अंकिता पटेल
ऑफिस आउटफिट को प्रोफेशनल और स्टाइलिश बनाने में सही बैग की बड़ी भूमिका होती है। ऐसा बैग चुनें जो खूबसूरत होने के साथ रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी करे।
टोट बैग ऑफिस के लिए शानदार विकल्प है। इसमें लैपटॉप, डायरी और रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं।
अगर आपको सलीकेदार और फॉर्मल लुक पसंद है, तो स्ट्रक्चर्ड टोट चुनें। इसका शेप बना रहता है और ऑफिस आउटफिट ज्यादा पॉलिश्ड दिखता है।
लैपटॉप रोज लेकर जाती हैं तो पैडेड कंपार्टमेंट वाला बैग चुनें। इससे डिवाइस के साथ चार्जर और दूसरी जरूरी चीजें भी व्यवस्थित रखी जा सकती हैं।
लंबी दूरी का सफर करने वाली महिलाओं के लिए स्टाइलिश बैकपैक उपयोगी है। दो कंधों पर वजन बंटने से इसे कैरी करना सुविधाजनक हो सकता है।
सैचेल बैग अपने तय आकार और साफ-सुथरे डिजाइन के कारण फॉर्मल ऑफिस लुक के साथ अच्छा लगता है। कई डिजाइन हाथ और कंधे दोनों से कैरी किए जा सकते हैं।
कम सामान लेकर ऑफिस जाती हैं तो मीडियम साइज शोल्डर बैग चुन सकती हैं। यह सिंपल ऑफिस आउटफिट में भी स्टाइलिश टच जोड़ता है।
फोन, वॉलेट, चाबियां और छोटी जरूरी चीजों के लिए कॉम्पैक्ट क्रॉसबॉडी बैग अच्छा विकल्प है। हल्के ऑफिस-कैजुअल लुक में यह खूब जंचता है।
ऐसा बैग चुनें जिसे जरूरत के अनुसार बैकपैक, शोल्डर या हैंडबैग की तरह इस्तेमाल किया जा सके। रोज बदलती जरूरतों के लिए यह काफी उपयोगी है।
सिंपल डिजाइन और कम सजावट वाला हैंडबैग ऑफिस वियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। ब्लैक, ब्राउन या बेज जैसे रंग इसे ज्यादा वर्सेटाइल बनाते हैं।