

आज 21 सितंबर को विश्व आभार दिवस मनाया जा रहा है जो किसी भी व्यक्ति के प्रति आभार यानि धन्यवाद देने का मौका होता है। जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते है जहां पर कोई ना कोई व्यक्ति या चीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर कठिन समय को आसान कर देते है। इसके अलावा हर व्यक्ति कर्मचारी हो या कामगार उसे अपने काम के बदले में सम्मान और तारीफ की जरुरत पड़ती है अगर वह नहीं मिले तो उसके कार्य के प्रति समर्पण का क्या ही मतलब। इसके लिए ही आभार जताने के तरीके को सबसे खास तरीकों के रुप में जाना जाता है।
हमें हर उस व्यक्ति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए जिसने जन्म से लेकर अब तक आपके लिए मजबूती से साथ निभाया। चलिए जानते है इसे मनाने की कब से हुई शुरुआत।
आपको बताते चलें कि, हर साल 21 सितंबर को मनाए जाने वाले इस दिन को मनाने की शुरुआत विदेशों से हुई है यानि अमेरिका से इस दिन को पहली बार मनाया गया था। इसके बाद इसे मनाने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती गई और यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा. इसे मनाने का सबसे प्रमुख उद्देश्य है पूरे वैश्विक समुदाय को एक साथ लाना. इस दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि कोई उसके काम की तारीफ करे। इसलिए ही इस दिन को विश्व आभार प्रकट दिवस कहा जाता है।
अगर आप किसी के काम या हिम्मत के प्रति आभार जताना चाहते है तो इससे अच्छा तरीका और कोई सा नहीं। चलिए जानते है किन लोगों का आभार जताना है जरूरी
माता पिता के प्रति आभार
सबसे पहले आप आज के दिन उन लोगों के प्रति आभार जताए है जिनके होने से ही आप है माता-पिता। माता-पिता हर बच्चे के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उसकी नवजात शिशु अवस्था से लेकर विद्यार्थी जीवन, फिर गृहस्थ जीवन तक इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अपने जीवन में वह अनेक प्रकार के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्वाह करते हैं। इनके प्रति आप गिफ्ट देकर या गले लगाकर आभार जता सकते है।
गुरुओं के प्रति आभार
माता-पिता के बाद गुरु का स्थान इस लिस्ट में आता है जो आपके पढ़ाई के दौर में सारथी की तरह मार्गदर्शक बनकर लक्ष्य के प्रति अग्रसर कराते है। एक अच्छा शिक्षक हर बच्चे के लिए काफी जरूरी होता है। शिक्षक, हमें केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते है बल्कि हमारी ताकत का प्रतीक हैं और हम सभी के लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण है. वे पिता के रूप में सख्त और माता के रूप में हमें प्यार करते रहे हैं। इनके प्रति आभार जताना जरुरी है।
दोस्तों के प्रति आभार
माता-पिता और गुरुओं के बाद दोस्तों का स्थान भी काफी खास होता है। एक सच्चा दोस्त अगर आपके जीवन में है तो आपकी सारी परेशानियों का हल मिल ही जाता है। मित्र वो खजाना है जिसे हम सभी अपने जीवन में पाना चाहते हैं. प्रत्येक दिन हम अपने दोस्तों के साथ रहते हैं इसे और अधिक अद्भुत, उज्जवल और अधिक रोचक बनाते हैं।
किसान का आभार
भोजन हमारे लिए जितना जरूरी होता है उतना ही इसके पीछे किसान की मेहनत होती है इनके प्रति आभार जताना जरूरी है। इसके अलावा हमें उस पर्यावरण को भी धन्यवाद कहना चाहिए जहां से हमें शुद्ध हवा मिलती है. हम पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण का आभार व्यक्त कर सकते हैं, साथ ही हमें इनकी देखभाल भी करनी चाहिए।