Akola Farmers Protest: पश्चिम विदर्भ में सूखा घोषित करने की मांग, शिवसेना यूबीटी निकालेगी आक्रोश मोर्चा

West Vidarbha Drought: पश्चिम विदर्भ में डेढ़ माह से बारिश नहीं होने से फसलें सूखने लगी हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर शिवसेना यूबीटी 5 जिलों में आक्रोश मोर्चा निकालकर सूखा घोषित करने की मांग करेगी।
west vidarbha drought demand shiv sena protest
पश्चिम विदर्भ सूखा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Shiv Sena UBT Protest: पिछले डेढ़ महीने से बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं और पश्चिम विदर्भ के किसान संकट में हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर शिवसेना यूबीटी के उपनेता, विधायक नितिन देशमुख ने पश्चिम विदर्भ के 5 जिलों में किसानों के लिए शिवसेना की ओर से आक्रोश मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है।

विधायक देशमुख की ओर से आयोजित बैठक में अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाना और अकोला जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पश्चिम विदर्भ में सूखे की स्थिति, संभावित जलसंकट और चारे की कमी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।

west vidarbha drought demand shiv sena protest
अकोला में 35 दिनों से बारिश न होने से सूखा संकट, सूखने की कगार पर फसलें और काटेपूर्णा बांध में बचा 24% पानी

पश्चिम विदर्भ के किसानों का संकट बढ़ा

विधायक नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए फर्जी साबित हुई है और अब तक उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कपास और सोयाबीन को समर्थन मूल्य देने के आश्वासन को भुला दिया गया है।

5 जिलों में आक्रोश मोर्चा निकालेगी शिवसेना

उन्होंने पश्चिम विदर्भ में सूखा घोषित कर किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की। बैठक में संपर्क प्रमुख नीलेश धुमाल, सहसंपर्क प्रमुख सेवकराम ताथोड, जिला प्रमुख गोपाल दातकर, मुकेश मुरूमकार, संपर्क संगठक सागर पुरी और जिला संगठिका डॉ. सरिता वाकोडे सहित 5 जिलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com