Festival Snack: त्योहार में अचानक आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में बनाएं ये झटपट स्नैक्स, कम सामान में आसान रेसिपी

Quick Snacks Recipes: त्योहारों में मेहमानों का आना-जाना तो लगा रहती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं। घर में रखी ब्रेड, आलू, सूजी, बेसन और पोहे जैसी बेसिक चीजों से बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स।
Festival snacks 5 quick easy recipes for guests.
इंडियन स्नैक्स फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Easy Snacks Recipes: त्योहारों के मौसम में अकसर घर पर अचानक ही मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि चाय के साथ क्या परोसा जाए। किचन के बहुत ही कम सामान से आप कुछ ऐसे स्नैक्स बना सकती हैं जो कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाएंगे और स्वादिष्ट भी लगेंगे।

ब्रेड पोटैटो बाइट्स

अगर घर में ब्रेड और आलू हैं तो यह सबसे आसान स्नैक बन सकता है। उबले आलू को मैश करके उसमें नमक, लाल मिर्च, थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। ब्रेड को हल्का गीला करके इसमें आलू की स्टफिंग भरें और छोटी-छोटी बाइट्स बना लें। इन्हें तवे पर थोड़े तेल में सेंक लें। बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट स्नैक तैयार हो जाएगा।

Easy Snacks Recipes
ब्रेड पोटैटो बाइट्सफोटो.सोशल मीडिया

सूजी वेज बाइट्स

सूजी को दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। इसमें नमक, बारीक कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च या घर में उपलब्ध कोई भी सब्जी डाल सकती हैं। इसे कुछ मिनट के लिए रख दें। फिर छोटे हिस्से तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

Easy Snacks Recipes
सूजी वेज बाइट्सफोटो.सोशल मीडिया

बेसन चिली टोस्ट

बेसन में पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल बनाएं। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और बारीक कटी प्याज, टमाटर या हरी मिर्च डालें। ब्रेड के एक तरफ यह मिश्रण लगाएं और गर्म तवे पर पहले मिश्रण वाली तरफ रखें। थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। चाय के साथ बेसन ब्रेड चिली टोस्ट स्नैक काफी अच्छा विकल्प है।

Easy Snacks Recipes
बेसन चिली टोस्टफोटो.सोशल मीडिया

मसाला पोहा बाइट्स

सुबह का बचा हुआ पोहा है तो उसे फेंकने के बजाय इससे शाम का स्नैक तैयार किया जा सकता है। पोहे में थोड़ा बेसन या चावल का आटा मिलाकर उससे एक मिश्रण बनाएं। इसमें हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालें। छोटी टिक्की बनाकर तवे पर कम तेल में दोनों तरफ से सेंक लें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर परोसें।

Easy Snacks Recipes
मसाला पोहा बाइट्सफोटो.सोशल मीडिया

आलू सूजी कटलेट

इससे आसान त्योहार वाली रेसिपी नहीं हो सकती है। उबले आलू को मैश करके उसमें सूजी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया मिलाएं। चाहें तो थोड़ी कटी हुई सब्जियां भी डाल सकती हैं। मिश्रण से छोटे कटलेट बनाएं और तवे पर हल्के तेल में दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें। इन्हें हरी चटनी और दही के साथ परोसें।

Easy Snacks Recipes
आलू सूजी कटलेटफोटो.सोशल मीडिया
Festival snacks 5 quick easy recipes for guests.
Paneer Making Recipe: अब मिलावट से बचें, त्योहार के मौसम में घर पर ही बनाएं 1 लीटर दूध से 200 ग्राम पनीर

मेहमान आने पर ये छोटी ट्रिक आएगी काम

त्योहार में अचानक मेहमान आ जाएं तो हर चीज को डीप फ्राई करने की बजाय तवे पर सेंकना ज्जयादा आसान है। आलू पहले से उबले हों, चटनी फ्रिज में तैयार रखें और हरी सब्जियां कटी हुई हों तो इन स्नैक्स को और जल्दी तैयार किया जा सकता है। साथ में चाय या नींबू वाली ड्रिंक और थोड़ी सी सजावट कर दें, तो साधारण स्नैक्स भी आकर्षक त्योहार वाली प्लेट लगेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com