पार्थ पवार महाराष्ट्र के सबसे अमीर राज्यसभा उम्मीदवार, संपत्ति 88 करोड़; शरद पवार 60 करोड़ के मालिक

Richest Rajya Sabha Candidate Of Maharashtra: महाराष्ट्र की राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में शरद पवार और पार्थ पवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हलफनामे के अनुसार पार्थ पवार 88 करोड़ की संपत्ति है।
Parth Pawar Vs Sharad Pawar
पार्थ पवार Vs शरद पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Parth Pawar Rajya Sabha Affidavit Details: महाराष्ट्र की 7 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में दादा शरद पवार व पोते पार्थ पवार निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 16 मार्च को होगी। राजनीति के मामले में भले ही बड़े पवार का अनुभव ज्यादा हो, लेकिन कमाई के मामले में वे अपने पोते पार्थ पवार से पिछड़ गए हैं।

इसका खुलासा राज्यसभा चुनाव के नामांकन भरते समय दाखिल किए गए एफिडेविट से हुआ है। पार्थ पवार के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास चल-अचल प्रॉपर्टी, बैंक में जमा रकम, म्यूचुअल फंड, ज्वेलरी जैसे अलग-अलग रूपों में 88 करोड़ 33 लाख रुपये की संपत्ति है।

उनके क्लासिफिकेशन के हिसाब से, चल संपत्ति 11 करोड़ 35 लाख रुपये है। उनके पास अलग-अलग बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में 3 करोड़ 68 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। इसके साथ ही, पार्थ पवार ने शेयर और म्यूचुअल फंड में 1 करोड़ 17 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।

पार्थ, जो अभी तक अविवाहित हैं, उनके पास 1 करोड़ 31 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने हैं। पार्थ के पास 76 करोड़ 98 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें बारामती में खेती की जमीन और पुणे में एक घर शामिल है। उन पर बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से 92 लाख 48 हजार रुपये का लोन है।

शरद पवार के पास 60 करोड़ 71 लाख रुपये की संपत्ति

राकां अध्यक्ष शरद पवार महा विकास अघाड़ी के राज्यसभा उम्मीदवार है। उन्हें कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे) गुट ने समर्थन दिया है। पवार और उनकी पत्नी प्रतिभा पवार की कुल संपत्ति 60 करोड़ 71 लाख रुपये है।

इसमें 44.72 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, 1 लाख 25 हजार रुपये नकद, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 11 करोड़ 66 लाख रुपये की सावधि जमा और शेयरों और म्यूचुअल फंड में 27 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

3.85 करोड़ रुपये के सोने, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती धातुए और बारामती में खेती, मकान और फ्लैट सहित 15 करोड़ 99 लाख रुपये की अचल संपत्तियां है। पवार पर 49 लाख 84 हजार रुपये की देनदारियां है। आंकड़े के मुताबिक पोते पार्थ अपने दादा शरद पवार से ज्यादा अमीर है। पार्थ न केवल शरद पवार से अमीर है, बल्कि वे महाराष्ट्र से राज्यसभा के सभी सात उम्मीदवारों में सबसे अमीर सांसद भी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com