आखिरकार सुलझा पालकमंत्री पद का विवाद, गिरीश महाजन नासिक तो भरत गोगावले रायगढ़ के पालकमंत्री निश्चित

New Guardian Minister: गिरीश महाजन को नाशिक का नया पालकमंत्री बनाया गया है। उन्होंने नासिक के विकास, सड़कों, सुरक्षा और आगामी कुंभ मेले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
girish mahajan new nashik guardian minister
गिरीश महाजन-भरत गोगावले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik-Raigarh News: पिछले लंबे समय से लंबित पड़े रायगढ़ और नासिक के पालकमंत्री पद का विवाद आखिरकार सुलझ गया है। नासिक के पालकमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन और रायगढ़ के पालकमंत्री के रूप में भरत गोगावले की नियुक्ति की गई हैनासिक नासिक के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद गिरीश महाजन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में खुशी जताते हुए कहा कि भगवान पांडुरंग की उन पर विशेष कृपा हुई है।

उन्होंने बताया, मैं अपनी पत्नी और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 15 से 16 हजार मतदाताओं के साथ पंढरपुर में भगवान पांडुरंग के दर्शन के लिए आया था। दर्शन करते समय मेरी पत्नी ने धीरे से मेरे कान में मेरे पालकमंत्री बनने की खबर दी, जिसे सुनकर मुझे बेहद खुशी हुईनासिक आगामी महाकुंभ मेले का जिक्र करते हुए नवनियुक्त पालकमंत्री ने कहा कि इस बार का कुंभ मेला न भूतो न भविष्यति जैसा भव्य और दिव्य होगा।

girish mahajan new nashik guardian minister
सांसद संजय राऊत उतरें नासिक के गड्ढोंभरी सड़कों पर, ठाकरे गुट का बदहाल सरकार और प्रशासन पर हल्लाबोल

बदल जाएगा नासिक का चेहरा-मोहरा: गिरीश महाजन

उन्होंने विश्वास जताया कि अब नासिक शहर का चेहरा-मोहरा पूरी तरह बदल जाएगा। शहर की सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए महाजन ने कहा कि नासिक में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और लगभग 80 प्रतिशत गड्ढे भरे जा चुके हैं, जबकि शेष 20 प्रतिशत गड्ढों को भी जल्द ही भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने सड़कों के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिससे नासिक की सभी सड़कों को कंक्रीट का बनाया जाएगा और शहर हमेशा के लिए गड्ढा-मुक्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने बताया कि नासिक में लगभग 4000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नासिक को राज्य का सबसे सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

फ़ैसला स्वागत योग्य: सुनील केदार

नासिक ज़िला महानगर भाजपा अध्यक्ष सुनील केदार ने कहा कि नासिक के पालक मंत्री, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन का चुना जाना स्वागत योग्य है। पिछले कुंभ मेले में भी गिरीश महाजन पालक मिनिस्टर थेनासिक उस समय उन्होंने स्वयंसेवक के तौर पर पूरा समय काम किया था। आने वाला कुंभ मेला भी नासिक के लोगों के सहयोग से एक सफल और शानदार इवेंट होगानासिक कुंभ मेले के मौके पर सभी को भरोसे में लिया जाएगा और उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने आने वाले कुंभ मेले के मौके पर रामकाल पथ और दूसरे विकास कामों के लिए 35 हज़ार करोड़ से ज़्यादा दिए हैं। अगर कमी हुई तो वे और भी देंगे इसलिए, आने वाला कुंभ मेला ज़रूर आसानी से होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com