Festive Makeup Tips: त्योहार पर मेकअप का बेस न दिखे अलग, अंडरटोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही शेड

Makeup Tips: आने वाले त्योहार में अगर आप भी फ्लॉलेस मेकअप लुक चाहते हैं, तो जानिए स्किन टोन और अंडरटोन के हिसाब से फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश और लिपस्टिक के सही शेड्स चुनने का तरीका।
Festive makeup tips indian skin tone undertone shades
मेकअप टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Festival Makeup Look: त्योहारों का मौसम आते ही कपड़ों, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के साथ मेकअप को लेकर भी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लेकिन कई बार अच्छी तरह किया गया मेकअप भी चेहरे पर नेचुरल नहीं लगता। इसका कारण स्किन टोन के साथ सही अंडरटोन और मेकअप का मेल न होना।

फाउंडेशन बहुत ज्यादा पीला, गुलाबी या ग्रे दिखना, कंसीलर का चेहरे से अलग नजर आना या लिप्सटिक का आपकी स्किन टोन के साथ मैच न करने से त्वचा पर उम्मीद के मुताबिक मेकअप जंचता नहीं है। इस समस्या को सही अंडरटोन समझकर काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जानिए अंडरटोन और स्किनटोन में फर्क

स्किन टोन त्वचा का बाहरी रंग है, जो लाइट, मीडियम, टैन या डीप होता है, जब कि अंडरटोन त्वचा के नीचे मौजूद वह सटल टोन होता है, जो आमतौर पर वॉर्म, कूल या न्यूट्रल होता है। एक ही स्किन टोन वाले दो लोगों का अंडरटोन अलग हो सकता है। इसलिए केवल चेहरे का रंग देखकर फाउंडेशन का चयन करना सही तरीका नहीं है।

अंडरटोन की पहचान कैसे करें

वॉर्म अंडरटोन- अगर आपकी त्वचा में गोल्डेन, येलो या पीची टोन नजर आता है, तो आपका अंडरटोन वॉर्म है। ऐसी त्वचा पर अक्सर होल्ड ज्वेलरी ज्यादा नेचुरल दिखाई देती है। ऐसे चेहरे पर मेकअप के लिए गोल्डेन, वॉर्म बेज और येलो बेस्ड फाउंडेशन शेड्स बेहतर मैच करेगा।

कूल अंडरटोन

अगर त्वचा में पिंक, रेड या ब्लूइश टोन दिखाई देता है, तो अंडरटोन कूल हो सकता है। ऐसे अंडरटोन पर सिल्वर ज्वेलरी अधिक जंचती है। इस टोन के लोगों पर पिंक या न्यूट्रल पिंक अंडरटोन वाले फाउंडेशन व ब्लश ट्राई किए जा सकते हैं।

न्यूट्रल अंडरटोन

कुछ लोगों की त्वचा में वॉर्म और कूल दोनों टोन्स का संतुलन होता है। इसे न्यूट्रल अंडरटोन कहा जाता है। ऐसे लोगों को न्यूट्रल फाउंडेशन शेड्स और वॉर्म-कूल बैलेंस वाले मेकअप कलर आसानी से शूट करते हैं।

ऑलिव अंडरटोन

कई भारतीय त्वचा में ऑलिव अंडरटोन भी देखा जाता है, जिसमें हल्का ग्रीन या म्यूटेड गोल्डेन टोन नजर आ सकता है। ऐसे अंडरटोन के लिए बहुत ज्यादा पिंक या बहुत ज्यादा येलो फाउंडेशन चेहरे पर नेचुरल लुक नहीं देगा। इसलिए फाउंडेशन को केवल शेड के नाम से नहीं, बल्कि त्वचा पर लगाकर नेचुरल लाइट में चेक करना चाहिए।

त्योहारों के लिए फाउंडेशन कैसे चुनें?

त्योहारों के दौरान कैमरा फ्लैश, तेज रोशनी और लंबे समय तक मेकअप रहने के कारण फाउंडेशन का सही शेड और फिनिश चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। फाउंडेशन को हाथ या कलाई पर लगाने के बजाय अपनी गालों के निचले हिस्से की रेखा के पास लगाकर देखें। ऐसा शेड चुनें जो चेहरे और गर्दन के रंग से अच्छी तरह मेल खाए। अगर फाउंडेशन लगाने के कुछ समय बाद चेहरा बहुत ज्यादा नारंगी, गुलाबी, धूसर या फीका दिखाई देने लगे, तो शेड या अंडरटोन का मिलान दोबारा जांचें।

कंसीलर चुनते समय न करें ये गलती

कंसीलर का इस्तेमाल करते समय हमेशा बहुत हल्का शेड चुनना सही नहीं होता। आंखों के नीचे जरूरत से ज्यादा हल्का कंसीलर लगाने से त्योहार की तस्वीरों में आंखों के नीचे का हिस्सा धूसर या जरूरत से ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।

ब्लश और हाइलाइटर का सही चुनाव

त्योहारों के मेकअप में ब्लश चेहरे को फ्रेश और हेल्दी लुक देने में मदद करता है।

गर्म अंडरटोन: पीच, कोरल और वॉर्म टेराकोटा कलर अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

ठंडा अंडरटोन: गुलाबी, रोज और मॉव रंग आजमाए जा सकते हैं।

न्यूट्रल अंडरटोन: गुलाबी, आड़ू और हल्के बेरी रंग त्वचा पर अच्छे लग सकते हैं।

हाइलाइटर चुनते समय भी अंडरटोन का ध्यान रखें। सुनहरे या शैंपेन कलर गर्म अंडरटोन वाली त्वचा पर अच्छे लग सकते हैं, जबकि मोती जैसे सफेद या हल्के गुलाबी रंग ठंडे अंडरटोन के साथ बेहतर लगते हैं।

लिपस्टिक चुनते समय अंडरटोन का रखें ध्यान

गर्म अंडरटोन वाली त्वचा पर टेराकोटा, ईंट जैसा लाल, गर्म न्यूड, कोरल और नारंगी-लाल रंग अच्छे लग सकते हैं। कूल अंडरटोन के साथ बेरी, माउव, गुलाबी, वाइन और नीले अंडरटोन वाले लाल रंग आजमाए जा सकते हैं। न्यूट्रल अंडरटोन वाले लोग गर्म और ठंडे दोनों रंगों के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

Festive makeup tips indian skin tone undertone shades
Pimples Care: 15 दिन में कील-मुहांसों को कम करने के लिए अपनाएं आसान स्किन केयर रूटीन

भारतीय त्योहारों के मेकअप के लिए जरूरी नियम

त्योहारों में चमकदार साड़ी, लहंगा या पारंपरिक आभूषण पहले से ही आपके लुक को खास बना देते हैं। इसलिए चेहरे के हर हिस्से को एक साथ उभारने के बजाय किसी एक हिस्से को हाइलाइट करना बेहतर होगा।

अगर आंखों का मेकअप गहरा और आकर्षक है, तो होंठों का मेकअप हल्का रखा जा सकता है। वहीं अगर आपने गहरे लाल या बेरी रंग की लिपस्टिक लगाई है, तो आंखों के मेकअप को संतुलित रखना बेहतर रहेगा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com