हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
Santosh Bangar Old Ministers Remark News: सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा शिवसेना अब अंदरूनी खींचतान की वजह से चर्चा में आ गई है। हिंगोली में सांसद श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में आयोजित सभा में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर ने पार्टी नेतृत्व को सीधे संदेश देते हुए कहा कि बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो और हमारे जैसे शेरों को मौका दो।
फोन करने पर जवाब तक नहीं देते। ऐसे मंत्री पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ जनता के बीच घूमते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते। उन्होंने मंत्री प्रकाश आबिटकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कभी भी फोन करो, तो वे तुरंत जवाब देते हैं और समस्या समझते हैं। लेकिन कई मंत्री अब बूढ़े हो चुके हैं, उन्हें सुनाई तक नहीं देता।
pic.twitter.com/Gq3wu4yUjf
NEET पेपर लीक पर भी बोले सांसद
श्रीकांत शिंदे ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि परीक्षा में जो कुछ हुआ वह बेहद गलत है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित हों, इसके लिए सरकार स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। आगे चलकर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराने और हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है।
श्रीकांत शिंदे को दिखाए काले झंडे
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को शुक्रवार को बीड जिले के दौरे के दौरान ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के सामने काले झंडे दिखाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रीकांत शिंदे शुक्रवार को बीड जिले के दौरे पर है। शिव संवाद दौरे के तहत आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वे केज तहसील से पाटोदा पहुंचे थे।
जैसे ही उनकी गाड़ी पाटोदा में दाखिल हुई, उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। ठाकरे गुट के कार्यकर्ता सड़क पर उत्तर आए और श्रीकांत शिंदे की गाड़ी को काले झंडे दिखाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। इस विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
ये भी पढ़ें :-  पुणे में थिंक टेक्नोलॉजी इंडिया पर वेतन घोटाले के आरोप, सैलरी रुकी और अचानक बंद हुआ ऑफिस
अंतिम निर्णय महायुति के वरिष्ठ नेता लेंगे
दूसरी ओर, श्रीकांत शिंदे से उद्धव गुट के नेताओं के संभावित पार्टी प्रवेश को लेकर सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने साफ कहा कि मराठवाड़ा में शिवसेना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। परभणी में श्रीकांत शिंदे ने विधान परिषद सीटों के बंटवारे पर कहा कि जहां-जहां शिवसेना के मौजूदा विधायक हैं, उन सीटों पर पार्टी अपना दावा बनाए रखेगी।
हालांकि अंतिम निर्णय महायुति के वरिष्ठ नेता अगले एक-दो दिनों में लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परभणी-हिंगोली विधान परिषद क्षेत्र में महायुति की ओर से उपयुक्त उम्मीदवार उतारा जाएगा।
हिंगोली में एम्बुलेंस को डीजल न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, मंत्री अबिटकर ने किया मामले की जांच का वादा
Hingoli Ambulance Case: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक गर्भवती महिला के परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि डीजल की कथित कमी के कारण सरकारी एम्बुलेंस मिलने में देरी की वजह से उसके महिला के अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। इस आरोप के कारण उत्पन्न आक्रोश के बीच, राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने मामले की जांच का वादा किया। महिला के परिवार का कहना है कि ज्वाला बाजार में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसने सरकारी एम्बुलेंस के लिए लगभग दो घंटे इंतजार किया, लेकिन उसे यह बताया गया कि डीजल की कमी के कारण एम्बुलेंस नहीं भेजा जा सकता है।
महिला के रिश्तेदारों ने कहा कि उन लोगों ने एक निजी वाहन की व्यवस्था की और उसे महिला को हिंगोली के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन द्वारा प्रसव सीसेक्शन कराया, लेकिन वे उसके बच्चे को नहीं बचा सके। अबितकर ने कहा कि यह निष्कर्ष निकालना गलत होगा कि डीजल की अनुपलब्धता के कारण इलाज नहीं हो सका, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी।
मंत्री अबिटकर ने किया जांच का वादा
एम्बुलेंस के लिए डीजल का बजट में प्रावधान है और कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। अगर बुनियादी ढांचे का समाज के लिए ठीक से उपयोग नहीं किया गया है, तो जांच का आदेश दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शरद पवार गुट ने साधा निशाना।
राकांपा एसपी की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने महाराष्ट्र में ईंधन की कमी न होने के राज्य सरकार के दावे पर सवाल उठाया और पूछा, इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए स्वास्थ्य प्रशासन, एम्बुलेंस कर्मचारी या सरकार परिजनों ने बताया कि संबंधित महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, ऐसे में उन्होंने मदद के लिए 108 और 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं को फोन किया।
गर्भवती महिला के परिवार ने सरकार को घेरा
एम्बुलेंस कर्मचारियों ने उनसे कहा कि वे दोबारा फोन न करें, क्योंकि वाहन में डीजल नहीं है। उनके इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर 102 नंबर की एक एम्बुलेंस खड़ी थी, लेकिन बारबार अनुरोध करने के बावजूद, कथित तौर पर उन्हें वह उपलब्ध नहीं कराई गई। पैसे इकट्ठा करके निजी वाहन किराये पर लिया।
ये भी पढ़े:  MSP बढ़ा फिर भी घाटे में किसान, अमरावती बाजार में नहीं मिल रहे समर्थन मूल्य
महिला की मां ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। ऐसी आपात स्थिति में हम तुरंत निजी वाहन का इंतजाम कैसे कर सकते थे उन्होंने यह कहते हुए साफ तौर पर एम्बुलेंस देने से इनकार कर दिया कि डीजल नहीं है। अगर मेरी बेटी को भी कुछ हो जाता, तो कौन जिम्मेदार होता रिश्तेदारों ने कहा कि घंटों इंतजार करने के बाद उन्होंने पैसे इकट्ठा करके एक निजी वाहन किराये पर लिया और महिला को हिंगोली स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गए।
एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि जब तक महिला अस्पताल पहुंची, तबतक हुई देरी अजन्मे बच्चे के लिए घातक साबित हुई। घटना के सामने आने के बाद, लोगों ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की आलोचना की और ग्रामीण महाराष्ट्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर सवाल उठाए।
मां की कोख तक पहुंची ईंधन किल्लत की आग, हिंगोली में एम्बुलेंस ना मिलने से गर्भ में हुई शिशु की मौत
Hingoli Ambulance Fuel Shortage: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, लेकिन हिंगोली की इस घटना ने इस संकट के सबसे क्रूर और अमानवीय पहलू को उजागर कर दिया है। औंधा नागनाथ तालुका के जला बाजार इलाके में रहने वाले एक गरीब परिवार के लिए यह ईंधन संकट जिंदगी भर का गम दे गया। जब पीड़ित महिला को तत्काल बड़े अस्पताल में स्थानांतरित करने की जरूरत थी, तब सरकारी तंत्र ईंधन की अनुपलब्धता का रोना रो रहा था।
अस्पताल पहुंचने में हुए घंटों के विलंब के कारण जब महिला को हिंगोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वहां के डॉक्टरों ने जो कहा, उसने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, यदि मरीज को महज आधा या एक घंटा पहले ले आया जाता, तो शिशु को सुरक्षित बचाया जा सकता था। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन एम्बुलेंस नेटवर्क की पोल खोल कर रख दी है।
ये भी पढ़ें- मुंबई: मानसून से पहले BMC का महाअभियान, 5 महीनों में 32 लाख घरों की जांच, हजारों डेंगू-मलेरिया के लार्वा नष्ट
जनता में भारी आक्रोश, परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
हिंगोली जिले सहित पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र के नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंधन की कमी से अब तक केवल परिवहन और खेती का काम प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब यह लोगों की जान पर बन आई है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, स्थानीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी डॉक्टरों और एम्बुलेंस के लिए ईंधन की व्यवस्था न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जिला कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन करेंगे।
परभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट से शिवसेना का उम्मीदवार तय! एकनाथ शिंदे ने विप्लव बाजोरिया को दिया ग्रीन सिग्नल
Viplav Bajoria Shiv Sena Candidate: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद की स्थानीय स्वराज्य संस्था सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। इस बीच, परभणी-हिंगोली स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने यहां से पूर्व विधान परिषद सदस्य विप्लव गोपीकिशन बाजोरिया पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है।
एकनाथ शिंदे बाजाेरिया को दिए तैयारी के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय स्वराज्य संस्था सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने परभणी-हिंगोली स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदारसंघ से विल्पव बाजोरिया को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि खुद एकनाथ शिंदे ने बाजोरिया को चुनावी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर भाजपा की ओर से अमरावती सीट पर पूर्व विधायक प्रवीण पोटे-पाटिल का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।
16 विधान परिषद सीटों पर होंगे चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्था कोटे की 16 विधान परिषद सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। वहीं 22 जून को मतगणना होगी। इसी को लेकर सभी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शिंदे गुट ने परभणी-हिंगोली सीट के लिए विल्पव बाजोरिया के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके बाद उन्होंने महायुति के प्रमुख नेताओं से मुलाकातों का दौर भी शुरू कर दिया है।
पुणे की सीट को लेकर बीजेपी और एनसीपी में टकराव
दूसरी ओर पुणे विधान परिषद सीट को लेकर महायुति के भीतर भाजपा और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के बीच जोरदार खींचतान जारी है। यह सीट पहले एनसीपी के अनिल भोसे के पास थी, इसलिए राष्ट्रवादी इसे अपने खाते में बनाए रखना चाहती है। राष्ट्रवादी का दावा है कि पुणे जिले में भाजपा की तुलना में उसके कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की संख्या अधिक है। पार्टी कार्यकर्ता इस बार पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र के किसी नेता को विधान परिषद भेजने की मांग भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-  PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, विदेश यात्राओं पर विपक्ष के हमलों के बीच कह दी बड़ी बात
राष्ट्रवादी की ओर से पूर्व विधायक विलास लांडे, शहराध्यक्ष योगेश बहल, नाना काटे, अजित गव्हाणे और भाऊसाहेब भोईर के नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में राष्ट्रवादी के पास 348 और भाजपा के पास 319 वोट हैं। शिंदे गुट के 68 वोट भी महायुति के साथ माने जा रहे हैं। ऐसे में यदि कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होती, तो महायुति उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
Maharashtra Diesel Shortage News: खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले हिंगोली जिले में डीजल की गंभीर कमी देखने को मिल रही है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोरेगांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए किसानों ने तड़के सुबह से ही अपने-अपने डिब्बे लेकर लंबी कतारें लगा दीं। सुबह 6 बजे से किसान डीजल के इंतजार में खड़े हैं लेकिन 6 से 7 घंटे बीत जाने के बाद भी कई लोगों को डीजल नहीं मिल सका। इससे नाराज किसानों ने प्रशासन और तेल कंपनियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। वहीं वाशिम में पेट्रोल लेने के दौरान मारपीट होने की भी घटना सामने आई है।
इस समय खरीफ सीजन के कारण खेती-बाड़ी का काम तेज हो गया है। ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए डीजल की भारी जरूरत है लेकिन अचानक हुई इस किल्लत ने किसानों की पूरी योजना बिगाड़ दी है।
तेज धूप में कई किसान भूखे-प्यासे अपने डिब्बों के साथ कतार में खड़े दिखाई दिए, डीजल की कमी के कारण खेती का काम ठप होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत डीजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
परभणी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोग नाराज
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इस किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। वाहनधारक कई किलोमीटर घूमने के बाद भी ईंधन नहीं पा रहे हैं जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। सुबह से ही कई पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, अब कम से कम सप्लाई तो ठीक से करें। ईंधन ही नहीं मिलेगा तो हम क्या करें? ऐसा सवाल नाराज परभणीवासियों ने उठाया है। इस कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों, यात्री परिवहन चालकों और दैनिक मजदूरों पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें :-  पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
नंदुरबार में भी भारी भीड़
नंदुरबार जिले में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर वाहनधारकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
लोग प्लास्टिक के बड़े ड्रम और पानी की बोतलें लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ईंधन की किल्लत का असर देखने को मिल रहा है।
घड़गांव में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी कतारे लग गईं। कई लोग 3 से 4 घंटे तक तेज धूप में इंतजार करते रहे।
ईंधन खत्म होने की अफवाहों के कारण लोगों में भ्रम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्लर्क की प्रताड़क्लर्क की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने दी जान, हिंगोली में सनसनी अप्राकृतिक संबंध के लिए डाला
Hingoli News: राज्यभर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों के बीच अब हिंगोली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एक क्लर्क द्वारा उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था।
इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना हिंगोली जिले के बालापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोप है कि नांदेड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क नवनाथ सातपुते ने युवक से दोस्ती कर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए और फिर उस पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालने लगा।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 वर्षों से पीड़ित युवक का परिचित और मित्र था। वह लगातार उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था, लेकिन युवक ने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी मानसिक तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में बालापुर पुलिस स्टेशन में आरोपी नवनाथ सातपुते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हिंगोली में खौफनाक वारदात: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, 25 हजार में दी सुपारी
Hingoli Mother Killed Son: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है। सेनगांव तहसील के जामदया इलाके में 8 अप्रैल को सड़क किनारे मिले एक युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की सगी मां ही उसकी हत्या की मुख्य मास्टरमाइंड थी।
सेनगांव तहसील के जामदया इलाके में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटों में सुलझा ली। इस मामले में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 8 अप्रैल को जामदया से खिल्लार रोड पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया गया। बाद में उसकी पहचान सचिन रामकिशन राजगुरू के रूप में हुई। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए हिंगोली पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने जांच की कमान संभाली।
जांच के दौरान पुलिस जब लोणार तालुका के वढव गांव पहुंची तो 65 वर्षीय रामदास तनपुरे पर शक हुआ। गहन पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि तनपुरे के मृतक सचिन की मां लीलाबाई के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों में सचिन बाधा बन रहा था, इसलिए लीलाबाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसके कहने पर तनपुरे ने नरेश साबण्या पवार को 25 हजार रुपये की सुपारी दी।
रिश्तेदारों के घर चलना है कहकर ले गए
आरोपियों ने सचिन को रिश्तेदारों के यहां जाना है कहकर अपने साथ ले लिया। साखरा इलाके में उसे शराब पिलाई गई और फिर जामदया क्षेत्र में ले जाकर उसके सिर पर पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:-  हिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित
इस मामले में हिंगोली पुलिस ने लीलाबाई, रामदास तनपुरे और नरेश पवार-इन तीनों को गिरफ्तार किया है और उनसे आगे पूछताछ जारी है। मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अमानवीय घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
हिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित
Vasmat Tehsildar Sharda Dalvi Suspended: महाराष्ट्र के राजस्व विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंगोली जिले में अवैध गौण खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर लगाम कसने में विफल रहने वाली वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 9 अप्रैल को राजस्व एवं वन विभाग के अवर सचिव प्रवीण पाटिल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए।
क्या है पूरा मामला?
पिछले काफी समय से महाराष्ट्र के हिंगोली जिले की वसमत तहसील में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन और गौण खनिज की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। आम जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया था। तहसीलदार शारदा दलवी पर आरोप है कि उन्होंने इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया और अति-महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में जानबूझकर लापरवाही बरती।
किन नियमों के तहत किया शारदा दलवी को निलंबित
निलंबन के दौरान शारदा दलवी पर कड़े प्रतिबंध
निलंबन की अवधि के दौरान शारदा दलवी का मुख्यालय जिलाधिकारी कार्यालय निश्चित किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वे कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। निलंबन काल के दौरान वे किसी भी प्रकार का निजी व्यापार, व्यवसाय या नौकरी नहीं कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र के 5 जिलों में ‘कांपी’ धरती! हिंगोली से यवतमाल तक भूकंप के तेज झटके, मची अफरा-तफरी
भ्रष्ट अधिकारियों को कड़ा संदेश
Maharashtra Earthquake 11 April: महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और यवतमाल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ ऐसे इलाकों में जहां भूकंप (Earthquake) की तीव्रता अधिक थी, घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, और छतों पर लगी चादरों के अपनी जगह से खिसकने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए। इन हल्के झटकों के अचानक आने से नागरिकों के बीच डर का माहौल बन गया है; शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये झटके सुबह लगभग 8:46 बजे महसूस किए गए थे।
EQ of M: 4.7, On: 11/04/2026 08:45:23 IST, Lat: 19.533 N, Long: 77.202 E, Depth: 10 Km, Location: Hingoli, Maharashtra.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/YdkfbOFpT1
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 11, 2026
यवतमाल और नांदेड़ में महसूस हुए झटके
राज्य में विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक भूकंप (Earthquake) से लोगों में भय का माहौल निर्माण हो गया। यवतमाल जिले में पुसद तालुका के शेबलपिपंरी इलाके में सुबह करीब 8.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बात करें नांदेड़ कि तो नांदेड़ शहर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 8:46 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।
गनीमत रही कि इस हल्के भूकंप से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि डर के मारे लोग कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए थे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने अभी तक इस घटना की तीव्रता या इसका केंद्र कहां था, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झटका बहुत ही हल्का था। विदर्भ-मराठवाड़ा क्षेत्र में कभी-कभी इस तरह के हल्के झटके महसूस होते रहते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र को भूकंप के लिहाज़ से सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
Basmat Cyber Fraud: हिंगोली जिले के वसमत शहर से साइबर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा और सतर्कता को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। एक छोटे से इलेक्ट्रिक दुकानदार, जिसकी महीने की कुल कमाई महज 45 हजार रुपये है, उसे जीएसटी (GST) विभाग की ओर से 23 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया गया है। यह आंकड़ा सुनते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि जिस दुकान की दैनिक आय 1500-2000 रुपये हो, वहां करोड़ों का टैक्स नोटिस मिलना किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
हिंगोली पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले और किसी भी आम नागरिक के लिए एक बड़ी चेतावनी हैं।
पीड़ित दुकानदार राजेश दुमाने वसमत में एक छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई, तो जांच में पता चला कि उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर 105 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ट्रांजैक्शन किया गया है। तेलंगणा के एक अज्ञात जालसाज ने बड़ी चतुराई से राजेश के केवाईसी (KYC) दस्तावेजों का उपयोग करके फर्जी फर्म बनाई और करोड़ों का व्यापार दिखाया। इसी 105 करोड़ के लेन-देन के आधार पर जीएसटी विभाग ने नियमानुसार 23 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस जारी कर दिया।
ये भी पढ़ें- अकोला में गैस के लिए ‘मौत की लाइन’: 5 घंटे धूप में खड़े रहने से पूर्व सरपंच की मौत, प्रशासन पर फूटा गुस्सा
तेलंगणा से जुड़े तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नागरिकों के लिए चेतावनी: अपना डेटा संभालें
महाराष्ट्र कांग्रेस का एल्गार: सोमवार को हिंगोली की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, फडणवीस सरकार को घेरने की तैयारी
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और किसानों पर संकट
कांग्रेस का सबसे बड़ा आरोप केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए नए ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर है। हर्षवर्धन सपकाल के अनुसार, इस समझौते की वजह से भारत के कृषि बाजार में अमेरिकी उत्पादों की डंपिंग होगी, जिससे स्थानीय किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह से अमेरिकी हितों के सामने सरेंडर कर दिया है, जिससे भारत के सोयाबीन, कपास और गेहूं उत्पादक किसानों के सामने राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि यह समझौता लागू हुआ, तो ग्रामीण भारत में किसानों की आत्महत्या की दर और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘कॉकरोच मरते नहीं’, ‘सामना’ में प्रहार, संजय राउत ने ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत की चुप्पी पर कसा तंज
शक्तिपीठ हाईवे और मनरेगा का मुद्दा
यातायात और सुरक्षा को लेकर चेतावनी
कलमनुरी से हिंगोली तक निकलने वाले इस लंबे मार्च में राज्य भर से बड़ी संख्या में महाराष्ट्र कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी और उपाध्यक्ष सचिन नाइक इस मोर्चे के समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इतनी बड़ी तादाद में लोगों के जुटने से हिंगोली और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि वे आदिवासी पदों पर भर्ती, वन अधिकार अधिनियम और घरकुल योजना जैसी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।
Pradnya Satav Statement On Gandhi Family: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव ने विधान परिषद और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने इस बदलाव को अपने क्षेत्र के विकास के लिए उठाया गया कदम बताया है।
प्रज्ञा सातव ने बताया क्यों जॉइन की भाजपा
भाजपा में शामिल होने के बाद हिंगोली पहुंचीं प्रज्ञा सातव ने अपने इस फैसले का मुख्य कारण विकास का एजेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पति राजीव सातव के उन विकास कार्यों को साकार करना चाहती हैं, जो अधूरे रह गए थे। विशेष रूप से कलमनुरी क्षेत्र में सिंचाई और किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं रुकी हुई हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने सत्तारूढ़ दल के साथ काम करने का निर्णय लिया है। प्रज्ञा ने यह भी दावा किया कि उनका भाजपा में प्रवेश पूरी तरह से बिना किसी शर्त के हुआ है।
सोनिया और राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
राजनीतिक पाला बदलने के बावजूद प्रज्ञा सातव ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपना सम्मान कम नहीं होने दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमेशा उनके आदर्श बने रहेंगे। उन्होंने यह स्वीकार किया कि कांग्रेस ने ही उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था। गौरतलब है कि राजीव सातव को राहुल गांधी का अत्यंत करीबी माना जाता था, ऐसे में प्रज्ञा का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक क्षति है।
यह भी पढ़ें:-  श्री सीमेंट का महाराष्ट्र में बड़ा निवेश: विदर्भ में 2,000 करोड़ से लगेगा नया सीमेंट प्लांट
बुनियादी ढांचे और समृद्धि एक्सप्रेसवे का प्रभाव
प्रज्ञा ने राज्य में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास की प्रशंसा की और समृद्धि एक्सप्रेसवे का उदाहरण दिया, जिसने मुंबई और हिंगोली के बीच की दूरी को कम कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस सरकार की इस प्रमुख परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसी तरह के विकास कार्यों में अपना योगदान देना चाहती हैं। राजीव सातव, जो 2009 में विधायक और 2014 में सांसद रहे थे, उनकी विरासत को अब प्रज्ञा भाजपा के मंच से आगे ले जाने की कोशिश करेंगी। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
यह राजनीतिक बदलाव उस यात्री की तरह है जो अपनी यात्रा का मार्ग तो बदल लेता है ताकि वह मंजिल (विकास) तक जल्दी पहुँच सके, लेकिन अपने पुराने गुरुओं के प्रति सम्मान हमेशा अपने मन में संजोए रखता है।
संतोष बांगर ने लगाए नारे
संतोष बांगरांनी सर्व नियम मोडले, मतदान केंद्रावर फोनवर गप्पा, बटण दाबण्यासाठी सांगितलं अन् घोषणाबाजी VIDEO pic.twitter.com/UYYFWu8lFs
— Sumit Bhujbal (@SumitBhujb19648) December 2, 2025
भाजपा विधायक ने साधा निशाना
भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले ने इस मुद्दे पर बांगर पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संतोष बांगर का मतदान केंद्र पर जाकर घोषणा करना और एक महिला को कौन सा बटन दबाना है, यह बताना लोकतंत्र को कलंकित करने वाला कृत्य है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए मताधिकार के अनुसार, चुनाव निर्भीक और स्वच्छ होना चाहिए। लेकिन यहां नियमों का उल्लंघन किया गया है।
मुटकुले ने इस मामले की सीधे चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांगर के चुनाव प्रचार में भारी मात्रा में काले धन का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह पूरा चुनाव पैसे के बल पर लड़ा है। हमारे पास सबूत हैं कि वह एक मतदाता को 5,000 रुपये दे रहे हैं। उनके पास शराब, मटका और रेत के कारोबार से पैसा है और उसी पैसे का इस्तेमाल बांटने में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-  एक महीने के अंदर जाएगी PM मोदी की कुर्सी! महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के दावे से सियासी हलचल तेज
मुत्कुले ने यह भी कहा कि हिंगोली के लोग भले ही सरल हैं, लेकिन वे अहंकारी नहीं हैं। लोग सब कुछ देख रहे हैं। वोट पैसे, धमकी या नारेबाजी से नहीं जीते जाते। लोकतंत्र की नींव जनता के विवेकपूर्ण निर्णयों पर टिकी है और जनता उन्हें सही जगह दिखाएगी।
संतोष बांगर के इस वीडियो के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सबकी नजर अब इस बात पर है कि चुनाव आयोग क्या भूमिका निभाता है। विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों ने हिंगोली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल
Hingoli News: राज्य में मित्रपक्ष माने जाने वाले भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच हिंगोली में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आया है। कलमनुरी के शिवसेना विधायक संतोष बांगर के घर पर तड़के करीब 100 पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर तलाशी ली। इसकी जानकारी विधान परिषद के सदस्य हेमंत पाटिल ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा विधायक के दबाव में की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एकनाथ शिंदे ने भी संज्ञान लिया है और पाटिल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। हिंगोली नगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर और भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले आमने-सामने हैं। इसी राजनीतिक दबाव के चलते बांगर के घर की तलाशी ली गई। हेमंत पाटिल ने कहा कि जिले में शिवसेना की स्थिति मजबूत है।
विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन
कलमनुरी और हिंगोली शहर में सेना का भगवा लहराएंगे। यही वजह है कि विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वे आगे बोले कि किसी विधायक के घर की तलाशी के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष की ओर से ऐसा कोई आदेश या मेल नहीं आया। फिर यह छापा किसके आदेश पर पड़ा? क्या सत्ता पक्ष के विधायक मुटकुले के दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की?
मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
मुटकुले का पलटवार
वसमत नगरपालिका चुनाव: महायुति में सीट बंटवारे पर संग्राम, शिंदे गुट ने दिया अल्टीमेटम
Basmat Municipal Elections: हिंगोली जिले की वसमत नगरपालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) व शिवसेना (शिंदे) की महायुति के भीतर सीट बंटवारे की जंग और तेज हो रही है।
हकीकत यह है कि गत दो दिनों से हिंगोली व परभणी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की लगातार बैठकों के सिलसिले के बावजूद अब तक कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। शहरवासियों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिर गठबंधन होगा कि नहीं या फिर केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ दल अलग-अलग ताल ठोकेंगे,
भाजपा को चाहिए अधिक सीटें
सूत्रों के अनुसार, राज्य में बढ़ती ताकत की दुआई देते हुए भाजपा अपनी पिछली क्षमता से अधिक सीटें मांग रही है। समझा जाता है कि अजित पवार गुट के वसमत के विधायक राजू भैया नवघरे सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। नवघरे ने अपने गुट के अधिकार से समझौता करने से साफ इनकार करने से महायुति की बातचीत अधर में लटकी हुई है।
शिंदे गुट के अकेले लड़ने के संकेत
शिवसेना (शिंदे गुट) भी सीटों के बंटवारे में दबाव में आने के मूड में नहीं है। कलमनुरी के विधायक संतोष बांगर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर पार्टी के प्रत्याशी खुद के बूते चुनाव मैदान में उतरेंगे। राज्य मंत्री व भाजपा नेता मेघना बोडर्डीकर की बैठक में भी स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी के संकेत मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-  केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार को दिया झटका! दहिसर टोल प्लाजा हटाने से किया इनकार
ऐसे में राज्य के सत्तारूढ़ दल यदि अलग-अलग ताल ठोकते हैं, तो अचरज नहीं होगा। चुनाव आते ही विभिन्न पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में टिकट की होड़ शुरू हो चुकी है। टिकट न मिलने की स्थिति में कई चेहरों का दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है।
17 नवंबर नामांकन की अंतिम तिथि
चूंकि, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार, 17 नवंबर है। ऐसे में शहर के मतदाताओं की निगाहें महाविकास आघाड़ी व महायुति के गठबंधन पर टिकी हुई हैं।
Watch: महाराष्ट्र में ऐसा क्या हुआ कि किसान सड़क पर 50-100 के नोट उड़ाने लगे? वायरल हुआ VIDEO
Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसान सड़कों पर 100, 50 और 20 रुपये के नोट उड़ा रहे हैं। यह प्रदर्शन किसानों की उस नाराजगी का इजहार है जो उन्हें भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने और सरकारी राहत सूची से बाहर रखने को लेकर है।
किसान संगठनों ने जताया विरोध
“क्रांतिकारी किसान संघ” के कार्यकर्ताओं ने गोरेगांव स्थित ऊपरी तहसील कार्यालय के सामने यह प्रदर्शन किया। किसानों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर सरकार ने उन्हें राहत पैकेज से बाहर रखा है तो वे उस पैसे को नहीं चाहते और इसे सरकार के मुंह पर फेंक रहे हैं।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बाढ़ और बारिश से तबाह हुई फसलों के बाद किसान सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। एक वीडियो में किसान सड़कों पर 100, 50 और 20 रुपये के नोट उड़ाते दिख रहे हैं।#maharashtranews #HingoliFarmersProtest #MaharashtraFarmers #RainDamageCompensation pic.twitter.com/LGu0Xi73ly
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 10, 2025
राहत सूची में हिंगोली के इलाके नहीं शामिल
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए एक राहत पैकेज घोषित किया था, लेकिन इसमें हिंगोली जिले के हिंगोली और शेणगांव तालुके का नाम नहीं था। किसान आरोप लगाते हैं कि इन इलाकों में सोयाबीन, कपास और ज्वार जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ, फिर भी उन्हें राहत क्षेत्र में नहीं माना गया।
यह भी पढ़ें- नीलेश घायवाल के खिलाफ कार्रवाई तेज, अजित पवार ने कहा कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए
किसानों का आरोप और सरकार की अनदेखी
प्रदर्शन में किसान कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद और पालक मंत्री ने जानबूझकर शेणगांव और हिंगोली तालुकों को राहत से बाहर रखा है। उन्हें यह फैसला अन्यायपूर्ण लगता है और वे इसे स्वीकार नहीं कर रहे। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और किसानों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
Marathwada Flood: मराठवाड़ा में बाढ़ से हाहाकार, IMD ने जारी की चेतावनी, 4 जिलों में स्कूल बंद
Marathwada Floods News: दो दिन की बारिश से राहत मिलने के बाद फिर से बारिश ने कहर ढाया है। नांदेड़, हिंगोली, धाराशिव, लातूर सहित कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जोरदार हवा भी चली है। पहले से ही भारी बारिश के कारण किसानों की स्थिति कठिन थी, अब फिर से बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
मूसलाधार बारिश के कारण विदर्भ और मराठवाड़ा का संपर्क टूट गया है। पैनगंगा नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे हिंगोली-पूसद मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हिंगोली के कलमदूरी तहसील के मालेगांव क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के कारण किसानों के साथ-साथ यातायात पर भी बड़ा असर पड़ा है।
कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं। दूसरी ओर, लातूर जिले की मान्याड नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। शेणकुडम में पुल पानी के नीचे आ जाने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है।
4 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित
बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आगामी 48 घंटों में राज्य में फिर से मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसी वजह से मराठवाड़ा के 4 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लातूर, धाराशिव, हिंगोली और नांदेड़ जिलों में सभी स्कूलों को छुट्टी देने का आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को छुट्टी देने का निर्णय लिया है। दो दिन की राहत के बाद शनिवार को फिर से भारी बारिश ने तबाही मचाई है। अगले दो दिनों में राज्य में अत्यधिक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। इसीलिए प्रशासन ने सतर्कता के तौर पर आज स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
सोलापुर में बारिश का कहर
सोलापुर जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार से ही सोलापुर शहर में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। सोलापुर के साथ-साथ अहिल्यानगर और धाराशिव जिलों में भी बारिश हुई, जिससे सोलापुर जिले में एक बार फिर बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 89 फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द, नियम उल्लंघन और खामियों का बड़ा खुलासा
दक्षिण सोलापुर तहसील में शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण उले-कासेगांव पुल एक बार फिर पानी के नीचे चला गया है। पुल पर पानी भर जाने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है और कासेगांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
उले-कासेगांव पुल पर पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। बीते कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा यह मांग की जा रही है कि उले-कासेगांव पुल की ऊंचाई बढ़ाई जाए, ताकि बारिश के समय इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।
एक्सपायरी माल की धड़ल्ले से बिक्री, वसमत के नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में, अधिकारियों की अनदेखी
Hingoli district: वसमत शहर और तहसील में भले ही घरपहुंच व किराना दुकानों पर खाद्य सामग्री मिल रही है, मगर बारिश के दिनों में नागरिकों का दायित्व है कि वे सोच-समझकर ही इसका सेवन करें क्योंकि इससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। टोस्ट, खारी, बिस्किट, ब्रेड, केक और पेस्ट्री का समयावधि खत्म हुआ माल अर्थात एक्सपायरी डेट का माल सरेआम बेचा जा रहा है। खुदरा व बड़ी थोक दुकानों पर यह नजारा देखा जा सकता है।
हैरत की बात यह है कि इन चीजों पर जिस अन्न एवं औषधि विभाग का नियंत्रण होना चाहिए, वह आंखें मूंदकर बैठा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर एवं परिसर में गरीब और अनपढ़ उपभोक्ता रहते हैं। वे इन चीजों से दूर रहते हैं। वे खुदरा व बड़ी थोक दुकानों से खरीदारी करने के बाद इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की सेहत खराब कर रहे हैं। बताया जा रहा है सरकार व विक्रेताओं की उदासीनता के चलते कई नागरिक खुद ये चीजें खाते ही हैं।
खाद्य व औषधि निरीक्षक हैं कहां?
साथ ही मासूम बच्चों व बुर्जुगों को भी जाने-अनजाने में जहरीले बिस्किट और केक खिलाते हैं। इनका सेवन करने के बाद वे बीमार पड़ने की शिकायतें भी आ रही हैं। पैसा करने के बावजूद तहसील के नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में होने के बावजूद तहसील व हिंगोली जिले के अधिकारियों की अनदेखी के चलते नागरिक सवाल पूछ रहे हैं कि, क्या उन्होंने आंखे मूंद ली हैं या आर्थिक हितसंबंधों के चलते जानबूझकर अनजान बन रहे हैं। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए अन्न एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके।
धीमा जहर पहुंच रहा घर-घर
यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक्सपायरी माल नहीं, बल्कि धीमा जहर है। जो प्रशासनिक उदासीनता के चलते हर रोज जनता के घर पहुंच रहा है। नागरिकों का आरोप साफ है जब छोटे दुकानदार पकड़े जाते हैं, तो कार्रवाई की जाती है, लेकिन असली सप्लायर और कंपनियां बच निकलती हैं। समयावधि खत्म हुआ माल खाने से विषबाधा के साथ ही, उल्टी-दस्त की समस्या के साथ ही पेट व लीवर की बीमारियां भी हो सकती है। यहां तक कि जान लेवा हालात तक बन सकते हैं।
ये भी पढ़े:
लोगों ने की दुकानों पर कार्रवाई की मांग
वसमत के नागरिकों ने अन्न एवं औषधि विभाग से एक्सपाइरी माल बेचकर नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों और सप्लायरों पर एफआईआर दर्ज कर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे।
दुकानदार सस्ते में सामान लेकर अधिक दाम पर बेचते
बताया जाता है कि, वसमत शहर और तहसील में दुकानदारों व सप्लायरों को नागरिकों के स्वास्थ्य की बिल्कुल चिंता नहीं है। चाहे ग्राहक की जान जाए या बच्चे बीमार पड़ जाए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बस कमाने की चिंता उन्हें लगी रहती है। एक्सपायरी का सामान सस्ते में लेकर अधिक दाम में बेचना इनका धंधा है। ऐसे में नागरिक कंगाल व विक्रेता मालामाल हो रहे हैं।
मराठवाड़ा में बारिश ने दी किसानों को बड़ी राहत, बांधो में भी पर्याप्त जलभंडारण
Marathwada Rain: एक महीने के सूखे के बाद, मराठवाड़ा में भारी बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले 3 दिनों से छत्रपति संभाजीनगर संभाग में हर जगह लगातार बारिश हो रही है। मराठवाड़ा में 24 घंटों में औसतन 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे कृषि फसलों को जीवनदान मिला है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के 3 राजस्व मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
जून की शुरुआत में अच्छी बारिश होने के बाद, मध्य जून से बारिश बंद हो गई थी। इससे हज़ारों हेक्टेयर में लगी फसलें खतरे में पड़ गई थीं। नतीजतन, किसानों और नागरिकों में चिंता का माहौल था। हालांकि, 24 जुलाई से बारिश ज़ोरदार वापसी कर रही है। पिछले तीन दिनों से सभी जिलों में कमोबेश बूंदाबांदी और तेज़ बारिश हो रही है। छत्रपति संभाजीनगर जिले में तो हर जगह लगातार बारिश हो रही है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं।
किसानों के लिए राहत
बारिश की कमी के कारण फसलों की वृद्धि रुक गई थी, जिससे किसानों में चिंता का माहौल था। हालांकि, इस बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। बारिश की कमी के कारण मराठवाड़ा के कुछ जिलों में जल भंडारण कम हो गया था। इससे पेयजल की चिंता बढ़ गई थी। अब उम्मीद है कि इस बारिश से जल भंडारण बढ़ेगा।
3 दिनों से नहीं निकली धूप
बीड ज़िले में पिछले 7 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 3 दिनों से धूप नहीं निकली है। शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही। ज़िले में हर जगह बारिश हुई। अब तक 178.9 मिलीमीटर (वार्षिक औसत का 31.6 प्रतिशत) बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल अब तक 381.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। माजलगांव बांध की भंडारण क्षमता 312 दलघमी है और उपयोग योग्य भंडारण 45 दलघमी (14.42 प्रतिशत) है।
बांधो में जलभंडारण
बिंदुसार बांध की भंडारण क्षमता 7.106 दलघमी है और उपयोग योग्य भंडारण 7.106 दलघमी (100 प्रतिशत) है। कड़ा परियोजना की भंडारण क्षमता 8.555 दलघमी है और उपयोग योग्य भंडारण 8.555 दलघमी (100 प्रतिशत) है। कुण्डलिका परियोजना की भंडारण क्षमता 37.372 दलघमी है तथा उपयोग योग्य भंडारण 30.440 दलघमी (80.76 प्रतिशत) है।
जालना में भी भारी बारिश
जालना शहर और ज़िले में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार (26) की सुबह से ही शहर में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते शहर के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया है। इसके अलावा, झालर इलाके की सड़कें कीचड़ से भर गई हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र भी इस बारिश के कारण फंसे रहे। इस बीच, शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले चौबीस घंटों में ज़िले में 32.40 मिमी बारिश हुई। इसमें से सबसे ज़्यादा 64.3 मिमी बारिश जाफ़राबाद तालुका के कुंभारझारी मंडल में दर्ज की गई।
ये भी पढ़े: पुणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर गिरफ्तार
बारिश लगातार जारी
लातूर ज़िले में तीन दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है। इस वजह से धूप नहीं निकली है। हालांकि भारी बारिश नहीं हुई है, फिर भी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार पूरी रात बारिश हुई। शनिवार दोपहर 2 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद बारिश रुक गई। बारिश से किसान खुश हैं।
आरसोली परियोजना लबालब
धाराशिव ज़िले में लगातार छठे दिन (शनिवार) बारिश हुई। कुछ जगहों पर फसलों में पानी जमा हो गया। भूम तालुका में आरसोली मध्यम परियोजना लबालब भर गई। इस बीच, बेदारवाड़ी गांव के पास पुल से पानी बहने के कारण यातायात बाधित रहा।
सिद्धेश्वर बांध में 40 प्रतिशत जलभराव
हिंगोली जिले में लगातार तीसरे दिन (गुरुवार, 26) लगातार बारिश हुई। इससे फसलों को काफी राहत मिली, जबकि नागरिक दहशत में हैं। ईसापुर बांध में 67.25 मिलीमीटर जलभराव हुआ, जबकि सिद्धेश्वर बांध में 40.70 प्रतिशत। जिले और बांध के जलग्रहण क्षेत्र में जारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह सिद्धेश्वर बांध में 24 प्रतिशत जलभराव था।
हिंगोली में 14,000 महिलाओं को कैंसर! संजीवनी अभियान में जांच में सामने आए लक्षण
Women Cancer Patients in Hingoli: महाराष्ट्र राज्य सरकार की संजीवनी पहल के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके परिणाम देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। संजीवनी अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए। राज्य के हिंगोली जिले में 14 हजार महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले हैं।
मराठवाड़ा के इस जिले में पिछले दिनों राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जांच की थी। इसमें से 14 हजार महिलाएं संदिग्ध कैंसर रोगी के तौर पर सामने आई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान इन महिलाओं के बारे में यह जानकारी मिली है।
मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस से सर्वे की शुरुआत की गई थी। इसके तहत कुल 2,92,996 महिलाओं के बीच जाकर सर्वे किया गया था। हिंगोली के कलेक्टर अभिनव गोयल ने पहले शुरुआती रिपोर्ट में यह संख्या 13,500 बताई थी।
गर्भाशय और माउथ कैंसर
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि सर्वे के जवाबों के आधार पर ही यह पता चला है कि करीब 14,500 महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कुल 14,542 महिलाओं में से तीन को गर्भाशय का कैंसर पाया गया है। इसके अलावा एक महिला को स्तन कैंसर है और 8 को माउथ कैंसर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह जानकारी जिला कलेक्टर की ओर से कैंसर को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान में सामने आई है।
स्क्रीनिंग पर फोकस
यह अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि कैंसर शुरुआती स्टेज में ही पता चल सके और फिर उन लोगों का इलाज कराया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए अलग से किसी कैंसर अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था मजबूत
को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट बर्खास्त, CM फडणवीस ने लिया तगड़ा एक्शन, क्या है वजह
राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत में हिंगोली में कुल 14,542 महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण पाए गए। 8 मार्च से की गई जांच में अब तक 2,92,996 महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। इसका पता कैंसर लक्षण प्रश्नावली के माध्यम से किया गया। इसके तहत जिलों की महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। जांच के बाद 3 महिलाओं में गर्भाशय कैंसर, 1 में स्तन कैंसर और 8 में मुख कैंसर का पता चला।
राजू नवघरे और संतोष बांगर नाराज? हिंगोली में मुख्यमंत्री की रैली से मोड़ लिया मुंह, लेकिन हेलीपैड पर
हिंगोली: हिंगोली में आज 29 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण तथा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर और अजित पवार गुट के विधायक राजेश नवघरे शामिल नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने बैठक के बगल में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया।
राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अस्तित्व में आई है। 2019 के बाद पहली बार आज हिंगोली में देवेंद्र फडणवीस का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के लिए कलमनुरी विधायक संतोष बांगर और वसमत विधायक राजेश नवघरे को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, इस कार्यक्रम की पूरी योजना भाजपा विधायक तन्हाजी मुटकुले ने बनाई थी। चूंकि यह भाजपा पार्टी का कार्यक्रम था, इसलिए मंच पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों का जुलूस था।
🔸 CM Devendra Fadnavis arrives at Hingoli
🔸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे हिंगोली येथे आगमन
🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनका हिंगोली में आगमन
🕞 3.35pm | 29-5-2025📍Hingoli | दु. ३.३५ वा. | २९-५-२०२५📍हिंगोली.@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #Hingoli pic.twitter.com/MWldgJXlBn
— @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) May 29, 2025
हेलीपैड पर किया देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन
उल्लेखनीय है कि हिंगोली में विधायक बांगर और विधायक नवघरे ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने हेलीपैड पर देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन भी किया। हालांकि, वे कार्यक्रम के मंच पर आने से बचते रहे। यह बात अब काफी चर्चा का विषय बन गई है और यह स्पष्ट है कि महायुति के विधायकों में तालमेल नहीं है।
चूंकि संकेत मिल रहे हैं कि वे जल्द ही होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे, इसलिए भविष्य में महायुति के घटक दलों के बीच काफी खींचतान होगी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मंच पर आए हेमंत पाटिल
जिले के 2 अन्य विधायकों ने भले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम से मुंह मोड़ लिया था, लेकिन शिंदे गुट के विधान परिषद विधायक हेमंत पाटिल उस समय मंच पर पहुंचे, जब मुख्यमंत्री फडणवीस का भाषण अंतिम चरण में था। एक ओर जहां विधानसभा में घटक दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से मुंह मोड़ लिया था, वहीं विधायक हेमंत पाटिल ने अंतिम समय में मंच पर आकर राजनीतिक समझदारी का परिचय दिया।
महाराष्ट्र के हिंगोली में इस्लाम को लेकर बवाल, मैसेज के बाद भड़का गुस्सा, पथराव के आरोप में 16 गिरफ्तार
हिंगोली : महाराष्ट्र के हिंगोली में इस्लाम धर्म के बारे में आपत्तिजनक व्हाट्सएप मैसेज से वहां का माहौल बिगड़ गया। इस विवादित मैसेज को भेजे जाने के बाद एक व्यवसायी के घर पर पथराव करके हंगामा किया गया, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है।
बताया जा रहा है कि हिंगोली में इस्लाम धर्म के संबंध में व्हाट्सएप पर भेजे गए आपत्तिजनक संदेश को लेकर कैलाश काबरा नाम के एक व्यवसायी के घर पर पथराव करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मोंढा में रविवार शाम को हुए पथराव में वासमत उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजकुमार केंदरे (54) भी घायल हुए हैं।
पुलिस अफसर ने कहा-
घटना के बारे में बताया कि घटनास्थल से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान के बाद आठ और लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अधिकारी ने बताया कि राजकुमार केंदरे द्वारा वासमत पुलिस थाने में दी गई शिकायत के आधार पर पकड़े गए लोगों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास, दंगा, लोक सेवक को उसके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने तथा अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना में शामिल अन्य 20 लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही बवाल करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
-एजेंसी इनपुट के साथ
चुनाव से पहले हुई बड़ी गड़बड़ी, महाराष्ट्र के हिंगोली में बदली 21 EVM मशीनें
अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के बासमठ, हिंगोली और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।
मॉक ड्रिल के दौरान खुलासा
अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक बासमठ में 7.12 प्रतिशत और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र में 5.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
महाराष्ट्र में इतना प्रतिशत मतदान
आपको बताते चले कि इसके अलावा महाराष्ट्र के बाकी जिलों में बुधवार सुबह नौ बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ। गढ़चिरौली जिले में मतदान के पहले दो घंटों में 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के अरमोरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 7.88 प्रतिशत मतदान हुआ। भांडुप और मुलुंड उपनगरों में 10.59 प्रतिशत और 10.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई शहर में 6.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कोलाबा में 5.35 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ली में 3.78 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।
हिंगोली से अमित शाह ने दी चुनौती, कहा- सावरकर और बाल ठाकरे के बारे में दो अच्छे शब्द बोलकर दिखाएं राहुल गांधी
हिंगोली : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आगामी 20 नवंबर को मतदान होने हैं जिसके लिए राज्यभर में चुनाव प्रचार चरम पर हैं। अपनी चुनावी रैलियों में सभी दलों के नेता विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों के नेता इन दिनों यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वक्फ कानून को बदलने की कही बात
(एजेंसी इनपुट के साथ)
हिंगोली विधानसभा सीट: भाजपा की सीट पर क्या सेंध मारेगी शिवसेना, लोकसभा चुनाव में नजर आए थे ये चुनावी समीकरण
Hingoli Assembly constituency: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आने लगी हैं वैसे ही राजनीतिक पार्टियां बड़े ही सक्रिय रूप से तैयारियों में जुट गई है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। इसमें जहां पर सभी पार्टियों की नजर हर निर्वाचन क्षेत्रों पर कब्जा करने की है। आज के चुनावी विश्लेषण में हम हिंगोली विधानसभा सीट की बात कर रहे है। इस सीट पर फिलहाल भाजपा वाली शिवसेना का दबदबा बना हुआ है। लेकिन लोकसभा चुनाव में इस सीट पर अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। यानि इस सीट पर उद्धव ठाकरे की यूबीटी की पकड़ देखने के लिए मिली थी। चलिए अच्छी तरह जानते हैं चुनावी समीकरण।
जानिए हिंगोली सीट की भौगोलिक स्थिति
जानें कब रहा विधायक
वर्ष                          विधायक                                                        पार्टी
2019             तानाजी सखारामजी मुटकुले                   भारतीय जनता पार्टी
2014            तानाजी सखारामजी मुटकुले                   भारतीय जनता पार्टी
2009            भाऊराव बाबूराव पाटिल                        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2019-         तानाजी सखारामजी मुटकुले                   भारतीय जनता पार्टी
किसने जीता था 2019 का रण
2024 के विधानसभा चुनाव से पहले 2019 में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे उस दौरान चुनावी रण जीतने वाले उम्मीदवारप भाजपा से तानाजी सखारामजी मुटकुले थे जिन्होंने 94,420 वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले विधायक मटकुले 2014 का भी चुनाव जीत चुके थे। यहां पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भाऊराव बाबूराव पाटिल ने 70,646 वोटों से दूसरे स्थान प्राप्त किया था लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वंचित आघाड़ी दल के नेता वसिम देशमुख को 19,718 मिले थे जो भी जीत नहीं पाए।
हिंगोली लोकसभा चुनाव में नजर आई थी यह स्थिति
यहां पर विधानसभा चुनाव से अलग हिंगोली लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो, मतदाताओं ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नागेश बापूराव पाटिल असितकर को विजयी बनाकर संसद में पहुंचाया था यानि यहां पर भाजपा अपना जोर दिखाने में नाकाम रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जीत रची थी।
जानकारी मिली थी कि, पहली बार 1977 में अपना सांसद चुनने के लिए मतदान किया। इस संसदीय क्षेत्र में हदगांव विधानसभा क्षेत्र समेत 6 विधानसभा सीटों को समाहित किया गया है। हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र के खासियत की बात की जाए तो, जिला मुख्यालय होने के चलते यहां पर सरकारी विभाग के सभी बड़े दफ्तर हैं। यहां का औंढा नागनाथ में स्थित ज्योतिर्लिंग धार्मिक दृष्टि से लोगों में बेहद प्रचलित है। प्राचीन मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
इन चुनावी समीकरणों के आधार पर जान सकते हैं कि, कैसे विधानसभा चुनाव में लोकसभा के चुनाव का असर पड़ता हैं यहां पर हर पार्टी अपना जोर दिखा रही है।
कलमनुरी विधानसभा सीट: 2014 में भाजपा तो 2019 में शिवसेना पार्टी ने मारी बाजी, क्या बदलेगा 2024 का चुनावी गणित
जानें कलमनुरी सीट का चुनावी विश्लेषण
यहां पर कलमनुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की बात की जाए तो, 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक 93 नंबर की सीट है। जहां पर लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, कलमनुरी निर्वाचन क्षेत्र में हिंगोली जिले में 1 है । साथ ही इसमें कलमनुरी तालुका 2. औंधा नागनाथ और येहलेगांव औंधा (नागनाथ) तालुका और 3 में राजस्व बोर्ड हैं। हिंगोली तालुका में सिरसम बुद्रुक राजस्व बोर्ड शामिल है। कलमनुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।
ये भी पढ़ें- वसमत विधानसभा सीट: शिवसेना और एनसीपी की लड़ाई में कहीं मौका ना उठा लें महायुति, जानिए चुनावी विश्लेषण
2019 से पहले 2014 में भाजपा का था दबदबा
यहां पर विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो, 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक इस कलमनुरी सीट की बात की जाए तो यहां का चुनावी समीकरण हमेशा बदलता रहता है। 2014 के चुनावी परिणाम में 122 सीटें जीतकर भाजपा ने जीत को आगे बढ़ाया था यानि सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को इस सीट पर केवल 42 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था लेकिन शिवसेना ने 63 सीटों और राकांपा ने 41 सीटें जीतकर मजबूत पार्टी की शुरुआत की थी। लेकिन 2019 के चुनाव परिणाम में भाजपा को पीछे करने के लिए शिवसेना ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। जिसका परिणाम जीत से मिला और समकक्ष पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा।
जानिए 1972 से 2019 में कौन रहा विधायक
विधायक का नाम
पार्टी का नाम
वोटों की संख्या
1972-  वी राव चंपतराव का मुखौटा
सीपीएम
18217
1978- मस्के विट्ठलराव चंपतराव
सीपीएम
37911
1980- रजनी शंकरराव सताव
कांग्रेस(आई)
23088
1985 -सातव रजनीताई शंकरराव
कांग्रेस
24042
1990- परसराम शिंदे
एसएचएस
31615
1995 -नायक विट्ठलराव चंपतराव मस्के
सीपीएम
45531
1999 -घुगे गजानन विट्ठलराव
एसएचएस
31914
2004 -घुगे गजानन विट्ठलराव
एसएचएस
72221
2009 -सातव राजीव शंकरराव
कांग्रेस
67804
2014 -तरफे सन्तोष कौतिक
कांग्रेस
67104
2019- बांगर संतोष लक्ष्मणराव
एसएचएस
82515
जानें आगे क्या
वर्तमान में जहां पर  शिवसेना के संतोष लक्ष्मणराव बांगर कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।अजीत मागर ने वीबीए पार्टी से 66137 वोट जीते थे वहीं पर डॉ. संतोष कौतिका टार्फे ने कांग्रेस की ओर से 57544 वोट जीते थे। 2019 के अलावा 2024 के चुनावी समीकरण में सभी पार्टियां जीत का दावा पेश कर रही हैं देखते हैं किसका पलड़ा भारी रहता था।
वसमत विधानसभा सीट: शिवसेना और एनसीपी की लड़ाई में कहीं मौका ना उठा लें महायुति, जानिए चुनावी विश्लेषण
Basmath assembly Seat: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पर कुछ दिन ही बचें है वहीं पर राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर रही है। इस बार सभी पार्टियों के उम्मीदवारों में तगड़ा मुकाबला देखने के लिए मिल सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले है जहां पर इसके नतीजे 23 नवंबर को आएगें। आज चुनावी विश्लेषण में हम वसमत विधानसभा क्षेत्र की बात कर रहे है जहां पर 1990 से लेकर 2019 के चुनाव तक सिर्फ लड़ाई शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच ही देखी जाती रही है। जिसके तहत शिवसेना ने चार बार तो वहीं एनसीपी ने भी तीन बार जीत दर्ज की है। चलिए जानते हैं 2019 के नतीजों से स्थिति।
एनसीपी के इस नेता ने संभाली कमान
महाराष्ट्र राज्य की यह विधानसभा सीट 288 सीटों में से 92 नंबर पर आती है। यहां पर लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार बनाए गए निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, बासमत निर्वाचन क्षेत्र में हिंगोली जिले में 1 है । वासमत तालुका और 2. इसमें औंधा (नागनाथ) तालुक में नईबाजार और सलना के राजस्व मंडल शामिल हैं। बासमत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर वर्तमान में विधायक की भूमिका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चंद्रकांत उर्फ ​​राजूभैया रमाकांत नवघरे मौजूद है। जो अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी सरकार तक पहुंचाते है।
जानिए 2019 का चुनावी परिणाम
2024 विधानसभा चुनाव से पहले 2019 में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाते है। इस समय के परिणाम के अनुसार विधानसभा चुनाव में तीन सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं। तो वहीं एक-एक सीट पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना अपना उम्मीदवार जिताने में सफल रही थी। हिंगोली लोकसभा क्षेत्र की उमरखेड विधानसभा सीट पर 1962 में राज्य के गठन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वर्चस्व की जंग रही है। यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
2019 -चंद्रकांत उर्फ ​​राजुभैया रमाकांत नवघरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014 -जयप्रकाश शंकरलाल मूंदड़ा शिव सेना
2009- जय प्रकाश रावसाहेब दांडेगांवकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
जानिए कौन कब रहा विधायक
2019 चंद्रकांत नवघरे एनसीपी 75,321 वोट नेतृत्व करना 8,251 34.59% वोट शेयर 2014 मुंदडा जयप्रकाश शंकरलाल एसएचएस 63,851 वोट नेतृत्व करना 5,556 % वोट शेयर 2009 डांडेगांवकरजिपप्रकाश रावसाहेब एनसीपी 81,357 वोट नेतृत्व करना 2,844 % वोट शेयर 2004 अबसाहेब डॉ. बी एस पाटिल बीजेपी 51,103 वोट नेतृत्व करना 732 % वोट शेयर 1999 डॉ. पाटिल बी.एस. बीजेपी 49,523 वोट नेतृत्व करना 27,000 % वोट शेयर 1995 डॉ. पाटिल बी.एस. बीजेपी 35,838 वोट नेतृत्व करना 904 % वोट शेयर 1990 पाटिल गुलाबराव वामनराव जेडी 44,211 वोट नेतृत्व करना 12,497 % वोट शेयर 1985 अमृतराव वामनराव पाटिल आईएनसी 43,545 वोट नेतृत्व करना 5,504 % वोट शेयर 1980 गुलाबराव वामनराव पाटिल जेएनपी ( जेपी ) 36,179 वोट नेतृत्व करना 6,539 % वोट शेयर 1978 पाटिल गुलाबराव वामनराव जेएनपी 43,697 वोट नेतृत्व करना 22,714 % वोट शेयर
महाराष्ट्र में बारिश ने मचाया हाहाकार, हिंगोली में 200 से अधिक लोगों को किया गया स्थानांतरित, नांदेड़ में फसलें प्रभावित
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। बताया जा रहा है कि हिंगोली जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने के बाद 200 से अधिक लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। वहीं अन्य को लगभग 90 अन्य को विभिन्न इलाकों से बचाया गया। बारिश की वजह से नांदेड़ जिले में दो लाख हेक्टेयर से अधिक खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई। मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में रविवार से भारी बारिश जारी है। वर्षाजनित घटनाओं में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार, नांदेड़ जिले के 45 राजस्व क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित हैं जबकि दो लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा। 25 से अधिक मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि नांदेड़ शहर, अर्धापुर, हदगांव, देग्लूर, मुदखेड, कंधार, लोहा और नायगांव में बारिश के कारण फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। नांदेड़ के जिलाधिकारी अभिजीत राउत ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बारिश रुकने के बाद फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि भराड़, मालेगांव और दाभाद राजस्व क्षेत्रों में सोमवार को मात्र 12 घंटों में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
नांदेड़ शहर के निचले इलाकों में जलभराव
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण नांदेड़ शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि वासर्णी के पंचवटी साईं बाबा कमान इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल तक पानी पहुंच गया और वहां से दो लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नांदेड़ जिले के कई बांधों से सोमवार को पानी छोड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि विष्णुपुरी बांध के 14 गेट, अपर मनार परियोजना के 15 में से नौ गेट खोल दिए गए हैं और गोदावरी तथा मनार नदियों में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नांदेड़ में विभिन्न बैराजों के गेट खुले रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:- अतिवृष्टि का जनजीवन पर छाया संकट, वैनगंगा नदी में आयी बाढ़, नागपुर-तुलजापुर महामार्ग बंद
200 से अधिक लोगों को किया गया स्थानांतरित
हिंगोली जिले में सोमवार को 218 लोगों को स्थानांतरित किया गया तथा 87 लोगों को बचाया गया। हिंगोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सारंगवाड़ी गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे समेत दो लोग डूब गए। वासमत तहसील के टेंभुर्नी का रहने वाला एक व्यक्ति डूब गया और उसका शव सोमवार शाम को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि हिंगोली के सभी 30 राजस्व क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश हुई और जिले में औसतन 141.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 77 गौशालाएं नष्ट हो गई हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के सावलदबारा क्षेत्र में 101.50 मिमी बारिश हुई, जो सोमवार को क्षेत्र में सबसे अधिक थी, जबकि लोनी, पिशोर, चिंचोली और सोयगांव सर्कल में 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि नांदेड़ में अर्धापुर सर्कल में 94.50 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पिंपरखेड़ में 69.50 मिमी और जलधारा में 65.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। हिंगोली में अंबा और कुरुंदा क्षेत्र में 92 मिमी बारिश दर्ज की गई। परभणी के जिंतूर में अडगांव क्षेत्र में 77.50 मिमी बारिश हुई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़-परभणी में महसूस किए गए झटके
हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली में बुधवार सुबह 4.5 के तीव्रता के भूकंप आने की खबर सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि महाराष्ट्र के हिंगोली में आज सुबह 07.14 बजे के करीब 4.5 के तीव्रता का भूकंप आया। जिला आपदा प्रशासन ने हिंगोली में आए भुकंप की पूष्टी की है।
बताया जा रहा है कि इस भूकंप के झटके नांदेड़ और परभणी में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र वसमत तालुका के पांगरा (शिंदे) बताया जा रहा है। इस घटना से अभी तक किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। तहसील प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
An earthquake of magnitude 4.5 on the Richter Scale occurred today at 07:14 IST in Hingoli, Maharashtra: National Center for Seismology pic.twitter.com/Dx1ToI8gsw
— ANI (@ANI) July 10, 2024
समाचार पोर्टल लोकमत के खबर के अनुसार, जिला आपदा प्रशासन ने हिंगोली में आए भुकंप की पूष्टी की है। तहसील प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। भूकंप का केंद्र वसमत तालुका के पांगरा (शिंदे) बताया जा रहा है। हिंगोली समेत जिले के कलमनुरी, औंढा, वसमत, दांडेगाव, पांगरा शिंदे, वारंगा, कुरूंदा, कवठा समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
6 साल में कई बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
कहा जा रहा है कि बीते 6 साल के कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसी साल 21 मार्च की सुबह 6.08 बजे भूकंप आया था, इस दौरान जमीन के अंदर से तेज आवाज आई थी। इसके बाद आज सुबह 7.15 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके नांदेड़ औक परभणी में भी महसूस किए गए।
प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
तहसील प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तहसीलदार शारदा दलवी ने कहा कि आज सुबह भूकंप आया,प्रशासन नागरिकों की मदद कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना घबराए प्रशासन का सहयोग करें।
मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे आज हिंगोली से निकालेंगे शांति रैली, 13 जुलाई तक रहेगी जारी
हिंगोली: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे शनिवार (6 जुलाई) को हिंगोली से मराठा आरक्षण शांति रैली की शुरुआत करने वाले है। जो 13 जुलाई तक चलेगी। यह रैली सुबह 11.30 बजे से शुरु होगी। इस रैली के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में मराठा समाज इस रैली में भाग लेने वाला है। मनोज जरांगे ने कहा कि मैं अपनी मांगो पर अडिग हूं। हम अपना भुमिका 13 जुलाई के बाद स्पष्ट करेंगे।
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 6 जुलाई से 13 जुलाई तक करेंगे। यह शांतिपूर्ण रैलियां महाराष्ट्र के हर जिले में अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी।  जरांगे हिंगोली से शांति रैली निकालने वाले है। इस रैली में बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग भाग लेने वाले है। मनोज जरांगे शांति रैली में शामिल होने के लिए जालना जिले के अपने गांव अंतरवाली सारथी से अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकल चुकें है। जरांगे 10 बजे हिंगोली पहुचेंगे।
11.30 बजे होगी रैली शुरू
बताया जा रहा है कि मनोज जरांगे का बलसोंड में सुबह 10.30 क्रेन की मदद से 30 फुट का गुलाब का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद जरांगे 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज परिसर में शिवाजी महाराज के प्रतिमा को अभिवादन करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे रैली शुरू होगी और 3 बजे खत्म होगी। रैली का समापन मनोज जरांगे के भाषण के साथ होगा।
अशोक चव्हाण ने की मनोज जरांगे मुलाकात
मनोज जरांगे के हिंगोली दौरे के पहले भाजपा सांसद अशोक चव्हाण और शिंदे गुट के सांसद संदिपान भूमरे ने उनसे जालना जिले के अंतरवाली सारती में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मनोज जरांगे से अलग अलग विषयों पर 3 घंटे चर्चा की।
8 जुलाई को हैदराबाद के दौरे पर जाएगी शिंदे सरकार की कमेटी
बताया जा रहा है कि मनोज जरांगे के रैली शुरू होने से पहले ही सरकार ने अपनी तैयारी में लगी हुई है। शिंदे सरकार की कमेटी 8 जुलाई को हैदराबाद के दौरे पर जाने वाली है। यह दौरा चार दिन का रहनेवाला है। शिंदे कमेटी हैदराबाद राजपत्र लागू करने की मनोज जरांगे की मांग के संबंध में साक्ष्य जुटाएगी। इस दौरे पर 8 लोग जा रहे है। कमिटी का यह दौरा हैदराबाद गजट के माध्यम से मराठा-कुनबी और कुनबी-मराठा के सभी ऐतिहासिक सबूत इकठ्ठा करेगी।
हिंगोली में भीषण हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौके पर ही मौत, 5 घायल
हिंगोली: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के हिंगोली में भीषण हादसे (Hingoli Accident) की घटना घटी है। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने 9 श्रद्धालुओं को कुचला है। दिल दहला देने वाले इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बारे में विस्तृत जानकारी यह है कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने भगवान के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
जैसा की हमने आपको बताया इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी मिली है कि ये सभी श्रद्धालु हिंगोली तालुका के सिरसम गांव के रहने वाले हैं।
आज (24 फरवरी) शनिवार होने के कारण ये श्रद्धालु सिरसम से मालहीवरा पाटी में मारुति के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन इस भयानक हादसे में पांच लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही घायल श्रद्धालुओं को हिंगोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल इस घटना से मृतकों के परिवार सदमे में है।
महाराष्ट्र: ओमीक्रोन संकट के बीच हिंगोली में बिक रहा 10 हजार रुपये लीटर गधी का दूध, बेचनेवाले का दावा-कोरोना मरीज की इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
मुंबई: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। भारत सहित पूरी दुनिया में अब ओमीक्रोन का संकट गहरा गया है। कोरोना का शुरू से ही महाराष्ट्र में तांडव देखने को मिला है। हालांकि अब यहां कोविड के मामले कम हो गए हैं। इन सब के बीच महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में गधी का दूध (Donkey Milk) बेचने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि यह कोरोना मरीज की इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद कारगर है।
ज्ञात हो कि राज्य के हिंगोली में गधी का दूध बेचने वाले दावा कर रहे हैं कि इससे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही यह बहुत ताकतवर है। इन लोगों का यह भी दावा है कि यह कोरोना के खिलाफ जंग में यह बहुत कारगर है। हिंगोली में गधी का दूध लेने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। आलम यह है कि यहां 10 हजार रुपये लीटर गधी का दूध बिक रहा है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में गली-गली घूमकर गधी का दूध लोग बेच रहे हैं। दूध बेचने वाले का कहना है कि एक चम्मच दूध पियो और हर तरह की बीमारी से मुक्ति पाओ। इसे करिश्माई दूध भी बताया जा रहा है। वहीं दूध बेचने वाले की तरफ से दावा किया जा रहा है कि बुखार, खांसी, कफ जैसी बीमारी सहित गधी का दूध कोविड मरीज की इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है।