
Face Pack For Glowing Skin: त्योहारों में हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। इन दिनों ग्लास स्किन का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी फेस्टिव सीजन से पहले स्किन को हाइड्रेटेड और निखरा हुआ लुक देना चाहती हैं, तो घर में मौजूद इन चीजों से आसान फेस पैक बना सकती हैं।
दही और शहद का फेस पैक स्किन को मुलायम और मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद करता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
बेसन और दही का कॉम्बिनेशन लंबे समय से घरेलू स्किन केयर में इस्तेमाल होता रहा है। 1 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाएं और पानी से चेहरे को धीरे-धीरे साफ कर लें।
अगर चेहरा थका हुआ और डल नजर आ रहा है, तो ओट्स और दही का पैक आजमा सकती हैं। बारीक पिसे ओट्स में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें, लेकिन इसे चेहरे पर रगड़कर स्क्रब न करें।
एलोवेरा जेल चेहरे को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। फ्रेश एलोवेरा जेल की पतली लेयर चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर की पतली लेयर लगाएं।
चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर हल्का और स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। स्किन में जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत चेहरा साफ कर लें।