-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Buldhana Malkapur Gangrape Case Police Investigation
Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात
Malkapur Gang Physical Abuse: बुलढाणा जिले के मलकापुर तहसील में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है।आरोप है कि हथियार के बल पर पति को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

बुलढाणा दुष्कर्म मामला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Buldhana Physical Abuse Case: बुलढाणा जिले के मलकापुर तहसील से एक दिल दहला देने वाली और कानूनव्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुधलगांव इलाके में दो अज्ञात नराधमों ने हथियार के बल पर एक 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रूह कंपा देने वाली इस वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के पति को हथियारों का खौफ दिखाकर बंधक बनाए रखा। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति से लूटपाट कर मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश के साथसाथ दहशत का माहौल है।खेत में सो रहे दंपति पर बोला हमलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपति मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और रोजीरोटी की तलाश में बुलढाणा आये थे। दोनों दुधलगांव परिसर में स्थित एक खेत में मजदूरी का काम करते थे और वहीं बने आशियाने में रहते थे।
पति को बंधक बनाकर नवविवाहिता से अपराध
हमेशा की तरह रात में काम खत्म करने के बाद दोनों सो रहे थे। इसी दौरान देर रात दो अज्ञात बदमाश हाथों में धारदार हथियार लेकर वहां धमक पड़े। अचानक पहुंचे इन बदमाशों ने दंपति को संभलने का मौका भी नहीं दिया। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और चाकू दिखाकर पति को एक तरफ असहाय कर दिया। इसके बाद दोनों नराधमों ने बारीबारी से 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ये भी पढ़े: Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
बुलढाणा में सनसनीखेज वारदात
हैवानियत का यह खेल यहीं नहीं रुका, वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित दंपति के पास मौजूद मोबाइल फोन और कुछ नकदी कैश भी जबरन छीन ली और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए स भयानक सदमे से उबरने के बाद, पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।
बुलढाणा पुलिस ने गठित की टीमें
फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा और ग्रामीण पुलिस की कुल 5 विशेष टीमें गठित कर अलगअलग दिशाओं में रवाना की गई हैं।पाइंटरमध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए दंपति को खेत में बनाया निशाना।पति के सामने ही दो अज्ञात बदमाशों ने बारीबारी से किया गैंगरेप।वारदात के बाद मोबाइल और नकदी छीनकर मोटरसाइकिल से हुए फरार।पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी।
Buldhana malkapur gangrape case police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














