Bad Cholesterol: 5 छोटे-छोटे बीज कर सकते हैं बड़ा काम, LDL के लिए ऐसे करें डाइट में शामिल

Cholesterol Control Seeds: आजकल खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे कंट्रोल करने के लिए इन बीजों को डाइट में करें शामिल।
Bad cholesterol 5 seeds lower ldl how to eat.
सीड्स फॉर कोलेस्ट्रॉल फोटो.सोशल मीडिया

Seeds For Cholesterol: बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें फाइबर, हेल्दी फैट, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अलसी, चिया, पंपकिन, तिल और सनफ्लावर ऐसे ही बीज हैं, जिन्हें रोज की डाइट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

1. अलसी के बीज

Alsi Seeds
अलसी के बीजफोटो.सोशल मीडिया

अलसी के बीजों में ALA ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। अलसी को पीसकर डाइट में शामिल करना चाहिए। आप इसे दही, ओट्स, स्मूदी या आटे में मिलाकर खा सकते हैं। साबुत अलसी की तुलना में पिसी हुई अलसी शरीर के लिए अधिक फायदेमंद है।

2. चिया सीड्स

Chia Seeds
चिया सीड्सफोटो.सोशल मीडिया

छोटे से दिखने वाले चिया सीड्स में फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होती है। इन्हें खाने से पहले पानी में भिगोना बेहतर होता है। सुबह इन्हें दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है। अगर आप पहली बार चिया ले रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करना बेहतर है।

3. कद्दू के बीज

Pumpkin Seeds
कद्दू के बीजफोटो.सोशल मीडिया

पंपकिन के बीज में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है कि इन्हें हल्का रोस्ट करके स्नैक की तरह खाना।

4. तिल

sesame Seeds
तिलफोटो.सोशल मीडिया

तिल यानी में हेल्दी फैट के साथ कुछ ऐसे प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं, जो संतुलित डाइट का हिस्सा है। आप तिल को चटनी, सब्जी, सलाद या घर की दूसरी डिश में मिलाकर खा सकते हैं। सर्दियों में तिल का इस्तेमाल भारतीय खाने में हमेशा से किया जाता रहा है।

Bad cholesterol 5 seeds lower ldl how to eat.
Mehendi for Soft & Shiny Hair: मेहंदी में मिलाएं ये 7 चीजें, रूखे-बेजान बाल दिखेंगे सॉफ्ट और शाइनी

5. सूरजमुखी के बीज

Sunflower Seeds
सूरजमुखी के बीजफोटो.सोशल मीडिया

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन E, हेल्दी फैट और फाइटोस्टेरॉल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें बिना नमक के स्नैक की तरह खाया जा सकता है। आप इन्हें सलाद, ओट्स या सब्जी की टॉपिंग के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोज की डाइट में बीजों को शामिल करना आसान हो जाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com