की वजह से बेस पैची और केकी नजर आने लगता है। खासकर फेस्टिव मेकअप में जब लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना हो, तब बेस को सही तरीके से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है।

फाउंडेशन से पहले स्किन को करें तैयार

सीधे फाउंडेशन लगाने की गलती न करें। सबसे पहले चेहरे को साफ करके अपनी स्किन टाइप के अनुसार, मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो खासतौर पर नाक, मुंह के आसपास और गालों जैसे हिस्सों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।

फेश मॉइस्चराइजर को अच्छी तरह एब्जॉर्ब होने दें। इसके बाद प्राइमर लगाएं। ऑयली स्किन पर टी-जोन में मैटिफाइंग प्राइमर और ड्राई स्किन पर हाइड्रेटिंग प्राइमर इस्तेमाल किया जा सकता है। सही स्किन प्रेप फाउंडेशन को ज्यादा स्मूद दिखाता है।

एक साथ ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं

केकी बेस से बचने का सबसे आसान नियम है- कम प्रोडक्ट से शुरुआत करें। चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर लगाने के बजाय माथे, दोनों गाल, नाक और ठुड्डी पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा लगाएं। इसके बाद इसे चेहरे के सेंटर से बाहर की तरफ ब्लेंड करें।

अगर किसी जगह ज्यादा कवरेज चाहिए तो पूरे चेहरे पर दोबारा फाउंडेशन लगाने के बजाय सिर्फ उसी हिस्से पर दूसरी पतली लेयर लगाएं। मेकअप आर्टिस्ट भी पतली लेयर में फाउंडेशन लगाने और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे कवरेज बढ़ाते है।

ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से ऐसे करें ब्लेंड

फाउंडेशन को चेहरे पर रगड़ने या बार-बार स्वाइप करने के बजाय हल्के हाथों से टैप करते हुए ब्लेंड करें। ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल कर रही हैं तो उस पर हल्का पानी स्प्रे कर लें। नाक के किनारे, आंखों के नीचे और मुंह के आसपास खास ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर फाउंडेशन जल्दी जमा हो जाता है औऱ बेस भारी दिखता है।

Moral Policing: दूसरों की जिंदगी में कब बढ़ने लगता है दखल? कपल ही नहीं, इन 7 चीजों पर भी होता है जजमेंट

सही शेड चुनना भी है जरूरी

फाउंडेशन का शेड चेहरे से बहुत ज्यादा अलग होने पर बेस अलग सा दिखता है। शेड को हाथ पर टेस्ट करने के बजाय जॉलाइन के आसपास चेक करना बेहतर होता है, ताकि चेहरे और गर्दन के बीच बहुत ज्यादा अंतर न दिखे।

पाउडर से न करें ओवरडोज

फेस्टिव मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए पाउडर जरूरी हो सकता है, लेकिन पूरे चेहरे पर मोटी परत लगाने से बेस केकी दिख सकता है। इसलिए पाउडर को खासतौर पर टी-जोन, नाक, माथे या उन हिस्सों पर हल्के हाथ से लगाएं जहां ऑयल ज्यादा आता है।

Ganesh Visarjan 2026 Wishes: बप्पा को विदाई देते समय अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Ganesh Visarjan Quotes: गणपति बप्पा की विदाई का समय अब करीब आ गया है। गणेश विसर्जन 2026 इस बार 25 सितंबर, शुक्रवार को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी मनाया जाएगा।

बप्पा को विदाई देते समय भक्तों के मन में खुशी के साथ इमोशन भी होता है। इस मौके पर लोग परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं।

बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

बप्पा के लिए खास शुभकामना

गणपति बप्पा मोरया! अगले बरस फिर जल्दी आइए। बप्पा का आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके परिवार पर बना रहे।

परिवार को भेजें ये संदेश

गणपति बप्पा की कृपा से आपके घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा बनी रहें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं!

भावुक विदाई संदेश

विघ्नहर्ता गणेश आपके जीवन के सभी विघ्न दूर करें और हर कदम पर सफलता का आशीर्वाद दें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं।

दोस्तों के लिए

बप्पा को विदा करते हुए दिल बस यही प्रार्थना करता है कि अगले साल फिर इसी खुशी और उत्साह के साथ उनका स्वागत करें। गणपति बप्पा मोरया!

मनोकामना पूरी होने की शुभकामना

विघ्नहर्ता गणपति आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर करें और आपकी हर मनोकामना पूरी करें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं!

मोबाइल स्टेटस के लिए

बप्पा की विदाई के साथ जीवन में एक नई शुरुआत करें। विघ्नहर्ता गणपति आपके सभी दुख-दर्द दूर करें और आने वाला समय खुशियों से भर दें।

रिश्तेदारों के लिए प्यारा संदेश

गणपति बप्पा मोरया! विसर्जन के इस पावन अवसर पर बप्पा आपके घर में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आएं। उनकी कृपा हमेशा बनी रहे।

छोटा और भावुक संदेश

आंखों में विदाई के आंसू और दिल में बप्पा की भक्ति है। बप्पा का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे। गणपति बप्पा मोरया!

Ganesh Visarjan: बप्पा की मूर्ति विसर्जित करते समय क्यों पीछे मुड़कर नहीं देखते? जानें इसके पीछे की भावुक वजह

सबसे खास विदाई संदेश

बप्पा की भक्ति और आशीर्वाद आपके जीवन में नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आए। गणेश विसर्जन की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

गणेश विसर्जन के मौके पर आप इन शुभकामना संदेशों को परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं। छोटे और भावुक संदेश मोबाइल स्टेटस या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Banana Halwa Recipe: घर में केले हैं तो आज ही बनाएं ये खास शीरा, मोदक से है बिल्कुल अलग
Banana Sheera Recipe: गणपति बप्पा को भोग में कुछ अलग और आसानी से बनने वाला प्रसाद बनाना चाहते हैं तो केले का शीरा जरूर ट्राई करें। पके केले, सूजी, घी और दूध से तैयार होने वाला यह शीरा स्वाद में रसीला और खुशबूदार बनता है।

केले का शीरा बनाने के लिए सामग्री

2 पके हुए केले

1 कप सूजी

3-4 बड़े चम्मच देसी घी

1.5 से 2 कप गरम दूध

½ कप चीनी

8-10 काजू

8-10 किशमिश

½ चम्मच इलायची पाउडर

3-4 केसर के धागे

सबसे पहले सूजी को अच्छी तरह भूनें

गणपति बप्पा का प्रसाद बनाने के लिए कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें सूजी डालकर धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तब समझें कि यह अच्छी तरह भुन गई है। शीरे का स्वाद अच्छा रखने के लिए सूजी को अच्छी तरह से धीमी आंच पर भुनना जरूरी है।

अब डालें पके केले

दोनों केले छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब इन्हें भुनी हुई सूजी में डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं। केले को अच्छी तरह मिलाने से शीरे में प्राकृतिक मिठास और रसीला स्वाद आएगा।

गरम दूध डालते समय रखें ध्यान

अब आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे गरम दूध डालते हुए लगातार चलाते रहें। एक साथ दूध डालने से गांठें पड़ सकती हैं, इसलिए इसे थोड़ा-थोड़ा करके मिलाना बेहतर है। सूजी दूध को सोखते हुए धीरे-धीरे गाढ़ी होने लगेगी।

चीनी और इलायची से आएगी खुशबू

जब सूजी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं। अब इलायची पाउडर और केसर डाल दें। धीमी आंच पर कुछ मिनट और पकाएं, जब तक शीरा कड़ाही न छोड़ने लगे।

Modak Ice Cream: मोदक का ऐसा स्वाद कभी नहीं चखा होगा, बप्पा की विदाई से पहले जरूर ट्राई करें

काजू-किशमिश से करें तैयार

एक छोटी कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करके काजू और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें। इन्हें तैयार शीरे में मिला दें। ऊपर से कुछ काजू, किशमिश और केसर डालकर सजाएं।

बप्पा को लगाएं केले के शीरे का भोग

गरमागरम केले के शीरे को साफ भोग की कटोरी में निकालें और गणपति चतुर्थी पर भोग के रूप में बप्पा को अर्पित करें। मोदक से अलग यह प्रसाद बनाने में आसान है और घर में मौजूद पके केले से आसानी से बन जाता है।

Moral Policing: दूसरों की जिंदगी में कब बढ़ने लगता है दखल? कपल ही नहीं, इन 7 चीजों पर भी होता है जजमेंट
Moral Policing in India: बिहार के जमुई में दो नाबालिगों को कथित तौर पर रोककर उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद मोरल पुलिसिंग शब्द चर्चा में है।

लेकिन क्या मोरल पुलिसिंग सिर्फ किसी लड़के और लड़की को साथ देखकर रोकने तक सीमित है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी लोगों को उनके कपड़ों, दोस्तों, रिश्तों और निजी फैसलों को लेकर हमेशा जज किया जाता है। सवाल यह है कि कब किसी की राय सिर्फ राय रहती है और कब वह दूसरे की पर्सनल लाइफ में दखल बन जाती है?

कपड़ों को लेकर बार-बार टोका जाना

कपड़ों के बारे में जजमेंटल होने से संबंधित सवाल कई लोगों के लिए सामान्य हो सकते हैं। किसी के पहनावे को पसंद या नापसंद करना किसी की पर्सनल चॉइस हो सकती है, लेकिन कपड़ों के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र पर सवाल करना और फैसला सुनाना गलत है। खासकर महिलाओं के कपड़ों को उनकी सुरक्षा, सम्मान या चरित्र से जोड़ना मोरल पुलिसिंग ही है।

दोस्तों पर नजर रखना

किसी महिला या पुरुष के दूसरे जेंडर के दोस्त होने पर सवाल उठाना भी रोजमर्रा के जीवन की घटना है। दोस्त होने पर सवाल उठाना भी मोरल पुलिसिंग का रूप है। इतनी देर तक उसके साथ क्यों घूमती हो? या लड़के/लड़की के साथ अकेले क्यों गए? जैसे सवाल अगर चिंतावश पूछी जाए, तो सही है, लेकिन यही चिंता जब आगे बढ़कर निगरानी और दबाव में बदल जाए तो फिर बाउंड्री तय करनी आवश्यक हो जाती है।

मोरल पुलिसिंग

पार्टनर चुनने पर फैसला

किससे शादी करनी है, कब करनी है या शादी करनी भी है या नहीं- ये किसी भी लड़का या लड़की का बेहद निजी फैसला है। देश की सर्वोच्च अदालत ने भी कई फैसलों में पार्टनर चुनने की आजादी को आर्टिकल 21 से जुड़ा अधिकार बताया है। अदालत का भी मानना है कि पार्टनर चुनना व्यक्ति का निजी अधिकार है। इसके लिए किसी सोशल अप्रूवल की जरूरत नहीं है।

रात में बाहर निकलने पर सवाल

अकेले बाहर जाना या ट्रैवल करने जैसे विषयों पर सवाल अक्सर सुरक्षा की चिंता से पूछे जाते हैं। सुरक्षा की सलाह देना और किसी को नियंत्रित करना दो अलग-अलग बातें हैं। किसी व्यक्ति को बाहर जाने से रोकना या उसके चरित्र पर टिप्पणी करना भी मोरल पुलिसिंग का तरीका है।

मोरल पुलिसिंग

सार्वजनिक जगहों पर दोस्तों के साथ बैठना

कैफे, पार्क या किसी भी पब्लिक प्लेस में दो व्यस्कों के साथ बैठने या बात करने पर आसपास के लोग या राह चलते लोग भी आपके रिश्ते के बारे में अनुमान लगाने लगते हैं। किसी पब्लिक प्लेस के नियमों का पालन करना जरूरी है, लेकिन सिर्फ साथ बैठना या बातचीत करना किसी भी अन्य को यह अधिकार नहीं देता है कि दूसरों की निजी जिंदगी पर फैसला सुनाया जाए।

सोशल मीडिया को लेकर जजमेंट होना

सोशल मीडिया आज की मोरल पुलिसिंग का मॉडर्न तरीका है। इंस्टाग्राम पर फोटो डालना, ट्रैवल वीडियोज बनाना, अपनी फैशन चॉइस को पब्लिक करना या अपनी लाइफस्टाइल को शेयर भी आज की जिंदगी का हिस्सा है। फिर भी कमेंट्स में अक्सर लोग पूछने लगते हैं-ऐसी फोटो क्यों डाली?, शादी के बाद भी ऐसा करोगी? किसी पोस्ट पर अपनी राय रखना अलग बात है, लेकिन किसी का चरित्र हनन करने के लिए धमकी या पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप करना नॉर्मल नहीं हो सकता है।

मोरल पुलिसिंग

करियर के फैसलों पर ‘लोग क्या कहेंगे’

शादी के बाद नौकरी करना, देर से शादी करना, अकेले रहना, सोलो ट्रैवलिंग करना या अपनी कमाई अपनी पसंद से खर्च करना- इन फैसलों पर भी समाज की राय बिना मांगे मिलती रहती है। परिवार या करीबी लोगों की सलाह और किसी व्यक्ति पर सोशल प्रेशर बनाना अलग चीजें हैं। हर व्यक्ति की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए एक ही करियर को सभी के लिए सही या गलत मानना सही नहीं है।

Restless Legs Awareness Day: रात में पैरों को स्थिर रखना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें कारण और लक्षण

राय और दखल के बीच फर्क समझना जरूरी है

हर असहमति को मोरल पुलिसिंग नहीं कहा जा सकता है। परिवार का कोई सदस्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताए या कोई व्यक्ति अपनी राय रखे, तो वह उनकी अपनों के प्रति चिंता को दर्शाती है। फर्क तब दिखाई देता है जब राय के साथ धमकी, जबरदस्ती, पीछा करना, अपमानित करना, हिंसा या किसी को उसकी इच्छा के बिना रोका जाए। ऐसे मामलों में बात केवल सोशल जजमेंट तक सीमित नहीं रह जाती है। यह एक कानूनी मामला बन जाता है।

Silver Payal Designs: घुंघरू से चार्म तक, 2026 में ट्रेंड कर रहे चांदी की पायल के 10 सबसे खूबसूरत डिजाइन
चांदी की पायल

चांदी की पायल भारतीय आभूषणों में हमेशा खास रही है। अब पारंपरिक घुंघरुओं के साथ हल्की चेन, चार्म और मॉडर्न पैटर्न वाली पायल भी पसंद की जा रही हैं। देखें खूबसूरत डिजाइन।

चांदी की पायल

मिनिमल चेन पायल

पतली और सादी चेन वाली पायल हल्के आभूषण पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है। इसका डिजाइन रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर कुर्ती और साड़ी तक के साथ आसानी से जंच सकता है।

मिनिमल चेन पायल

घुंघरू वाली क्लासिक पायल

छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजी पायल पारंपरिक खूबसूरती का एहसास कराती है। इसकी हल्की छनक पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है और त्योहार या पारंपरिक पहनावे के साथ खास लुक देती है।

घुंघरू वाली क्लासिक पायल

फूल-पत्ती डिजाइन पायल

फूल और पत्तियों की आकृतियों वाली पायल प्रकृति से प्रेरित सुंदर डिजाइन देती है। नाजुक पैटर्न इसे आकर्षक बनाता है और यह पारंपरिक पहनावे के साथ अच्छी लग सकती है।

फूल-पत्ती डिजाइन पायल

चार्म वाली सिल्वर पायल

छोटे दिल, तारे, फूल वाले चार्म पायल को अलग अंदाज देते हैं। ऐसा डिजाइन खास तौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है जो अपने आभूषणों में थोड़ा व्यक्तिगत स्पर्श चाहते हैं।

चार्म वाली सिल्वर पायल

डबल लेयर पायल

दो पतली चेन को एक साथ जोड़कर बनी डबल लेयर पायल पैरों को थोड़ा भरा हुआ और स्टाइलिश लुक देती है। इसे अलग से पहनने के साथ दूसरी हल्की पायल के साथ भी सजाया जा सकता है।

डबल लेयर पायल

बीडेड सिल्वर पायल

बीड्स वाली पायल पारंपरिक डिजाइन से अलग नजर आती है। इसमें मौजूद छोटी-छोटी सजावटी डिटेलिंग पैरों को आकर्षक बनाती है और रोजमर्रा के लुक में भी खास अंदाज जोड़ती है।

बीडेड सिल्वर पायल

कड़ा स्टाइल पायल

कड़े जैसी चौड़ी और मजबूत बनावट वाली पायल पारंपरिक अंदाज को नया रूप देती है। हल्के घुंघरू या रेखीय डिजाइन के साथ इसका लुक और भी खूबसूरत लग सकता है।

कड़ा स्टाइल पायल

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल

थोड़े गहरे रंग और पारंपरिक नक्काशी वाली ऑक्सीडाइज्ड पायल अलग और एथनिक लुक देती है। इसे कुर्ती, सूती साड़ी या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ पहनकर बोहो अंदाज पाया जा सकता है।

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल

लेयर्ड और स्टेटमेंट पायल

अगर आपको थोड़ा आकर्षक और अलग लुक पसंद है, तो कई परतों या ज्यादा डिटेलिंग वाली स्टेटमेंट पायल चुन सकती हैं। यह पारंपरिक पहनावे के साथ पैरों को बेहद खूबसूरत लुक दे सकती है।

लेयर्ड और स्टेटमेंट पायल

Swipe Up
Unique Bichiya Designs: बिछिया का लुक करना है अपग्रेड? देखें ये 10 यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन

Snake Dream Meaning: सपने में सांप दिखाई देना क्या संकेत देता है? जानें काले, सफेद और हरे सांप का अर्थ
Sapne Me Saap Dekhna: सपने में सांप दिखाई देना हर बार अशुभ नहीं होता है। कई लोगों के लिए यह एक डरावना अनुभव हो सकता है। खासकर जब सांप बार-बार सपने में दिखाई दे, तो मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इसका क्या मतलब है।

स्वप्न शास्त्र में सांप से जुड़े सपनों के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। मान्यता है कि सपने में सांप का रंग, उसका व्यवहार और वह सपने में किस तरह से दिख रहा है, इन सभी बातों के आधार पर तय होता है।

सपने में सांप दिखाई देने का क्या मतलब है?

सांप से जुड़े सपने हमेशा अशुभ नहीं माने जाते। कुछ परिस्थितियों में इन्हें बदलाव, सफलता या किसी परेशानी से निकलने का संकेत माना जाता है, जबकि कुछ सपने सावधान रहने का इशारा हो सकते हैं। इसलिए केवल सांप दिखाई देने के आधार पर सपने को शुभ या अशुभ नहीं माना जा सकता है।

सपने में काला सांप दिखने का अर्थ

सपने में काला सांप दिखाई देने का मतलब है- जीवन में किसी चिंता, चुनौती या परेशानी हो सकती है। वहीं कुछ परंपराओं में काले सांप को शक्ति और परिवर्तन का प्रतीक माना गया है। इसलिए सपने में सांप का व्यवहार और उस समय महसूस हुई भावना पर निर्भर करती है।

सपने में सफेद सांप दिखाई देने के मायने

सफेद सांप को शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसे आध्यात्मिक समझ, शांति, बदलाव या किसी नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में सफेद सांप दिखाई दे और वह शांत हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।

Pitru Paksha: पंचबलि भोग क्या है? श्राद्ध में गाय, कुत्ते, कौए और चींटियों के लिए क्यों निकाला जाता है भोजन

सपने में हरा सांप देखने का क्या है अर्थ?

हरा रंग प्रकृति और विकास से जुड़ा होता है। इसी वजह से हरे सांप का सपने में दिखने को  विकास, नई शुरुआत, स्वास्थ्य या समृद्धि से जोड़ा गया है। हालांकि अगर हरा सांप सपने में हमला करता हुआ दिखाई दे, तो इसे सावधानी या किसी छिपी चिंता का संकेत माना जाता है।

सपने में सांपों का झुंड दिखाई देना

अगर सपने में एक साथ कई सांप दिखाई दें, तो जीवन में एक साथ कई परेशानियां या चुनौतियां एक साथ आ सकती है।

सपने में सांप को मार देना

स्वप्न शास्त्र की मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को मार देता है, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। यह विरोध या परेशानी पर काबू पाने का तरीका हो सकता है।

Monsoon Diet: बरसात में दही खाना सही या गलत? जानें ठंडी चीजों को लेकर क्या रखें सावधानी
बरसात में खान-पान पर दें ध्यान

बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण भोजन को सुरक्षित रखना जरूरी हो जाता है। इसलिए दही और ठंडी चीजों का सेवन सोच-समझकर करें।

बरसात में खान-पान पर दें ध्यान

दही पूरी तरह बंद नहीं

बरसात में दही खाना सभी के लिए हानिकारक नहीं है। अगर दही ताजा, साफ और सही तरीके से रखा गया है, तो सामान्य मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

दही पूरी तरह बंद नहीं

खराब दही से बचें

लंबे समय तक बाहर रखा या खराब तरीके से रखा दही दूषित हो सकता है। असामान्य गंध, स्वाद या बनावट दिखे तो इसे खाने से बचें।

खराब दही से बचें

ठंडी चीजों में रखें सावधानी

आइसक्रीम, ठंडे पेय और अन्य ठंडी चीजें अगर सही तापमान पर न रखी जाएं, तो उनमें हानिकारक सूक्ष्मजीव बढ़ सकते हैं।

ठंडी चीजों में रखें सावधानी

पाचन पर पड़ सकता है असर

कुछ लोगों को बहुत ठंडी चीजें खाने के बाद पेट फूलना, असहजता या पाचन संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसा हो तो सेवन कम करना बेहतर है।

पाचन पर पड़ सकता है असर

बाहर का खाना सोचकर खाएं

बारिश में खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर धूल, गंदगी और दूषित पानी का असर पड़ सकता है। इसलिए ताजा और स्वच्छ भोजन चुनना जरूरी है।

बाहर का खाना सोचकर खाएं

दही सही तरीके से रखें

दही को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने के बजाय उचित तापमान पर रेफ्रिजरेटर में रखना बेहतर है। साफ चम्मच से ही इसे निकालें।

दही सही तरीके से रखें

हर व्यक्ति की जरूरत अलग

दही से परेशानी होना व्यक्ति की सहनशीलता और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकता है। किसी खास खाद्य पदार्थ से बार-बार समस्या हो तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

हर व्यक्ति की जरूरत अलग

ताजा और स्वच्छ भोजन चुनें

बरसात में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताजा बना भोजन और सुरक्षित तरीके से रखा खाद्य पदार्थ प्राथमिकता में रखें।

ताजा और स्वच्छ भोजन चुनें

दही छोड़ना जरूरी नहीं

बरसात में दही और ठंडी चीजों को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। असली सावधानी है-ताजगी, स्वच्छता, सही भंडारण और अपनी सेहत के अनुसार सेवन।

दही छोड़ना जरूरी नहीं

Swipe Up
Men Wallet Designs: पुरुषों के लिए कौन सा वॉलेट रहेगा परफेक्ट? देखें 10 यूनिक डिजाइन

Restless Legs Awareness Day: रात में पैरों को स्थिर रखना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें कारण और लक्षण
Restless Legs Awareness Day: कई लोगों को रात में बिस्तर पर लेटते ही पैरों में अजीब सी बेचैनी होने लगती है? कभी पैरों में खिंचाव, झुनझुनाहट या कुछ रेंगने जैसा महसूस होता है और पैर को इधर-उधर चलाने के बाद ही थोड़ा आराम मिलता है?

अगर ऐसा बार-बार होता है, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम (RLS) की वजह से हो सकता है। यह एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें आराम करते समय पैरों को चलाने की इच्छा होने लगती है।

क्या है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम?

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम में व्यक्ति को पैरों में ऐसी बेचैनी महसूस होती है, जिससे नींद नहीं आती है। इसे कम करने के लिए पैर चलाने, स्ट्रेच करने या उठकर चलने का मन करता है। इसके लक्षण आमतौर पर आराम करने पर और खासकर शाम या रात में ज्यादा महसूस होते हैं। पैर चलाने से कुछ समय के लिए राहत मिलती है।

पैरों में कैसी परेशानी महसूस होती है?

इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों को पैरों में खिंचाव या दर्द महसूस होता है, तो कुछ को खुजली, जलन, धड़कन या कुछ रेंगने जैसा महसूस होता है। कई बार यह बेचैनी दोनों पैरों में महसूस होती है, तो कई बार केवल एक पैर में।

रात में ही क्यों बढ़ जाती है बेचैनी?

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम के लक्षण आमतौर पर तब बढ़ते हैं, जब व्यक्ति लंबे समय तक आराम कर रहा होता है। इसलिए बिस्तर पर लेटने या लंबे समय तक बैठने के दौरान पैरों को चलाने की इच्छा होती है। यह परेशानी नींद आने या पूरी रात सोए रहने में भी समस्या पैदा कर सकती है।

इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का एक निश्चित कारण हर मामले में पता नहीं होता। इसका कारण आयरन, जेनेटिक कारण और दिमाग में डोपामिन का प्रभाव हो सकता है। आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया, किडनी की बीमारी और प्रेग्नेंसी जैसी स्थितियां भी कुछ लोगों में RLS से जुड़ी हो सकती हैं। कुछ दवाइंया भी इसका कारण हो सकता है।

High Protein Fasting Diet: व्रत में नहीं लगेगी कमजोरी, ये हाई-प्रोटीन फलाहार कॉम्बिनेशन देंगे भरपूर एनर्जी

राहत के लिए क्या कर सकते हैं?

नियमित एक्सरसाइज, सोने से पहले पैरों की स्ट्रेचिंग, गर्म पानी में पैर डुबोना और पर्याप्त नींद लेने से आराम मिल सकता है। सोने से पहले कैफीन और शराब से बचने की सलाह भी दी जाती है। अगर पैरों की बेचैनी बार-बार हो रही है, नींद प्रभावित हो रही है या दिन में थकान और नींद आने लगी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। इसके बारे में सटीक रूप से पता लगाने के लिए जांच जरूरी है।

Men Wallet Designs: पुरुषों के लिए कौन सा वॉलेट रहेगा परफेक्ट? देखें 10 यूनिक डिजाइन
वॉलेट भी हो स्टाइलिश

वॉलेट पुरुषों के रोजमर्रा के जरूरी सामान में शामिल है। अब इसे केवल पैसे रखने की चीज नहीं माना जाता। सही डिजाइन वाला वॉलेट आपकी व्यक्तित्व में भी स्टाइलिश अंदाज जोड़ सकता है।

वॉलेट भी हो स्टाइलिश

क्लासिक बाइफोल्ड वॉलेट

दो हिस्सों में खुलने वाला बाइफोल्ड वॉलेट सबसे लोकप्रिय डिजाइनों में से एक है। इसमें कार्ड, नकद और जरूरी दस्तावेज रखने के लिए अलग-अलग स्लॉट मिल सकते हैं।

क्लासिक बाइफोल्ड वॉलेट

स्लिम कार्ड वॉलेट

अगर आपको जेब में ज्यादा सामान रखना पसंद नहीं है, तो स्लिम कार्ड वॉलेट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका पतला आकार कम जगह लेता हैं।

स्लिम कार्ड वॉलेट

मिनिमल वॉलेट

मिनिमल डिजाइन उन पुरुषों के लिए है जिन्हें सादगी पसंद है। इसमें जरूरत भर के कार्ड और कुछ नकद रखने की सुविधा होती है।

मिनिमल वॉलेट

जिप वाला वॉलेट

जिप वॉलेट में चारों ओर या एक हिस्से में जिप दी जाती है, जिससे अंदर रखी चीजों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। सिक्के, कार्ड रखने के लिए यह डिजाइन उपयोगी हो सकता है।

जिप वाला वॉलेट

कार्ड होल्डर वॉलेट

कार्ड होल्डर वॉलेट खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नकद कम रखते हैं। इसमें बैंक कार्ड, पहचान पत्र और दूसरे जरूरी कार्ड व्यवस्थित तरीके से रखे जा सकते हैं।

कार्ड होल्डर वॉलेट

मनी क्लिप वाला वॉलेट

मनी क्लिप वॉलेट में नोटों को पकड़कर रखने के लिए क्लिप दी जाती है। इसका डिजाइन सामान्य वॉलेट से पतला हो सकता है और उन पुरुषों के लिए उपयोगी है जिन्हें कम सामान साथ रखना पसंद है।

मनी क्लिप वाला वॉलेट

ट्रैवल वॉलेट

यात्रा के दौरान पासपोर्ट, कार्ड, नकद और दूसरे जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैवल वॉलेट डिजाइन किया जाता है। इसमें सामान्य वॉलेट की तुलना में ज्यादा जेब और स्लॉट मिल सकते हैं।

ट्रैवल वॉलेट

टेक्सचर वाला वॉलेट

सादे वॉलेट से कुछ अलग दिखना चाहते हैं तो उभरी हुई बनावट या पैटर्न वाला वॉलेट चुना जा सकता है। अलग टेक्सचर इसे आकर्षक रूप देता हैं।

टेक्सचर वाला वॉलेट

कॉम्पैक्ट जिप कार्ड वॉलेट

छोटा आकार और जिप वाला डिजाइन आधुनिक जरूरतों के हिसाब से सुविधाजनक हो सकता है। इसमें जरूरी कार्ड और कुछ नकद सुरक्षित तरीके से रखे जा सकते हैं।

कॉम्पैक्ट जिप कार्ड वॉलेट

Swipe Up
Women's Watch Designs: फॉर्मल से स्मार्ट-कैजुअल तक, ऑफिस लुक के लिए चुनें ये 10 खूबसूरत वॉच डिजाइन

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल
No Medicines Without Doctor Prescription: देश की सबसे बड़ी दवा नियामक संस्था यानी CDSCO (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) ने पेन किलर और एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते उपयोग को लेकर चिंता जाहिर की है। खासकर उन लोगों को लेकर जो हल्का सा सिरदर्द, बदन दर्द या बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से सीधे दवा खरीदते हैं। इसके अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एक सख्त चेतावनी दी। चेतावनी में स्पष्ट कहा गया है कि बिना डॉक्टरी की सलाह के इन दवाओं का लगातार उपयोग से इंसान को क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा बना रहा है।

दवाओं का बेहिसाब इस्तेमाल

हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फार्मेसी, रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और अस्पतालों के लिए एक एडवाइजरी में इन दवाओं के बिना रोक-टोक और बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल से जुड़े गंभीर मेडिकल जोखिमों पर जोर दिया गया है और साफ तौर पर बताया गया है कि इनके बेहिसाब इस्तेमाल से क्रोनिक किडनी डिजीज हो सकती है और यह तेजी से बढ़ सकती है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने लोगों को इससे बचने की सलाह दी है।

पेनकिलर और एंटीबायोटिक्स से सीधा खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बिना जरूरत या लंबे समय तक पेनकिलर और हैवी एंटीबायोटिक्स की डोज लेने से किडनी के टिश्यूज को गंभीर नुकसान पहुंचता है। CDSCO के सर्कुलर में स्पष्ट कहा गया है कि इन दवाओं का अनियंत्रित उपयोग किडनी फेलियर जैसी खतरनाक स्थितियों को निमंत्रण दे रहा है। इसके अलावा, बार-बार बिना वजह एंटीबायोटिक खाने से शरीर में 'एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस' बढ़ जाता है, जिसका सीधा मतलब है कि भविष्य में गंभीर बीमारी होने पर शरीर पर दवाएं असर करना बंद कर देती हैं।

The Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) has issued an advisory circular addressed to healthcare professionals, pharmacies, retailers, distributors, and hospitals regarding the indiscriminate use of painkillers, specifically Non-Steroidal Anti-Inflammatory Drugs… pic.twitter.com/aXQIO1NTbW
— ANI (@ANI) September 22, 2026

मेडिकल स्टोर्स पर भी सख्ती की तैयारी

CDSCO ने दवाओं के इस अंधाधुंध दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अब बिना डॉक्टर के वैध पर्चे के मेडिकल स्टोर संचालक पेनकिलर और एंटीबायोटिक्स नहीं बेच सकेंगे। निर्देश में कहा गया है कि इन दवाओं की बिक्री केवल मेडिकल सुपरविजन में ही होनी चाहिए। इसके लिए देश भर के ड्रग इंस्पेक्टरों और राज्य दवा नियंत्रकों को कड़े कदम उठाने और नियमों का पालन न करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

WHO ने जारी की चेतावनी, भारत की 3 कफ सिरप को बताया खतरनाक, CDSCO से पूछे सवाल

जान को जोखिम में न डालने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने देश के लोगों से कहा है कि वे छोटी-मोटी तकलीफों के लिए खुद से दवाइयां न लें. किसी भी तरह का दर्द या इन्फेक्शन होने पर सबसे पहले किसी काबिल डॉक्टर से दिखाएं. इसके बाद डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा ही तय खुराक में और सही समय तक लें। अपनी मनमर्जी से दवा की खुराक बढ़ाना या आधी-अधूरी छोड़ना लोगों की स्वास्थ्य के लिए बेहतर खतरनाक साबित हो सकता है।

Rose Makeup Looks: चेहरे पर गुलाबी नूर चाहती हैं, तो ये 5 मेकअप खूबसूरत लुक्स जरूर करें ट्राई
Rose Makeup Looks: रोज डे के मौके पर सिर्फ गुलाब देना ही नहीं, बल्कि अपने मेकअप लुक में भी गुलाबी टच दें। पिंक और रोजी टोन चेहरे को सऑफ्ट, फ्रेश और फेमिनिन लुक देते हैं। अगर आप इस खास दिन के लिए अपने चेहरे पर गुलाबी नूर चाहती हैं, तो ये 5 रोज मेकअप लुक्स को अपने मेकअप प्रोडक्ट में शामिल करें।

रोजी चिक्स मेकअप

रोजी मेकअप लुक्स

मेकअप करने से पहले गालों पर सॉफ्ट पिंक या रोज ब्लश लगाकर शुरुआत करें। बल्श को बहुत ज्यादा डार्क न रखते हुए हल्का रखें और चिकबोन्स पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके साथ न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। दिन की आउटिंग के लिए यह लुक बहुत खूबसूरत लगेगा।

पिंक मोनोक्रोम लुक

रोजी मेकअप लुक्स

आंखों, गालों और होंठों पर एक ही रोज पिंक के शेड्स अप्लाई करें। पलकों पर हल्का पिंक आईशैडो, गालों पर रोजी ब्लश औऱ होठों पर रोज पिंक लिपस्टिक लगाएं। इससे मेकअप बेहद कॉर्डिनेटेड दिखेगा।

रोज गोल्ड आई मेकअप

रोजी मेकअप लुक्स

अगर रोज डे पर थोड़ा ग्लैम लुक चाहिए, तो रोज गोल्ड आईशैडो अप्लाई करें। आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का शिमर और लैश लाइन पर ब्राउन कलर की आई लाइनर लुक को सॉफ्ट टच देगी। इसके साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं।

पिंक ब्लश या ग्लॉसी लिप्स

रोजी मेकअप लुक्स

नेचुरल मेकअप लुक पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। हल्का बेस, रोजी ब्लश औऱ पिंक लिप ग्लॉस आपके रोजी लुक को कंप्लीट करेगा। ब्रोज को सेट करें और मस्कारा अप्लाई करें। इससे चेहरे पर फ्रेश ग्लो दिखाई देगा।

World Rose Day: लाल, गुलाबी या पीला? जानें किस रंग का गुलाब किस रिश्ते के लिए है परफेक्ट

डीप रोज लिप लुक

रोजी मेकअप लुक्स

अगर आप अपने मेकअप का मेन फोकस अपने लिप्स को बनाना चाहती हैं, तो डीप रोज या बेरी पिंक लिपस्टिक चुनें, आई मेकअप हल्का रखें। इससे लुक बैलेंस लगेगा और अधिक प्रॉमिनेन्ट दिखेगा।

World Rhino Day 2026: एक सींग वाला गैंडा ही क्यों है भारत की पहचान? जानें 7 रोचक फैक्ट्स
One Horned Rhino Facts: हर साल 22 सितंबर को World Rhino Day मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया में बचे हुए गैंडों की पांच प्रजातियों का संरक्षण करना है और उनके सामने आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी।

भारत के लिए यह दिन इसलिए खास है, क्योंकि भारत एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण का बड़ा केंद्र है। इसका वैज्ञानिक नाम- Rhinoceros unicornis है और यह मुख्य रूप से भारत और नेपाल में पाया जाता है। 2025 की इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि, मार्च 2025 तक दुनिया भर में इस प्रजाति के करीब 4,075 गैंडे थे, जिनमें 3,323 भारत में और 752 नेपाल में थे।

भारत में मिलने वाला गैंडा एक ही सींग वाला क्यों है?

ग्रेटर वन हॉर्न्ड राइनो की पहचान इसका एक बड़ा सींग है। इसका शरीर मोटा, धूसर-भूरी त्वचा से ढका होता है, जिससे यह कवच जैसा दिखाई देता है। इसी वजह से इसका वैज्ञानिक नाम-unicornis रखा गया, जिसका मतलब है एक सींग वाला।

कभी सिर्फ करीब 200 गैंडे बचे थे

भारत में एक सींग वाले गैंडे की संख्या 4000 से अधिक है। 20वीं सदी की शुरुआत तक शिकार और दूसरे कारणों से इनकी संख्या महज 200 थी। सख्त संरक्षण और बेहतर वन्यजीव प्रबंधन के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई।

भारत में सबसे ज्यादा गैंडे असम में हैं

भारत में मुख्य रूप से असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश एक सींग वाले गौंडे पाए जाते हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, कभी यह प्रजाति उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े हिस्से में फैली हुई थी, लेकिन अब इनका नेचुरल होम बहुत सिमटता जा रहा है।

काजीरंगा है गैंडों का सबसे बड़ा गढ़

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षण क्षेत्र है। मार्च 2022 की गणना में यहां 2,613 गैंडे दर्ज किए गए थे। काजीरंगा को 1985 में UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट का भी दर्जा दिया है।

गैंडा सिर्फ घास नहीं खाता

बता दें कि एक सींग वाले गैंडे मुख्य रूप से शाकाहारी और चरने वाला जीव है। घास इसका प्रमुख भोजन है, लेकिन यह पत्तियां, झाड़ियों की टहनियां, फल और जलीय पौधे भी खाता है। गैंडे पानी में जाकर जलीय वनस्पतियां भी खाना पसंद करते हैं।

गैंडे का गर्भकाल 15-16 महीने होता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रजाति में मादा गैंडे का गर्भकाल काफी लंबा होता है- लगभग 15 से 16 महीने। आमतौर पर मादा एक बच्चे को जन्म देती है और दो बच्चों के बीच अंतर लगभग 2 से 3 साल का होता है।

Green Walnut Benefits: हरे अखरोट को हल्के में न लें, जानें कच्चे अखरोट के 5 खास फायदे

संरक्षण की वजह से लौटी गैंडों की आबादी

2022 में भारत और नेपाल में इस प्रजाति की कुल संख्या करीब 4,014 थी, जो 2025 तक बढ़कर लगभग 4,075 हो गई। भारत में 2024 में इनकी संख्या 3,323 बताई गई। संरक्षण के साथ-साथ कानून लागू करना, अवैध शिकार रोकना और नए आवास तैयार करना इनकी बढ़ती संख्या का कारण है।

High Protein Fasting Diet: व्रत में नहीं लगेगी कमजोरी, ये हाई-प्रोटीन फलाहार कॉम्बिनेशन देंगे भरपूर एनर्जी
Protein Rich Falahari Foods: आमतौर पर व्रत के दौरान ज्यादातर लोग पेट भरने के लिए साबूदाना, आलू, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें खाते हैं। इनसे शरीर को एनर्जी तो मिल सकती है, लेकिन अगर पूरे दिन के फलाहार में प्रोटीन की मात्रा कम रह जाए तो बार-बार भूख लगती है और साथ ही कमजोरी या थकान भी अधिक महसूस होने लगती है।

इसलिए व्रत के दौरान सिर्फ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की बजाय दूध, दही, पनीर, मूंगफली, मखाना और ड्राई फ्रूट्स जैसे विकल्पों को सही कॉम्बिनेशन में खाना चाहिए। तरीके से मिलाना उपयोगी हो सकता है। 2026 की नवरात्रि डाइट पर प्रकाशित पोषण संबंधी सुझावों में भी पनीर, मूंगफली, मखाना, दूध और दही को व्रत के दौरान प्रोटीन के स्रोत के तौर पर शामिल किया गया है।

पनीर-दही का कॉम्बिनेशन

अगर आपके व्रत में डेयरी प्रोडक्ट के सेवन की अनुमति है, तो पनीर और दही एक साथ लेना अच्छा विकल्प हो सकता है। करीब 75-100 ग्राम पनीर के साथ एक कटोरी सादा दही लिया जा सकता है। इसमें खीरा, टमाटर या व्रत में मान्य फल-सब्जियां शामिल कर सकते हैं। पनीर प्रोटीन देता है, जबकि दही से प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी मिलता है।

दूध-मखाना-मूंगफली

मखाने को हल्का भूनकर दूध के साथ लिया जा सकता है। इसमें थोड़ी मात्रा में भुनी मूंगफली और बादाम मिलाने से प्रोटीन और हेल्दी फैट बढ़ जाता है। मखाना अकेले बहुत हाई-प्रोटीन फूड नहीं है, इसलिए इसे दूध और नट्स के साथ लेने से यह एक बैलेंस्ड मील बन जाता है।

दही-फल-ड्राई फ्रूट्स

एक कटोरी सादा दही में केला, सेब या पपीता जैसे फल और थोड़े बादाम-अखरोट मिलाकर खा सकते हैं। अगर आपको लंबे समय तक पेट भरा रखना है, तो सिर्फ फल खाने के बजाय फल के साथ दही और थोड़े नट्स मिलाने से एक बेहतर कंप्लीट प्रोटीन मील तैयार हो सकता है।

कुट्टू या सिंघाड़े की रोटी-पनीर

जिन परिवारों में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा व्रत में खाने का चलन है, वहां इसकी रोटी के साथ पनीर की सब्जी या सादा पनीर लिया जा सकता है। इससे सिर्फ आटे और आलू पर निर्भर रहने के बजाय भोजन में प्रोटीन भी जुड़ जाता है।

Blood Sugar Control: इन फलों को खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, डाइट में जरूर करें शामिल

साबूदाना खिचड़ी में मूंगफली जरूर

साबूदाना मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट देता है। इसलिए साबूदाना खिचड़ी बनाते समय मूंगफली डालना इसे ज्यादा संतुलित बनाता है। हालांकि इसे अकेला हाई-प्रोटीन भोजन नहीं कहना चाहिए। साथ में दही लिया जा सकता है।

व्रत में ये गलती न करें

व्रत में पूरे दिन केवल चाय, फल, आलू या साबूदाना खाने से डाइट बैलेंस नहीं हो सकती है। वहीं तली हुई कुट्टू पूरी, पकौड़े और ज्यादा घी वाली चीजें खाने से कैलोरी काफी बढ़ सकती है।

Blood Sugar Control: इन फलों को खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, डाइट में जरूर करें शामिल
Fruits For Blood Sugar Control: अगर आप डायबिटीज के मरीज है या ब्लड शुगर बढ़ने का डर रहता है, तो आमतौर पर लोग फल खाना छोड़ देते हैं। दरअसल, फल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती। फलों में नेचुरल शुगर यानी फ्रूकटोज के साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं।

खास बात यह है कि फल खाना अधिक सुरक्षित है। फलों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। फलों में शुगर के साथ फाइबर की मात्रा भी काफी होती है, जब कि जूस में केवल शुगर की मात्रा होती है।

अमरूद

अमरूद फाइबर वाला फल है और इसे साबुत खाने पर पेट भी ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज या ब्लड शुगर की चिंता करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में एक लिमिट में शामिल कर सकते हैं।

सेब को छिलके के साथ खाएं

सेब में फाइबर होता है और इसे साबुत खाना जूस पीने से बेहतर है। अगर आप ब्लड शुगर मैनेज कर रहे हैं तो छोटे आकार का पूरा सेब स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।

नाशपाती भी है अच्छा ऑप्शन

नाशपाती में फाइबर पाया जाता है और इसे साबुत फल की तरह खना चाहिए। इसे काटकर या इसका जूस निकालकर खाने के बजाय पूरा फल खाने से फाइबर का फायदा मिलता है।

बेरीज को भी कर सकते हैं शामिल

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ताजे, फ्रोजन या बिना शुगर वाले फलों को बेहतर विकल्प मानता है।

संतरा खाएं, जूस नहीं

संतरा भी फल के रूप में खाया जा सकता है, लेकिन इसका जूस पीने से बचना चाहिए। साबुत फल में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जबकि जूस आसानी से ज्यादा मात्रा में पी लिया जाता है और उसमें फाइबर कम हो सकता है और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

Bad Cholesterol: 5 छोटे-छोटे बीज कर सकते हैं बड़ा काम, LDL के लिए ऐसे करें डाइट में शामिल

फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहना शरीर की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। फल हेल्दी होने के बावजूद इनमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होती है। इसलिए फलों की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, एक छोटा साबुत फल या लगभग आधा कप फल में सामान्य तौर पर करीब 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, लेकिन सभी फलों में यह मात्रा समान नहीं होती है।

बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखने लिए एक हेल्दी डायबिटीज डाइट का ख्याल रखना अधिक जरूरी है।

हेल्थकेयर में AI टेक का अचूक इस्तेमाल, भारत ने गाइडबुक के तौर किया पेश; NY में स्वास्थ्य सचिव ने बताया अनुभव
AI Use In HealthCare: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास में "ग्राउंडिंग द फ्रंटियर: ए ग्लोबल साउथ AI फ्रेमवर्क" पर एक चर्चा के दौरान, ग्लोबल साउथ के लिए AI और डिजिटल हेल्थ इनोवेशन का इस्तेमाल करने के भारत के अनुभव के बारे में बात की। मेरिडियन इंटरनेशनल सेंटर और प्राइमस पार्टनर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सत्र में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल के साथ बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत दिखा रहा है कि कैसे मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से बड़े पैमाने पर हेल्थकेयर सर्विस को बदला जा सकता है।

हेल्थ-टेक यात्रा पर चर्चा

भारत की हेल्थ-टेक यात्रा पर चर्चा करते हुए श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे आधार के ज़रिए बनाए गए डिजिटल आधार और बाद में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और ABHA ID के जरिए मजबूत किए गए सिस्टम ने भारत को एक स्केलेबल और इंटरऑपरेबल डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम बनाने में सक्षम बनाया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि AI मॉडल को इनसे सीखना चाहिए ताकि वे ऐसे समाधान दे सकें जो उन लोगों के लिए सार्थक और प्रासंगिक हों।

,         ,      … pic.twitter.com/axVCYjnIri
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 22, 2026

एआई इनेबल क्लिनिकल फैसला

उन्होंने हेल्थकेयर में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर प्रकाश डाला, जिसमें AI-इनेबल क्लिनिकल निर्णय सहायता, लंबे समय के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और बीमारी के हॉटस्पॉट की पहचान शामिल है। उन्होंने दिखाया कि कैसे तकनीक इनोवेशन से वास्तविक दुनिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर असर डालने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। श्रीवास्तव ने हेल्थकेयर में AI के जिम्मेदार और असरदार इस्तेमाल के लिए 'AI इन हेल्थकेयर' रणनीति को एक गाइडबुक के तौर पर पेश किया और टेक्नोलॉजी-बेस्ड समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू करने के भारत के अनुभव पर जोर दिया।

AI के बढ़ते प्रभाव के लिए नियम की जरूरत, टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क के लिए कंपनियों के साथ बातचीत

दुनियाभर के एक्सपर्ट हुए शामिल

इस चर्चा में इस बात पर गौर किया गया कि कैसे AI 'ग्लोबल साउथ' में हेल्थकेयर और विकास के नतीजों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिसमें 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स' की दिशा में तेजी से प्रगति करना भी शामिल है। इस सेशन में AI कंपनियों, मल्टीलेटरल संगठनों, अमेरिकी नीति-निर्माताओं, थिंक टैंक और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने ऐसे AI इकोसिस्टम बनाने पर बातचीत की जो समावेशी, ज़िम्मेदार, संदर्भ के अनुकूल और 'ग्लोबल साउथ' की जरूरतों के हिसाब से हों।

World Car Free Day 2026: एक दिन के लिए कारें थम जाएं तो बदल जाएगी दुनिया! जानिए इस दिन का खास महत्व और फायदे
World Car Free Day Importance And Benefits: आज के इस दौर में शहर का मतलब सिर्फ गाड़ियां, ट्रैफिक जाम और हॉर्न का शोर बनकर रह गया है। लेकिन जरा सोचिए कि क्या हर छोटी-बड़ी दूरी तय करने के लिए निजी कार निकालना वाकई जरूरी है? इसी सवाल का जवाब देने और लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए हर साल 22 सितंबर को 'विश्व कार-मुक्त दिवस' (World Car Free Day) मनाया जाता है।

इस खास दिन का मकसद लोगों को कार छोड़ने की जबरदस्ती करना नहीं है, बल्कि उन्हें यह समझाना है कि वे पैदल चलने, साइकिल चलाने और बस, मेट्रो, ट्रेन जैसे साधनों का इस्तेमाल करने की आदत डालने के लिए लोगों को समझाना है। यह कोई एक जगह से संचालित होने वाला ग्लोबल इवेंट नहीं है, बल्कि दुनिया भर के अलग-अलग शहर और संगठन अपनी-अपनी तरफ से कार न चलाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।

इस आधुनिक अंतरराष्ट्रीय पहल की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में यूरोप से हुई थी, जिसके बाद 22 सितंबर की यह तारीख 'यूरोपियन मोबिलिटी वीक' (European Mobility Week) के साथ जुड़ गई।

World Car Free Day 2026 क्यों है खास?

साल 2026 में भी 22 सितंबर को ही 'वर्ल्ड कार फ्री डे' मनाया जाएगा। इसका मकसद सिर्फ 24 घंटे के लिए कार का इस्तेमाल बंद करना भर नहीं है। यह दिन दरअसल एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि अगर हमारे शहर कारों की जगह लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बसाए जाएं, तो वे दिखने में कैसे होंगे?

यूरोपियन मोबिलिटी वीक हर साल 16 से 22 सितंबर तक टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देता है और 22 सितंबर को कार-फ्री डे के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में 2026 में सिंगापुर जैसे बड़े शहरों ने भी पैदल चलने, साइकिल चलाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई खास कार्यक्रमों का ऐलान किया है।

कल्पना कीजिए... जब एक दिन सड़कों पर कारें न हों

सुबह का समय है। सड़कों पर कारों की लंबी-लंबी कतारें नहीं हैं। हॉर्न का कानफोड़ू शोर गायब है। पार्किंग में खड़ी रहने वाली हजारों गाड़ियों की जगह खुली और साफ सड़कें दिख रही हैं। बच्चे बेफिक्र होकर साइकिल चला रहे हैं और लोग मुस्कुराते हुए पैदल अपने दफ्तर की तरफ बढ़ रहे हैं।

अगर दुनिया के हर शहर में सिर्फ एक दिन के लिए निजी कारों का इस्तेमाल पूरी तरह रोक दिया जाए, तो इसका असर केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि हमारी हवा, शोर का स्तर, सेहत, ऊर्जा और शहरों के रहने के तरीके पर साफ दिखेगा।

एक दिन के लिए कारें थम जाएं तो बदल जाएगी दुनिया

आइए समझते हैं कि एक दिन कारें न चलने से क्या-क्या बड़े बदलाव दिख सकते हैं:-

सड़कों से ट्रैफिक का भारी दबाव घटेगा

जब लोग बड़ी संख्या में अपनी-अपनी कारें लेकर निकलते हैं, तो सड़कों पर जाम लगना तय है। अगर एक दिन कारें नहीं चलेंगी, तो सड़कों पर गाड़ियों की संख्या में अचानक बड़ी गिरावट आएगी। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ट्रैफिक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। बस, ट्रेन, मेट्रो, टैक्सी, दोपहिया वाहन और जरूरी सेवाओं की गाड़ियां तो चलती रहेंगी। लेकिन निजी कारों के न होने से सड़कों का दबाव बहुत हद तक कम हो जाएगा।

हवा होगी साफ, घटेगा जहरीला प्रदूषण

शहरों की हवा में घुल रहे जहरीले धुएं का सबसे बड़ा जरिया गाड़ियां ही हैं। ऐसे में जब पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां एक दिन के लिए सड़कों से हटेंगी, तो स्थानीय स्तर पर वाहन उत्सर्जन में सीधी गिरावट आएगी। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने भी 'कार-फ्री डे' को शहरी वायु प्रदूषण घटाने और पैदल चलने व साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के एक शानदार मौके के रूप में रेखांकित किया है। इसके नतीजे देखे भी जा चुके हैं—पेरिस में 2015 के पहले कार-फ्री डे के दौरान गाड़ियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के उत्सर्जन में 40% की भारी कमी दर्ज की गई थी।

शांत सड़कें और शुद्ध हवा

कारें कम चलने का असर सिर्फ धुएं पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि हॉर्न, इंजन की गड़गड़ाहट और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही का शोर भी एकदम कम हो जाएगा। एक दिन की यह शांति लोगों को यह अहसास कराएगी कि बिना गाड़ियों के शोर के शहर का माहौल कितना सुकून देने वाला हो सकता है।

पैदल चलने और साइकिल चलाने का बढ़ेगा चलन

इस आयोजन का एक मुख्य मकसद लोगों को आवाजाही के दूसरे तरीकों का अहसास कराना है। जब सड़कों पर कारें कम होंगी, तो लोग बिना किसी डर के पैदल चल सकेंगे और साइकिल चला सकेंगे। यूरोपियन मोबिलिटी वीक भी शहरों को पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए बेहतर रास्ते बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

अपनी आदतों को परखने का मौका

अक्सर लोग घर के पास की दुकान से राशन लाने या थोड़ी ही दूरी पर मौजूद दफ्तर जाने के लिए भी कार निकाल लेते हैं। कार-फ्री डे हमें अपनी इन आदतों पर फिर से सोचने का मौका देता है। अगर कोई इंसान एक दिन पैदल या बस-मेट्रो से अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है, तो वह भविष्य में भी छोटी दूरी के लिए कार का मोह छोड़ सकता है।

विश्व कार-मुक्त दिवस की जानकारी

गाड़ियां नहीं, इंसानों के लिए दिखेंगे शहर

आज हमारे शहरों की बड़ी-बड़ी सड़कें सिर्फ वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। लेकिन जब कुछ घंटों के लिए गाड़ियों को हटा दिया जाता है, तो वही सड़कें बच्चों के खेलने, लोगों के टहलने, साइकिल चलाने या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतरीन सार्वजनिक मंच बन जाती हैं। सिंगापुर ने 2026 के अपने आयोजनों में कुछ प्रमुख सड़कों को पूरी तरह पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को समर्पित करने और सार्वजनिक स्थानों को समुदाय-केंद्रित बनाने की योजना बनाई है।

सेहत को मिलेगा सीधा फायदा

कार की जगह पैदल चलना या साइकिल चलाना सीधे तौर पर शारीरिक कसरत से जुड़ा है। अगर लोग इस आदत को अपनाते हैं, तो उनकी शारीरिक गतिविधि बढ़ेगी। लंबे समय में रोजाना की यह सक्रियता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन यह फायदा तभी मिलेगा जब लोग इसे सिर्फ एक दिन का आयोजन न मानकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढालें।

Sunita Williams Inspiration: स्पेस में कैसे करियर बनाएं बेटियां? इसरो और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों की आई बहार

क्या एक दिन कार बंद करने से सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी?

सिर्फ एक दिन कारें बंद रखने से दुनिया भर का प्रदूषण, ट्रैफिक या क्लाइमेट चेंज हमेशा के लिए खत्म नहीं हो सकता। इसके अलावा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, डिलीवरी और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं का चलना तो बेहद जरूरी है। इसीलिए, वर्ल्ड कार फ्री डे का असली फायदा किसी एक दिन के आंकड़ों में नहीं, बल्कि इस बात में है कि यह हमें शहरी परिवहन की नई दिशा पर सोचने के लिए मजबूर करता है।

एक दिन का संदेश भी है उपयोगी

'वर्ल्ड कार फ्री डे' हमें कार का इस्तेमाल करने से जबरन रोकने के बजाय हमसे एक सीधा सवाल पूछता है कि..."क्या वाकई हर छोटी दूरी तय करने के लिए कार ही एकमात्र विकल्प है..?"

अगर लोग थोड़ी दूरी के लिए पैदल चलना या साइकिल चलाना सीखें और लंबी दूरी के लिए बस, मेट्रो या ट्रेन जैसे सार्वजनिक साधनों को प्राथमिकता दें, तो निजी गाड़ियों पर हमारी निर्भरता काफी हद तक कम हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र भी ऐसे परिवहन पर जोर देता जो लोगों की आने-जाने की जरूरत भी पूरी करें और पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचाए।

Green Walnut Benefits: हरे अखरोट को हल्के में न लें, जानें कच्चे अखरोट के 5 खास फायदे
Raw Green Walnut Benefits: अखरोट आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने ग्रीन वॉलनट यानी कच्चा या अधपका अखरोट देखा है? बाहर से हरे छिलके वाला यह अखरोट पूरी तरह पकने से पहले तोड़ा जाता है। पका हुआ अखरोट हरे अखरोट से अलग होता है।

इसका स्वाद सामान्य अखरोट से अलग, थोड़ा कसैला और फ्रेश होता है। ग्रीन वॉलनट में पॉलीफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे बायोएक्टिव कंपाउंड्स मौजूद होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है

ग्रीन वॉलनट में कई तरह के पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं। ये कंपाउंड शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। कच्चे अखरोट में पकने के साथ पॉलीफेनॉल की मात्रा बदल जाती है।

दिल की सेहत के लिए उपयोगी

ग्रीन वॉलनट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। सामान्य अखरोट पर हुई रिसर्च में इसके सेवन से लिपिड प्रोफाइल बेहतर होने का पता चलता है।

पॉलीफेनॉल का अच्छा स्रोत

अखरोट के अलग-अलग हिस्सों में पॉलीफेनॉल और दूसरे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। खासतौर पर अखरोट के छिलके और हरे हिस्से में भी ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं।

पोषण से है भरपूर

ग्रीन वॉलनट में फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल और दूसरे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। 2024 की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है।

IBS and Gut Health: क्या लंबे समय तक फोन चलाना और Oral Health की अनदेखी भी बिगाड़ सकती है पेट की सेहत?

इसे कैसे खाएं?

ग्रीन वॉलनट को कई जगह अचार, मिठाइयों और दूसरे पारंपरिक खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से पहले देखना जरूरी है कि फल खाने योग्य हो और अच्छी तरह साफ किया गया हो। इसके हरे छिलके को बिना जानकारी के सीधे खाने या घरेलू औषधि की तरह इस्तेमाल न करें।

बता दें कि फ्रेश हरे अखरोट तब तोड़े जाते हैं, जब उनका बाहरी छिलका भी फ्रेश होता है और अंदरूनी छिलका अभी भी नरम होता है। इस अवस्था में अखरोट में नमी अधिक होती है और अखरोट की गिरी नरम, मलाईदार और स्वाद में हल्की होती है, लेकिन यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

Velvet Fashion Trend: इस साल फिर ट्रेंड में लौटा वेलवेट, शादी-पार्टी में ऐसे पाएं रॉयल लुक
वेलवेट का रिच टेक्सचर और गहरा रंग इसे फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए खास बनाता है। 2026 के वेडिंग सीजन में इसे सिर्फ भारी विंटर आउटफिट की तरह नहीं, बल्कि साड़ी, ब्लाउज, अनारकली और जैकेट में भी नए तरीके से पहना जा रहा है।

शादी या रिसेप्शन के लिए वेलवेट साड़ी एक स्टाइलिश ऑप्शन है। ब्लैक, वाइन, डीप ग्रीन और बरगंडी जैसे शेड्स वेलवेट के टेक्सचर को और उभारते हैं। अगर साड़ी हैवी है, तो ज्वेलरी को थोड़ा बैलेंस रखें, ताकि पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भारी न लगे।

अगर आपको पूरा वेलवेट आउटफिट ज्यादा भारी लगता है, तो सिर्फ वेलवेट की ब्लाउज बनवाएं। हल्की सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। डीप नेक, फुल स्लीव या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज डिजाइन इसे मॉडर्न टच दे सकते हैं।

वेलवेट अनारकली इस फैब्रिक को पहनने का एक और खूबसूरत तरीका है। जरी, जरदोजी या एम्ब्रॉयडरी के साथ इसका लुक और रिच हो जाता है। वेलवेट अनारकली में जरदोजी और आरी वर्क जैसे डिटेलिंग वाले लुक बेहद जंचते हैं।

लहंगे में वेलवेट का इस्तेमाल खासकर वेडिंग और ईवनिंग फंक्शन के लिए किया जाता है। पूरा लहंगा वेलवेट रखने के बजाय वेलवेट ब्लाउज, बॉर्डर या जैकेट के साथ हल्के फैब्रिक को मिलाने से लुक ज्यादा बैलेंस्ड नजर आता है।

वेलवेट खुद काफी रिच और हैवी फैब्रिक है, इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज या भारी एम्ब्रॉयडरी करने की जरूरत नहीं होती। एक स्टेटमेंट नेकलेस, पोल्की ईयररिंग्स या हैवी चोकर में से किसी एक को ही हाइलाइट करें। दिन के फंक्शन में पूरा वेलवेट पहनने के बजाय ब्लाउज, जैकेट या बॉर्डर के रूप में इसे शामिल करें।

Women's Watch Designs: फॉर्मल से स्मार्ट-कैजुअल तक, ऑफिस लुक के लिए चुनें ये 10 खूबसूरत वॉच डिजाइन
मिनिमलिस्ट वॉच

साफ डायल और कम डिजाइन वाली मिनिमलिस्ट वॉच ऑफिस लुक के लिए शानदार विकल्प है। इसे शर्ट, ट्राउजर, कुर्ती या फॉर्मल ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सकता है।

मिनिमलिस्ट वॉच

क्लासिक लेदर स्ट्रैप वॉच

लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी आपके ऑफिस लुक को सादा और एलिगेंट टच देती है। काले, भूरे या न्यूट्रल रंग की स्ट्रैप रोजमर्रा के फॉर्मल कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

क्लासिक लेदर स्ट्रैप वॉच

सिल्वर मेटल स्ट्रैप वॉच

सिल्वर मेटल स्ट्रैप वाली वॉच प्रोफेशनल और बहुमुखी लुक देती है। इसे शर्ट-ट्राउजर से लेकर साड़ी और फॉर्मल कुर्ती तक के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

सिल्वर मेटल स्ट्रैप वॉच

रोज गोल्ड वॉच

अगर आपको ऑफिस लुक में हल्का ग्लैमरस अंदाज पसंद है, तो रोज गोल्ड वॉच चुन सकती हैं। इसका सॉफ्ट मेटैलिक रंग पेस्टल, न्यूट्रल और डार्क आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है।

रोज गोल्ड वॉच

स्क्वायर डायल वॉच

गोल घड़ी से थोड़ा अलग लुक चाहिए तो स्क्वायर डायल अच्छा विकल्प है। इसकी साफ और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन फॉर्मल शर्ट, ब्लेजर और स्मार्ट-कैजुअल आउटफिट के साथ जंचती है।

स्क्वायर डायल वॉच

ओवल डायल वॉच

ओवल आकार की घड़ी ऑफिस पहनावे में सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ती है। हल्के रंग के डायल और पतली स्ट्रैप वाला डिजाइन रोजाना पहनने के लिए खासा आकर्षक दिख सकता है।

ओवल डायल वॉच

टू-टोन वॉच

सिल्वर और गोल्ड जैसे दो मेटल टोन वाली वॉच कई तरह के आभूषणों के साथ आसानी से मिल जाती है। अगर आप रोज अलग-अलग रंग की ज्वेलरी पहनती हैं, तो यह स्टाइल उपयोगी हो सकता है।

टू-टोन वॉच

स्मार्टवॉच

ऑफिस में समय देखने के साथ नोटिफिकेशन, कैलेंडर और दूसरी सुविधाएं चाहिए तो स्मार्टवॉच एक व्यावहारिक विकल्प है। इसे सादे स्ट्रैप के साथ रखने पर लुक भी साफ-सुथरा रहता है।

स्मार्टवॉच

स्लिम डायल वॉच

पतली केस वाली घड़ी कलाई पर हल्की और सलीकेदार दिखाई देती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शर्ट की कफ या ब्लेजर की स्लीव के साथ आसानी से फिट हो सकता है।

स्लिम डायल वॉच

क्लासिक गोल डायल वॉच

गोल डायल वाली क्लासिक घड़ी कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं लगती। सफेद, काला, सिल्वर या नेवी डायल वाला सादा डिजाइन ऑफिस के अलग-अलग पहनावों के साथ आकर्षक लगता है।

क्लासिक गोल डायल वॉच

Swipe Up
साबूदाना खाओ लेकिन थोड़ा आराम से, ज्यादा सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और वजन, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Paneer Potli Recipe: समोसा-पकौड़े छोड़िए, इस बार बनाएं ये क्रिस्पी पनीर पोटली, स्वाद में है एकदम अलग
Festive Snack Recipe: फेस्टिवल पर मेहमानों के लिए हर बार पनीर की वही पुरानी रेसिपी बनाते हैं, तो इस बार पनीर की नई और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें। इस बार क्रिस्पी पनीर पोटली बनाएं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार पनीर की फिलिंग वाली यह स्नैक देखने में भी फेस्टिव लगती है। इसे शाम की चाय के साथ या टी टाइम पार्टी स्नैक के तौर पर सर्व करें।

पनीर पोटली बनाने के लिए सामग्री

पोटली कवर के लिए

1 कप मैदा

1 चम्मच तेल

थोड़ा सा नमक

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल

पनीर की फिलिंग के लिए

200 ग्राम पनीर, बारीक कद्दूकस किया हुआ

1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ

1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

½ चम्मच अदरक का पेस्ट

½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ चम्मच गरम मसाला

½ चम्मच अमचूर पाउडर

2 बड़े चम्मच हरा धनिया

नमक स्वादानुसार

सबसे पहले तैयार करें आटा

इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम लेकिन थोड़ा सख्त आटा गूंध लें। इसे ढककर करीब 15 मिनट के लिए रख दें।

ऐसे तैयार होगी पनीर की फिलिंग

पनीर की रेसिपी के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालें। सभी चीजों को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और फिलिंग को ठंडा होने दें।

ऐसे दें पोटली का शेप

आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उन्हें पतली पूरी की तरह बेल लें। बीच में 1-2 चम्मच पनीर की फिलिंग रखें। अब किनारों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ लाते हुए पोटली का आकार दें और ऊपर से हल्के हाथ से दबाकर बंद कर दें। ध्यान रखें कि पोटली अच्छी तरह बंद हो, वरना तलते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है।

Festival Snack: त्योहार में अचानक आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में बनाएं ये झटपट स्नैक्स, कम सामान में आसान रेसिपी

धीमी आंच पर करें क्रिस्पी

कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर पोटली को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से बाहर की परत जल्दी ब्राउन हो सकती है, जबकि अंदर का हिस्सा अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं होगा। इसे एयर फ्रायर में बेक भी किया जा सकता है।

तैयार क्रिस्पी पनीर पोटली को हरी चटनी, सॉस या दी के डीप के साथ गरमागरम सर्व करें।

World Gratitude Day: सोने से पहले 5 मिनट करें ये तीन काम, तनाव कम करने में मिल सकती है मदद
World Gratitude Day 2026: दिनभर की भागदौड़, काम का तनाव और छोटी-छोटी परेशानियां अक्सर हमारा ध्यान उन चीजों पर ले जाती हैं जो ठीक नहीं चल रहीं। हमारा ध्यान अकसर निगेटिव चीजों पर अधिक जाता है, जब कि पॉजिटिव चीजों पर कम जाता है।

ऐसे में रात को सोने से पहले कुछ मिनट का समय निकालकर उन चीजों को याद करना जिनके लिए आप आभारी हैं, आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसे रोजाना एक डायरी में लिखा भी जा सकता है। जर्नल राइटिंग एक बेहद अच्छी प्रैक्टिस है, जिसका असर हमारे दिमाग पर भी पॉजिटिव होता है।

सोने से पहले लिखें ये 3 बातें

रोजाना की एक अच्छी बात लिखें

सोचिए कि आज आपके दिन में ऐसी कौन-सी बात हुई जिसने आपको अच्छा महसूस कराया। जरूरी नहीं है कि वह कोई बड़ी बात हो। परिवार के साथ अच्छा समय, मनपसंद का खाना, कोई काम या कुछ देर सुकून से बैठने जैसी छोटी-छोटी चीजें भी इसमें शामिल हो सकती है।

किसी एक व्यक्ति के लिए थैंक्यू लिखें

रोजाना जर्नल लिखते समय उस इंसान के बारे में सोचें, जिसने आज किसी तरह आपकी मदद की, आपका साथ दिया या आपको अच्छा फील कराया। वह कोई भी हो सकता है, जैसे- आपका कलीग, फैमिली मेंबर, फ्रेंड या कोई अजनबी।

World Alzheimer’s Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे अल्जाइमर के शिकार? इन आदतों से परखें अपनी मेंटल हेल्थ

अपने लिए भी एक बात लिखें

किसी के प्रति आभार व्यक्त करने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि केवल दूसरों को धन्यवाद देना है। दिन के अंत में अपने लिए भी एक अच्छी बात लिखें। इसका फायदा यह होगा कि जब भी आप उसे दोबारा पढ़ेंगे, तो आपको अच्छा महसूस होगा। इसमें भी बहुत बेसिक बातें लिखी जा सकती है। इन छोटी-छोटी आदतों का मेंटल हेल्थ पर बड़ा असर पड़ता है।

इसे रोज की दिनचर्या में कैसे अपनाएं

विश्व आभार दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए रोज पूरी कहानी लिखने की जरूरत नहीं है। अपने बेड के आसपास या साइड टेबल पर एक डायरी और पेन रखें। रात को सोने से पहले सिर्फ3-5 मिनट निकालें और इन तीन सवालों के जवाब लिखें। रिसर्च बताती है कि रोजाना ऐसा करने से लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है और मन खुश रहता है।

Festive Glow: त्योहार से पहले चाहिए ग्लास स्किन ग्लो? ये घरेलू उपाय स्किन को बनाएंगे स्मूद और ग्लोइंग
त्योहार में हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। अगर आपकी स्किन डल या थकी हुई दिख रही है, तो किचन में मौजूद कुछ चीजों को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। जानें आसान घरेलू उपाय, जो चेहरे को फ्रेश और स्मूद लुक दे सकते हैं।

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है, जबकि शहद स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर फेस पैक बनाएं। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें।

धूप या गर्मी के कारण स्किन टायर्ड और ड्राई महसूस हो रही हो, तो एलोवेरा जेल स्किन को सूदिंग और हाइड्रेटिंग फील देता है। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल कर रही हैं, तो साफ तरीके से निकाला गया जेल ही लगाएं। चेहरे पर एलोवेरा जेल की पतली लेयर लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें।

ओट्स सिर्फ नाश्ते के लिए नहीं, बल्कि बारीक पिसे हुए ओट्स स्किन को जेंटली क्लीन और सूद करने में मदद करते हैं। 1 चम्मच पिसे हुए ओट्स में थोड़ा दही या पानी मिलाकर सॉफ्ट पेस्ट बनाएं। चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।

खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह स्किन को कूलिंग और रिफ्रेशिंग फील दे सकता है। त्योहार से पहले थकी हुई स्किन को रिलैक्स करने के लिए यह अच्छा तरीका है। खीरे के ठंडे स्लाइस कुछ मिनट चेहरे पर रखें या उसका फ्रेश पल्प लगा सकती हैं।

Pregnancy After 40: 40 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? जानें रिस्क फैक्टर और जरूरी सावधानियां
High Risk Pregnancy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान नहीं की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 24 साल की उम्र में मां बनना और अब 41 साल की उम्र में मां बनने के अनुभव अलग-अलग हैं। उन्होंने इसे फिजिकली चैलेंजिंग बताया।

माहिरा का अनुभव भले ही पर्सनल हो, लेकिन 40 के बाद की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। उम्र के साथ प्रेग्नेंसी में क्या बदलाव आते हैं और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

40 के बाद प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ता है रिस्क?

महिलाओं की फर्टिलिटी की एक उम्र होती है, जो बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगती है। अंडों की संख्या और क्वालिटी कम होने लगती है और इसी वजह से प्रेग्नेंसी होने में समय अधिक लगता है। American Society for Reproductive Medicine के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ प्रेग्नेंसी की संभावना घटती है और मिसकैरेज और बच्चे में एब्नॉर्मिलिटी के रिस्क बढ़ जाते हैं।

क्या होता है मिसकैरेज और एब्नॉर्मिलिटी रिस्क

40 के बाद बच्चा नहीं ठहरना एक समस्या है और इसका कारण है इंब्रायो में क्रोमोजोमल एब्नॉर्मिलिटी का बढ़ना। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि 40 की उम्र के बाद हेल्दी बेबी नहीं हो सकते हैं।

प्रेग्नेंसी रिस्क फैक्टर

उम्र 35 वर्ष या उससे अधिक होने पर प्रेग्नेंसी को एडवर्स मैटरनल, फीटल और नियोनैटल के लिए रिस्की माना जाता है। साथ ही 40 की उम्र के बाद हाई ब्लड प्रेशर, प्रीक्लेमसिया, जेस्टेशनल डायबिटीज, मिसकैरेज और स्टिलबर्थ जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। कुछ प्रेग्नेंसी में बेबी का बहुत छोट या बड़ा होना भी एक समस्या हो जाती है।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग कब करें?

अगर 40 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो डॉक्टर से कंसल्टेशन लेना बेहद जरूरी है। इस दौरान आपकी मेडिकल हिस्ट्री, पहली प्रेग्नेंसी, मेडिसिन, वैक्सिनेशन और कोई हेल्थ प्रॉब्लम की समीक्षा की जानी चाहिए। अगर पीरियड्स की समस्या है, तो इसे भी इवैल्यूएट किया जाना चाहिए।

Bad Cholesterol: 5 छोटे-छोटे बीज कर सकते हैं बड़ा काम, LDL के लिए ऐसे करें डाइट में शामिल

प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही महिलाओं को फॉलिक एसिड के बारे में भी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। महिलाओं को फॉलिक एसिड रिच फूड या गोलियां जरूर लेनी चाहिए। NHS के अनुसार, सामान्य तौर पर प्रेग्नेंसी के पहले 12 हफ्तों तक रोजाना 400 mg फॉलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इसकी डोज डॉक्टर द्वारा तय की जाती है।

प्रेग्नेंस होने के बाद इन टेस्ट को जरूर कराएं

40+ प्रेग्नेंसी में नियमित रूप से प्रेग्नेंसी की मॉनिटरिंग जरूरी हो जाती है। जरूरत के अनुसार बीपी, ब्लड शुगर और फीटर ग्रोथ की जांच की जाती है। 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र में प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में फीटल ग्रोथ एसेसमेंट और एंटीनेटल फीटल सर्विलांस पर विचार करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। जेनेटिक स्क्रीनिंग भी लेट प्रेग्नेंसी में जरूरी होती है।

40 के बाद प्रेग्नेंसी का मतलब सिर्फ रिस्क नहीं

40 के बाद प्रेग्नेंसी हाई रिस्क हो, ऐसा जरूरी नहीं। हर महिला की हेल्थ, फर्टिलिटी, पहली प्रेग्नेंसी और मेडिकल हिस्ट्री अलग होती है और इसी आधार पर दूसरी प्रेग्नेंसी महत्वपूर्ण होती है।

World Alzheimer’s Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे अल्जाइमर के शिकार? इन आदतों से परखें अपनी मेंटल हेल्थ
Alzheimer Symptoms and Causes: हर साल की तरह इस साल भी 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस  मनाया जा रहा है। यह दिन अल्जाइमर और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समय रहते इसके संकेत पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग भूलने की समस्या को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर भूलने की यह समस्या लगातार बढ़ती जाए, सोचने-समझने में दिक्कत हो और रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी होने लगे, तो इसे मामूली बात नहीं समझना चाहिए। यह किसी दिमागी बीमारी का संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मिली जानकारी के अनुसार, 2021 में दुनिया भर में करीब 5.7 करोड़ लोग डिमेंशिया के साथ जी रहे थे और हर साल करीब 1 करोड़ नए मामले सामने आते हैं।

डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कई तरह की मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है। इनमें अल्जाइमर सबसे आम कारण है और अनुमानतः डिमेंशिया के 60-70 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है। WHO के मुताबिक उम्र इसका सबसे बड़ा ज्ञात जोखिम कारक है, लेकिन डिमेंशिया उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया नहीं है।

आखिर क्या है अल्जाइमर?

अल्जाइमर एक ऐसी मानसिक बीमारी है, जिसमें समय के साथ याददाश्त, सोचने-समझने, निर्णय लेने और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शुरुआत में इसके लक्षण बहुत सामान्य लग सकते हैं। कोई व्यक्ति हाल की बात भूल सकता है, एक ही सवाल बार-बार पूछ सकता है या किसी परिचित को पहचााने से मना कर सकता है।

इसके साथ ही साथ यह जानने की जरुरत है कि हर भूलने को अल्जाइमर समझना भी सही नहीं है। कभी-कभार नाम भूल जाना, चाबी रखकर भूल जाना या किसी तारीख को याद न रखना सामान्य उम्र-संबंधी बदलाव भी हो सकता है। चिंता तब बढ़ती है जब बदलाव बार-बार होने लगें, बढ़ते जाएं और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे।

कहीं आप तो नहीं हो रहे अल्जाइमर के शिकार? इन आदतों से परखें अपनी मेंटल हेल्थ

क्या आप हाल की बातें बार-बार भूल रहे हैं?

सुबह हुई बातचीत, हाल में मिली जानकारी या कुछ देर पहले तय की गई बात याद नहीं रहना और उसी सवाल को दोबारा पूछना ध्यान देने योग्य संकेत हो सकता है। खासकर तब, जब यह पहले की तुलना में लगातार बढ़ रहा हो।

क्या रोज के काम मुश्किल लगने लगे हैं?

जिस काम को आप वर्षों से आसानी से करते आए हैं, उसमें अचानक परेशानी होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। खाना बनाने की सामान्य प्रक्रिया, मोबाइल या किसी उपकरण का इस्तेमाल, खरीदारी की सूची बनाना जैसे परिचित काम कठिन लगना एक चेतावनी संकेत हो सकता है।

अल्जाइमर के लक्षण और बचाव

क्या पैसे और हिसाब-किताब में परेशानी हो रही है?

बिल भरना, खर्च का हिसाब रखना या सामान्य आर्थिक फैसले लेने में पहले की तुलना में ज्यादा परेशानी होना भी संज्ञानात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है।

क्या आप तारीख और जगह को लेकर भ्रमित होते हैं?

कभी-कभी दिन भूल जाना सामान्य है और थोड़ी देर बाद याद भी आ जाता है। लेकिन बार-बार तारीख, मौसम, समय या अपनी जगह को लेकर भ्रम होना ज्यादा गंभीर संकेत हो सकता है।

क्या सही शब्द याद करने में लगातार दिक्कत होती है?

बात करते समय बार-बार रुक जाना, सामान्य चीजों के नाम याद न आना, एक ही बात दोहराना या बातचीत को बीच में छोड़ देना भी ध्यान देने योग्य बदलाव हैं।

क्या सामान गलत जगह रखने की आदत बढ़ गई है?

चाबी, मोबाइल, चश्मा जैसी चीजें कभी-कभार गलत जगह रखना आम बात है। लेकिन सामान ऐसी असामान्य जगह रखना और फिर अपने कदम पीछे करके भी उसे खोज न पाना अलग तरह का संकेत हो सकता है।

क्या फैसले लेने की क्षमता बदल रही है?

पैसों से जुड़े मामलों में असामान्य फैसले लेना, व्यक्तिगत देखभाल में लापरवाही बढ़ना या ऐसी परिस्थितियों में गलत निर्णय लेना जिनमें पहले आसानी से फैसला कर लेते थे, संज्ञानात्मक बदलाव की ओर इशारा कर सकता है।

क्या आप लोगों से मिलना-जुलना कम कर रहे हैं?

अगर कोई व्यक्ति अचानक अपने पसंदीदा काम, सामाजिक गतिविधियों, दोस्तों या परिवार से दूरी बनाने लगे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लगातार ऐसा होने के साथ दूसरी याददाश्त या सोच संबंधी समस्याएं भी दिखाई दें तो चिकित्सकीय सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।

क्या मूड और व्यवहार में बदलाव आया है?

बिना स्पष्ट कारण ज्यादा चिड़चिड़ापन, डर, चिंता, शक, उदासी या व्यक्तित्व में बदलाव भी अल्जाइमर और अन्य डिमेंशिया में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि ऐसे बदलाव कई अन्य मानसिक और शारीरिक कारणों से भी हो सकते हैं, इसलिए केवल इस आधार पर अल्जाइमर का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

क्या आप शारीरिक और मानसिक गतिविधियों से दूर हो रहे हैं?

WHO की 2026 की नई गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन, सामाजिक अलगाव, वायु प्रदूषण तथा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसे कुछ जोखिम कारक डिमेंशिया के जोखिम से जुड़े हैं। WHO का मानना है कि डिमेंशिया के जोखिम का 45% तक हिस्सा इन्हीं वजहों से जुड़ा हो सकता है, जिन्हें आसानी से बदला या कम किया जा सकता है।

World Bamboo Day Special: सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का खजाना भी है बांस, जानें इसके अनोखे औषधीय गुण

मेंटल हेल्थ और ब्रेन हेल्थ के लिए क्या करें?

अल्जाइमर को रोकने की कोई गारंटी वाली आदत नहीं है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली से जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान, धूम्रपान से दूरी, शराब का सेवन कम करना, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रित रखना, सामाजिक रूप से सक्रिय रहना और दिमाग को सक्रिय रखने वाली गतिविधियां उपयोगी हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कुछ जरुरी गतिविधियों और सामाजिक भागीदारी के बारे में अपनी सलाह दी है, जिससे ऐसे जोखिम कम किए जा सकते हैं।

कब करें डॉक्टर से संपर्क

अगर भूलने या व्यवहार में बदलाव लगातार बढ़ रहे हैं और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगे हैं, तो इसे सिर्फ उम्र का असर मानकर न छोड़ें। डॉक्टर जरूरत के अनुसार याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता, अन्य स्वास्थ्य स्थितियों और दवाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं। हर भूलने की समस्या अल्जाइमर नहीं होती, इसलिए सही कारण जानने के लिए चिकित्सकीय जांच जरूरी है।

Modak Ice Cream: मोदक का ऐसा स्वाद कभी नहीं चखा होगा, बप्पा की विदाई से पहले जरूर ट्राई करें
Modak Ice Cream Recipe: गणपति उत्सव में अकसर पारंपरिक मोदक बनाए जाते हैं। कभी-कभी चॉकलेट मोदक, पान मोदक, ड्राई फ्रूट मोदक या उकड़ीचे मोदक भी बप्पा को भोग के रूप में परोसा जाता है।

अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो गणपति बप्पा के विसर्जन से पहले मोदक आइसक्रीम बनाएं, जिसमें मोदक का पारंपरिक नारियल-गुड़ वाला स्वाद और ठंडी, क्रीमी टेस्ट का कॉम्बिनेशन मिलता है।

मोदक आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

आइसक्रीम के लिए

1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम

¼ कप कंडेस्ड मिल्क

थोड़ा वनीला एक्स्ट्रैक्ट

½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक चुटकी नमक

नारियल-गुड़ की फिलिंग के लिए

½ कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल

करीब ¼ कप कद्दूकस किया हुआ गुड़

1 छोटा चम्मच दूध

थोड़ा घी

¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक चुटकी जायफल पाउडर

कटे हुए काजू और पिस्ता

थोड़ा तिल

सबसे पहले तैयार करें नारियल-गुड़ का भरावन

एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर करीब 2-3 मिनट भूनें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग भूरा न हो। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ा दूध डालकर लगातार चलाएं।

जब गुड़ पिघलकर नारियल के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची, जायफल, काजू, पिस्ता और तिल डालें। करीब एक मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

Festival Snack: त्योहार में अचानक आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में बनाएं ये झटपट स्नैक्स, कम सामान में आसान रेसिपी

अब बनाएं आइसक्रीम के लिए मिक्स्चर

ठंडी व्हिपिंग क्रीम को एक बड़े बर्तन में डालकर तब तक फेंटें, जब तक सॉफ्ट पीक्स न बनने लगें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, वनीला, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालें। अब धीरे-धीरे फोल्ड करते हुए मिक्स करें। इससे मिक्सचर हल्का और क्रीमी बना रहेगा।

मोल्ड में जमाएं मोदक

अब साफ सिलिकॉन मोल्ड लें। इसमें सबसे पहले थोड़ा आइसक्रीम का मिक्सचर रखें और बीच में हल्का गड्ढा बनाकर उसमें 1-2 चम्मच ठंडी नारियल-गुड़ की फिलिंग डालें। इसके ऊपर फिर से आइसक्रीम मिक्सचर डालें और मोल्ड को 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसका टेस्ट बिल्कुल पारंपरिक मोदक जैसा ही है, लेकिन यह बच्चों को बेहद पसंद आएगा।

तैयार है ठंडा-ठंडा क्रीमी मोदक आइसक्रीम। गणपति बप्पा के विसर्जन से पहले उन्हें ये भोग अर्पित करें और घर के सभी सदस्यों को खिलाएं। आप चाहें तो कटे हुए पिस्ता, केसर या मेल्टेड गुड़ से गार्निश भी कर सकते हैं।

Hair Care Routine: त्योहार से 7 दिन पहले शुरू करें ये हेयर केयर रूटीन, बाल दिखेंगे सैलून जैसे शाइनी और बाउंसी
Hair Care Tips: त्योहार आते ही कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी की शॉपिंग तो सभी करते हैं, लेकिन अगर बाल रूखे और बेजान दिखेंगे तो पूरा लुक फीका पड़ लगेगा। खासकर लगातार स्टाइलिंग, हीट, हेयर स्प्रे और धूल-धुएं की वजह से बालों की चमक कम हो जाती है। अगर आप चाहती हैं कि त्योहार वाले दिन आपके बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी दिखें, तो पहले से ही बालों पर ध्यान देना शुरू कर दें। इसके लिए किसी महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। बस इन 7 आसान स्टेप्स को अपने रूटीन में शामिल करें।

पहला दिन- बालों को समझें

सबसे पहले बालों को ध्यान से देखें। अगर आपके बालों के सिरों पर बहुत ज्यादा दोमुंहे या टूटे हुए बाल हैं, तो हल्की ट्रिमिंग कराएं। इससे बाल हेल्दी दिखएंगे। बालों पर बहुत ज्यादा प्रयोग करने के बजाय उन्हें आराम दें और अच्छी तरह कंघी करें।

दूसरा दिन- हल्की ऑयलिंग करें

बालों की लंबाई और सिरों पर हल्के हाथों से तेल लगाएं। अगर आपकी ऑयली स्कैल्प है, तो बहुत ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं है। तेल को कई घंटों तक रखने के बजाय अपनी जरूरत और बालों की स्थिति के अनुसार कुछ समय बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। बाल अधिक ड्राई हैं, तो तेल को रात भर के लिए भी बालों में छोड़ा जा सकता है। अगर आप किसी स्ट्रॉन्ग ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो 1 घंटे के भीतर ही हेयरवॉश कर लें।

तीसरा दिन- बालों को हीट से दें ब्रेक

त्योहार से पहले बालों को लगातार स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर से बचाएं। अगर स्टाइलिंग जरूरी हो तो हीट प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। इस दिन बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें और बहुत टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाने से भी बचें।

चौथा दिन: हेयर वॉश सही तरीके से करें

शैंपू सिर्फ स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें और झाग को बालों की लंबाई पर बहने दें। इसके बाद कंडीशनर को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बचें, खासकर अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है।

पांचवां दिन- बालों को मॉइस्चर और सॉफ्टनेस दें

अगर आपके बाल बहुत रूखे या फ्रिजी हैं, तो अपने बालों के अनुसार अच्छा हेयर मास्क इस्तेमाल करें। किसी भी DIY नुस्खा या कोई नया प्रोडक्ट त्योहार से ठीक पहले पहली बार ट्राई न करें।

Amla Reetha Shikakai Shampoo: दादी-नानी के जमाने का ये देसी शैंपू घर पर ऐसे बनाएं, बालों में आएगी नेचुरल शाइन

छठा दिन- बालों को ज्यादा छेड़ें नहीं

इस दिन बालों को बार-बार धोने, कंघी करने या स्टाइल करने से बचें। बाहर निकलते समय धूल और धूप से बचने के लिए बालों को स्कार्फ या स्टोल से कवर करें। सोने से पहले बालों को बहुत टाइट न बांधें।

सातवां दिन- त्योहार वाले दिन की तैयारी

अगर आपको किसी खास हेयरस्टाइल के लिए बाल धोने की जरूरत है, तो बहुत ज्यादा तेल, सीरम या हेयर प्रोडक्ट एक साथ लगाने से बचें। इससे बाल चिपचिपे दिख सकते हैं। आखिर में जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा सीरम सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।

Festival Snack: त्योहार में अचानक आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में बनाएं ये झटपट स्नैक्स, कम सामान में आसान रेसिपी
Easy Snacks Recipes: त्योहारों के मौसम में अकसर घर पर अचानक ही मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि चाय के साथ क्या परोसा जाए। किचन के बहुत ही कम सामान से आप कुछ ऐसे स्नैक्स बना सकती हैं जो कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाएंगे और स्वादिष्ट भी लगेंगे।

ब्रेड पोटैटो बाइट्स

अगर घर में ब्रेड और आलू हैं तो यह सबसे आसान स्नैक बन सकता है। उबले आलू को मैश करके उसमें नमक, लाल मिर्च, थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। ब्रेड को हल्का गीला करके इसमें आलू की स्टफिंग भरें और छोटी-छोटी बाइट्स बना लें। इन्हें तवे पर थोड़े तेल में सेंक लें। बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट स्नैक तैयार हो जाएगा।

ब्रेड पोटैटो बाइट्स

सूजी वेज बाइट्स

सूजी को दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। इसमें नमक, बारीक कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च या घर में उपलब्ध कोई भी सब्जी डाल सकती हैं। इसे कुछ मिनट के लिए रख दें। फिर छोटे हिस्से तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

सूजी वेज बाइट्स

बेसन चिली टोस्ट

बेसन में पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल बनाएं। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और बारीक कटी प्याज, टमाटर या हरी मिर्च डालें। ब्रेड के एक तरफ यह मिश्रण लगाएं और गर्म तवे पर पहले मिश्रण वाली तरफ रखें। थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। चाय के साथ बेसन ब्रेड चिली टोस्ट स्नैक काफी अच्छा विकल्प है।

बेसन चिली टोस्ट

मसाला पोहा बाइट्स

सुबह का बचा हुआ पोहा है तो उसे फेंकने के बजाय इससे शाम का स्नैक तैयार किया जा सकता है। पोहे में थोड़ा बेसन या चावल का आटा मिलाकर उससे एक मिश्रण बनाएं। इसमें हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालें। छोटी टिक्की बनाकर तवे पर कम तेल में दोनों तरफ से सेंक लें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर परोसें।

मसाला पोहा बाइट्स

आलू सूजी कटलेट

इससे आसान त्योहार वाली रेसिपी नहीं हो सकती है।  उबले आलू को मैश करके उसमें सूजी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया मिलाएं। चाहें तो थोड़ी कटी हुई सब्जियां भी डाल सकती हैं। मिश्रण से छोटे कटलेट बनाएं और तवे पर हल्के तेल में दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें। इन्हें हरी चटनी और दही के साथ परोसें।

आलू सूजी कटलेट

Paneer Making Recipe: अब मिलावट से बचें, त्योहार के मौसम में घर पर ही बनाएं 1 लीटर दूध से 200 ग्राम पनीर

मेहमान आने पर ये छोटी ट्रिक आएगी काम

त्योहार में अचानक मेहमान आ जाएं तो हर चीज को डीप फ्राई करने की बजाय तवे पर सेंकना ज्जयादा आसान है। आलू पहले से उबले हों, चटनी फ्रिज में तैयार रखें और हरी सब्जियां कटी हुई हों तो इन स्नैक्स को और जल्दी तैयार किया जा सकता है। साथ में चाय या नींबू वाली ड्रिंक और थोड़ी सी सजावट कर दें, तो साधारण स्नैक्स भी आकर्षक त्योहार वाली प्लेट लगेगी।

आपके चेहरे पर कौन-सा चश्मा जचेगा? जानें फेस शेप के हिसाब से 10 स्टाइलिश फ्रेम
सही चश्मा कैसे चुनें?

चेहरे के आकार के हिसाब से चश्मे का फ्रेम चुनने से पूरा लुक संतुलित और स्टाइलिश दिख सकता है। लेकिन फ्रेम का सही फिट और आराम भी उतना ही जरूरी है।

सही चश्मा कैसे चुनें?

गोल चेहरे पर आयताकार फ्रेम

गोल चेहरे पर चौकोर या आयताकार फ्रेम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके स्पष्ट किनारे चेहरे की नरम गोलाई के साथ अच्छा कंट्रास्ट बनाते हैं।

गोल चेहरे पर आयताकार फ्रेम

गोल चेहरे पर कैट-आई फ्रेम

कैट-आई फ्रेम का ऊपर उठा हुआ आकार गोल चेहरे को आकर्षक लुक दे सकता है। यह खासकर फैशनेबल और फेमिनिन अंदाज पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।

गोल चेहरे पर कैट-आई फ्रेम

चौकोर चेहरे पर गोल फ्रेम

चौकोर चेहरे में जबड़े और माथे की रेखाएं स्पष्ट होती हैं। गोल या अंडाकार फ्रेम इन कोणीय फीचर्स के साथ सॉफ्ट कंट्रास्ट बना सकते हैं।

चौकोर चेहरे पर गोल फ्रेम

चौकोर चेहरे पर ओवल फ्रेम

ओवल फ्रेम चौकोर चेहरे की मजबूत रेखाओं को संतुलित करने में मदद कर सकता है। पतले फ्रेम वाला डिजाइन खासतौर पर हल्का और सलीकेदार दिखता है।

चौकोर चेहरे पर ओवल फ्रेम

अंडाकार चेहरे पर स्क्वायर फ्रेम

अंडाकार चेहरा आमतौर पर संतुलित अनुपात वाला होता है, इसलिए कई तरह के फ्रेम अच्छे लग सकते हैं। स्क्वायर फ्रेम चेहरे को थोड़ा ज्यादा डिफाइंड लुक देता है।

अंडाकार चेहरे पर स्क्वायर फ्रेम

अंडाकार चेहरे पर कैट-आई

अंडाकार चेहरे पर कैट-आई फ्रेम भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इसे अपने चेहरे की चौड़ाई के अनुपात में चुनना बेहतर रहता है।

अंडाकार चेहरे पर कैट-आई

हार्ट शेप चेहरे पर रिमलेस फ्रेम

हार्ट शेप चेहरे में माथा अपेक्षाकृत चौड़ा और ठुड्डी संकरी होती है। हल्का या रिमलेस फ्रेम चेहरे के अनुपात को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

हार्ट शेप चेहरे पर रिमलेस फ्रेम

हार्ट शेप पर बॉटम-हेवी फ्रेम

नीचे की ओर थोड़ा ज्यादा विजुअल वजन वाला फ्रेम संकरी ठुड्डी के साथ संतुलन बनाने का विकल्प हो सकता है। यह लुक को सॉफ्ट भी रखता है।

हार्ट शेप पर बॉटम-हेवी फ्रेम

डायमंड चेहरे पर ओवल फ्रेम

डायमंड फेस में गालों की चौड़ाई ज्यादा और माथा व जबड़ा अपेक्षाकृत संकरे हो सकते हैं। ओवल फ्रेम चेहरे की कोणीयता को सॉफ्ट दिखा सकता है।

डायमंड चेहरे पर ओवल फ्रेम

Swipe Up
Office Bags: स्टाइल भी, स्पेस भी, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 बेस्ट बैग्स