- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Orders Action Against Fugitive Gangster Nilesh Ghaywal Pune Passport Case
नीलेश घायवाल के खिलाफ कार्रवाई तेज, अजित पवार ने कहा कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए
Ajit Pawar: अजित पवार ने भगोड़ा गैंगस्टर नीलेश घायवाल के फर्जी पासपोर्ट मामले में पुणे पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गृह मंत्री योगेश कदम की भूमिका भी जांच में।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अजित पवार (pic credit; social media)
Pune News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुणे पुलिस को भगोड़े गैंगस्टर नीलेश घायवाल द्वारा अवैध रूप से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हत्या और वसूली समेत कई मामलों में वांछित घायवाल के विदेश भाग जाने का संदेह है, जिसके कारण विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
पुलिस का दावा है कि उसने फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल किया है। पवार ने भगोड़े गैंगस्टर को लेकर पैदा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मैंने पुणे पुलिस आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”
घायवाल के खिलाफ हाल में एक मामला दर्ज किया गया था, जब उसके साथियों ने पुणे शहर में रोडरेज के एक मामले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसका भाई सचिन हाल ही में बंदूक लाइसेंस विवाद को लेकर सुर्खियों में आया था। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की भूमिका तब जांच के घेरे में आ गई जब उन्होंने पुणे पुलिस की प्रतिकूल टिप्पणियों के बावजूद सचिन को हथियार लाइसेंस जारी करने की कथित तौर पर मंजूरी दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
सचिन घायवाल को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस पर विवाद का उल्लेख करते हुए पवार ने कहा कि पुणे पुलिस प्रमुख ने उन्हें बताया था कि यद्यपि गृह विभाग ने शस्त्र लाइसेंस जारी करने को मंजूरी दे दी थी, लेकिन पुणे पुलिस प्रमुख ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। पवार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो।
यह भी पढ़ें- …48 घंटे के अंदर गाड़ी नहीं हटाई तो BMC भेजेगी डंपयार्ड, मुंबई में खटारा गाड़ियों पर बड़ा एक्शन
पवार ने कहा, ‘‘मैं कल मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) के साथ था और उन्होंने भी कहा कि मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” पवार पुणे के संरक्षण मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि घायवाल के पासपोर्ट के संबंध में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह जांच की जा रही है कि उसे पासपोर्ट कैसे मिला और क्या किसी ने कोई सिफारिश की थी।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Ajit pawar orders action against fugitive gangster nilesh ghaywal pune passport case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














