- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bva Merger With Shiv Sena As Eknath Shinde Offers Thane Seat To Kshitiz Thakur
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
- Written By: अनिल सिंह
BVA Merger With Shivsena:हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हो सकता है विलय। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित।

हितेंद्र ठाकुर और एकनाथ शिंदे (फोटो क्रेडिट-X)
Bahujan Vikas Aghadi Shiv Sena Merger: महाराष्ट्र में होने जा रहे विधान परिषद के चुनाव केवल खाली सीटों को भरने का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह आगामी मुख्य विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा मंच बन चुके हैं। 18 जून को होने वाले मतदान से ठीक पहले, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पालघर और ठाणे जिले के राजनीतिक समीकरणों को हमेशा के लिए बदलने की दिशा में एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया है। कोंकण और पालघर पट्टी के कद्दावर नेता हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी ‘बीवीए’ को शिवसेना में शामिल करने के लिए शिंदे ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
शिवसेना के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री शिंदे अपने वोट बैंक को मजबूत करने और ठाणे-पालघर बेल्ट में अपनी एकतरफा बादशाहत कायम करने के लिए यह रणनीति चल रहे हैं। प्रस्ताव के तहत, यदि हितेंद्र ठाकुर अपनी पार्टी का विलय शिवसेना में करते हैं, तो उनके बेटे और पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर को ठाणे स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद भेजा जाएगा। यह सीट अब तक शिंदे के बेहद करीबी माने जाने वाले रवींद्र फाटक के पास थी, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
ढाई साल का लंबा इंतजार अब होगा खत्म
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार है जब स्थानीय निकायों (नगर निगमों और जिला परिषदों) के चुनाव समय पर न होने के कारण विधान परिषद की ये 22 में से 17 सीटें पिछले ढाई वर्षों से खाली पड़ी थीं। चुनाव नियमों के अनुसार, यदि किसी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों (मतदाताओं) की संख्या 75 प्रतिशत या उससे अधिक हो, तो वहां चुनाव कराए जा सकते हैं। इसी तकनीकी आधार पर चुनाव आयोग ने सोलापुर, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव, नांदेड़, पुणे और नासिक समेत कुल 17 जिलों में चुनाव कराने का फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
समृद्धि महामार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60.80 लाख रुपये का माल किया जब्त
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें- मानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
पिछली बार किस सीट पर किसका था कब्जा?
इस चुनाव की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाली हुई 17 सीटों में से अधिकांश पर महायुति और महाविकास अघाड़ी के बड़े दिग्गजों का कब्जा था। पिछली बार सोलापुर से प्रशांत परिचारक (भाजपा), अहिल्यानगर से अरुण काका जगताप (NCP), ठाणे से रवींद्र फाटक (शिवसेना), जलगांव से चंदूभाई पटेल (भाजपा), सांगली-सतारा से मोहनराव कदम (कांग्रेस), नांदेड़ से अमर राजुरकर (कांग्रेस), यवतमाल से दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना) और नागपुर से चंद्रशेखर बावनकुले (भाजपा) जैसे कद्दावर नेता प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
नामांकन से लेकर नतीजों तक का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस महामुकाबले के लिए 25 मई को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 1 जून तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं, जबकि 2 जून को पर्चों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। इसके बाद 18 जून को सुबह से दोपहर तक मतदान होगा और 22 जून को मतों की गिनती के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का यह ‘विलय कार्ड’ कितना सफल रहा है।
Bva merger with shiv sena as eknath shinde offers thane seat to kshitiz thakur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













