उद्धव ने किया असली शिवसेना का दावा, शिंदे गुट की शाइना एनसी ने ठाकरे पर किया पलटवार

Shiv Sena Dussehra Rally: मुंबई दशहरा रैली में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट पर हमला बोला। इस पर शिंदे गुट की शाइना एनसी ने पलटवार करते हुए कहा कि रैली केवल राजनीति नहीं...
Shaina NC responds to Uddhav Thackeray claim that Shiv Sena is real
शाइना एनसी व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shaina NC Responds To Uddhav Thackeray: 2 अक्टूबर को शिवसेना के दोनों गुटों ने मुंबई में आयोजित दशहरा रैली के दौरान एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली में एक बार फिर शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि असली शिवसेना आज भी उनके पास है और जनता का समर्थन उनके साथ है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए, वे पीतल हैं, जबकि असली सोना हमारे कार्यकर्ता और समर्थक हैं। शिवसेना की असली पहचान बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और जनता के विश्वास में निहित है।

शाइना एनसी ने उद्धव पर किया पलटवार

उद्धव ठाकरे के बयान पर शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक कर्तव्यों को निभाने का मंच भी होना चाहिए। हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने प्रतिबद्धता जताई है कि हम न केवल अपनी ताकत दिखाएंगे, बल्कि किसानों और बाढ़ पीड़ितों की मदद भी करेंगे। शाइना एनसी ने आगे कहा कि यह हमारे किसानों और बाढ़ पीड़ितों का समर्थन करने का समय है और हम लोग इसी काम में लगे हुए हैं। मराठवाड़ा में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है और शिव सैनिक स्वेच्छा से धन जुटाएंगे।

शाइना ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से की अपील

शाइना एनसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वो बाढ़ पीड़ितों और किसानों की सहायता के लिए आगे आएं। किसी भी आपदा के समय शिव सैनिक हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं और वर्तमान समय में भी हमारे कार्यकर्ता मदद के लिए तत्पर हैं। मुझे खुशी है कि हमारे नेता एकनाथ शिंदे हिंदुत्व की हमारी मूल विचारधारा से विचलित हुए बिना शिव सैनिकों की तरह आम नागरिकों के लिए खड़े हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ साल पूरे होने पर भी शाइना एनसी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने हमेशा राष्ट्रीय एकता और विविधता में एकता के लिए काम किया है। इसके साथ ही सामाजिक समानता की दिशा में उनका योगदान सराहनीय है।

शिवसेना प्रवक्ता शाइना ने कहा कि कुछ लोग जाति और भाषा के आधार पर विवाद पैदा करते हैं, लेकिन हमें एक मजबूत हिंदू आबादी के साथ इन खतरों से निपटना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com