अंकिता पटेल
साफ डायल और कम डिजाइन वाली मिनिमलिस्ट वॉच ऑफिस लुक के लिए शानदार विकल्प है। इसे शर्ट, ट्राउजर, कुर्ती या फॉर्मल ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी आपके ऑफिस लुक को सादा और एलिगेंट टच देती है। काले, भूरे या न्यूट्रल रंग की स्ट्रैप रोजमर्रा के फॉर्मल कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
सिल्वर मेटल स्ट्रैप वाली वॉच प्रोफेशनल और बहुमुखी लुक देती है। इसे शर्ट-ट्राउजर से लेकर साड़ी और फॉर्मल कुर्ती तक के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
अगर आपको ऑफिस लुक में हल्का ग्लैमरस अंदाज पसंद है, तो रोज गोल्ड वॉच चुन सकती हैं। इसका सॉफ्ट मेटैलिक रंग पेस्टल, न्यूट्रल और डार्क आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है।
गोल घड़ी से थोड़ा अलग लुक चाहिए तो स्क्वायर डायल अच्छा विकल्प है। इसकी साफ और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन फॉर्मल शर्ट, ब्लेजर और स्मार्ट-कैजुअल आउटफिट के साथ जंचती है।
ओवल आकार की घड़ी ऑफिस पहनावे में सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ती है। हल्के रंग के डायल और पतली स्ट्रैप वाला डिजाइन रोजाना पहनने के लिए खासा आकर्षक दिख सकता है।
सिल्वर और गोल्ड जैसे दो मेटल टोन वाली वॉच कई तरह के आभूषणों के साथ आसानी से मिल जाती है। अगर आप रोज अलग-अलग रंग की ज्वेलरी पहनती हैं, तो यह स्टाइल उपयोगी हो सकता है।
ऑफिस में समय देखने के साथ नोटिफिकेशन, कैलेंडर और दूसरी सुविधाएं चाहिए तो स्मार्टवॉच एक व्यावहारिक विकल्प है। इसे सादे स्ट्रैप के साथ रखने पर लुक भी साफ-सुथरा रहता है।
पतली केस वाली घड़ी कलाई पर हल्की और सलीकेदार दिखाई देती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शर्ट की कफ या ब्लेजर की स्लीव के साथ आसानी से फिट हो सकता है।
गोल डायल वाली क्लासिक घड़ी कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं लगती। सफेद, काला, सिल्वर या नेवी डायल वाला सादा डिजाइन ऑफिस के अलग-अलग पहनावों के साथ आकर्षक लगता है।