
Rose Makeup Looks: रोज डे के मौके पर सिर्फ गुलाब देना ही नहीं, बल्कि अपने मेकअप लुक में भी गुलाबी टच दें। पिंक और रोजी टोन चेहरे को सऑफ्ट, फ्रेश और फेमिनिन लुक देते हैं। अगर आप इस खास दिन के लिए अपने चेहरे पर गुलाबी नूर चाहती हैं, तो ये 5 रोज मेकअप लुक्स को अपने मेकअप प्रोडक्ट में शामिल करें।
मेकअप करने से पहले गालों पर सॉफ्ट पिंक या रोज ब्लश लगाकर शुरुआत करें। बल्श को बहुत ज्यादा डार्क न रखते हुए हल्का रखें और चिकबोन्स पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके साथ न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। दिन की आउटिंग के लिए यह लुक बहुत खूबसूरत लगेगा।
आंखों, गालों और होंठों पर एक ही रोज पिंक के शेड्स अप्लाई करें। पलकों पर हल्का पिंक आईशैडो, गालों पर रोजी ब्लश औऱ होठों पर रोज पिंक लिपस्टिक लगाएं। इससे मेकअप बेहद कॉर्डिनेटेड दिखेगा।
अगर रोज डे पर थोड़ा ग्लैम लुक चाहिए, तो रोज गोल्ड आईशैडो अप्लाई करें। आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का शिमर और लैश लाइन पर ब्राउन कलर की आई लाइनर लुक को सॉफ्ट टच देगी। इसके साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं।
नेचुरल मेकअप लुक पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। हल्का बेस, रोजी ब्लश औऱ पिंक लिप ग्लॉस आपके रोजी लुक को कंप्लीट करेगा। ब्रोज को सेट करें और मस्कारा अप्लाई करें। इससे चेहरे पर फ्रेश ग्लो दिखाई देगा।
अगर आप अपने मेकअप का मेन फोकस अपने लिप्स को बनाना चाहती हैं, तो डीप रोज या बेरी पिंक लिपस्टिक चुनें, आई मेकअप हल्का रखें। इससे लुक बैलेंस लगेगा और अधिक प्रॉमिनेन्ट दिखेगा।