एक सींग वाले गेंडे के लिए मशहूर है ये नेशनल पार्क, नेचर और वाइल्ड लाइफ लवर है तो यहां जाना न भूलें

भारत में कुल 106 प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। जो अपनी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। अगर आप वाइल्ड लाइफ प्रेमी है और प्रकृति के बीच नेशनल पार्क में सैर करना चाहते है तो इन नेशनल पार्क को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लिजिए। ये नेशनल पार्क पशु-पक्षियों का संरक्षण तो करते ही है साथ ही ये ट्रैवलर्स के लिए भी अद्भुत अनुभव प्रदान करते है।
भारतीय नेशनल पार्क
भारतीय नेशनल पार्क (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on
Gir National Park
गिर नेशनल पार्क - गिर नेशनल पार्क गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। यह इकलौता ऐसा नेशनल पार्क है जो एशियाई सिंहों का संरक्षण करता है। यह एशियाई सिंहों का प्राकृतिक आवास है। अगर आप गुजरात घूमने जा रहे है तो इन एशियाई सिंहों को देखने जरूर जाना।
Bandhavgarh National Park
बांधवगढ़ नेशनल पार्क - बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित नेशनल पार्क है। यह बाघों की संख्या कही ज्यादा है। जिसके लिए ये काफी प्रसिद्ध है। साथ ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क सुंदर पहाड़ियों से घिरा हुआ जो आपको नेचर के करीब होने का अहसास कराता है।
Sundarban National Park
सुंदरबन नेशनल पार्क - सुंदरबन नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल में स्थित है। इसकी खासियत यह है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है और खासकर यह रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है।
Ranthambore National Park
रणथंभौर नेशनल पार्क - अपने ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर राजस्थान इस नेशनल पार्क के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। अगर आप राजस्थान का टूर बना रहे है तो रणथंभौर जरूर जाए। रणथंभौर नेशनल पार्क यह बाघों का संरक्षण करता है।
Kaziranga National Park
काजीरंगा नेशनल पार्क - अगर आप एक सींग वाला गेंडा देखना चाहते है तो यहां जरूर आए। काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के पूर्व की ओर असम में स्थित है। काजीरंगा नेशनल पार्क यहां मौजूद एक सींग वाले गैंडों का घर है। साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
Kanha Tiger Reserve
कान्हा नेशनल पार्क - मध्यप्रदेश में घूमने के लिए काफी जगहें है जहां आप अपनी छट्टियां मना सकते है। लेकिन अगर बात नेशनल पार्क की हो तो कान्हा नेशनल पार्क एक बेहतरीन ऑप्शन है। कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में मंडला और बालाघाट जिलों के बीच है। यह पार्क खासकर बाघों और बारहसिंगा के लिए जाना जाता है।
Jim Corbett National Park
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है। यह भारत का पहला नेशनल पार्क है और ये खासकर बाघों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com