Ganesh Chaturthi Skin Care: बप्पा के स्वागत पर चाहिए चेहरे पर फेस्टिव ग्लो, तो ट्राई करें ये 5 हटके फेस पैक

Ganesh Chaturthi Beauty Tips: गणेश चतुर्थी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए ट्राई करें अलसी-चावल और एलोवेरा-हनी जैसे 5 हटके होममेड फेस पैक। जानें इन्हें बनाने और लगाने का आसान तरीका।
Ganesh chaturthi instant glow homemade face packs skin care RRS05
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

Face Pack for Glowing Skin: गणेश उत्सव से पहले कई तरह की तैयारियां की जाती है। इसके साथ ही पूजा-पाठ और तैयारियों के बीच चेहरे पर थकान, डलनेस और टैनिंग साफ नजर आने लगती है। ऐसे में पार्लर जाने का समय न हो तो घर पर मौजूद चीजों से बनने वाले कुछ फेस पैक को ट्राई किया जा सकता है।

1. अलसी-चावल का फेस पैक

Ganesh Chaturthi Skin Care.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

1 चम्मच अलसी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा और जरूरत के अनुसार पानी।

कैसे बनाएं: दोनों चीजों को मिलाकर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर लगाकर करीब 10-15 मिनट रखें और सूखने पर पानी से धो लें। यह कॉम्बिनेशन त्योहार से पहले डल दिख रही स्किन पर निखार ला देगा।

2. भुनी हल्दी-कॉफी और हनी पैक

Ganesh Chaturthi Skin Care.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

एक चुटकी भुनी हल्दी, ½ चम्मच कॉफी, 1 चम्मच शहद और थोड़ा कच्चा दूध।

कैसे बनाएं: सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद बहुत हल्के हाथ से मसाज करते हुए धो लें। यह पैक खासतौर पर टैनिंग और डल नेस वाले चेहरे पर ग्लो लाने के लिए परफेक्ट है।

3. बादाम-मिल्क ग्लो पैक

Ganesh Chaturthi Skin Care.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

2-3 बादाम और थोड़ा दूध।

कैसे बनाएं: बादाम को दूध में भिगोकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट की पतली परत चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद धो लें। त्योहार से एक-दो दिन पहले इस फेशपैक को स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देने के लिए इस्तेमाल करें।

4. एलोवेरा-शहद कूलिंग पैक

Ganesh Chaturthi Skin Care.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

1 चम्मच एलोवेरा जेल और ½ चम्मच शहद।

कैसे बनाएं: एलोवेरा औऱ हनी को अच्छी तरह मिलाकर साफ चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। त्योहार की भागदौड़ और मेकअप के बीच यह एक सिंपल हाइड्रेटिंग फेश पैक आपके चेहरे पर ग्लो के साथ-साथ ड्राईनेस भी कम कर देगा।  

5. गुलाबजल-उबटन का क्विक पैक

Ganesh Chaturthi Skin Care.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

1 चम्मच बेसन या उबटन पाउडर और गुलाबजल।

कैसे बनाएं: उबटन में गुलाबजल डालकर पतला पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ें और सूखने से पहले हल्के हाथ से पानी के साथ साफ कर लें। इससे चेहरे की हल्की स्क्रबिंग भी होगी औऱ डेड स्किन निकलने से चेहरे पर निखार भी बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com