MSP बढ़ा फिर भी घाटे में किसान, अमरावती बाजार में नहीं मिल रहे समर्थन मूल्य

Amravati Farmers Loss News: अमरावती कृषि उत्पन्न बाजार समिति की रिपोर्ट के अनुसार तुअर, सोयाबीन, चना और अन्य फसलों के बाजार भाव नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे चल रहे हैं।
Kharif Season Farm Credit Yavatmal
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Published on
Updated on

Amravati MSP News: कृषि उत्पन्न बाजार समिति की दैनिक बाजार भाव रिपोर्ट के अनुसार, कई कृषि उपजों के दामों में कुछ बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश फसलों के बाजार भाव वर्ष 202627 के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी से अब भी कम बने हुए हैं। इससे किसानों को प्रति क्विंटल सैकड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।तुअर के दामों में वृद्धिसप्ताहभर में तुअर के दामों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली।

20 मई को तुअर का अधिकतम भाव 7 हजार 999 रुपये था, जो 26 मई को बढ़कर 8 हजार रुपये तक पहुंचा। यानी पूरे सप्ताह में केवल 1 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं सोयाबीन के दाम 6 हजार 340 रुपये से घटकर 6 हजार 269 रुपये पर आ गए। चने का अधिकतम भाव 5 हजार 850 रुपये से घटकर 5 हजार 840 रुपये हो गया। गेहूं के दाम 2 हजार 800 से 2 हजार 840 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर रहे।

सैकड़ों रुपये का उठाना पड़ रहा नुकसान

गेहूं की आवक अधिकबाजार समिति में सबसे ज्यादा आवक गेहूं की दर्ज की गई। 26 अप्रैल को गेहूं की कुल 9 हजार 228 बोरी आवक हुई। इसके बाद तुअर, चना और सोयाबीन की बड़ी मात्रा बाजार में पहुंची। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बढ़ती आवक और सीमित मांग के कारण कृषि उपजों के दाम दबाव में बने हुए हैं।

फिर भी घाटे में किसान

केंद्र सरकार ने वर्ष 202627 के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है, लेकिन उसका असर अभी बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है। तुअर का नया समर्थन मूल्य 8 हजार 450 रुपये घोषित किया गया है, जबकि अमरावती बाजार में इसका अधिकतम भाव केवल 8 हजार रुपये रहा। इससे किसानों को प्रति क्विंटल करीब 450 रुपये का नुकसान हो रहा है। उड़द, तिल, मूंगफली, मक्का और ज्वार जैसी फसलों को भी समर्थन मूल्य से कम दर मिल रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है, कि सरकार तत्काल समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करे ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com