Ganesh Chaturthi Naivedya: गणपति बप्पा को लगाएं पंचकज्जय का भोग, 3 आसान तरीकों से बनाएं ये खास प्रसाद

Panchakajjaya Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोदक और लड्डू के अलावा कुछ अलग भोग लगाना है तो पंचकज्जय बनाएं। साउथ इंडिया में बप्पा को लगाए जाने वाले इस भोग को 3 तरीकों से तैयार किया जा सकता है।
Ganesh chaturthi naivedya panchakajjaya recipe 3 ways.
पण्चकज्जय रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Panchakajjaya Recipe For Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए मोदक, लड्डू और तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। अगर इस बार कुछ पारंपरिक और स्वाद में अलग बनाना चाहती हैं, तो पंचकज्जय अच्छा विकल्प है। दक्षिण भारत में इसे प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। इसमें गुड़, नारियल, तिल और भुनी दाल का स्वाद होता है।

पंचकज्जय को बनाने के कई तरीके हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें अलग-अलग सामग्री का इस्तेमाल करके इसका स्वाद बदल सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी 3 आसान रेसिपी।

चना दाल पंचकज्जय

सामग्री

  • ½ कप चना दाल

  • ¼ कप सूखा नारियल

  • ¼ कप तिल

  • ½ कप गुड़

  • 2-3 चम्मच घी

  • ½ चम्मच इलायची पाउडर

  • थोड़ा सा सूखा नारियल सजाने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले चना दाल को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें। इसी तरह तिल और सूखे नारियल को भी अलग-अलग हल्का भूनें। ठंडा होने के बाद चना दाल को दरदरा पीस लें। तिल को भी हल्का दरदरा कूट लें। अब एक बाउल में दाल, तिल और नारियल मिलाएं। इसमें बारीक किया हुआ गुड़, घी और इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार पंचकज्जय को गणपति बप्पा को भोग लगाएं।

Panchakajjaya Recipe For Ganesh Chaturthi
पंचकज्जय रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया

पोहा और नारियल से बना पंचकज्जय

सामग्री

  • 1 कप पतला पोहा

  • ½ कप सूखा नारियल

  • ¼ कप तिल

  • ½ कप गुड़

  • 2 चम्मच घी

  • ½ चम्मच इलायची पाउडर

  • थोड़े काजू-बादाम

बनाने का तरीका

पोहा को बिना तेल के हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। इसके बाद तिल और नारियल को भी अलग से भून लें। पोहा ठंडा होने पर इसे हल्का दरदरा पीस लें। अब इसमें तिल, नारियल, गुड़ और इलायची मिलाएं। ऊपर से घी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

Panchakajjaya Recipe For Ganesh Chaturthi.
पंचकज्जय रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Ganesh chaturthi naivedya panchakajjaya recipe 3 ways.
Healthy Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बनाएं हेल्दी रागी मोदक, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

केले से बना पंचकज्जय

सामग्री

  • 1 पका हुआ केला

  • ½ कप सूखा नारियल

  • ¼ कप तिल

  • ¼ कप भुनी चना दाल

  • 2-3 चम्मच गुड़

  • ½ चम्मच इलायची पाउडर

  • 1 चम्मच घी

बनाने का तरीका

तिल, नारियल और भुनी चना दाल को अलग-अलग हल्का भूनकर ठंडा कर लें। चना दाल और तिल को दरदरा पीसें। अब केले को अच्छी तरह मैश करके इसमें गुड़, नारियल, तिल और चना दाल मिलाएं। इलायची और थोड़ा घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसे गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग स्वरूप अर्पित करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com