Diabetes Diet: डायबिटीज में सेहतमंद समझकर न खाएं ये 8 सब्जियां, बढ़ सकता है ब्लड शुगर

Diabetes Vegetables: डायबिटीज रोगियों को कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए या उसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। इन सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। जानिए कौन सी है वो सब्जियां।
Diabetes me kaunsi sabji kam khani chahiye 8 vegetables blood sugar RRS05
डायबिटीज डाइटफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Vegetables To Avoid In Diabetes: डायबिटीज में खानपान और लाइफस्टाइल का सीधा संबंध ब्लड शुगर के बढ़ने-घटने से होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है।

कई ऐसी सब्जियां होती है, जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिन सब्जियों में स्टार्च कम होता है, वो डायबिटीज रोगियों के लिए सही माना जाता है, क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट अपेक्षाकृत कम और फाइबर अधिक होते हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, प्लेट का लगभग आधा हिस्सा नॉन स्टार्च वाली सब्जियों का होना चाहिए। स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन पूरी तरह से बंद करने की बजाय इसकी मात्रा का ध्यान रखना अनिवार्य होता है।  

आलू की मात्रा रखें सीमित

आलू में बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए डायबिटीज में आलू की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर फ्रेंच फ्राइज या ज्यादा तेल में बने आलू नियमित रूप से खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय उबला या कम तेल में बना आलू खाया जा सकता है।

हरी मटर भी सोच-समझकर खाएं

हरी मटर पौष्टिक होती है और इसमें फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे भी स्टार्च वाली सब्जियों की कैटेगरी में रखा गया है। इसलिए डायबिटीज में मटर को असीमित मात्रा में खाने के बजाय पोर्शन कंट्रोल रखना बेहतर है।

मक्का यानी कॉर्न

मक्का भी कार्बोहाइड्रेट वाली सब्जियों में शामिल है। कॉर्न को क्वालिटी कार्बोहाइड्रेट के हिस्से के तौर पर लिया जा सकता है। मकई को मक्खन, ज्यादा नमक या मीठे सॉस के साथ खाने के बजाय साधारण तरीके से लेना बेहतर विकल्प है।

शकरकंद

शकरकंद का स्वाद मीठा होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि डायबिटीज में इसे हमेशा पूरी तरह प्रतिबंधित करना चाहिए। शकरकंद में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे खाते समय मात्रा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

कद्दू

कद्दू और ठंड में मिलने वाले कुछ स्कवॉश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इन्हें भी पूरी तरह बंद करने के बजाय भोजन में इनकी मात्रा को संतुलित रखना चाहिए।

सब्जी से ज्यादा जरूरी है उसे बनाने का तरीका

डायबिटीज में सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि कौन-सी सब्जी खाई जा रही है। सब्जियों के पकाने का तरीका भी महत्वपूर्ण है। यदि सब्जियों को बहुत ज्यादा तेल में तलने या उनमें भारी बहुत ज्यादा मक्खन, क्रीम या सॉस का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे कैलोरी औऱ फैट दोनों बढ़ सकते हैं।

डायबिटीज में कौन-सी सब्जियां खाएं

  • पालक और अन्य हरी सब्जियां

  • ब्रोकली

  • फूलगोभी

  • पत्तागोभी

  • खीरा

  • भिंडी

  • बैंगन

  • शिमला मिर्च

  • टमाटर

  • मशरूम

  • हरी बीन्स

  • मूली

  • लौकी

  • करेला

  • तोरी

Diabetes me kaunsi sabji kam khani chahiye 8 vegetables blood sugar RRS05
Running या Cycling? वजन घटाने और फिटनेस के लिए कौन सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार, जानें फायदे और अंतर

डायबिटीज में सब्जी खाने का आसान नियम

डायबिटीज के मरीजों के प्लेट में लगभग आधा हिस्सा नॉन स्टार्च वाली सब्जियां, एक-चौथाई हिस्सा प्रोटीन और एक-चौथाई हिस्सा गुड कार्ब्स वाले खाने का होना चाहिए। इसका मतलब है कि खाने की पूरी प्लेट को आलू, मटर या मक्का जैसी सब्जियों से भरने के बजाय उनके साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, फूलगोभी, खीरा, भिंडी, लौकी जैसी सब्जियों को शामिल किया जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com