-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Home Remedy For Delay In Periods Parsley And Methi Kadha Can Regulate The Periods
Delay In Periods: पीरियड्स में देरी से हैं परेशान? आजमाएं पार्सले काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद
- Written By: रीता राय सागर
Delay In Menstruation: अगर आपके पीरियड्स भी देरी से आते हैं, तो मेथी, अजवाइन और पार्सले से बना यह काढ़ा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर का नेचुरल बैलेंस बनाए रखता है और पीरियड्स में लाभाकारी है।

काढ़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
Late Periods Home Remedy: महिलाओं के शरीर में होने वाले सभी बदलाव हार्मोन से जुड़े होते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि पीरियड्स का कभी-कभी कुछ दिनों के लिए लेट होना सामान्य बात है। इसके पीछे तनाव, पूरी नींद न लेना, हार्मोनल बदलाव, वेटलॉस-वेटगेन, ज्यादा एक्सरसाइज या लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बिना वजह चिंता करने की बजाय शरीर को थोड़ा समय देते हुए हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए।
अगर आपके पीरियड्स भी फिर से लेट हो गए हैं? आज हम आपको आपके किचन में मौजूद जड़ी-बूटियों और मसाले से तैयार एक ऐसे काढ़े के बारे में बता रहे हैं, जिसे रात को सोने से पहले पीने से शरीर का नेचुरल बैलेंस सही रहता है।
यह काढ़ा मात्र तीन चीजों से बनकर तैयार हो जाता है-
- मेथी के बीज- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- पार्सले की टहनियां- 8-9
- पानी- 200 मिलीलीटर
काढ़ा बनाने की तरीका
- एक पैन में पानी डालें।
- इसमें मेथी, अजवाइन और पार्सले मिलाएं।
- इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह उबालें।
- जब पानी थोड़ा कम हो जाए तब गैस बंद कर दें।
- अब इसे छानकर हल्का गर्म होने पर रात को सोने से पहले पिएं।
काढा़ (फोटो. सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Raw Milk Uses For Skin: चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
किस समय पीना है फायदेमंद
अगर आपके पीरियड्स रेगलुर आते हैं, तो अनुमानित पीरियड डेट से लगभग 7 दिन पहले इस काढ़े को पीना शुरू किया जा सकता है। जिन चीजों को काढ़े में इस्तेमाल किया गया है, उन सब की तासीर गर्म होती है, इसलिए ये सभी मेंस्ट्रुअल हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।
-
पार्सले
यह महिलाओं के लिए फायदेमंद जड़ी-बूटी है। इसमें मौजूद तत्व पीरियड्स फ्लो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा पार्सले में विटामिन A, C और K जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद एपियोल और मिरिस्टिसिन तत्व गर्भाशय को उत्तेजित करते हैं, जिससे मासिक धर्म होने में आसानी होती है।
काढ़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मेथी
मेथी के बीज सिर्फ पेट के लिए ही नहीं, बल्कि हार्मोनल बैलेंस के लिए भी अच्छे होते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसे रेगुलर और सीमित मात्रा में लेने से महिलाओं की सेहत, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म सही रहता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट दर्द और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स को कम करने और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।
-
अजवाइन
अजवाइन पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और पेट के भारीपन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। इसकी गर्म तासीर के कारण पेट में होने वाली ऐंठन और पेट की असुविधा कम होती है, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और पेट की मसल्स को आराम मिलता है।
Home remedy for delay in periods parsley and methi kadha can regulate the periods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













