Modak Ice Cream: मोदक का ऐसा स्वाद कभी नहीं चखा होगा, बप्पा की विदाई से पहले जरूर ट्राई करें

Tasty Modak Ice Cream Recipe: गणेश चतुर्थी और मोदक एक-दूसरे के पूरक हैं। इस गणेश उत्सव घर पर बनाएं मोदक का एकदम अलग स्वाद। नारियल-गुड़ की फिलिंग वाली क्रीमीम मोदक आइसक्रीम।
Modak ice cream recipe coconut jaggery dessert.
मोदक आइसक्रीम फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Modak Ice Cream Recipe: गणपति उत्सव में अकसर पारंपरिक मोदक बनाए जाते हैं। कभी-कभी चॉकलेट मोदक, पान मोदक, ड्राई फ्रूट मोदक या उकड़ीचे मोदक भी बप्पा को भोग के रूप में परोसा जाता है।

अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो गणपति बप्पा के विसर्जन से पहले मोदक आइसक्रीम बनाएं, जिसमें मोदक का पारंपरिक नारियल-गुड़ वाला स्वाद और ठंडी, क्रीमी टेस्ट का कॉम्बिनेशन मिलता है।

मोदक आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

आइसक्रीम के लिए

  • 1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम

  • ¼ कप कंडेस्ड मिल्क

  • थोड़ा वनीला एक्स्ट्रैक्ट

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • एक चुटकी नमक

नारियल-गुड़ की फिलिंग के लिए

  • ½ कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल

  • करीब ¼ कप कद्दूकस किया हुआ गुड़

  • 1 छोटा चम्मच दूध

  • थोड़ा घी

  • ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • एक चुटकी जायफल पाउडर

  • कटे हुए काजू और पिस्ता

  • थोड़ा तिल

सबसे पहले तैयार करें नारियल-गुड़ का भरावन

एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर करीब 2-3 मिनट भूनें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग भूरा न हो। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ा दूध डालकर लगातार चलाएं।

जब गुड़ पिघलकर नारियल के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची, जायफल, काजू, पिस्ता और तिल डालें। करीब एक मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

Modak ice cream recipe coconut jaggery dessert.
Festival Snack: त्योहार में अचानक आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में बनाएं ये झटपट स्नैक्स, कम सामान में आसान रेसिपी

अब बनाएं आइसक्रीम के लिए मिक्स्चर

ठंडी व्हिपिंग क्रीम को एक बड़े बर्तन में डालकर तब तक फेंटें, जब तक सॉफ्ट पीक्स न बनने लगें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, वनीला, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालें। अब धीरे-धीरे फोल्ड करते हुए मिक्स करें। इससे मिक्सचर हल्का और क्रीमी बना रहेगा।

मोल्ड में जमाएं मोदक

अब साफ सिलिकॉन मोल्ड लें। इसमें सबसे पहले थोड़ा आइसक्रीम का मिक्सचर रखें और बीच में हल्का गड्ढा बनाकर उसमें 1-2 चम्मच ठंडी नारियल-गुड़ की फिलिंग डालें। इसके ऊपर फिर से आइसक्रीम मिक्सचर डालें और मोल्ड को 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसका टेस्ट बिल्कुल पारंपरिक मोदक जैसा ही है, लेकिन यह बच्चों को बेहद पसंद आएगा।

तैयार है ठंडा-ठंडा क्रीमी मोदक आइसक्रीम। गणपति बप्पा के विसर्जन से पहले उन्हें ये भोग अर्पित करें और घर के सभी सदस्यों को खिलाएं। आप चाहें तो कटे हुए पिस्ता, केसर या मेल्टेड गुड़ से गार्निश भी कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com