बुलढाना

राहुल गांधी के एक फोन कॉल ने रोका राहुल बोंद्रे का कदम; चिखली के पूर्व विधायक ने टला BJP में प्रवेश
Buldhana Politics Rahul Bondre Congress BJP Entry : बुलढाणा के चिखली से कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में शामिल होने का अपना फैसला फिलहाल बदल दिया है।

22 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इससे पहले बोंद्रे ने फेसबुक लाइव के जरिए भाजपा में जाने की घोषणा की थी। हालांकि, राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने कांग्रेस में ही रहने का निर्णय लिया।

राहुल गांधी के फोन के बाद बदला फैसला

बुलढाणा चिखली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे के भाजपा में जाने के फैसले को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल को फिलहाल विराम मिल गया है। बोंद्रे ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी और 22 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उनके पार्टी प्रवेश की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के बाद बोंद्रे ने कांग्रेस में ही रहने का फैसला किया है।

फेसबुक लाइव के जरिए की थी भाजपा में जाने की घोषणा

राहुल बोंद्रे ने इससे पहले फेसबुक लाइव के जरिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान कांग्रेस पार्टी, मुकुल वासनिक और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का आभार भी व्यक्त किया था। बोंद्रे ने कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें कई अवसर और पद दिए तथा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्हें हमेशा स्नेह मिला।

22 सितंबर को होना था प्रवेश

बोंद्रे के भाजपा प्रवेश की तारीख 22 सितंबर बताई गई थी। चिखली की भाजपा विधायक श्वेता महाले ने भी उनके पार्टी प्रवेश की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में प्रवेश कार्यक्रम प्रस्तावित था।

राहुल गांधी से फोन पर हुई बातचीत

भाजपा प्रवेश से कुछ घंटे पहले घटनाक्रम बदल गया। रिपोर्टों के मुताबिक राहुल गांधी ने बोंद्रे से फोन पर बातचीत की। इसके बाद बोंद्रे ने कांग्रेस में ही रहने का फैसला किया। बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की भूमिका होने की भी रिपोर्ट है। बोंद्रे ने राहुल गांधी से बातचीत का उल्लेख करते हुए उनके साथ आगे भी काम करने की बात कही।

नवी मुंबई MIDC की जमीन का राजनीतिक इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने वन मंत्री गणेश नाईक को थमाया कारण बताओ नोटिस

चिखली की राजनीति में अचानक बदला घटनाक्रम

बोंद्रे के भाजपा में जाने की घोषणा के बाद चिखली और बुलढाणा की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज थी। अब भाजपा प्रवेश का फैसला फिलहाल टलने के बाद स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, आगे बोंद्रे की राजनीतिक भूमिका क्या होगी, इस पर उनकी ओर से मौजूदा निर्णय के अलावा कोई अलग घोषणा सामने नहीं आई है।

Buldhana News: पलाशी बुद्रुक में खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Palashi Budruk leopard Death: बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के पलाशी बुद्रुक शिवार के एक खेत में कुएं में गिरने से लगभग डेढ़ साल की मादा तेंदुए की मौत होने कि  घटना रविवार, 13 सितंबर को सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। मृत तेंदुए के शरीर पर नए या पुराने किसी भी प्रकार के घाव के निशान नहीं मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खामगांव वन विभाग को सूचना मिली कि पलशी बुद्रुक शिवार के गट नंबर 344 में अनिल तुलसीराम बोराले के खेत में स्थित एक कुएं में एक तेंदुआ गिर गया है।

एक से डेढ़ वर्ष की मादा तेंदुआ

इसके बाद, स्थानीय वन रक्षक, वन अधिकारी, खामगांव के क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी और बुलढाणा से वन्यजीव बचाव दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जब दल ने कुएं का निरीक्षण किया, तो उन्हें लगभग छह फीट पानी से भरे कुएं में मृत तेंदुआ तैरता हुआ मिला। दल ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला। जांच करने पर पता चला कि यह लगभग एक से डेढ़ वर्ष की मादा तेंदुआ थी।

Akola Farmers Protest: पश्चिम विदर्भ में सूखा घोषित करने की मांग, शिवसेना यूबीटी निकालेगी आक्रोश मोर्चा

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इसलिए, वन विभाग ने संभावना जताई है कि तेंदुआ शिकार की तैयारी करते समय कुएं में गिर गया होगा तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए खामगांव स्थित तहसील पशु चिकित्सालय लाया गया। पशुधन विकास अधिकारी डॉ. ए. डी. पडोल, डॉ. राजेश अवताडे और डॉ. अमोल सालगे की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। यह प्रक्रिया उप वन संरक्षक जमीर शेख के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक वी. एम. काकडे, वन क्षेत्र अधिकारी स्वप्निल पवार, श्रीनाथ धारपवार, संदीप मडावी, मिलिंद इंगले और आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिंदा तैरने का वीडियो वायरल

किसानों ने कुएं में तेंदुए को पाया, जो जीवित था। इसका एक वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुएं में लकड़ी डालकर तेंदुए को बचाने का प्रयास किया गया; हालांकि, वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुए की मौत हो गई। किसानों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे।

पुणे: बुलडाणा अर्बन बैंक में 34.77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पूर्व CEO और प्रबंधक पर केस दर्ज
Buldana Urban Bank Fraud: बुलडाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में वित्तीय अनियमितताओं के चलते 34.77 करोड़ रुपये का नुकसान होने का मामला सामने आया है।

इस मामले में डेक्कन पुलिस ने सोसायटी के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और विभागीय प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मामले में शिरीष दिनकर देशपांडे और योगिनी योगेश पोकले को आरोपी बनाया गया है।

देशपांडे सोसायटी के पश्चिमी विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि योगिनी पोकले विभागीय प्रबंधक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। दोनों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच की जा रही है।

ऑडिटर की शिकायत पर कार्रवाई

डेक्कन पुलिस ने बुलडाणा निवासी ऑडिटर मोहन रघुनाथ दलाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

शिकायत में सोसायटी को कथित तौर पर हुए आर्थिक नुकसान और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

34.77 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोसायटी में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं के कारण 34.77 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

हालांकि, इस नुकसान की पूरी वजह और इसमें संबंधित अधिकारियों की कथित भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। डेक्कन पुलिस मामले से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र में सूखे की आहट, एक्शन मोड में सरकार; अगले सप्ताह होगी अहम बैठक

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब वित्तीय दस्तावेजों, सोसायटी के कामकाज और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि कथित अनियमितताएं किस तरह हुईं और इससे सोसायटी को कितना वास्तविक नुकसान हुआ। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

बुलढाना में अवैध बायोडीजल की बिक्री का खुलासा, दो ठिकानों पर कार्रवाई; 21.69 लाख का माल जब्त
Biodiesel Seized In Buldhana: अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य स्तरीय दक्षता दल ने बुलढाना जिले में अवैध बायोडीजल की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख 69 हजार रु. का माल जब्त किया है। मेहकर तहसील के एक खुले स्थान तथा सिंदखेडराजा में होटल गावकरी फैमिली रेस्टोरेंट के सामने संचालित किए जा रहे अवैध बायोडीजल पंप पर यह कार्रवाई की गई।

राज्य दक्षता दल, मुंबई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बायोडीजल सदृश्य पेट्रोलियम द्रव पदार्थ का साठा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक मालवाहक ट्रक, अशोक लेलैंड कंपनी का ट्रक, भूमिगत लोहे की टंकी, डिस्पेंसर यूनिट, डीजल का भंडार, पाइप तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 21.69 लाख रु. बताई गई है।

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का अनशन 10वें दिन जारी, 12 सितंबर को जालना में बड़े प्रदर्शन का आह्वान

मेहकर और सिंदखेडराजा में कार्रवाई

नियंत्रक राशन वितरण तथा राज्य स्तरीय दक्षता दल के प्रमुख चंद्रकांत डांगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संबंधित स्थानों पर अवैध रूप से बायोडीजल की बिक्री और भंडारण किए जाने की बात सामने आई। जब्त किए गए बायोडीजल सदृश्य पेट्रोलियम द्रव पदार्थ को कहां से लाया गया था, इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। इस मामले के मुख्य सूत्रधार और संबंधित आरोपियों के खिलाफ जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ट्रक-टंकी और डिस्पेंसर यूनिट जब्त

स्थानीय पुलिस तथा आपूर्ति विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में राज्य दक्षता दल के उपनियंत्रक राशन वितरण गणेश बेल्लाले, सहायक नियंत्रक राशन वितरण प्रदीप काले, जिला आपूर्ति अधिकारी रूपेश बिजनावर, मुख्य निरीक्षण अधिकारी नागनाथ हंगरे सहित राशन वितरण निरीक्षक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे। राज्य स्तरीय दक्षता दल के प्रमुख चंद्रकांत डांगे ने अवैध ईंधन एवं गैस की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Buldhana News: खामगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे 600 अतिक्रमण हटेंगे, नोटिस जारी
Khamgaon National Highway Encroachment: न्यायालय के निर्देशों के अनुसार य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजमार्ग पर अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं और खामगांव कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लगभग 600 अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

इससे राजमार्ग के किनारे व्यापार करने वालों में हलचल मच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा के भीतर कई स्थानों पर दुकानें, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कागज कारखाने और आदि  प्रकार के निर्माण किए गए हैं।

Yavatmal News: यवतमाल में जल जीवन मिशन का फ्लॉप शो, नल कनेक्शन बढ़े फिर भी कई गांवों में नियमित पानी का इंतजार

दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

राजमार्ग की सीमा के भीतर इस प्रकार के अनाधिकृत निर्माण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं, इसलिए न्यायालय ने राजमार्ग सुरक्षा के मद्देनजर अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी संदर्भ में, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अतिक्रमणों का निरीक्षण करने और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

600 अतिक्रमणों पर कारवाई

खामगांव कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में राजमार्ग की सीमा के भीतर लगभग 600 अतिक्रमणों को कार्रवाई के लिए शामिल किया गया है। नोटिस जारी करने के बाद, यह उम्मीद की जाती है कि संबंधित पक्ष स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे, और यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाते हैं, तो प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

Buldhana News: जलगाव जामोद में सड़क के अभाव से गर्भवती महिला की मौत, आदिवासियों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Jalgaon Jamod Pregnant Woman Death: बुलढाणा जिले की जलगाव जामोद तहसील के दुर्गम आदिवासी बहुल गोमाल और चालिस टापरी गांव के नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत भिंगारा से गोमाल (5.25 किमी) मार्ग के निर्माण के लिए 775.84 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसका भूमिपूजन जलगाव जामोद के विधायक डॉ. संजय कुटे की पत्नी अपर्णा कुटे के हाथों 11 अक्टूबर 2024 को बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ था। ठेकेदार को यह कार्य 10 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना था।

परंतु, काम पूरा होने की अंतिम समय-सीमा करीब आने के बावजूद उद्घाटन के अलावा मौके पर एक भी नया काम नहीं हुआ। ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की इस घोर लापरवाही का खामियाजा अंततः एक निर्दोष गर्भवती महिला को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

आदिवासियों का आक्रोश

गत 23 अगस्त 2026 को गोमाल की निवासी गर्भवती महिला सादुरी राधेश्याम खरात को खेत में काम करते समय सर्पदंश (सांप के काटने) की घटना घटी। स्वतंत्रता के 80 वर्षों बाद भी गांव तक जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं होने के कारण, ग्रामीणों ने अत्यंत लाचार स्थिति में महिला को बांस की झोली में लादकर पैदल ही अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन समय पर इलाज न मिलने और सड़क की कमी के कारण रास्ते में ही उस गर्भवती महिला तथा उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले भी इस सड़क के अभाव के कारण इसी गांव में तीन छोटे मासूम बच्चों की इलाज के बिना असमय मृत्यु हो चुकी है। बावजूद इसके, प्रशासन की नींद नहीं टूटी और आदिवासियों की अनदेखी जारी रही।

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

गोमाल गांव में सड़क की मांग तेज

इस हृदयविदारक घटना से क्षुब्ध होकर गोमाल और चालीस तापरी के लगभग 550 से 600 आदिवासी ग्रामीणों तथा नागरिकों ने एकजुट होकर तहसीलदार और उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) जलगाव जामोद के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक संयुक्त लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार 'मे. शांति कंस्ट्रक्शन जी.एच. खंडेलवाल', 'मे. मंगलम इंफ्रा (जे.वी.) अकोला' और 'कार्यकारी अभियंता प्र.ग्रा.स.यो. म.ग्रा.र.वि. संस्था बुलढाणा' के खिलाफ गंभीर लापरवाही से मौत का आपराधिक मामला दर्ज करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही पीड़ित खरात परिवार को 15 दिनों के भीतर उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई है।

गर्भवती महिला की मौत के बाद CM को ज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने अपनी अन्य ज्वलंत समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि 2000 से अधिक आबादी वाले इस गांव में आज तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गांव के जिला परिषद स्कूल में 10 वीं तक की कक्षाएं तो हैं, लेकिन बिजली न होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसके अलावा, पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आपातकालीन स्थितियों में मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एक समर्पित एम्बुलेंस सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

550 से अधिक आदिवासी सहभागी

ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया गया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय सैकड़ों आदिवासी पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता स्वाति वाकेकर, भा. रा. कां. पार्टी के तालुका अध्यक्ष भाऊराव भालेराव, अधिवक्ता और भा. रा. कां. शहर अध्यक्ष अमर पाचपोर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Buldhana News: नए गैस कनेक्शन अप्रैल से बंद, नवविवाहित परिवारों समेत कई लोग कर रहे इंतजार
Jalgaon Jamod LPG Connection: अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के कारण देश की घरेलू गैस वितरण प्रणाली प्रभावित हुई है और प्रमुख तेल कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल द्वारा नए घरेलू गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया अप्रैल 2026 से फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके चलते नए कनेक्शन के इच्छुक नागरिकों को इंतजार करना पड़ रहा है।हालांकि, आपूर्ति विभाग ने सूचित किया है कि ऑनलाइन केवाईसी के माध्यम से प्रतीक्षा सूची में पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों से प्रेरित खबर है कि आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को देखते हुए नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है। चूंकि प्रक्रिया अभी तक बहाल नहीं हुई है, इसलिए नए कनेक्शनों की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। 2025 और 2026 के दौरान कई शादियां हुई हैं। नवविवाहित परिवारों को अलग-अलग गैस कनेक्शन की आवश्यकता है। साथ ही, रोजगार के लिए दूसरे गांवों या बड़े शहरों में गए कई परिवार अपने गृहनगर लौट आए हैं। इस वजह से नए गैस कनेक्शनों की मांग बढ़ गई है।

नवविवाहितों समेत अप्रवासियों की समस्या

घरेलू गैस कनेक्शन की प्रक्रिया बंद होने से नवविवाहित जोड़ों के साथ-साथ उन परिवारों पर भी असर पड़ रहा है जो रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गए थे और अब अपने घर लौट आए हैं। स्वतंत्र जीवन स्थापित करते समय, खाना पकाने के लिए ईंधन की व्यवस्था करना आवश्यक है।

केवाईसी और प्रतीक्षा सूची में पंजीकरण

अप्रैल से नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद होने के कारण कई नागरिक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इच्छुक लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना ऑनलाइन केवाईसी पूरा करें और प्रतीक्षा सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

धक्का मार नासिक पुलिस! बीच सड़क बंद हुई गाड़ी तो बच्चों से लगवाया धक्का, कैसे होगी कुंभ की सुरक्षा?

कनेक्शन कब उपलब्ध होगा?

घरेलू गैस कनेक्शन शुरू करने के संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम विभाग से आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए, कनेक्शन कब से उपलब्ध होंगे, इसकी सही तिथि अभी उपलब्ध नहीं है। नागरिकों को उम्मीद है कि केंद्रीय स्तर पर स्थिति सुधरते ही तीसरी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इसी वजह से नए गैस कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों का ध्यान अब केंद्रीय पेट्रोलियम विभाग के अगले आदेश पर केंद्रित है।

आपूर्ति निरीक्षक एस. पी. गायकवाड़ ने कहा कि कंपनी द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है। पेट्रोलियम विभाग से आगे के आदेश मिलने के बाद वितरण प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। ग्राहकों को प्रतीक्षा सूची में उनके नाम के अनुसार कनेक्शन दिए जाएंगे।

बुलढाणा में इंसानियत हुई शर्मसार! अस्पताल से 50 मीटर दूर सड़क पर तड़पती रही गर्भवती, नर्स ने मदद से किया इंकार
Delivery on Road Mehkar Rural Hospital Negligence: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर स्थित ग्रामीण अस्पताल से महज 50 मीटर की दूरी पर एक गर्भवती महिला की सड़क पर ही डिलीवरी होने का एक बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन मामला सामने आया है। अस्पताल की नर्स से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मदद के लिए बाहर नहीं आया।

आखिरकार स्थानीय लोगों को एक निजी अस्पताल से महिला डॉक्टर को बुलाना पड़ा, तब जाकर प्रसूता महिला को इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीण अस्पताल प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण अस्पताल के पास घटी। गंभीर स्थिति से गुजर रही महिला दर्द से कराहती रही और सड़क पर ही उसकी डिलीवरी हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

महिला की चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे लोग

महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता योगेश सौभागे तुरंत ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद नर्स जाधव से तुरंत बाहर आकर महिला की मदद करने का अनुरोध किया। लेकिन नर्स ने यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि वह अस्पताल परिसर के बाहर बिल्कुल नहीं जाएगी।

घटना के समय ग्रामीण अस्पताल में कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। इसके चलते महिला को इलाज के लिए आव्हाले अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा। ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों का अक्सर अनुपस्थित रहना, मरीजों के प्रति संवेदनहीनता और ढुलमुल रवैये के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

दोषी कर्मियों पर करें कार्रवाई : रायमुलकर

शिवसेना नेता व पूर्व विधायक संजय रायमुलकर ने सीधे जिला शल्य चिकित्सक से संपर्क कर उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज भी भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से लाखों रुपये वेतन लेने के बावजूद इस अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं रहते हैं और मरीजों को लगातार बाहर रेफर किया जा रहा है।

उन्होंने दोषी कर्मचारियों और डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिला शल्य चिकित्सक ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बुलढाना में पानी और सिंचाई परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश, पालकमंत्री मकरंद पाटिल ने की समीक्षा
Buldhana Water Supply Projects: वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना सहित जिले की विभिन्न जलापूर्ति एवं सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा मदद एवं पुनर्वसन मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री मकरंद पाटिल ने की। जिले के नागरिकों और किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित योजनाओं के कार्यों को गति से पूरा करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित विभिन्न समीक्षा बैठकों में विधायक संजय गायकवाड, विधायक श्वेता महाले, विधायक मनोज कायंदे, जिलाधिकारी डॉ। प्रविण कुमार देवरे, निवासी उप जिलाधिकारी सुरेश कव्हले, उपविभागीय अधिकारी, मुख्याधिकारी तथा विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

बैठक में बुलढाना और मोताला तहसील की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध जलभंडार, भविष्य में पानी की आवश्यकता तथा योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पर्याप्त और नियमित पानी उपलब्ध हो, इसके लिए संबंधित योजनाओं के कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश पालकमंत्री पाटिल ने दिए। वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना के माध्यम से बुलढाना विधानसभा क्षेत्र के वंचित क्षेत्रों को सिंचाई, पेयजल तथा औद्योगिक उपयोग के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इसके लिए आवश्यक उपाययोजनाओं और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया।

आखिरकार सुलझा पालकमंत्री पद का विवाद, गिरीश महाजन नासिक तो भरत गोगावले रायगढ़ के पालकमंत्री निश्चित

बुलढाना में बढ़ेगी पानी की उपलब्धता?

बुलढाना शहर को जलापूर्ति करने वाले येड़गांव जलाशय की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जलाशय की क्षमता बढ़ाने की संभावना की जांच कर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश पालकमंत्री ने अधिकारियों को दिए। खडकपूर्णा परियोजना में अंचरवाडी लघु सिंचाई तालाब क्रमांक-1 तथा मिसलवाडी लघु तालाब को शामिल करने के प्रस्ताव की भी जानकारी पालकमंत्री ने ली।

येड़गांव जलाशय की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा

इन दोनों जलाशयों के शामिल होने से संबंधित क्षेत्र में सिंचाई और पानी की उपलब्धता को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। पालक मंत्री मकरंद पाटिल ने कहा कि जिले की जलापूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को गति देकर उनका प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों और किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।

Buldhana News: सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, खामगांव बाजार समिति पदाधिकारियों ने पुलिस में दी शिकायत
Khamgaon Market Committee: खामगांव बाजार समिति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने रोहित पगारिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए कृषि उपज बाजार समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों के खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाने के लिए खामगांव शहर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कृषि उपज बाजार समिति के प्रांगण में प्रत्येक गुरुवार को पशु बाजार लगता है। बाजार में बिक्री के लिए लाए गए और बेचे गए पशुओं का रिकॉर्ड रखा जाता है।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा है कि बिना कान में टैग लगे पशुओं की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित है और बाजार समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी नियमों के अनुसार प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि 5 अगस्त, 2026 को रोहित पगारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

बुलढाणा में मिलावट पर कार्रवाई तेज, खाद्य व्यापारियों में बढ़ी लाइसेंस की जागरूकता

पुलिस से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस वीडियो में बाजार समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और पशुओं की खरीद-बिक्री में अनियमितताएं दिखाई गई हैं। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बाजार समिति से जुड़े लोगों द्वारा वित्तीय लेनदेन किए जा रहे हैं, पशुओं की अवैध बिक्री हो रही है और बाजार समिति परिसर कसाईखाने में बदल गया है। यह दावा किया गया है कि पुलिस प्रशासन के बारे में भी आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं।

रोहित पगारिया के खिलाफ शिकायत

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के आरोप बिना किसी आधिकारिक जानकारी या सबूत के सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। संबंधित वीडियो के आधार पर पुलिस से मांग की गई है कि रोहित पगारिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के लागू प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

इस्तीफा दो नहीं तो.. बुलढाणा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सरपंच ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाए VIDEO ने खोले राज
Sangrampur Karmoda Sarpanch Deepak Ugale Suicide: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की संग्रामपुर तहसील अंतर्गत आने वाले करमोडा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

सुसाइड करने से ठीक पहले सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मौत की वजह और उस शख्स के नाम का खुलासा किया है, जो पिछले तीन सालों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

आत्महत्या करने से पहले सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने खेत में एक भावुक वीडियो शूट किया। वीडियो में उन्होंने वैभव पाटिल उर्फ 'भैया वरगे' नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपक उगले ने बताया कि वे वैभव पाटिल किए जा रहे उत्पीड़न से पूरी तरह टूट चुके थे और इसी वजह से अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।

मृतक सरपंच ने आरोप लगाया कि "पिछले तीन साल से वैभव उन पर सरपंच पद से इस्तीफा देने का दबाव बना रहा था। वह बार-बार कहता था, तुम इस्तीफा दो, मुझे सरपंच बनना है। इस्तीफा न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। फोन पर और व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।"

पाकिस्तान समर्थित पोस्ट पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन! ठाणे-पालघर से 5 युवक गिरफ्तार, मोबाइल किए जब्त

तामगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस मामले में बुलढाणा जिले के तामगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी वैभव वरगे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आत्महत्या से पहले सरपंच द्वारा लगाए गए आरोपों, वीडियो और घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

बुलढाणा जिले के सातपुड़ा पर्वत की तलहटी में बसे करमोडा गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे कर रहे हैं।

Buldhana News: नंदुरा के काटी गांव में लुटेरों का आतंक, किसान पर हमला, इलाज के दौरान मौत
Buldhana Robbery Incident: रविवार तड़के नंदुरा तालुका के काटी गांव में लुटेरों ने हमला किया। लुटेरे अपने घर में घुसकर लाठियों और धारदार हथियारों से चोरी कर रहे थे, तभी उनका पीछा करने पर उन्होंने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से काटी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मृतक किसान का नाम रायसिंह सीताराम सोलंकी (52) है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच चार-पांच लुटेरे काटी गांव में घुस आए।

उन्होंने गांव के विभिन्न स्थानों पर घरों में सेंधमारी शुरू कर दी और चोरी करने लगे। इसी दौरान, कुछ लोगों ने चोरी को भांप लिया और बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तभी लुटेरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। एक लुटेरा पीछे से आया और उसने उनके सिर पर लाठी से वार किया।

Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात

किसान की मौत से मचा हड़कंप

इसके बाद, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अन्य लुटेरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्हें पता चला कि नागरिक आ रहे हैं, लुटेरे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में मलकापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, लुटेरों को रोकने की कोशिश में एक नागरिक की मौत के बाद काटी गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद, पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है, जिससे इलाके के निवासियों में भय का माहौल बन गया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मलकापुर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सतीश महाले के मार्गदर्शन में इस मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बालू हरिचंद्र घोंगे, गणेश मानसिंह राठौड़ और संजय रामभाऊ हिवाले के घरों और दुकानों में चोरों ने चोरी की है। बताया जा रहा है कि बालू घोंगे के घर से सोने के गहने चोरी हुए है, जबकि संजय हिवाले की दुकान और गोदाम से साड़ियां और नकदी चोरी हुई है। यह भी खबर है कि गणेश राठौड़ के घर में भी चोरी हुई है।

अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती... मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Mohan Bhagwat Buldhana Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अच्छे कामों को प्रचारित करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उनका प्रभाव समाज में दिखाई देता है और वही काम आगे बढ़ता रहता है।

उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और प्रत्यक्ष कार्रवाई से संभव है। इसलिए समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।

सकारात्मक सोच के साथ कार्रवाई जरूरी

बुलढाणा (खामगांव) के पास सजनपुरी स्थित सूर्योदय पारधी आश्रमशाला परिसर में शनिवार को तीन आधुनिक खेल परिसरों और 10 हजार वर्ग फुट के बंद सभागार का उद्घाटन डॉ. भागवत ने किया। यह निर्माण श्री सद्गुरु दत्तधार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर और अमनोरा यस फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने कहा कि संवेदना का अर्थ केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझना है। सभी के उत्थान में ही हमारा वास्तविक उत्थान है।

परोपकार से मिलता है जीवन में संतोष

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि अहंकार को दूर रखकर परोपकार की भावना विकसित करनी चाहिए। धार्मिक और परोपकारी आचरण से ही व्यक्ति को जीवन में वास्तविक संतोष मिलता है। उन्होंने स्वर्गीय भय्यूजी महाराज के समाजसेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर सभी को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिए योगदान देना चाहिए।

कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक

पारधी बच्चों के विकास पर जोर

आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कहा कि पारधी और आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। कामगार मंत्री आकाश फुंडकर ने आश्रमशाला में वंचित बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने 16 पारधी आदिवासी छात्राओं को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे आश्रमशाला के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

वंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Buldhana News:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि देश को सही मायने में 'विश्वगुरु' बनाने के लिए वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाना जरूरी है। खामगांव में पारधी समुदाय के आवासीय विद्यालय में तीन खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समुदाय को आज हम गैर अधिसूचित या 'भटके-विमुक्त' समुदाय कहते हैं, वह कभी ज्ञान प्रदान करने वाला समुदाय हुआ करता था। कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी विकास मंत्री डॉ। अशोक उईके, कामगार मंत्री आकाश फुंडकर तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास दानवे उपस्थित थे।

योजनाओं को लाभ अंतिम घटक तक पहुंचाएंगे : उईके

आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कहा कि पारधी और आदिवासी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस समाज के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार विशेष प्रयास कर रही है।

Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात

ब्रिटिश काल में पारधियों पर लगा ठप्पा

उन्होंने कहा कि वे निस्वार्थ भाव से अपना ज्ञान प्रदान करने के लिए बाहर जाते थे, लेकिन समय के साथ वे हाशिए पर चले गए। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण पूरे पारधी समुदाय को 'अपराधी जनजाति' घोषित कर दिया गया, जिससे वे विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गए। भागवत ने कहा कि भारतीय समाज कभी पूरी तरह संगठित था, लेकिन विदेशी आक्रमणकारियों की गुलामी के कारण उसमें बिखराव आ गया। इसके परिणामस्वरूप समाज में वंचित समूहों की संख्या बढ़ गई। इसके बावजूद इन समुदायों ने कभी अधीनता स्वीकार नहीं की और वे लगातार स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि संघ कई वर्षों से पारधी समुदाय के विकास के लिए काम कर रहा है।

यह आश्रमशाला खामगांव की शान : फुंडकर

मंत्री आकाश फुंडकर ने कहा कि पारची-आदिवासी समाज के वंचित बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए खामगांव की आश्रमशाला में किया जा रहा कार्य अत्यंत उल्लेखनीय है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कौशल विकास और आधुनिक सुविधाएं मिलना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से आश्रमशाला में निर्मित अत्याधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित होंगी।

बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Buldhana Fetal Sex Determination: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अकोला मंडल के उपसंचालक डॉ. सुशीलकुमार वाकचौरे के मार्गदर्शन में पीसीपीएनडीटी विभागीय टीम ने बुलढाना में स्टिंग ऑपरेशन चलाकर भ्रूण लिंग जांच के अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान सोनोग्राफी मशीन जैसी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (टैब) तथा दवाइयों का जखीरा जब्त किया गया।

मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।  विभाग को मिली गोपनीय सूचना के अनुसार, पातुर निवासी विजय राठौड़ गर्भवती महिलाओं से 20 हजार रु. लेकर उन्हें भ्रूण लिंग जांच के लिए बुलढाना स्थित कैलास गवली के पास ले जाता था।

भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क पर छापा

शिकायत की पुष्टि के बाद अकोला पीसीपीएनडीटी विभाग और जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने एक फर्जी गर्भवती महिला को भेजकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और बुलढाना में जाल बिछाकर सफल स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापे के दौरान सोनोग्राफी जैसी डिवाइस और दवाइयों का स्टॉक जब्त किया गया।

3 पर मामला किया दर्ज

इस मामले में जिला अस्पताल बुलढाना के माध्यम से बुलढाना शहर पुलिस थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत भी अलग से न्यायालय में शिकायत दायर की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कैलास गवली के खिलाफ पहले भी भ्रूण लिंग जांच और अवैध गर्भपात से जुड़े दो मामले दर्ज हो चुके हैं।

अकोला में अब तक ब्लैक फंगस से 15 की मौत, 75 मरीजों पर उपचार शुरू

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दवाइयां जब्त

इस बार पहली बार उसके कब्जे से सोनोग्राफी जैसी डिवाइस बरामद होने के कारण इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभियान में डॉ. धनंजय चिमणकर, डॉ. विशाल येदवर, एड. शुभांगी ठाकरे, किरण जानुनकर, दत्ता हिवराले, बुलढाना पीसीपीएनडीटी टीम तथा बुलढाना शहर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Buldhana News: जलगांव जामोद की आंगनवाड़ी में गंदगी का अंबार, बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा
Jalgaon Jamod News: जामोद के साप्ताहिक बाजार परिसर में स्थित अंगनवाड़ी संख्या 7 और 8 दोनों ही अंगनवाड़ी इस समय गंदगी से बुरी तरह प्रभावित हैं, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद ग्राम पंचायत प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया है, और अभिभावक इस मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

अंगनवाड़ी के मुख्य द्वार के सामने दिन भर मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है। ये मवेशी अंगनवाड़ी की छत के नीचे और प्रवेश द्वार के पास भारी मात्रा में गोबर करते हैं, जिससे परिसर गंदा रहता है। इसके अलावा, साप्ताहिक बाजार का कूड़ा-कचरा भी अंगनवाड़ी परिसर में जमा हो जाता है।

आंगनवाड़ी के बाहर आवारा पशुओं का कब्जा

परिणामस्वरूप, मासूम बच्चों को प्रतिदिन अंगनवाड़ी जाने के लिए गोबर, गंदगी और कूड़े से होकर गुजरना पड़ता है। माता-पिता को आशंका है कि इस अस्वच्छ वातावरण से संक्रामक रोग फैलेंगे। अंगनवाड़ी क्रमांक 8 की इमारत भी स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। छत जर्जर हालत में है और उसकी टाइलें लगातार गिर रही हैं। अगर छत का कोई हिस्सा कक्षा में बैठे छात्रों पर गिर जाए तो हादसा हो सकता है। हालांकि, इतने गंभीर खतरे के बावजूद प्रशासन ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है।

ये भी पढ़े:  4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: नासिक की खस्ताहाल सड़कों पर भड़के नागरिक, गिरीश महाजन ने बुलाई समीक्षा बैठक

बच्चों के स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा

कहा जाता है कि ग्राम पंचायत से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही देते हैं। वास्तविकता में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसलिए ग्राम पंचायत प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों की मांग है कि अंगनवाड़ी क्षेत्र की तत्काल मरम्मत की जाए और आवारा पशुओं के प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए, परिसर में गोबर और कूड़े की नियमित सफाई की जाए, स्वच्छता के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जर्जर आंगनवाड़ी संख्या 8 की तत्काल मरम्मत की जाए।

Buldhana News: पंढरपुर जा रहे 1506 श्रद्धालुओं का खामगांव में स्वागत, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस रवाना
Buldhana Pandharpur Yatra:आषाढ़ी एकादशी उत्सव के अवसर पर 1,506 श्रद्धालुओं को लेकर विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस का पहला जत्था खामगांव रेलवे स्थानक से पंढरपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर, विधानसभा समन्वयक ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में खामगांव विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने वारकरियों का स्वागत किया। सबसे पहले, रेलवे स्थानक परिसर में टाल और मृदंग की ध्वनि के साथ वारकरी दिंडी निकाली गई और विट्ठल नाम का जाप किया गया।

इसके बाद, दादगांव ता नांदुरा निवासी गणेश काटे और सौ सुनंदा गणेश काटे और जवला बु. ता. शेगांव के सुभाष जगदेव म्हसने और सौ संगीता सुभाष म्हसने के हाथो विट्ठल रुक्मिणी की पूजा की और आरती की। वारकरी दंपत्ति का स्वागत किया गया।

खामगांव में वारकरी दिंडी का आयोजन

इसके साथ ही, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस की पूजा की गई और स्थानक प्रबंधक, चालक और गार्ड का शॉल, टोपी और मालाओं से स्वागत किया गया। इसी दौरान, पंढरपुर के लिए रवाना हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं को नाश्ते के पैकेट, केले और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

ये भी पढ़े:  Yavatmal News: 24 घंटे बिजली गुल रहने पर विरोध, ढाणकी के नागरिकों की शिकायत के बाद अधिकारी पर कार्रवाई

विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस को दी गई विदाई

इस समय बुलढाणा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, खामगांव विधानसभा कांग्रेस पार्टी के समन्वयक ज्ञानेश्वर पाटिल, शेगांव तहसील कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शेजाले, खामगांव शहरध्यक्ष स्वप्नील ठाकरे पाटिल, कार्याध्यक्ष किशोरआप्पा भोसले, अजय तायडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा ठाकरे, स्मिता भोसले, महिला कांग्रेस के शहराध्यक्ष सरबजीतकौर सलुजा, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अचलेश्वर दिपके, सोशल मीडिया के शहराध्यक्ष अक्षय शंकरवार, किसान काँग्रेस के तहसील अध्यक्ष प्रकाश इंगले, गिरीश देशमुख, सरपंच निलेश देशमुख समेत आदि उपस्थित थे।

Buldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
Khamgaon Jalna Railway Line: खामगांव-जालना मार्ग में प्रभावित हो रहे 5 तहसील के 54 गांवखामगांव सं खामगांव से जालना प्रस्तावित 162 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण के लिए शेगांव, खामगांव, चिखली, सिंदखेड़राजा और देउलगांव राजा तहसील के 54 गांवों में आवश्यक जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होने वाली है। इस संबंध में, मध्य रेलवे के भुसावल मंडल कार्यालय ने जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया में बुलढाणा जिलाधिकारी से सहयोग मांगा है।

तदनुसार, बुलढाणा के विशेष जमिन अधिग्रहण अधिकारी और खामगांव, बुलढाणा और सिंदखेड़राजा के उपविभागीय अधिकारी, विशेष सक्षम अधिकारियों के रूप में, रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, संबंधित परिसर में जमिन सर्वेक्षण, स्वामित्व सत्यापन, उचित मुआवजे का निर्धारण, आपत्तियों की सुनवाई और जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया को कानूनी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कार्रवाई करेंगे।

बुलढाणा में रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण

खामगांव-जालना विशेष रेलवे परियोजना की अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में 26 मई 2026 को प्रकाशित हो चुकी है और अब रेलवे लाइन के लिए जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।रेलवे लाइन के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण शेगांव तहसील के 2 गांवों, खामगांव तहसील के 13 गांवों, चिखली तहसील के 20 गांवों, सिंदखेड़ राजा तहसील के 3 गांवों और देउलगांव राजा तहसील के 16 गांवों समेत कुल 54 गांवों के बाहरी परिसर में किया जाएगा। प्रस्तावित रेलवे लाइन का अंतिम खाका पहले ही तय हो चुका है।उम्मीद है कि यह प्रस्तावित रेलवे लाइन स्थानीय उद्योगों, कृषि उत्पादों के परिवहन और भविष्य के औद्योगिक निवेशों को नई गति प्रदान करेगी।

ये भी पढे़:

गोंदिया महिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा प्रभावित, गर्भवती महिलाओं को निजी जांच का सहारा

इन गांवों की भूमि ली जा रही

जिसमें शेगांव तहसील के वरखेड खुर्द तथा पहूरजिरा, खामगांव तहसील जयपूर लांडे, शेलोडी, टेंभुर्णा, जनुना, जलका तेली, नागापुर, किन्ही महादेव, नायदेवी, लोखंडा, पाला, शिराला, गणेशपुर, निमखेड। चिखली तहसील वैरागड, उंद्री उदयनगर, किन्ही सवडद, तोरणवाडा, मोहदरी, अमडापूर, टाकरखेड मुस्लिम अमडापूर परगाणा, महिमल, दहिगांव, बोरगाव काकडे, पेठ, अन्वी, बोरगाव वसू, शिंदे हराली, खंडाला मकरध्वज, कोलारा, रोहडा, मेरा खुर्द, भोरसा, आसोला परगाणाखेर् सिंदखेडराजा तहसील जलगाव, उगला, पिंपलखुटा, देऊलगाव राजा तहसील अंढेरा, धोत्रा नंदई परगाणा मलकापूर पांग्रा, सरंबा, देऊलगाव मही, निमगाव गुरू, सावंगी टेकाडे, पिंपलगाव बु., बामखेड, आसोला परगाणा सिंदखेड, पलसखेड झाल्टा, बोराखेडी बावरा, अंभोरा, गिरोली खुर्द, पिंपलनेर, सावखेड भोई तथा भिवगांव बु. इन गाव शिवार की भूसंपादन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Buldhana News: सोनम वांगचुक के समर्थन में नागरिकों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम
Buldhana Memorandum To President: लोकतंत्र, भारतीय संविधान और नागरिकों के मुलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए पर्यावरणवादी सोनम वांगचुक के समर्थन में आज सोमवार को खामगांव में एक शांतता में में संविधानिक शांति मार्च का आयोजन किया गया। शांति मार्च डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समीप से शुरू हुआ।

विविध सामाजिक संगठनों, प्रगतिशील संगठनों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं के साथसाथ विविध राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संविधान प्रेमी नागरिक इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हुए। नागरिकों ने लोकशाही मूल्यों, भारतीय संविधान और नागरिकों के संविधानिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।

खामगांव में विभिन्न संगठनों का शांति मार्च

शांति मार्च के उपविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचने पर, उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के प्रति नैतिक समर्थन व्यक्त किया गया और लोकशाही मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई,

ये भी पढ़े:  नासिक के विद्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कापसे फाउंडेशन में सीखी पैठणी निर्माण की कला

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की उठी मांग

आंदोलन में पुर्व विधायक नाना कोकरे, गौतम गवई, संजय बगाडे, जितेंद्र चोपडे, धोंडीराम खंडारे, बाबुराव सरदार, प्रा. एम. आर. इंगले, प्रकाश धुंदले, अंबादास वानखडे, किशोर भोसले, स्वप्नील ठाकरे, प्रकाश दांडगे, भीमराव गवई, अतुल सिरसाट, कैलास फाटे, मंगेश भारसाकले, संघपाल जाधव, विजय बोदडे, बी. डी. धुरंधर, अमोल पाटील, डॉ. उर्मिला ठाकरे, शिला अंभोरे, विशाखा सावंग, सुमन थाटे, मंदा रायबोले, सुखदेवराव शेगोकार, पांडुरंग राखोडे उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक तथा सूत्रसंचालन अंबादास वानखडे ने किया।

घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश, पति को बंधक बनाकर नवविवाहिता से सामूहिक बलात्कार, बुलढाणा में मानवता शर्मसार
Buldhana Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मलकापूर तालुका के एक गांव में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 की रात को जो दरिंदगी हुई, उसने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

घर का दरवाजा तोड़कर घुसे दरिंदे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब १९ वर्ष की एक नवविवाहिता अपने पति के साथ घर के भीतर सुरक्षित महसूस कर रही थी। रात के लगभग 11 बज रहे थे और यह जोड़ा अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखते हुए सोने की तैयारी कर रहा था।

उसी दौरान, अचानक शांति भंग हुई और दो अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा जोर-जबरदस्ती से तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। इन हमलावरों के पास धारदार हथियार थे, जिनमें से एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में हसिया था।

लूटपाट और जबरन अपहरण

हथियारों से लैस इन बदमाशों ने सबसे पहले दंपति को डराना-धमकाना शुरू किया। उन्होंने मौत का डर दिखाकर पति के पास मौजूद मोबाइल फोन और 600 रुपये की नकद राशि छीन ली। इसके बाद उनकी लालच और बढ़ी और उन्होंने घर में रखे सोने के गहनों की मांग की। जब पीड़ित दंपति ने बार-बार कहा कि उनके पास कोई गहने नहीं हैं, तो दरिंदों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। वे विवाहिता और उसके पति को जबरन खींचते हुए घर से बाहर ले आए और पास के एक सुनसान खेत में घसीट कर ले गए।

यह भी पढ़ें:  पहले सड़क बनाने में उड़ाए करोड़ों, अब तोड़ने और दोबारा पैचवर्क में लगेगा पैसा; नागपुर मनपा पर भड़के लोग

खेत में हैवानियत का नंगा नाच

खेत के सन्नाटे में आरोपियों ने अपनी हैवानियत दिखाई। उन्होंने विवाहिता के पति की गर्दन पर हथियार रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे बेबस कर दिया। इसी खौफनाक स्थिति में, दोनों अज्ञात आरोपियों ने 19 वर्षीय मासूम विवाहिता के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।

बुलढाणा में मिलावट पर कार्रवाई तेज, खाद्य व्यापारियों में बढ़ी लाइसेंस की जागरूकता
Buldhana FDA Raid: बुलढाणा जिला अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य उत्पादों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। बुलढाणा जिले में खाद्य उत्पादों की बिक्री और उत्पादन के लिए आवश्यक एफएसएसएआई पंजीकरण और लाइसेंस के आवेदनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले माह लगभग 1,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो खाद्य व्यापारियों के बीच नियमों के पालन के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

एफडीए ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा कानूनों का अनुपालन करने के लिए पंजीकरण कराना और लाइसेंस प्राप्त करना प्रत्येक खाद्य व्यवसाय की कानूनी जिम्मेदारी है। एफडीए का मिलावट विरोधी राज्यव्यापी अभियान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए एफडीए ने राज्य में एक विशेष अभियान शुरू किया है। पनीर, दूध, मिठाई, मसाले, खाद्य तेल, पेय पदार्थ, होटल, बेकरी और अादि खाद्य पदार्थों के उत्पादन और बिक्री केंद्रों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। संदिग्ध नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइसेंस नहीं है तो क्या होगा?

एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस के बिना खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में, जुर्माने या कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ व्यवसाय को बंद करने का भी प्रावधान है।

ये भी पढ़े:  अमरावती विधायक सुलभा खोडके ने महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक का किया समर्थन

खाद्य व्यवसाय के लिए लाइसेंसिंग अनिवार्य

होटल, रेस्तरां, ढाबे, बेकरी, मिठाई की दुकानें, पैकेटबंद खाद्य पदार्थ निर्माता, मसाला निर्माता, किराना स्टोर, खाद्य तेल बिक्रेता, पानी की बोतल बनाने वाले संयंत्र, खानपान व्यवसाय, फूड ट्रक आदि जैसे सभी खाद्य व्यवसायों को FSSAI पंजीकरण या लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है।

नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
Khamgaon OBC Mahasangh: संजय गांधी निराधार अनुदान योजना, श्रावण बाल सेवा राज्य निवृत्ति वेतन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धापकाल निवृत्तिवेतन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा निवृत्ति वेतन योजना एव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग निवृत्ति वेतन योजना के तहत हजारों लाभार्थियों के आवेदन, जो 1 जनवरी से 20 मार्च 2026 के बीच गलत मानदंडों के कारण तहसील कार्यालय में अस्वीकृत कर दिए गए थे, संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यह मांग राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जिला अध्यक्ष गणेश चौकसे ने सामाजिक न्याय राज्य मंत्री से एक ज्ञापन के जरिए की है।

महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग ने 27 मार्च को सरकारी निर्णय के अनुसार आदेश जारी किया था कि पटवारी आवेदकों के घरों का दौरा करें और योजना के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों के साथ-साथ संयुक्त परिवार के सदस्यों की वार्षिक आय का सत्यापन करें और 27 मार्च 2026 से पोर्टल पर फोटो के साथ स्थान को अद्यतन करें ताकि विशेष सहयोग योजना के पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता वितरित की जा सके। हालांकि इस आदेश का कार्यान्वयन वास्तव में 27 मार्च 2026 से होना अपेक्षित था, लेकिन ऐसा करने के बजाय, सरकार ने गलत तरीके से अवधि को 1 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 20 मार्च 2026 कर दिया है इसे लागू किया गया।

कार्यान्वयन गलत तरीके से किया खारिज

हालांकि इस आदेश का कार्यान्वयन वास्तव में 27 मार्च, 2026 से प्रभावी होना अपेक्षित था, लेकिन ऐसा करने के बजाय, तहसील कार्यालय ने 1 जनवरी, 2026 से 20 मार्च, 2026 तक सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए खोज आवेदनों को गलत तरीके से खारिज कर दिया।

ये भी पढ़े:  Mumbai Central Railway: मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ा झटका, 29 जून से मध्य रेल की 12 लोकल ट्रेनें रद्द

दी आंदोलन की चेतावनी

जिसके कारण विधवाओं, बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांग भाइयों को भारी नुकसान हुआ है और हजारों लाभार्थी लाभ से वंचित रह गए हैं। हुए अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की ओर से कड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
Samriddhi Expressway Accidents Analysis Report: मुंबई और नागपुर की दूरी को समेटने वाला 'हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग' देश के सबसे अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे में गिना जाता है। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह हाईवे जितना शानदार है, सुरक्षा के लिहाज से उतना ही डरावना साबित हो रहा है। करीब तीन साल के भीतर इस हाईवे ने सैकड़ों परिवारों को कभी न भूलने वाले जख्म दिए हैं।

समृद्धि महामार्ग पर कितने हुए हादसे?

दिसंबर 2022 में शुरू हुए समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जनवरी 2026 तक के आंकड़े बेहद खौफनाक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2022 से जनवरी 2026 तक समृद्धि महामार्ग पर कुल 491 भीषण सड़क हादसे हुए। इसमें 44 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
चिंता की बात यह है कि वक्त के साथ इन हादसों में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी देखी गई है। अकेले साल 2025 में ही इस एक्सप्रेसवे पर 185 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 152 लोगों की मौत हुई। यह ग्राफ साल 2024 के मुकाबले काफी बड़ा है, जो हाईवे सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बुलढाणा क्यों बन रहा हादसों का हॉटस्पॉट?

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा जिला सबसे बड़ा 'डेथ जोन' बनकर उभरा है। इस महामार्ग पर बुलढाणा जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जुलाई 2023 में एक प्राइवेट बस में आग लगने से हुई 25 यात्रियों की मौत समेत मेहकर, सिंदखेड राजा, शिवनी पीसा और डोनगांव जैसे इलाकों में लगातार गाड़ियां काल के गाल में समा रही हैं। विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुलढाणा जिले में बड़ी संख्या में होने वाले हादसों के पीछे कई कारण हैं।

लंबा और सीधा रास्ता: समृद्धि महामार्ग का बुलढाणा से गुजरने वाला पैच बेहद लंबा और सीधा है। ऐसे रास्तों पर वाहन चालक अक्सर गति बढ़ा देते हैं और सतर्कता कम हो जाती है। इस स्थिति में एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।

रोड हिप्नोसिस का खतरा: सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बुलढाणा का लंबा और एक जैसा दिखने वाला मार्ग रोड हिप्नोसिस की स्थिति पैदा करता है। जब ड्राइवर लगातार एक जैसी सीधी सड़क पर बिना किसी मोड़ के गाड़ी चलाता है, तो उसका दिमाग एक अचेत अवस्था में चला जाता है। इसे रोड हिप्नोसिस कहते हैं। इसमें आंखें खुली रहती हैं पर दिमाग का रिएक्शन टाइम खत्म हो जाता है। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी चलाता रहता है लेकिन उसका ध्यान पूरी तरह सड़क पर नहीं रहता, जिसके कारण हादसा होता है।

ओवरस्पीडिंग: समृद्धि महामार्ग पर निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं। तेज रफ्तार के कारण छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। समृद्धि महामार्ग पर कारों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तय की गई है। वहीं ट्रकों और बसों जैसे भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है।

ड्राइवर की थकान: मुंबई से नागपुर या नागपुर से मुंबई की यात्रा करने वाले कई चालक लगातार कई घंटे वाहन चलाते हैं। बुलढाणा जिला समृद्धि महामार्ग के लगभग मध्य भाग में स्थित है। इस कारण यहां तक पहुंचते-पहुंचते चालक थकान महसूस करने लगते हैं, जिसकी वजह से ध्यान भटकने और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

रात के समय यात्रा: समृद्धि महामार्ग पर अधिकांश बड़े हादसे देर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुए हैं, जो जैविक रूप से इंसानी शरीर के सोने का समय होता है। इस दौरान नींद और थकान के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

समृद्धि महामार्ग पर बुलढाणा में हादसों के कारण (सोर्स: AI)

बुलढाणा में हुए बड़े हादसों पर एक नजर

नागपुर से पुणे की ओर जा रही विदर्भ ट्रैवेल्स की AC बस में 30 जुलाई 2023 को देर रात बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं 7 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

6 जनवरी 2026 को तड़के नागपुर से नासिक जा रही ट्रैवल्स बस में बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील के शिवणी पिसा गांव के पास अचानक आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सौभाग्य से चालक की सूझ-बूझ के कारण बस में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए।

इसके अलावा मेहकर और सिंदखेड राजा क्षेत्र में कई बड़े सड़क हादसे हुए। शिवनी पीसा और डोंगांव के आसपास लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।

23 जून 2026 को सिंदखेड राजा तहसील के किनगांव राजा क्षेत्र में नागपुर से छत्रपति संभाजीनगर जा रही एक कार लोहे के सरियों से भरे कंटेनर से टकराई। इस हासदे में डॉक्टर दंपति की मौत हो गई। जबकि डॉक्टर दंपति के दो बच्चे व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं?

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का बड़ा हिस्सा नागपुर रेंज और संभाजीनगर रेंज में दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बुलढाणा-जालना-छत्रपति संभाजीनगर बेल्ट वर्तमान में पूरे समृद्धि महामार्ग का सबसे संवेदनशील और दुर्घटना प्रभावित हिस्सा बन चुका है।

नागपुर रेंज: नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा में 383 हादसे हुए।

छत्रपति संभाजीनगर रेंज: जालना, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक की ओर के हिस्से में 220 हादसे हुए।

समृद्धि महामार्ग पर साल 2023 में हुए बस हादसे का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

हादसे रोकने के लिए क्या किए जा रहे प्रयास?

समृद्धि महामार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (HTMS) के तहत सड़क के ऊपर गैंट्री लगाने का काम किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, दुर्घटनाओं को कम करना और चालकों को वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करना है। इसके अलावा स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम, अतिरिक्त पुलिस गश्त, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, विश्राम केंद्रों की संख्या बढ़ाना, सड़क सुरक्षा संकेतकों को मजबूत करना

यह भी पढें:- Shaktipeeth Expressway: महाराष्ट्र के किन जिलों से होकर गुजरेगा रास्ता? जानें शक्तिपीठ महामार्ग का पूरा रूट

समृद्धि महामार्ग पर सफर को कैसे बनाएं सुरक्षित?

हाईवे पर हर 2 से 3 घंटे की ड्राइविंग के बाद कम से कम 15 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

रात 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच गाड़ी चलाने से बचें, क्योंकि इसी दौरान 'रोड हिप्नोसिस' का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

गति सीमा का सख्ती से पालन करें और कार में बैठी सभी सवारियों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करें।

थकान महसूस होने पर तुरंत वाहन रोकें और थोड़ा आराम कर लें।

सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही अन्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
Samruddhi Mahamarg Car Accident: समृद्धि महामार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लोहे के सरियों से भरे एक कंटेनर को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दो बच्चे और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर 326 के पास सिंदखेड राजा तहसील के किनगांव राजा क्षेत्र में हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि यह हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में छत्रपति संभाजीनगर निवासी सैयद आसिफ सैयद उमर (52) और उनकी पत्नी गुलसितान बी सैयद आसिफ (45) की मौत हो गई। वहीं डॉ. सैयद की बेटी सबा सैयद आसिफ (18), बेटा सैयद अजबमाज आसिफ (25) और कार चालक शेख साजिद शेख फरीद घायल हो गए है। घायलों का छत्रपति संभाजीनगर में इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से डॉक्टर सैयद अपने परिवार के साथ कार में नागपुर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, समृद्धि महामार्ग पर सिंदखेड राजा तहसील के किनगांव राजा क्षेत्र में लोहे के सरिए लेकर मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर को उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार ने ली जान

कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण को खो दिया और वह सीधे कंटेनर के पिछले पहियों के नीचे तक जा घुसी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में डॉ. सैयद और उनकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार उनके दो बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:-  केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश

घायलों का छत्रपति संभाजीनगर में इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद घायलों को सिंदखेड जारा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छत्रपति संभाजीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों का सिंदखेड राजा ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

साहब आने वाले हैं... IAS तुकाराम मुंढे का खौफ! सिर्फ आने की अफवाह से मिनटों में बंद हो गए बड़े बाजार
FDA Commissioner IAS Tukaram Mundhe Fear: महाराष्ट्र के सख्त मिजाज IAS अफसर तुकाराम मुंढे ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर का पद संभालते ही पूरे राज्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। उनकी सख्त कार्रवाई का खौफ इतना है कि उनके आने की अफवाह फैलते ही राज्य के बड़े-बड़े बाजार कुछ ही मिनटों में बंद हो जाते हैं।

बुलढाणा में तुकाराम मुंढे के आने की अफवाह से बाजार बंद

बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील के सबसे बड़े बाजार डोणगांव में सोशल मीडिया पर एक मैसेज फैलते ही पूरा बाजार कुछ ही मिनटों में बंद हो गया। इसमें लिखा था कि FDA के बॉस आ रहे हैं। इस मैसेजे के फैलते ही किराना दुकानाें, मिठाई की दुकानों, पान की गुमटियों और होटल मालिकों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कीं और वहां से भाग निकले।
तुकाराम मुंढे के आदेशों के बाद FDA के ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई करने से, खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले छोटे और बड़े व्यापारियों में डर का माहौल है। होटल, पान की गुमटियों, गुटखा और पान मसाला बेचने वाली दुकानों के साथ-साथ किराने और मिठाई की दुकानों के मालिकों सहित कई तरह के कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद करके भाग जाना ही बेहतर समझा।

बीड में FDA की छापेमारी

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की टीम ने खुलेआम गैर-कानूनी गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों में खौफ पैदा कर दिया है। रविवार को बीड में तेजी से यह खबर फैली कि FDA की टीम परली में छापेमारी करने वाली है। नतीजतन, बीड में ज्यादातर पान दुकानदारों ने अपने खिलाफ कोई कार्रवाई होने से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर लीं।

यह भी पढ़ें:-  NEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर

तुकाराम मुंढे के आदेश से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की आयुक्त की कमान संभालने के बाद तुकाराम मुंढे ने राज्य में अवैध गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसमें 'महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट' (MCOCA) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें गुटखा बनाने वालों से लेकर सड़क किनारे इसे बेचने वाले छोटे स्टॉल के मालिक तक सभी शामिल हैं। इस सख्त कदम से माफिया में हड़कंप मच गया है।

मुंढे का मोर्चा अब बुलढाणा की ओर, शेगांव कचोरी सेंटर पर FDA का छापा, मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Shegaon Sharma Kachori: बुलढाणा जिले के शेगांव स्थित प्रसिद्ध तीरथराम करमचंद शर्मा कचोरी सेंटर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफडीए विभाग ने अचानक छापा मारा। प्रशासन ने कचोरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कच्चे माल के नमूने जांच के लिए लिए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार, राज्य भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के प्रसिद्ध खाद्य केंद्रों की जांच की जा रही है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज

शेगाव महाराष्ट्र का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां हर साल लाखों भक्त आते हैं और यहां की शेगावी कचोरी का स्वाद लेते हैं। हालांकि, कचोरी की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने यह छापेमारी की। विभाग के अधिकारी गुलाबसिंह वसावे के नेतृत्व वाली टीम ने सेंटर पर छापा मारकर कचोरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदा, दाल, तेल, मसाले, घी और अन्य आवश्यक सामग्री के नमूने लिए।

कचोरी बनाने की सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे

इन नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी। यदि मिलावट, हानिकारक रंग, बासी या निम्न स्तर की सामग्री पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में किया पूरा सहयोग। शर्मा कचोरी सेंटर के प्रबंधकों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है।

ये भी पढ़े:  नासिक TCS धर्मांतरण मामले में नया मोड़, AIMIM के बाद इस्लाम पार्टी की एंट्री से गरमाई सियासत, अब 19 को सुनवाई

इस छापेमारी के बाद स्थानीय निवासियों और नियमित ग्राहकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने सभी खाद्य व्यवसायियों को चेतावनी दी है कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, रोहिणी खडसे ने विधायक संजय गायकवाड को सुनाई खरी-खरी
Rohini Khadse Slams Sanjay Gaikwad News: बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड द्वारा 'शिवाजी कोण होता' पुस्तक के प्रकाशक को दी गई धमकी का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। राकांपा (शरद पवार गुट) की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने सोशल मीडिया के माध्यम से गायकवाड पर जोरदार हमला बोला है। प्रसिद्ध कवि दिनकर की पंक्तियों "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है" का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह कहावत विधायक गायकवाड पर पूरी तरह सटीक बैठती है।

37 साल पुरानी किताब पर अचानक साक्षात्कार

रोहिणी खडसे ने सवाल उठाया कि दिवंगत कॉम्रेड गोविंद पानसरे द्वारा लिखित यह पुस्तक पिछले 37 वर्षों से समाज में पढ़ी जा रही है, लेकिन गायकवाड को इसका 'साक्षात्कार' अचानक आज ही क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि गायकवाड कभी गरीब कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं, तो कभी विवादित बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करते हैं। अब उन्होंने पुस्तक के प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।

"जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है"

हिंदीतील ही प्रसिद्ध कविता आमदार संजय गायकवाड यांना तंतोतंत लागू पडते. कधी गरीब कर्मचाऱ्यांना मारहाण करतात तर काही विचित्र आणि वादग्रस्त वक्तव्य करून प्रसिद्धी मिळवत असतात

दिवंगत कॉम्रेड गोविंद पानसरे यांनी तब्बल ३७ वर्षांपूर्वी… pic.twitter.com/O8B0iX3O2E
— Adv Rohini Eknathrao Khadse (@Rohini_khadse) April 23, 2026

वाचन से दूर, भ्रम फैलाने में पीएचडी

विधायक की बौद्धिक क्षमता पर तंज कसते हुए रोहिणी खडसे ने कहा, "संजय गायकवाड से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं? वाचन और साहित्य से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध होने की संभावना बहुत कम है।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के लोग समाज में वैमनस्य और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने में 'पीएचडी' कर चुके हैं। खडसे के अनुसार, ऐसे बयान अक्सर एक 'लिटमस टेस्ट' की तरह होते हैं, जिससे सत्ताधारी यह देखना चाहते हैं कि समाज में इन विवादों पर क्या प्रतिक्रिया होती है।

यह भी पढ़ें: संजू को गंजू कर देंगे, विधायक संजय गायकवाड की धमकी पर वडेट्टीवार का विस्फोटक पलटवार

कॉम्रेड पानसरे की विरासत और अमरता

रोहिणी खडसे ने गायकवाड और गोविंद पानसरे के व्यक्तित्व की तुलना करते हुए कहा कि कॉम्रेड पानसरे जैसे विवेकशील लोग आखिरी सांस तक समाज की एकता और सत्य के मार्ग पर डटे रहे। इसी कारण वे आज भी अमर हैं और समाज में उनका सम्मान है। उन्होंने चेतावनी दी कि महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने और वैचारिक मतभेदों को व्यक्तिगत धमकियों में बदलने की संस्कृति महाराष्ट्र के लिए घातक है।

शिवानी कलमेकर फर्जी हत्याकांड में बड़ा मोड़, DGP सदानंद दाते करेंगे मामले की समीक्षा
Jalgaon Jamod: जलगांव जामोद तहसील में शिवानी कलमेकर की फर्जी हत्या के मामले में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुलकर और जलगांव जामोद पुलिस थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, पुलिस महासंचालक सदानंद दाते ने मामले का संज्ञान लिया है और पता चला है कि वे इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से अमरावती आएंगे। राज्य के पुलिस महासंचालक को स्वयं मामले की जांच के लिए आना है।

इसलिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में क्या मोड़ आता है और दोषी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। जलगांव जामोद तहसील के चर्चित शिवानीकलमेकर फर्जी हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सुदूर इलाके खड़की की आदिवासी समुदाय के बापबेटे बापूराम कलमेकर तथा अजय कलमेकर कोअपनी बेटी की हत्या के आरोप में 22 दिनों तक जेल में रखा था।

शिवानी जिंदा बुलढाणा पुलिस के सामने पेश

हालांकि, जब शिवानी जिंदा बुलढाणा पुलिस के सामने पेश हुई, तो बुलढाणा पुलिस को गहरा सदमा लगा और न्यायालय ने बापबेटे को रिहा कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद कलमेकर के बापबेटे ने कहा कि पुलिस ने हमें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया, हमने खुद अपना जुर्म कबूल किया है, इसलिए हम दोषी हैं।

ये भी पढ़े:  अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर नागपुर में विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें कैसे बनाया रिकॉर्ड

बाप-बेटे ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हालांकि, अब कलमेकर बापबेटे का पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं। पुलिस हमें जंगल में ले गई और मारपीट कर कहा कि अगर तुम यह नहीं मानोगे कि तुमने यह हत्या की है, तो हम तुम्हारे पूरे परिवार को ले जाएंगे। मारपीट के बाद हमने कबूल किया कि हमने यह हत्या की है, और यह भी कहा कि अगर रिहा होना चाहते हैं तो पांच लाख रुपये दो। इस घटना से बुलढाणा पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

'किडनी ले लो पर कर्ज माफ करो', बुलढाणा के किसानों की सरकार से गुहार, सड़क पर उतरे अन्नदाता, देखें वीडियो
Farmers Offer Kidney For Loan Waiver: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने राज्य के कृषि संकट और किसानों की बदहाली को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की बेबसी ने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

किडनी बेचने की पेशकश और किसानों का प्रदर्शन

बुलढाणा जिले की मोताला तहसील के आव्हा गांव के 35 वर्षीय किसान शुभम घोंगटे ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा है कि उनके पास अब आत्महत्या करने या अपनी किडनी बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हाल ही में, क्षेत्र के किसान फटे कपड़े पहनकर और गले में अपनी मांगों के पोस्टर लटकाकर सड़क पर उतरे और तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। इन किसानों की मांग है कि यदि सरकार उनका कर्ज माफ नहीं कर सकती, तो वह उनकी किडनी ले ले और उन्हें कर्ज मुक्त कर दे। किसानों का कहना है कि उनके पास आगामी फसल के लिए बीज खरीदने तक के पैसे नहीं हैं और पुराना कर्ज बकाया होने के कारण बैंक उन्हें नया कर्ज नहीं दे रहे हैं।

किडनी घ्या... पण आमचे कर्ज माफ करा!
हा महाराष्ट्रातील शेतकऱ्यांच्या असहाय्यतेचा आक्रोश आहे!

बुलढाणा जिल्ह्यातील मोताळा तालुक्यातील आव्हा गावचे ३५ वर्षीय शेतकरी शुभम घोंगटे यांनी स्वतःची किडनी विकून कर्ज फेडण्याची तयारी दर्शवली आहे. शेतकरी इतका हतबल झाला आहे की आता त्याला स्वतःचे… pic.twitter.com/AG6rGvKQ2n
— Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) June 5, 2026

विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला

इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। वडेट्टीवार ने इसे महाराष्ट्र के किसानों की असहायता का आक्रोश करार देते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक किसान को अपने अंग बेचने की बात करनी पड़ रही है।

उन्होंने सरकार को घेरते हुए प्रमुख सवाल उठाए कि चुनावी वादों का क्या हुआ? वडेट्टीवार ने पूछा कि चुनाव के दौरान किसानों के कर्ज मुक्त भूमि रिकॉर्ड करने का वादा करने वाली सरकार अब कहां है?, किसानों के खातों में कोई वित्तीय मदद नहीं पहुंची है और न ही उन्हें फसलों का उचित MSP मिल रहा है। उत्पादन लागत तक वसूल न होने के कारण किसानों पर कर्ज का पहाड़ बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  रिश्वतखोरी के मामले में पुणे महावितरण का बड़ा अधिकारी गिरफ्तार; जानें कैसे ACB के जाल में फंसा अफसर?

पसीने की नहीं, तो खून की कीमत करो

विजय वडेट्टीवार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान भीख नहीं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, यदि आप उनके पसीने की कीमत नहीं दे सके, तो कम से कम उनके खून की कीमत तो कीजिए! उन्होंने मांग की है कि सरकार तुरंत पूर्ण कर्ज माफी का निर्णय ले, अन्यथा इस सरकार को हमेशा उस शासन के रूप में याद किया जाएगा जिसने किसानों को अपनी किडनी बेचने पर मजबूर कर दिया।

जिस बेटी के खून के इल्जाम में पिता-भाई थे जेल में, अचानक वह मृत लड़की पुलिस थाने पहुँची, जानें पूरा मामला
Girl Found Alive After Murder Case: महाराष्ट्र के बुलढाना से एक ऐसी सनसनीखेज दास्तां सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यह कहानी किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म जैसी लगती है, जहाँ पुलिस की एक भयानक चूक ने दो बेगुनाहों को जेल की कालकोठरी में धकेल दिया, और जिस लाश का मातम मनाया जा रहा था, वह खुद चलकर थाने पहुंच गई।

राजुरा बांध का वो खौफनाक मंजर

बात अप्रैल महीने की है, जब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से शिवानी कलमेकर नाम की लड़की रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। परिवार उसे दर-दर ढूंढ रहा था, तभी मई के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र के जलगांव जामोद इलाके के राजुरा बांध के पास एक ऐसी लाश मिली जिसे देख कलेजा कांप जाए। लाश का सिर कटा हुआ था और पहचान मिटाने के लिए उसे बेरहमी से जलाया गया था।

पुलिस की जल्दबाजी और अंधा कानून

हैरत की बात यह रही कि जलगांव जामोद पुलिस ने बिना किसी DNA टेस्ट या फॉरेंसिक सबूत के, सिर्फ अंदाजे पर यह मान लिया कि वह लाश शिवानी की ही है। कानून के रखवालों ने अपनी तफ्तीश की सुई सीधे शिवानी के पिता और सगे भाई पर टिका दी। उन पर अपनी ही बेटी और बहन की हत्या का कलंक मढ़ दिया गया और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। जेल की उन अंधेरी दीवारों के पीछे बेगुनाह बाप-बेटे अपनी बेगुनाही के आंसू बहा रहे थे, जबकि बाहर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी कि उन्होंने मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली है।

जब मुर्दा लौट आया जिंदा

पुलिस की फाइलें बंद हो चुकी थीं, पर असलियत अभी बाकी थी। अचानक एक दिन जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन के दरवाजे खुले और सामने खड़ी लड़की को देख पुलिस वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह शिवानी थी! जिसे पुलिस अपनी फाइलों में मृत घोषित कर चुकी थी, वह साक्षात उनके सामने खड़ी थी।

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में समुद्री मछली पकड़ने पर लगा बैन, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं कारण?

खाकी पर सवाल और उलझी गुत्थी

शिवानी के जिंदा लौट आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर शिवानी जिंदा है, तो वह सिर कटी लाश किसकी थी? पुलिस की इस घोर लापरवाही ने न केवल एक परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की, बल्कि असली कातिल को भी खुलेआम घूमने का मौका दे दिया। आज बेगुनाह पिता और भाई के हक में न्याय की मांग उठ रही है और खाकी की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया है।

तुम्हारी पत्नी कहां गई...? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
Jalgaon Jamod Father Kills 4 Children: बुलढाणा जिले के आदिवासी बहुल और ग्रामीण अंचल वाले जलगांव-जामोद तालुका के भले अंजन गांव में रहने वाले किराडिया परिवार की खुशियां इस कदर मातम में बदल जाएंगी, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मृतक विजय मूसा किराडिया (उम्र 35 वर्ष) खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच लगातार छोटे-मोटे विवाद और आर्थिक तंगी के कारण तनाव का माहौल बना हुआ था।

घटनाक्रम के अनुसार, बीती रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जिससे नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर पास ही स्थित अपने मायके चली गई थी। सोमवार (25 मई) की सुबह जब विजय घर का काम अकेले कर रहा था, तब उसके बुजुर्ग पिता ने उससे पूछ लिया, "तुम अकेले क्यों काम कर रहे हो, तुम्हारी पत्नी कहां गई है...?" पिता के इस साधारण से सवाल ने विजय के भीतर दबे गुस्से और हताशा को इस कदर भड़का दिया कि उसने एक खौफनाक और आत्मघाती साजिश रच डाली।

मासूम बच्चों को भनक तक नहीं थी कि पिता ही बन जाएगा काल

विजय सुबह अपने चारों बच्चों, प्रीत किराडिया, प्राची किराडिया, पूर्वी किराडिया और पीयूष किराडिया को साथ लेकर घर से निकला। रास्ते में राजुरा बांध क्षेत्र के पास एक सुनसान खेत में बने गहरे कुएं को देखकर वह वहां रुक गया। मासूम बच्चों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका सगा पिता ही उनकी जान लेने पर आमादा है। विजय ने एक-एक करके अपने चारों बच्चों को कुएं के भीतर धकेल दिया। बच्चों के पानी में डूबने के बाद, उसने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें- नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर

बांध क्षेत्र में शव तैरते देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

दोपहर के समय जब राजुरा बांध क्षेत्र से गुजर रहे कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं के पानी में शवों को तैरते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कुएं से जब एक के बाद एक पांच शव बाहर निकाले गए, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मृतकों में सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज कुछ ही साल बताई जा रही है।

घरेलू विवाद और मानसिक अवसाद ने ली पांच जानें

पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर जलगांव-जामोद के ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जलगांव-जामोद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गहरे मानसिक अवसाद, आर्थिक तंगी और गंभीर घरेलू कलह का परिणाम नजर आ रहा है। पुलिस ने विजय के पिता, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। इस दुखद घटना ने ग्रामीण इलाकों में परिवारों के भीतर बढ़ते मानसिक तनाव और काउंसलिंग (परामर्श) की कमी के गंभीर मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है।

समृद्धि महामार्ग पर फिल्मी स्टाइल में 12 लाख की डकैती, बुलढाणा पुलिस ने 5 राज्यों के शातिर लुटेरों को दबोचा
Buldhana LCB Action In Samruddhi Mahamarg Robbery Case: महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दिनदहाड़े स्कॉर्पियो कार के साथ 12 लाख रुपये की नकदी लूटने और चालक का अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को बुलढाणा स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को अंबाजोगाई से हिरासत में लिया गया, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

क्या है मामला?

मामले के शिकायतकर्ता अभयसिंह आनंदसिंह वाघेला के अनुसार, वे 2 मई को नागपुर से गुजरात की ओर स्कॉर्पियो में 12 लाख रुपये नकद लेकर जा रहे थे। सुबह करीब 10:45 बजे दुसरबीड टोल नाके के पास वाहन का टायर चेक कर रहे थे। उसी समय बोलेरो और इनोवा में आए 10 से 12 अज्ञात लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर बंदूक की नोक पर उन्हें जबरन उनके ही वाहन में बैठाया और नकदी सहित अपहरण कर लिया। बाद में उन्हें जालना जिले के जंगल में छोड़ दिया गया।
इस घटना के बाद पीड़ित ने किनगांव राजा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलढाणा पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे ने जांच स्थानीय अपराध शाखा को सौंपी। पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुलकर के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाजोगाई के अंबा शुगर फैक्ट्री परिसर में जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अलग-अलग राज्यों के निवासी आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उनके पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, बोलेरो और इनोवा वाहन, मोबाइल फोन और वाईफाई डिवाइस सहित कुल 12 लाख 48 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। इस गिरोह के दो आरोपी अभी फरार हैं, जबकि 10 लाख 20 हजार रुपये की नकदी अब भी बरामद नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 7 मई तक विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

बुलढाणा पुलिस फरार आरोपियों को तलाश में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर राशि बरामद की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई और आरोपी या बड़ा गैंग शामिल तो नहीं है।

'शिवाजी कौन थे?' पुस्तक पर विवाद: संजय गायकवाड़ की चेतावनी- महाराज का अपमान हुआ तो शिव भक्त शांत नहीं बैठेंगे
Sanjay Gaikwad Buldhana Protest: कॉमरेड गोविंद पानसरे द्वारा लिखित पुस्तक 'शिवाजी कौन थे?' (Shivaji Kon Hota?) को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। बुलढाणा से शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ और राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) बुलढाणा में रोहित पवार के नेतृत्व में एक बड़ा विरोध मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें पुस्तक के प्रकाशक प्रशांत अम्बी भी शामिल होंगे।

विवाद तब शुरू हुआ जब संजय गायकवाड़ पर प्रकाशक प्रशांत अम्बी को अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोप लगे। इसके विरोध में आज विधायक गायकवाड़ के आवास के सामने इस पुस्तक का सार्वजनिक पाठ करने की घोषणा की गई है।

"मैं खुद जाकर तालियां बजाऊंगा, लेकिन..." - संजय गायकवाड़

आज मीडिया से बात करते हुए विधायक संजय गायकवाड़ ने एक अप्रत्याशित रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस पुस्तक पठन कार्यक्रम में शामिल होंगे। गायकवाड़ ने कहा, "हम वहां शालीनता से बैठेंगे और 'शिवाजी कोण होता' किताब सुनेंगे। यदि पढ़ते समय छत्रपति शिवाजी महाराज का आदरपूर्वक उल्लेख किया गया, तो हम तालियों से स्वागत करेंगे। लेकिन, यदि महाराज का नाम लेकर शिव भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।"

गायकवाड़ ने पुस्तक में औरंगजेब को 'बादशाह' और शिवाजी महाराज को केवल 'शिवाजी' कहकर संबोधित करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी विवादास्पद पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- पहले मंत्री बनाओ, फिर करेंगे विलय, बच्चू कडू की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिंदे के ऑफर पर दिया नया फॉर्मूला

रोहित पवार पर तीखा हमला

संजय गायकवाड़ ने इस दौरान रोहित पवार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोहित पवार महाराष्ट्र में 'हीरो' बनने की कोशिश कर रहे हैं और अजीत दादा (अजीत पवार) की जगह लेने के लिए न्याय का झूठा दिखावा कर रहे हैं। गायकवाड़ के अनुसार, जब अजीत दादा जीवित थे, तब रोहित पवार ही उनके सबसे बड़े आलोचक थे और अब उनकी मृत्यु के बाद वे सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बुलढाणा में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गायकवाड़ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रकाशक को दी गई गालियों के लिए माफी मांग ली है और मामला भी दर्ज हो चुका है, इसलिए अब इस 'तमाशे' की कोई आवश्यकता नहीं थी। फिलहाल, पूरे महाराष्ट्र की नजरें बुलढाणा के इस 'किताब पठन' कार्यक्रम पर टिकी हैं कि क्या यह शांतिपूर्ण संपन्न होगा या नया विवाद जन्म लेगा।

Sanjay Gaikwad Son: बाप शेर तो बेटा सवा शेर! विधायक संजय गायकवाड़ के बेटे की कार के बोनट पर चढ़कर गुंडागर्दी?
Sanjay Gaikwad Son Viral Video: महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के विवादित बयानों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब उनके बेटे कुणाल गायकवाड़ एक पुराने वायरल वीडियो के कारण विवादों के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में कुणाल गायकवाड़ का बेहद आक्रामक और आपत्तिजनक रूप देखने को मिल रहा है, जिसकी राजनीतिक हलकों में कड़ी निंदा हो रही है।

जीत का जश्न या सरेआम अभद्रता?

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बुलढाणा नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बाद का बताया जा रहा है। इस चुनाव में कुणाल गायकवाड़ ने प्रभाग क्रमांक छह से जीत हासिल की थी। लेकिन जीत का जश्न मनाते समय उन्होंने सारी मर्यादाएं लांघ दीं।
कथित वीडियो के आधार पर उन पर निम्नलिखित आरोप लग रहे हैं कि वह अपने राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस नेता दत्ता काकस के घर के सामने पहुंचे। वहां केवल डांस और पटाखे ही नहीं फोड़े गए, बल्कि कुणाल सीधे एक कार के बोनट पर चढ़ गए। आरोप है कि बोनट पर खड़े होकर उन्होंने दत्ता काकस को बेहद भद्दी और निचले स्तर की गालियां दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जीत का यह तरीका न तो लोकतांत्रिक है और न ही सामाजिक शिष्टाचार के अनुरूप।

विवादों से पुराना नाता

कुणाल गायकवाड़ का विवादों से यह कोई पहला संबंध नहीं है। चुनाव के दौरान भी उन पर गंभीर आरोप लगे थे, उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक फर्जी (बोगस) मतदाता को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने में मदद की थी। इस घटना के बाद कुणाल और उनके कुछ रिश्तेदारों पर विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें: कोल्हापुर विवाद, संजय गायकवाड़ की बर्खास्तगी की मांग तेज, Shahu Maharaj का कड़ा रुख

गायकवाड़ परिवार पर चौतरफा हमला

हाल ही में विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा एक पुस्तक प्रकाशक (प्रशांत आंबी) को दी गई धमकी और अभद्र भाषा की ऑडियो क्लिप ने पहले ही गायकवाड़ परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया था। अब बेटे के इस कथित 'पराक्रम' ने आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक माहौल में इसने बुलढाणा की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

विधायक संजय गायकवाड़ की अभद्र टिप्पणी पर कोल्हापुर में आक्रोश, रोहित पवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
Rohit Pawar Vs Sanjay Gaikwad:  महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग ने हिंसक और उग्र रूप ले लिया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा दी गई कथित विवादित टिप्पणियों के बाद कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन देखा गया। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने गायकवाड़ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए।

क्या है पूरा विवाद?

रोहित पवार के अनुसार, दो दिन पहले विधायक संजय गायकवाड़ ने कोल्हापुर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता कॉमरेड प्रशांत को फोन किया था। यह विवाद महान विचारक और स्वर्गीय गोविंद पानसरे द्वारा लिखित पुस्तक 'शिवाजी कौन था?' (Shivaji Kon Hota) को लेकर शुरू हुआ।
रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि "गोविंद पानसरे की यह पुस्तक पिछले 40 वर्षों से छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक विचारों को जन-जन तक पहुँचा रही है। इसमें बताया गया है कि कैसे महाराज महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और आम जनता का सम्मान करते थे। लेकिन विधायक गायकवाड़ ने इस पुस्तक को छापने वाले कार्यकर्ता प्रशांत को न केवल धमकाया, बल्कि उनकी माता और पत्नी के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसे दोहराया भी नहीं जा सकता।"

छत्रपति शिवाजी महाराज और पानसरे का अपमान

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि फोन कॉल के दौरान गायकवाड़ ने न केवल व्यक्तिगत गालियां दीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति भी अनादर व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने गोविंद पानसरे के बारे में भी बेहद निचले स्तर की टिप्पणी की। गौरतलब है कि गोविंद पानसरे की 2015 में चरमपंथी विचारधारा वाले लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पवार ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसे महापुरुषों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग महाराष्ट्र की संस्कृति के खिलाफ है।

Kolhapur, Maharashtra: Anger erupted at Rajarampuri Police Station over alleged remarks by Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad, with protests witnessed in the area.

NCP-SP MLA Rohit Pawar says, "Two days ago, the ruling MLA Sanjay Gaikwad spoke about a social activist, Comrade… pic.twitter.com/iutlWaAzAH
— IANS (@ians_india) April 24, 2026

देर से FIR क्यों?

इस मामले में सबसे ज्यादा नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली और सत्ताधारी दल के रवैये को लेकर है। रोहित पवार ने सवाल उठाया कि घटना के 30-40 घंटे बाद, 24 अप्रैल को जाकर FIR दर्ज क्यों की गई? उन्होंने सीधे तौर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि "जो पार्टी 'नारी शक्ति' और महिलाओं के सम्मान की बात करती है, उसी के शासनकाल में एक विधायक सरेआम किसी की मां-बहन को गालियां दे रहा है। ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या सत्ता का संरक्षण उन्हें कानून से ऊपर रखता है?"

यह भी पढ़ें: ‘किताब का शीर्षक ही गलत है’, संजय गायकवाड का बड़ा हमला, पानसरे की पुस्तक पर फिर शुरू हुआ विवाद

28 अप्रैल को बुलढाणा में बड़ा प्रदर्शन

रोहित पवार ने अब इस लड़ाई को सड़क पर ले जाने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि 28 अप्रैल को बुलढाणा में संजय गायकवाड़ के आवास के सामने एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन पूरी तरह वैचारिक और लोकतांत्रिक होगा। प्रदर्शनकारी गायकवाड़ के घर के बाहर बैठकर गोविंद पानसरे की प्रसिद्ध पुस्तक 'शिवाजी कौन था?' का पाठ करेंगे। इसका उद्देश्य विधायक को यह याद दिलाना है कि शिवाजी महाराज के आदर्श क्या थे और महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है।

कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन पर हुए प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता में इस व्यवहार को लेकर गहरा असंतोष है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन दबाव में आकर संजय गायकवाड़ के खिलाफ कोई कठोर दंडात्मक कदम उठाता है या यह राजनीतिक घमासान और उग्र रूप धारण करेगा। महाराष्ट्र की जनता की नजरें अब 28 अप्रैल के आंदोलन पर टिकी हैं।

संजय गायकवाड के खिलाफ कोल्हापुर में हंगामा, विधायक के पुतले को मारे जूते; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
Kolhapur Protest Against Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग ने हिंसक और उग्र प्रदर्शन का रूप ले लिया है। बुलढाणा से शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर 'शिवाजी कोण होता' (शिवाजी कौन थे) पुस्तक के प्रकाशक प्रशांत आंबी को भद्दी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ा आक्रोश

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें विधायक गायकवाड को प्रकाशक प्रशांत आंबी के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते सुना जा सकता है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद राज्य के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

कोल्हापुर में 'जूते मारो' आंदोलन

विधायक संजय गायकवाड के इस व्यवहार के विरोध में आज कोल्हापुर के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और 'इंडिया' गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक गायकवाड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके प्रतीकात्मक पुतले पर जूते मारो आंदोलन किया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

कोल्हापुर में विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब कार्यकर्ताओं ने विधायक संजय गायकवाड का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिस बल ने सुरक्षा कारणों से पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक खींचातानी और झड़प हुई। अंततः पुलिस ने बल प्रयोग कर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें:-  जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, रोहिणी खडसे ने विधायक संजय गायकवाड को सुनाई खरी-खरी

विधायक पद रद्द करने की मांग

आंदोलनकारियों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी और भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि संजय गायकवाड के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनकी विधायक के रूप में सदस्यता रद्द की जाए। साथ ही प्रकाशक प्रशांत आंबी को सुरक्षा प्रदान की जाए।

'किताब का शीर्षक ही गलत है', संजय गायकवाड का बड़ा हमला, पानसरे की पुस्तक पर फिर शुरू हुआ विवाद
Sanjay Gaikwad Audio Clip News: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद की जड़ स्वर्गीय कॉम्रेड गोविंद पानसरे द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक 'शिवाजी कोण होता...?' (शिवाजी कौन था?) है। विधायक गायकवाड ने इस पुस्तक के शीर्षक और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताते हुए प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और कथित तौर पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी।

ऑडियो क्लिप वायरल

सोशल मीडिया पर इस बातचीत की एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विधायक का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इस क्लिप के सामने आने के बाद जब विधायक गायकवाड से सवाल किया गया, तो उन्होंने पीछे हटने के बजाय स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वह आवाज उन्हीं की है। उन्होंने कहा कि महाराज के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को वह इसी भाषा में जवाब देते हैं।

विधायक गायकवाड की सफाई

विधायक संजय गायकवाड ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी पत्नी को 21 तारीख को एक कार्यक्रम में यह पुस्तक भेंट स्वरूप मिली थी। जब उन्होंने घर पर इस पुस्तक को पढ़ा, तो वे दंग रह गए। उनके अनुसार पुस्तक के हर पन्ने पर छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख बिना सम्मानसूचक शब्दों के भाषा में किया गया है। गायकवाड का आरोप है कि पुस्तक में मराठों के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह सवाल उठाया गया है कि महाराज क्षत्रिय थे या नहीं।

विधायक ने दावा किया कि उन्होंने पहले प्रकाशक को 'भाई' कहकर प्यार से फोन किया था, लेकिन जब उन्होंने महाराज के अपमान पर जवाब माँगा, तो प्रकाशक ने जाति का उल्लेख करते हुए मुजोरी दिखाई, जिसके बाद उनका पारा चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: स्थायी समिति की बैठक में शो-पीस बनी महिला पदाधिकारी? तीन सदस्यों की गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल

वैचारिक बनाम राजनीतिक लड़ाई

'शिवाजी कौन था' पुस्तक दशकों से महाराष्ट्र में वैचारिक विमर्श का हिस्सा रही है, जिसे वामपंथी विचारधारा के लोग महाराज के सही इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने वाला माध्यम मानते हैं। हालांकि, विधायक गायकवाड जैसे नेताओं का मानना है कि 'स्मार्टनेस' के नाम पर महाराज के नाम का अनादर और उनके मूल इतिहास को संदिग्ध बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुलढाणा: 'शिवाजी कोण होता' पुस्तक पर छिड़ा विवाद; विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को फोन पर दी 'धमकी'
Buldhana News: शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने गोविंद पानसरे द्वारा लिखित पुस्तक शिवाजी कोण होता के प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर कथित रूप से अभद्र, अश्लील भाषा में धमकी दी। फोन कॉल के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। इसके बाद उन्होंने प्रकाशक को अपशब्द कहते हुए तीखी धमकियां दीं और कहा कि ऐसी किताब कैसे प्रकाशित की गई, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फोन पर हुई यह बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वायरल क्लिप में विधायक को गुस्से में अपमानजनक भाषा और धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

पुस्तक ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध पर आधारित प्रशांत आंबी प्रकाशक प्रशांत आंबी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुस्तक प्रकाशित होने के बाद विधायक का फोन आया था, जिसमें उन्होंने बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी दी। प्रकाशक का कहना है कि पुस्तक ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध पर आधारित है।

इस मामले पर लेखिका मेघा पानसरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आलोचना करने से पहले किताब को पढ़ना चाहिए। उन्होंने इस व्यवहार को निंदनीय बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है। राजनीतिक माहौल गरमायाइस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

विपक्ष ने इसे जनप्रतिनिधि की मर्यादा के खिलाफ बताया है, जबकि कुछ नेताओं ने कहा कि यह भावनात्मक प्रतिक्रिया हो सकती है। वहीं शिंदे गुट की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

सोशल मीडिया पर इस घटना की व्यापक आलोचना हो रही है और लोग इसे एक जनप्रतिनिधि के व्यवहार के लिए अनुचित बता रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

'शिवाजी कोण होता?' किताब पर भड़के विधायक संजय गायकवाड़; प्रकाशक को दी गाली, ऑडियो क्लिप वायरल
Sanjay Gaikwad Abuse Audio Clip Viral: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद की वजह दिवंगत कॉमरेड गोविंद पानसरे द्वारा लिखित प्रसिद्ध किताब 'शिवाजी कोण होता?' (शिवाजी कौन थे?) बनी है। इस किताब के शीर्षक और उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रण को लेकर गायकवाड़ ने प्रकाशक प्रशांत अम्बी को फोन पर न केवल कड़ी फटकार लगाई, बल्कि अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी भी दी। इस बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक संजय गायकवाड़ ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वायरल ऑडियो क्लिप उन्हीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किताब का शीर्षक और उसके भीतर महाराज का बार-बार अलग-अलग संदर्भों में उल्लेख करना उन्हें अपमानजनक लगा। गायकवाड़ के अनुसार, उनके परिवार को यह किताब एक कार्यक्रम में भेंट की गई थी, जिसे पढ़ने के बाद उन्होंने प्रकाशक से संपर्क किया।

"भाई की तरह समझाया, फिर दी गाली"

अपने स्पष्टीकरण में संजय गायकवाड़ ने कहा, "मैंने पहले उन्हें (प्रकाशक को) भाई की तरह समझाने की कोशिश की थी। मैंने पूछा कि आपने ऐसी किताब क्यों प्रकाशित की जिसमें महाराज का उचित सम्मान नहीं दिख रहा और इतिहास को अनोखे ढंग से पेश किया गया है? जब उन्होंने बहाने बनाने शुरू किए और जाति का हवाला दिया, तब मेरा गुस्सा फूट पड़ा। महाराष्ट्र में आराध्य देव का अपमान हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

ये भी पढ़ें- पिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद

किताब की सामग्री पर आपत्ति

गायकवाड़ का आरोप है कि किताब के हर पृष्ठ पर शिवाजी महाराज के अस्तित्व और उनकी पहचान (मराठा, क्षत्रिय आदि) को लेकर अलग-अलग तर्क दिए गए हैं, जो भ्रम पैदा करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार महाराष्ट्र में महापुरुषों का अपमान क्यों किया जा रहा है? विधायक ने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल हुई है, वह विकृत है और उसमें से उनके कुछ तार्किक शब्द हटा दिए गए हैं ताकि उन्हें गलत दिखाया जा सके।

इतिहास और अभिव्यक्ति पर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और महापुरुषों के इतिहास के प्रति संवेदनशीलता के बीच बहस छिड़ गई है। गोविंद पानसरे की यह किताब दशकों से वैचारिक हलकों में पढ़ी जाती रही है, लेकिन संजय गायकवाड़ के कड़े रुख ने इसे एक नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। फिलहाल, प्रकाशक की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर गायकवाड़ के इस 'आक्रामक' अंदाज पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

जलगांव जामोद में चोरों का तांडव; एक ही रात में दो घरों के ताले टूटे, नकदी और गहनों सहित 65 हजार की चोरी
Jalgaon Jamod Theft Case News: जलगांव जामोद शहर के द्वारकानगर और पाटिल नगर इलाकों में एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं से नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात चोरों ने 16 अप्रैल की रात से 17 अप्रैल की सुबह के बीच घरों के ताले तोड़कर करीब 65,500 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।

द्वारकानगर निवासी सुनील प्रभाकर हागे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी से 59,500 रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान में 10 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम के टोप्स, चांदी के गहने, चांदी के सिक्के और 7,000 रुपये नकद शामिल हैं।

वहीं, पाटिल नगर निवासी भूषण महाले के घर में भी सेंधमारी कर चोरों ने दो सोने की अंगूठियां चुरा लीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग तेज

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रामनगर, वाडी खुर्द, द्वारकानगर और मुंदडा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पाटिल नगर के नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि नियमित पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।