Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत

Shivling Dream Meaning: सावन में शिवलिंग, रुद्राक्ष, बेलपत्र या नंदी महाराज का सपने में आना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन संकेतों से जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति आती है। क्या है इन शुभ सपनों का अर्थ।
Dream astrology shivling dream meaning sawan lord shiva auspicious signs
शिवलिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Spiritual Meaning Of Shivling In Dream: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरु होने वाला है। श्रावण मास पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। शिव भक्त भक्ति में लीन रहते हैं। इस दौरान सपने में शिवलिंग की पूजा या शिवलिंग के दर्शन हो जाएं, तो मन में खुशी का संचार बना रहता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई ना कोई अर्थ अवश्य होता है लेकिन अगर सपने में भोलेनाथ दिख जाएं तो यह आश्चर्यजनक घटना है। अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर सपने में शिवलिंग दिख जाए या शिवलिंग की पूजा करते हुए दिख जाएं, तो इसके क्या संकेत होते हैं।

सपने में शिवलिंग दिखने के मायने

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर श्रावण मास में सपने में शिवलिंग के दर्शन हो जाएं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। सपने में शिवलिंग के दर्शन करने का मतलब है कि भगवान शिव ने आपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है और यह सपना प्रगति व प्रसिद्धि की प्राप्ति का संकेत भी माना जाता है।

महादेव की कृपा से आपके जीवन में भाग्योदय होने वाला है। अटके काम पूरे होंगे और आपके सभी प्रयास सफल होंगे। साथ ही यह सपना आध्यात्मिक जागरण का भी संकेत है।

शिवलिंग की पूजा करते दिखना

महाशिवरात्रि के दिन सपने में शिवलिंग पर दूध अर्पित करते हुए खुद को देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि भगवान भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हैं और अपना आशीष दे रहे हैं। वहीं आप पूजा करते हुए शिवलिंग का सपना देख रहे हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन के सभी अशुभ तत्व नष्ट हो गए हैं और आपकी मनोकामना पूरी होगी।

रुद्राक्ष दिखना

सपने में रुद्राक्ष का दिखना या रुद्राक्ष प्राप्त होना बहुत मंगलकारी माना जाता है। रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रिय आभूषण है। मान्यता है कि ऐसा सपना जीवन से दुख, बाधाएं और मानसिक तनाव दूर होने का संकेत देता है। यदि वास्तविक जीवन में रुद्राक्ष मिले तो उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखना शुभ होता है।

बेलपत्र

यदि सावन माह से पहले या आसपास सपने में बेलपत्र दिखाई दे, तो यह धन-समृद्धि के योग बनाता है। यह सपना बताता है कि आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

नंदी के दर्शन

भगवान शिव के वाहन नंदी का सपना में दिखना अधूरी इच्छाओं के पूर्ण होने का संकेत है। यह दर्शाता है कि महादेव आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

शिवलिंग का अभिषेक

यदि आप खुद को सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखें, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका सीधा अर्थ है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है और आने वाले समय में जीवन में खुशहाली आएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com