बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, चिखली के पूर्व नगराध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बने भाजपाई

Buldhana Congress Setback: बुलढाणा के चिखली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगराध्यक्ष नंदू सवडतकर सहित कार्यकर्ताओं ने मुंबई में रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा सदस्यता अभियान, Buldhana Congress setback
Nandu Savdatkar joins BJP (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chikhli Political News: बुलढाणा जिले के चिखली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चिखली के पूर्व नगराध्यक्ष एवं कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व उपसभापति नंदू सवडतकर ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नवागंतुकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक श्वेता महाले, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कौडगे, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

अनुभवी कार्यकर्ताओं का योगदान भाजपा को और अधिक मजबूत करेगा

रवींद्र चव्हाण ने आश्वासन दिया कि पार्टी में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित स्थान, सम्मान और काम करने का अवसर दिया जाएगा। विधायक श्वेता महाले ने कहा कि आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में इन अनुभवी कार्यकर्ताओं का योगदान भाजपा को और अधिक मजबूत करेगा।

बुलढाणा जिले में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस नेता गुलाबराव सपकाल, शहराध्यक्ष राहुल सवडतकर, पूर्व पंचायत समिति सभापति अरविंद देशमुख, तालुका युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमोल काकडे, शेलगांव के सरपंच अरुण सरनाईक, रुइखेड के सरपंच अनिल फेपाले, विशाल व प्रदीप सवडतकर सहित कई सरपंच और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। इस बड़े दल-बदल से बुलढाणा जिले में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com