Banana Halwa Recipe: घर में केले हैं तो आज ही बनाएं ये खास शीरा, मोदक से है बिल्कुल अलग

Banana Sheera: गणपति बप्पा की विदाई से पहले कुछ अलग भोग लगाना है, तो घर में रखे पके केले से बनाएं स्वादिष्ट शीरा। सूजी, केला, घी और दूध से बनने वाली यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Ganpati bhog banana sheera recipe.
केले का हलवाफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Banana Sheera Recipe: गणपति बप्पा को भोग में कुछ अलग और आसानी से बनने वाला प्रसाद बनाना चाहते हैं तो केले का शीरा जरूर ट्राई करें। पके केले, सूजी, घी और दूध से तैयार होने वाला यह शीरा स्वाद में रसीला और खुशबूदार बनता है।

केले का शीरा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 पके हुए केले

  • 1 कप सूजी

  • 3-4 बड़े चम्मच देसी घी

  • 1.5 से 2 कप गरम दूध

  • ½ कप चीनी

  • 8-10 काजू

  • 8-10 किशमिश

  • ½ चम्मच इलायची पाउडर

  • 3-4 केसर के धागे

सबसे पहले सूजी को अच्छी तरह भूनें

गणपति बप्पा का प्रसाद बनाने के लिए कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें सूजी डालकर धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तब समझें कि यह अच्छी तरह भुन गई है। शीरे का स्वाद अच्छा रखने के लिए सूजी को अच्छी तरह से धीमी आंच पर भुनना जरूरी है।

अब डालें पके केले

दोनों केले छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब इन्हें भुनी हुई सूजी में डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं। केले को अच्छी तरह मिलाने से शीरे में प्राकृतिक मिठास और रसीला स्वाद आएगा।

गरम दूध डालते समय रखें ध्यान

अब आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे गरम दूध डालते हुए लगातार चलाते रहें। एक साथ दूध डालने से गांठें पड़ सकती हैं, इसलिए इसे थोड़ा-थोड़ा करके मिलाना बेहतर है। सूजी दूध को सोखते हुए धीरे-धीरे गाढ़ी होने लगेगी।

चीनी और इलायची से आएगी खुशबू

जब सूजी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं। अब इलायची पाउडर और केसर डाल दें। धीमी आंच पर कुछ मिनट और पकाएं, जब तक शीरा कड़ाही न छोड़ने लगे।

Ganpati bhog banana sheera recipe.
Modak Ice Cream: मोदक का ऐसा स्वाद कभी नहीं चखा होगा, बप्पा की विदाई से पहले जरूर ट्राई करें

काजू-किशमिश से करें तैयार

एक छोटी कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करके काजू और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें। इन्हें तैयार शीरे में मिला दें। ऊपर से कुछ काजू, किशमिश और केसर डालकर सजाएं।

बप्पा को लगाएं केले के शीरे का भोग

गरमागरम केले के शीरे को साफ भोग की कटोरी में निकालें और गणपति चतुर्थी पर भोग के रूप में बप्पा को अर्पित करें। मोदक से अलग यह प्रसाद बनाने में आसान है और घर में मौजूद पके केले से आसानी से बन जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com