रीवा में हथियार तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 सील पैक पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Rewa Illegal Weapons Seized : रीवा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। चोरहटा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से 8 नई एवं सील पैक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियार मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से लाए गए थे और इन्हें रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देश पर चोरहटा थाना पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8 सील पैक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह खेप पूरी तरह नई थी और अपराधियों तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई।
धार-खरगोन से लाई गई थी हथियारों की खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध हथियार मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से लाए गए थे। इन्हें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और अन्य विंध्य क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी बार हथियारों की सप्लाई की और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन गुप्ता और मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक आरोपी पर 9 जबकि दूसरे पर 13 तक गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढे़ं : दतिया उपचुनाव में प्रचार के बीच दिखा जीतू पटवारी का अलग अंदाज, किसान के खेत में चलाया ट्रैक्टर
संगठित अपराध के तहत होगी कार्रवाई
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं और हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से विंध्य क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका को समय रहते टाल दिया गया।
Rewa News:किताबों की जगह स्कूली बच्चों के हाथ में थमाई झाड़ू, सफाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Rewa School Children Sweeping Video: रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू नजर आई। स्कूल परिसर में मासूम बच्चों से साफ-सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
स्कूल में बच्चे लगा रहे थे झाड़ू
यह मामला त्योंथर तहसील के ग्राम पड़री टेढ़ कला स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बच्चे खुद ही टाट-पट्टी बिछाकर कक्षा की तैयारी करते हैं और उसके बाद शिक्षकों के आने का इंतजार करते हैं। यह दृश्य सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्कूल में नहीं था कोई शिक्षक
बताया जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के दौरान विद्यालय में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में अक्सर इसी तरह की स्थिति बनी रहती है और बच्चों से नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती है। एक जागरूक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया और जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संज्ञान में पहुंचा।
DEO ने जांच के दिए निर्देश
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने कहा कि बच्चों से झाड़ू लगवाना पूरी तरह अनुचित है और यह शिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी शिक्षक या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : इंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त
खड़े हुए जिम्मेदारों पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई होती है या मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाता है।
नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
Rewa Codeine Smuggling: विंध्य को नशामुक्त बनाने के लिए रीवा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार असर दिखा रहा है। इसी अभियान के तहत सोहागी थाना पुलिस और साइबर सेल रीवा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से रीवा लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद की है। कार्रवाई में कार सहित करीब 12 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर द्वारा मिली थी पुलिस को लीड
पुलिस के अनुसार सोहागी थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागराज की ओर से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप लोड कर रीवा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही साइबर सेल रीवा को अलर्ट किया गया और संयुक्त टीम ने सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
विंग्स बायोटेक कंपनी की 1312 शीशी बरामद
कार चालक से पूछताछ में उसकी पहचान प्रकाश द्विवेदी (19 वर्ष) निवासी ग्राम बीड़ा, थाना सेमरिया, हाल मुकाम चिरहुला कॉलोनी, थाना बिछिया, जिला रीवा के रूप में हुई। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे 11 खाकी कार्टूनों से विंग्स बायोटेक कंपनी की ऑनरेक्स ब्रांड की 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद हुई।
पुलिस ने किया 12 लाख का माल जब्त
बरामद कफ सीरप और होंडा सिटी कार सहित करीब 12 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया गया। सोहागी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Datia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
फिलहाल रीवा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है, नशीली कफ सीरप की खेप कहां से लाई गई थी और रीवा में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। रीवा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के नेटवर्क पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रीवा : बरगद के नीचे सजी कलेक्टर नरेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, बिजली गुल होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Rewa Collector Night Chaupal: रीवा जिले के उत्तर प्रदेश सीमा से लगे दूरस्थ ग्राम पंचायत कूड़ी में गुरुवार रात एक अलग ही प्रशासनिक पहल देखने को मिली। रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जिला मुख्यालय से विभागीय अधिकारियों के साथ नॉन-एसी बस से गांव पहुंचे और बरगद के पेड़ के नीचे रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
चौपाल के दौरान बिजली, सड़क, राजस्व, राशन, पेंशन, शिक्षा और पेयजल सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दिलचस्प बात यह रही कि जिस बिजली व्यवस्था की शिकायत ग्रामीण कर रहे थे, उसी दौरान कई बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आयोजित इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीमांकन, राजस्व विवाद, राशन वितरण, सड़क, पेयजल, शिक्षा और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं।
समस्याओं को निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की क्षतिग्रस्त बिजली केबल बदलने, शिविर लगाकर नए बिजली मीटर लगाने, झुके हुए बिजली खंभों और लटकते तारों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्कूल भवन की मरम्मत और लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए गए।
आजादी के बाद पहली बार कोई कलेक्टर कूड़ी गांव पहुंचा
रात्रि चौपाल के दौरान प्रशासन की ओर से 20 ग्रामीणों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, जबकि चार पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार कोई जिला कलेक्टर उनके गांव पहुंचा और उनकी समस्याएं सीधे सुनीं। इससे गांव के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
ये भी पढ़ें : सेशन जज तबस्सुम खान को धमकी मामले में HC सख्त, DGP ने पेश किया हलफनामा, सुरक्षा उपलब्ध कराने की दी जानकारी
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
हालांकि कार्यक्रम के दौरान कई बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों की शिकायतें वास्तविक रूप में सामने आ गईं। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Rewa Amba Waterlogging Issue: रीवा जिले के ग्राम पंचायत अमवा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली ही बारिश में जलभराव से परेशान एक मासूम बच्ची ने सीधे रीवा कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।
बच्ची का कहना है कि घर के आसपास पानी भर जाने से उनका कच्चा मकान गिरने की कगार पर है और वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। अब यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमवा में घरों के आसपास जमा हुआ बारिश का पानी
रीवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा में बारिश का पानी घरों के आसपास जमा हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान खतरे में आ गया है। इसी बीच परिवार की एक छोटी बच्ची ने वीडियो बनाकर रीवा कलेक्टर से हाथ जोड़कर अपील की है कि गांव में आकर समस्या का समाधान कराया जाए। बच्ची का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो उनका घर कभी भी ढह सकता है।
अमवा गांव में जलभराव से कच्चे मकान पर मंडरा रहा खतरा, स्कूल भी नहीं जा पा रही बच्ची; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। pic.twitter.com/G2cS3YEI3M
— Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) July 9, 2026
बच्ची ने अपनी अपील में कहा कि लगातार जलभराव की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया है। मकान पहले से जर्जर है और बारिश के चलते दीवारें कमजोर होती जा रही हैं। इतना ही नहीं, रास्ते में पानी भर जाने के कारण वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। मासूम की यह गुहार अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है।
हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है- ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है लेकिन पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। नालियों की सफाई और जल निकासी की अनदेखी का खामियाजा अब गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। कई कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
एक मासूम बच्ची का जिला प्रशासन से इस तरह मदद की गुहार लगाना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान में कहीं न कहीं गंभीर चूक हो रही है। अब देखना होगा कि रीवा जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अमवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था और प्रभावित परिवार की सुरक्षा के लिए कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक फैला है नेटवर्क
Rewa MD Drugs Seized : विंध्य क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है। गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे गिरोह की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि सोनबरसा गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ रखा गया है और उसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही आईजी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
2 आरोपी मौके से गिरफ्तार
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से सोनबरसा गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।
नागपुर भेजी जानी थी खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस खेप को महाराष्ट्र के नागपुर भेजने की तैयारी चल रही थी। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की आपूर्ति कहां से हो रही थी, किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला है और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही फंडिंग और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : सागर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, महाराजपुर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई
रीवा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई से ड्रग तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
पहली ही बारिश में खुली विकास की पोल: रीवा में एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव, महिला को खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण
Rewa Ambulance Road Issue: रीवा जिले में मानसून की पहली बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। मनगवां विधानसभा क्षेत्र के नदना गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आई एक महिला तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को खाट पर लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, मनगवां थाना क्षेत्र के नदना गांव में रविवार को बारिश के दौरान एक महिला खेत के पास मौजूद थी। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग बारिश के कारण कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका था। खराब सड़क की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।
महिला को खाट पर लिटाकर ले गए
महिला की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने समय गंवाना उचित नहीं समझा। उन्होंने एक खाट का इंतजाम किया और महिला को उस पर लिटाकर कई लोगों ने बारी-बारी से कंधों पर उठाया। कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए ग्रामीण महिला को मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे, जहां एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।
वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण बारिश के बीच फिसलन भरे रास्ते पर खाट उठाकर महिला को ले जा रहे हैं। यह दृश्य बताता है कि आपातकालीन स्थिति में भी गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
हर साल हो जाता है ऐसा ही हाल
ग्रामीणों का कहना है कि नदना गांव का संपर्क मार्ग हर साल बारिश के मौसम में खराब हो जाता है। सड़क पर कीचड़ भर जाने से एंबुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उनका आरोप है कि कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। परिणामस्वरूप हर वर्ष बरसात के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खड़े हो रहे कई सवाल
इस घटना ने ग्रामीण सड़क निर्माण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और बेहतर संपर्क मार्ग की व्यवस्था होती, तो एंबुलेंस सीधे महिला तक पहुंच सकती थी और ग्रामीणों को इस तरह जान जोखिम में डालकर उसे खाट पर ले जाने की नौबत नहीं आती।
ये भी पढ़ें : नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, 10 सदस्यीय बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य शामिल
महिला का इलाज जारी
फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नदना गांव सहित ऐसे अन्य ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Rewa Tractor Attack Video: रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र के चाकघाट थाना अंतर्गत ग्राम मांगी में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर को पीड़ित की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मांगी निवासी हरिपूजन पयासी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के चलते गांव के ही रमाशंकर शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और विनय शुक्ला ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर ट्रैक्टर उनकी ओर दौड़ा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हमले में जा सकती थी जान
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में ट्रैक्टर को तेजी से पीड़ित की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित का दावा है कि यदि उन्होंने समय रहते खुद को नहीं बचाया होता तो उनकी जान जा सकती थी।
थाने में शिकायत दर्ज
घटना के बाद घायल हरिपूजन पयासी मिश्रा ने चाकघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष का बयान भी लिया जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा सके। रीवा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीला कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Rewa Illegal Cough Syrup Seized: रीवा शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमहिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को नशीला कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है, जो पानी के जार में शीशियां छिपाकर शहर में घूम-घूमकर उनकी बिक्री कर रहा था।
पुलिस को 30 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेंद्र नगर स्थित खमरिया हाउस के पास एक युवक पुलिया के निकट संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है और पानी के जार में छिपाकर नशीला कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, पीछा कर किया गिरफ्तार
पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम (24) निवासी सुंदर नगर, बोदाबाग, थाना विश्वविद्यालय, जिला रीवा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान रीवा पुलिस ने उसके कब्जे से पानी के जार में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद की। बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी नशीला कफ सिरप कहां से लाता था, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत लगातार हो रही कार्रवाई
रीवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: इंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक अरुणकांत द्विवेदी तथा आरक्षक विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी, कौशलेंद्र सिंह और आशीष पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल
Rewa Child Molestation Case: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाड़ेन टोला में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। घटना से गुस्साई बच्ची की मां ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर चप्पल और लात-घूंसों से जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।
पुलिस के मुताबिक, पाड़ेन टोला निवासी आरोपी नरेंद्र द्विवेदी ने मोहल्ले में रहने वाली 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह घर पहुंची और पूरी बात अपनी मां को बताई। बेटी की बात सुनते ही मां का गुस्सा फूट पड़ा। वह तुरंत आरोपी के घर पहुंची और हंगामा करते हुए उसकी चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद बच्ची की मां ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी नरेंद्र द्विवेदी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान
पिटाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में महिला आरोपी को पीटती दिख रही है। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी के समय उसने अपने साथ मारपीट की कोई जानकारी नहीं दी थी। वायरल वीडियो में कौन किसको मार रहा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं आई है। यदि जांच में सामने आता है कि आरोपी के साथ मारपीट हुई है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं : खंडवा: मुआवजे में भेदभाव का आरोप, हाईटेंशन टावर पर तीसरे दिन भी डटा रहा किसान, कांग्रेस ने दिया समर्थन
आरोपी ने नहीं दी थी मारपीट की सूचना
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने खुद पर हुए हमले की कोई शिकायत नहीं की थी। न ही तब तक पिटाई का कोई वीडियो सामने आया था। फिलहाल पुलिस ने छेड़खानी के मामले में कार्रवाई पूरी कर ली है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बच्ची की मां के साहस की सराहना की है।
जब रीवा में आधी रात मानवता के लिए जागी खाकी, पुलिस ने चलाया रेस्कयू ऑपरेशन; नाले में फंसी गाय को दिया नया जीवन
Rewa Police Rescue Cow: रीवा पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस इस बार एक बेजुबान की जान बचाने के लिए आधी रात को नाले के कीचड़ में उतर गई।
घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने गाय का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। इस पूरे अभियान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रीवा पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर सराहना कर रहे हैं।
रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र का है मामला
यह मामला रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक गाय गहरे नाले में गिर गई है और कीचड़ में फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल पा रही है। अंधेरा होने और नाले में भारी कीचड़ होने के कारण गाय की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए शुरू किया रेस्कयू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही सीएसपी रितु उपाध्याय के निर्देशन में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गाय को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी की मदद से नाले का एक हिस्सा तोड़ा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद कीचड़ में उतर गए और काफी देर की मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्कयू के बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
रेस्क्यू के बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाते रहे। लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की खुले दिल से सराहना की। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: रीवा में थाने से निकलकर चौपाल तक पहुंची पुलिस; IG गौरव राजपूत के नवाचार से बदली पुलिसिंग की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रेसक्यू ऑपरेशन का वीडियो
वीडियो देखने वाले लोग रीवा पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए भी पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे आती है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि खाकी वर्दी के पीछे सिर्फ सख्ती ही नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का भाव भी उतनी ही मजबूती से मौजूद है।
रीवा में थाने से निकलकर चौपाल तक पहुंची पुलिस; IG गौरव राजपूत के नवाचार से बदली पुलिसिंग की तस्वीर
Rewa Community Policing: रीवा रेंज में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब लोगों को अपनी समस्याएं लेकर थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि पुलिस स्वयं गांवों, कस्बों और शहरों के मोहल्लों तक पहुंचकर उनकी शिकायतें सुन रही है।
गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान
जन चौपाल का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच वर्षों से बनी दूरी को कम करना भी है। इस अभियान के तहत रीवा संभाग के सभी जिलों में थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से आमने-सामने चर्चा कर रहे हैं। जमीन विवाद, महिला सुरक्षा, साइबर ठगी, नशे का कारोबार और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर लोग खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जबकि गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
20 हजार से अधिक लोग जुड़े, जागरूकता पर भी विशेष जोर
महज दो जन चौपालों में ही करीब 20 हजार से अधिक लोग इस पहल से सीधे जुड़ चुके हैं। लोगों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिन पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, अवैध कारोबार की सूचना देने और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना बिना किसी भय के दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: अरुणाचल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, मौसम की खराबी से रुका हवाई सर्वे; कल दिनभर बाढ़ पीड़ितों के बीच रहेंगे
साझेदारी आधारित पुलिसिंग बना रही नई पहचान
रीवा में रिहायशी इलाके के बीच संचालित फैक्ट्री पर सवाल, रहवासियों ने जताया बड़े हादसे का डर, बंद कराने की मांग
Rewa Residential Factory Safety: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पाण्डेयन टोला में घनी आबादी के बीच संचालित लाई (मुरमुरा) बनाने की फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। रहवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री में लगातार आग और भट्टियों का उपयोग होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।
पाण्डेयन टोला शहर का घनी आबादी वाला इलाका है, जहां हजारों परिवार निवास करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की गलियां 10 फीट से भी कम चौड़ी हैं। ऐसे में यदि फैक्ट्री में आग लगती है तो दमकल वाहन का मौके तक पहुंचना बेहद मुश्किल होगा। इस कारण इलाके के लोग हमेशा किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं।
आग लगने की घटनाओं का दावा
रहवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री में पहले भी कई बार आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। लाई बनाने की प्रक्रिया में लगातार भट्टियों और तेज तापमान का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा इंतजाम भी नजर नहीं आते।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की फैक्ट्री संचालन की अनुमति कैसे दी गई। नगर निगम, जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
धुएं और गर्मी से भी परेशान लोग
इलाके के रहवासियों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और लगातार जलती भट्टियों की गर्मी आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
फैक्ट्री हटाने की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाए। यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है तो इसे रिहायशी क्षेत्र से हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
Rewa Collectorate Viral Reel : रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में फिल्मी गाने पर बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकों के लिए उपयोग होने वाले इस सरकारी सभागार में एक युवती के वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी परिसरों में प्रवेश को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मोहन सभागार जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जहां समय-समय पर कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित होती हैं। ऐसे स्थान पर बिना अनुमति किसी व्यक्ति का पहुंचना और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों को कई बार अधिकारियों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि इस मामले में सरकारी परिसर के भीतर आसानी से वीडियो बना लिया गया।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
मामले के सामने आने के बाद प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक परिसरों का उपयोग निजी रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। यह पता लगाया जा रहा है कि युवती सभागार तक कैसे पहुंची और उसे वहां प्रवेश किसने दिया?
ये भी पढ़ें : सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
रीवा में इटमा वॉटरफॉल में हादसा, सेल्फी लेते समय युवक पानी में गिरा; सर्च ऑपरेशन जारी
Selfie Accident Itma Waterfall: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरगढ़ निवासी 21 वर्षीय सोनू खान पिता बन्ने खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए इटमा वॉटरफॉल पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि प्राकृतिक सौंदर्य के बीच यादगार तस्वीर लेने के लिए वह जलप्रपात के किनारे एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों की कोशिश नाकाम, पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू
युवक के पानी में गिरते ही परिजनों और दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। रेस्क्यू टीम लगातार जलप्रपात के आसपास युवक की तलाश में जुटी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही रीवा जिले के प्रमुख जलप्रपातों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई खतरनाक जगहों पर प्रभावी बैरिकेडिंग का अभाव है और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती भी नहीं है। ऐसे में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए तो इस तरह की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने से बचें- पुलिस की अपील
रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जलप्रपात के बेहद करीब जाने से बचें और किसी भी खतरनाक स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की गलती न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने सभी पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर रहकर ही प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेने की सलाह दी है।
रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी
ED Raid At Multiple Properties Rewa: रीवा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रीवा पहुंची और सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ठेकेदार केके सोहगौरा के आवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और अन्य जरूरी कागजातों की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित रखी गई।
त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा के निवास पर भी पहुंची ईडी की टीम
इसी बीच खबर सामने आई कि प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी टीम शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा के निवास पर भी पहुंची है। यहां भी अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है।
साक्षी ज्वेलर्स पर भी की गई कार्रवाई
तीसरी कार्रवाई शहर के चर्चित कारोबारी प्रतिष्ठान साक्षी ज्वेलर्स में की जा रही है। यहां भी ईडी की अलग टीम मौजूद है, जो कारोबार से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के बाहर लोगों की भीड़ भी जमा होती रही और पूरे दिन इस छापेमारी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
किस मामले में हुई कार्रवाई?
हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है और किन आरोपों अथवा शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई है। अधिकारियों ने भी फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: डिंडौरी के कनईसांगवा में तीन माह से पानी को तरसे ग्रामीण, हाईवे पर चक्का जाम; खाली मटके लेकर सड़क पर उतरे लोग
रीवा में एक साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता, बड़े ठेकेदार और प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कारोबारी के यहां हुई इस कार्रवाई को जिले की हालिया सबसे बड़ी केंद्रीय एजेंसी कार्रवाई माना जा रहा है। पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं और अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
रीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Rewa Ranger Hotel Controversy: रीवा शहर के एक होटल में वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर में काफी देर तक विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही। मामले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय रीवा के एक होटल में ठहरे हुए थे। उनकी पत्नी को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वह होटल पहुंचीं और संबंधित कमरे तक गईं। कमरे का दरवाजा खुलने पर उन्होंने पति से कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के होने के बारे में पूछा। रेंजर ने इससे इनकार किया, लेकिन पत्नी जब कमरे के अंदर पहुंचीं तो वहां एक युवती मौजूद मिली।
होटल परिसर में हुआ विवाद
युवती के कमरे में मिलने के बाद पत्नी उसे बाहर लेकर आईं और दोनों के संबंधों को लेकर सवाल-जवाब करने लगीं। इस दौरान होटल परिसर में दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। शोर-शराबा होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विवाद बढ़ने पर चले गए रेंजर और युवती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद रेंजर और उनके साथ मौजूद युवती होटल से निकल गए। वहीं पत्नी कुछ समय तक होटल परिसर में मौजूद रहीं। घटना के बाद रीवा के चोरहटा थाना में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय और एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में दर्ज धाराओं और शिकायत के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: बिजनेस पार्टनर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की
जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार, रेंजर की पत्नी सतना जिले के बरौंधा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
Rewa Daughter Assistant Loco Pilot: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। इस कहावत को सच साबित किया है रीवा जिले के बहुरीबांध गांव की रहने वाली कल्पना प्रजापति ने, जिन्होंने जीवन में एक के बाद एक आई चुनौतियों को मात देकर भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सपना साकार किया है।
कल्पना की जिंदगी शुरुआत से ही संघर्षों से भरी रही। जन्म के समय ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। मां के स्नेह के बिना बचपन बीता, लेकिन उनके पिता ने कभी उन्हें कमजोर नहीं पड़ने दिया। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच पिता ने बेटी की पढ़ाई जारी रखी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पिता की मौत ने दिया बड़ा झटका
कल्पना ने रीवा आईटीआई से वर्ष 2021-23 बैच में अपनी तकनीकी शिक्षा पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने भविष्य को संवारने की तैयारी कर रही थीं, तभी वर्ष 2024 में एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी को झकझोर दिया। करंट लगने से उनके पिता की असमय मृत्यु हो गई। माता-पिता दोनों को खो देने के बाद उनके सामने जीवन का सबसे कठिन दौर आ खड़ा हुआ।
संघर्ष को बनाया अपनी ताकत
हालांकि, कल्पना ने हार मानने के बजाय संघर्ष को अपनी ताकत बनाया। इस मुश्किल समय में उनके आईटीआई के ट्रेनिंग ऑफिसर नरेंद्र द्विवेदी ने गुरु की भूमिका निभाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। परिवार के सदस्यों के सहयोग और गुरु के मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का हौसला दिया।
असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयन
कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम मार्च 2026 में सामने आया, जब कल्पना का चयन भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर हुआ। यह सफलता केवल एक नौकरी हासिल करने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।
ये भी पढ़ें : मुख्य सचिव की कुर्सी पर मंथन: अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या मध्यप्रदेश को नया चीफ सेक्रेटरी?
कल्पना बनीं मिसाल
अपनी सफलता पर भावुक कल्पना कहती हैं कि जीवन में कई कठिनाइयां आईं, लेकिन परिवार और गुरु के सहयोग ने उन्हें कभी टूटने नहीं दिया। आज उनकी उपलब्धि पर पूरा रीवा गर्व महसूस कर रहा है। कल्पना की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।
Rewa Sub Engineer Became Begger: सरकारी विभागों में कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने की घटनाएं तो अक्सर सामने आती हैं लेकिन रीवा संभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को हैरानी में डाल दिया। मऊगंज नगर परिषद में पदस्थ उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार और विभाग के खिलाफ विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
करीब 10 महीने से जीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक को पत्र सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए भिक्षावृत्ति करने को मजबूर होंगे। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके द्वारा किए गए कई आवेदनों और शिकायतों पर एक वर्ष से कोई कार्रवाई नहीं की गई है तथा उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
उपयंत्री की चेतावनी को प्रशासन ने नहीं समझा गंभीर
पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि 12 जून से वे संयुक्त संचालक कार्यालय के सामने भीख मांगना शुरू कर देंगे। प्रशासन ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद गुरुवार को राजेश प्रताप सिंह अपने वादे के अनुसार सड़क पर उतर आए। रीवा शहर के बीच चौराहे पर जींस पैंट और चमचमाती शर्ट पहने उपयंत्री हाथ में कटोरा लेकर लोगों से भीख मांगते नजर आए। एक सरकारी अधिकारी को इस तरह सड़क पर भीख मांगते देख राहगीर भी हैरान रह गए। कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया और घटना का वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
पिछले 10 महीनें से नहीं मिला जीवन निर्वाह भत्ता
राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें पिछले 10 महीनों से जीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिला है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मामलों में जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही और जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि अब उनके पास भीख मांगने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
नगरीय प्रशासन विभाग में मची खलबली
इस पूरे घटनाक्रम ने नगरीय प्रशासन विभाग में खलबली मचा दी है। एक ओर जहां विभागीय अधिकारी मामले पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क पर उतरकर भीख मांगते उपयंत्री की तस्वीरें और वीडियो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, जीतू बोले- क्या देश तानाशाही की तरफ जा रहा?
रीवा में नेशनल हाईवे पर आधी रात को बड़ा एक्शन; लग्जरी कार से बरामद हुआ 5 क्विंटल बारूद और डेटोनेटर
Rewa Big Explosives Seizure: रीवा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान सैकड़ों किलो जिलेटिन, डेटोनेटर तथा अन्य विस्फोटक उपकरण जब्त किए।
मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच के दौरान मिली जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर
जानकारी के मुताबिक देर रात रायपुर कर्चुलियान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया और हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई। कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार के अंदर भारी मात्रा में जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर और केबल बरामद हुए, जिसे देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।
विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता एक्टिव
विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। टीम ने सामग्री का परीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के तहत उसे कब्जे में लिया गया। जांच में बरामद जिलेटिन का वजन करीब पांच क्विंटल बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक कमलेश सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह सामग्री मऊगंज क्षेत्र से लाई जा रही थी और इसे बेला गांव की ओर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस का कहना है कि चालक से जब विस्फोटक सामग्री के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार और पूरी सामग्री जब्त कर ली गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
यह भी पढ़ें: MP News: दतिया में बिजली कंपनी की टीम पर हमला, केबल कटिंग पकड़ने पर कर्मचारी के सिर पर दे मारा डंडा
फिलहाल रीवा पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां विस्फोटक सामग्री की सप्लाई चेन, संभावित उपयोग और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रीवा इको पार्क में महा-घोटाला! भ्रष्टाचार के लगे आरोप, संचालन व्यवस्था पर भी उठ रहे गंभीर सवाल
Rewa Eco Park Corruption Row: रीवा शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बीहर नदी के मध्य स्थित टापू का सौंदर्यीकरण कर इको पार्क विकसित किया गया था लेकिन अब यही इको पार्क भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चा में है।
आरोप है कि पार्क का संचालन निर्धारित नियमों और सरकारी गाइडलाइन को दरकिनार कर किया जा रहा है। पार्क में प्रवेश शुल्क से लेकर आगंतुकों को मिलने वाली सुविधाओं तक कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
पार्क के संचालन में पारदर्शिता का अभाव
शहर के बीचों-बीच स्थित इको पार्क को पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं लेकिन आरोप है कि पार्क के संचालन में पारदर्शिता का अभाव है और एंट्री फीस की वसूली निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की जा रही है। साथ ही पार्क में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
संचालन में नहीं हो रहा नियमों का पालन
आरोप लगाने वालों का कहना है कि पार्क के संचालन से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पार्क से होने वाली आय, शुल्क निर्धारण और सुविधाओं के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पार्क जनता के लिए विकसित किया गया है तो उसकी व्यवस्था भी पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत होनी चाहिए।
नगर निगम प्रशासन पर टिकी लोगों की निगाहें
इको पार्क को लेकर उठे इन आरोपों के बाद अब लोगों की निगाहें नगर निगम प्रशासन पर टिकी हैं। मांग की जा रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इको पार्क में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने शहर की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि नगर निगम इन आरोपों पर क्या जवाब देता है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।
रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Rewa keoti Waterfall Accident: रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दो युवक बाइक सहित गहरी खाई में गिर गए। हादसे की जानकारी कई घंटों तक किसी को नहीं लगी और यह घटना देर रात पुलिस गश्त के दौरान सामने आई। इसके बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी कार्य से जलप्रपात क्षेत्र की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई की ओर फिसल गई और दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे। स्थान की दुर्गमता और अंधेरे के कारण आसपास मौजूद लोगों को भी घटना का पता नहीं चल सका।
पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा
देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध संकेत मिले, जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि खाई की गहराई, घना अंधेरा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी बाधाएं आईं।
दोनों युवकों का नहीं चला पता
गुरुवार सुबह से एसडीआरफ की विशेष टीम उपकरणों के साथ खाई में उतरी और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में शिक्षक तबादला नीति 2026 जारी, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता
जारी है सर्च ऑपरेशन
अधिकारियों का कहना है कि खोज अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी है और सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा है। जैसे ही कोई ठोस जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है और रीवा जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रेस्क्यू टीम को सफलता मिल सकती है।
रीवा में सेल्फी के चक्कर में गई जान: इटमा वॉटरफॉल में डूबा प्रयागराज का युवक, मातम में बदली पिकनिक की मस्ती
Itma Waterfall Accident: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एक युवक की सेल्फी लेते समय पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने आया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पिकनिक का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी मोहम्मद तनवीर अपने तीन दोस्तों के साथ इटमा वॉटरफॉल घूमने पहुंचा था। सभी दोस्त प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए पानी के बीच बैठकर मोबाइल से फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक तनवीर का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया।
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली सफलता
युवक को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही पलों में तनवीर पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अतरैला थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पुलिस औ गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जैसे ही प्रयागराज स्थित परिवार को घटना की जानकारी मिली, घर में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर अचानक रुकी मुंबई-भोपाल इंडिगो फ्लाइट, 201 यात्रियों को लगा तगड़ा झटका, मचा हड़कंप
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि इटमा वॉटरफॉल में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं और खतरनाक क्षेत्रों में जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। यह घटना एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सतर्कता और सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करती है।
रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
Rewa Shilpi Plaza Road Rage Incident: रीवा के व्यस्त शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में मामूली कार टक्कर को लेकर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर कार सवार दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्टों और हाथ-पैरों से पीड़ितों को बेरहमी से पीटा तथा उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा के पास दो कारों के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
सरेराह मारपीट शुरू, वीडियो हुआ वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक पक्ष के कई युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार में सवार युवकों को घेर लिया। इसके बाद सरेराह मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक पीड़ितों को बेल्टों से पीटते और उनकी कार को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हमलावरों के आक्रामक रवैये के कारण कोई बीच-बचाव नहीं कर सका। काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत
मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि मामूली वाहन टक्कर के बाद आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार के शीशे और अन्य हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में उन्हें चोटें भी आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, सरेराह हुई इस गुंडागर्दी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रीवा में बड़ा हादसा टला: 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला
Rewa Child Rescue Operation: रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब खेलते-खेलते एक साल का मासूम बच्चा करीब 10 फीट गहरे और बेहद संकरे गड्ढे में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी बाबू केवट का एक वर्षीय पुत्र शिवेंद्र केवट घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पिलर निर्माण के लिए खोदे गए लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढा करीब एक फीट चौड़ा होने के कारण बच्चे तक सीधे पहुंचना संभव नहीं था, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बन गया।
पुलिस ने शुरू किया बच्चे को बचाने का प्रयास
मासूम के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए।
2 घंटे बाद मिली सफलता
शुरुआत में रस्सी और अन्य संसाधनों की मदद से बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन गड्ढे की गहराई और संकरी चौड़ाई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में गड्ढे के समानांतर दूसरा गड्ढा खोदने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर लगातार दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं लगी
आखिरकार टीम बच्चे तक पहुंचने में सफल रही और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मासूम के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। बाद में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।
ये भी पढ़ें : मऊगंज में युवती ने लगाया धर्म छुपाकर शोषण, अपहरण और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ग्रामीणों ने की पुलिस की सराहना
इस सफल रेस्क्यू अभियान के बाद परिजनों ने गोविंदगढ़ पुलिस और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। समय रहते किए गए प्रयासों से एक मासूम की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टला।
रीवा में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गया सेना का जवान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Rewa Army Jawan Drowned In Canal: रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरा नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भारतीय सेना का एक जवान तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
जानकारी के अनुसार, जवान अपने भाई और बहन के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक नहर में पानी का बहाव तेज हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गया और देखते ही देखते बहकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पानी के तेज बहाव में बहा जवान
हेडक्वार्टर डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना सूचनाकर्ता विभव द्विवेदी द्वारा बिछिया थाना पुलिस को दी गई थी। सूचना में बताया गया कि वे अपने भाई और बहन के साथ सिलपरा नहर पर नहाने गए थे। दोनों भाई नहर किनारे बैठे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उनका भाई उसकी चपेट में आकर बह गया।
छुट्टियों में घर आया था जवान
बताया जा रहा है कि लापता युवक भारतीय सेना में पदस्थ है और छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बहाव ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जल संसाधन विभाग से संपर्क कर नहर के पानी को नियंत्रित करने या बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि खोज अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला और पति समर्थ जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती, परिजनों को नहीं मिलेगी PM रिपोर्ट
SDRF की टीम लगातार चला रही सर्च ऑपरेशन
अधिकारियों का कहना है कि जवान की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
रीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
Rewa Bal Sampreshan Grih Escape: रीवा के बाल संप्रेषण गृह से मंगलवार सुबह करीब 7 बजे छह किशोर फरार हो गए। नियमित उपस्थिति के दौरान जब बच्चे नहीं मिले तो संस्थान प्रबंधन ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान बाथरूम की एक खिड़की का कांच टूटा हुआ पाया गया।
जिससे बच्चों के भागने की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फरार बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाए
समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां से कई बार किशोर भाग चुके हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते एक बार फिर गंभीर चूक उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार फरार हुए सभी बच्चे अलग-अलग मामलों में यहां रखे गए थे। इनमें चोरी और हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) जैसे प्रकरणों के आरोपी किशोर भी शामिल हैं। इन्हें सुधार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आपचारी बालक खिड़की के रास्ते बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी संवेदनशील संस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद छह बालक एक साथ कैसे भाग निकले।
यह भी पढ़ें:  ‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संस्थानों का मुख्य उद्देश्य किशोरों को सुधार की दिशा में ले जाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होता है, लेकिन लगातार सामने आ रही फरारी की घटनाएं व्यवस्थागत खामियों और सुरक्षा में लापरवाही की ओर संकेत कर रही हैं। इधर, रीवा पुलिस फरार किशोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों और थानों को भी अलर्ट कर उनकी जानकारी साझा की गई है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।
रीवा में शासकीय शव वाहन से बकरी चोरी का सनसनीखेज मामला, चालक समेत आरोपी गिरफ्तार
Rewa Goat Theft Case: रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक शासकीय शव वाहन का दुरुपयोग करते हुए बकरियों की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव वाहन चालक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्राम पोखरा का है, जहां बीते 28 मई को 6 बकरियों की चोरी की शिकायत गुढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी में सामने आया कि रात के समय एक एम्बुलेंस या शव वाहन जैसा दिखने वाला वाहन गांव में आया था और उसमें से कुछ लोगों ने बकरियों को उठाकर वाहन में भर लिया।
आरोपियों का पीछा किया
बताया गया कि उस समय घर के सदस्य अंदर सो रहे थे और बकरियां घर के बाहर बंधी हुई थीं। चोरी के दौरान आहट होने पर परिजनों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी बकरियों सहित वाहन लेकर फरार होने में सफल रहे।
शव वाहन से चोरी की वारदात
रीवा पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की इस वारदात में रीवा के संजय गांधी अस्पताल से जुड़े शासकीय शव वाहन का उपयोग किया गया था। वाहन चालक राजेश मिश्रा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा के आखिरी दिन भी बदला रहेगा मौसम, 45 जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के आसार
अस्पताल प्रशासन को भेजा पत्र
डीएसपी हेडक्वार्टर उदित मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई थी। ग्रामीणों से मिली सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले में शासकीय वाहन के दुरुपयोग को लेकर संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है और CMO तथा संजय गांधी अस्पताल प्रशासन को पत्राचार भेजा गया है।
रीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला
Ajgaraha Marg Chakkajam MP: रीवा के अजगरहा मार्ग पर रविवार को स्थानीय मोहल्ला वासियों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सड़क पर एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
चक्काजाम के कारण अजगरहा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों ने लगाए यह गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र से लगातार भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिसके कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की कि अजगरहा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सड़क की मरम्मत कराई जाए।
पेयजल संकट की वजह से भी बढ़ी नाराजगी
इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में पेयजल संकट और बिजली की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में उन्हें पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई समय पर नहीं होती, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं बिजली की बार-बार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से भी आमजन परेशान हैं।
कई बार दर्ज करा चुके हैं शिकायत- स्थानीय निवासी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं और जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। समस्याओं के निराकरण में हो रही देरी के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम का सहारा लेना पड़ा।
अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
हालांकि स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे भविष्य में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया है, लेकिन अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आश्वासन धरातल पर कब तक उतरता है।
बघेली पकौड़ों के मुरीद हुए जीतू पटवारी, मैहर में लिया स्वाद का आनंद, कहा- क्षेत्रीय व्यंजनों का मजा अलग
Jitu Patwari Maihar Visit: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को रीवा और सतना प्रवास से भोपाल लौटते समय मैहर के नेशनल हाईवे-30 बाईपास स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने स्थानीय बघेली व्यंजनों का स्वाद लिया और खास तौर पर बघेली पकौड़ों की जमकर तारीफ की।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रात में अपने समर्थकों के साथ ढाबे पर चाय की चुस्कियों के साथ बघेली खानपान संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक व्यंजन किसी भी क्षेत्र की अलग पहचान होते हैं और इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
पटवारी ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
प्रदेश कांग्रेस चीफ के यहां पहुंचने की जानकारी मिलते ही ढाबे में लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्रीय समस्याओं, सड़क व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। जीतू पटवारी ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है।
लोगों ने पटवारी के साथ खिंचवाई फोटो
मौके पर मौजूद लोगों ने उनके सरल और सहज व्यवहार की सराहना की। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान राजनीतिक माहौल के बीच स्थानीय व्यंजनों और बघेली संस्कृति की चर्चा भी खूब होती रही। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पटवारी के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में कहीं हो रही बारिश तो कुछ जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी, आज कई जगहों पर लू का अलर्ट
क्यों खास हैं बघेली पकौड़े?
पटवारी को पसंद आने वाले ये विशेष पकौड़े अपने अनोखे स्वाद और देसी अंदाज के लिए आसपास के जिलों में काफी प्रसिद्ध हैं। बेसन में स्थानीय मसालों, हरी मिर्च, प्याज, आलू और अन्य पारंपरिक सामग्री को मिलाकर तैयार किए जाने वाले ये पकौड़े धीमी आंच पर तले जाते हैं, जिससे इनमें खास देसी स्वाद आता है। इसके साथ परोसी जाने वाली हरी धनिया और लहसुन की चटनी लोगों को बेहद पसंद आती है। हाईवे से गुजरने वाले यात्री यहां रुककर अक्सर बघेली चाय और पकौड़ों का आनंद लेते नजर आते हैं।
MP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Rewa Police Flag March Before Eid 2026: आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रीवा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए देर रात पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व सीएसपी रीतु उपाध्याय ने किया।
फ्लैग मार्च में प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, पवन शुक्ला, विजय सिंह और शिवा अग्रवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलेज चौराहा, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने आम नागरिकों को दी सुरक्षा की गारंटी
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, उपद्रव या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईद से पहले रीवा पुलिस ने दी सुरक्षा की गारंटी
पुलिस ने की भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा- रीवा पुलिस
देर रात सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस वाहनों के साथ पैदल मार्च किए जाने से आमजन ने राहत महसूस की। प्रशासन का कहना है कि ईद पर्व के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रीवा पुलिस का यह फ्लैग मार्च न केवल सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा रहा, बल्कि आम नागरिकों में विश्वास कायम करने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश भी देता नजर आया।
Rewa Congress Office Bhoomi Pujan: मध्य प्रदेश कांग्रेस को मानों जैसे रीवा में बुधवार को संजीवनी मिली हो। बता दें कि, यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर लीडर जीतू पटवारी ने नवीन भवन की आधारशिला रखते हुए रीवा के कांग्रेसियों के मिलने वाले नए कार्यालय का भूमिपूजन किया है। इस दौरान जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रीवा को मजबूती देने की अपील की है। वहीं अपने संविधान में उन्होंने भाजपा पर भी तीखे प्रहार करते हुए बीजेपी को कैंसर की संज्ञा दे डाली।
दरअसल, रीवा में साल 1990 के बाद से कांग्रेस व्यक्ति विशेष दल के रूप में चलायमान थी यहां पर पहले तो कई सालों तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निवास अमहिया से कांग्रेस का संचालन होता था फिर उसके बाद बने हुए जिला अध्यक्षों ने अमहिया के बाद से अपने अपने घरों से कार्यालय का संचालन करना शुरू कर दिया और आज तक कांग्रेस दफ्तर विहीन दल के रूप में रीवा के मैदान में कार्य कर रही थी।
विंध्य क्षेत्र कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत- जीतू पटवारी
रीवा में कांग्रेस के नए कार्यालय का भूमिपूजन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विंध्य क्षेत्र को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर तिवारी सहित पार्टी नेताओं के सहयोग से कार्यालय जल्द तैयार होगा, जिसके उद्घाटन में राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।
जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना
राजेंद्र शुक्ला पर जमकर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधा उन्होंने कहा की राजेंद्र शुक्ला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री है। सबसे ज्यादा अगर सरकारी और जनता की जमीन कहीं बेंची गई तो वह जमीने रीवा की हैं। वह स्वास्थ मंत्री भी है। नया जिला अस्पताल तो बना मगर यहां के मरीज नागपुर दिल्ली एयर मुंबई जाते है।
यह भी पढ़ें: MP News: सागर में आधी रात खूनी झड़प, घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट; गांव में भड़का जनआक्रोश
कॉकरोज जनता पार्टी का भी किया जिक्र
जीतू पटवारी ने आगे कहा की युवा पीढ़ी इस देश की नींव होती है भविष्य होता है आज वह नशीली दवाओं की जकड मे है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की इतनी चर्चा होने लगी अल्टीमेटली देश मे भयावता युवाओं के मानस मे विद्रोह की स्थिति मे है वह सवाल पूछ रहें हैं सिस्टम के सिस्टम नके फेलुयर का संकेत दे रहे हैं।
MP के जरियारी गांव में खूनी जमीन विवाद, पड़ोसी ने महिला को पीटा फिर छत से नीचे फेंका; आरोपी पर मामला दर्ज
Jariyari Village Land Dispute Assault Case: जरियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और उसे छत से धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना 23 मई की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने घर की छत पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी रमेश पटेल भी अपनी छत पर पहुंच गया। दोनों मकानों की छतें आपस में जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए किया डंडे से हमला
महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान रमेश पटेल ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें छत से धक्का दे दिया। महिला सीढ़ियों से नीचे जा गिरीं, जिससे उनके दोनों घुटनों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना का वीडियो आया सामने
अब मध्य प्रदेश के जरियारी गांव इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वीडियो में विवाद और महिला के साथ धक्का-मुक्की की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
इन धाराओं के तहत आरोपी पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रमेश पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह हिंसक घटना होने से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
रीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
Rewa Dial 112 Viral Video Liquor Shop: रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को बदनाम कर देने वाली एक घटना सामने आई है, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाएं रखने के साथ ही लोगो तक तत्काल मदत पहुंचाने के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई थी लेकिन रीवा मे इसका उपयोग कुछ इस तरह से किया गया जिसके चलते पुलिस अधिकारियो के भी होश उड़ गए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस की डायल 112 गाडी सायरन बजाते हुए एक शराब दुकान के सामने खड़ी हुई इसके बाद शराब दुकान से बाहर आए व्यक्ति ने डायल 112 मे सवार पुलिसकर्मी को बियर और शराब की बोतल थमा दी। इस दौरान पूरा घटनाक्रम किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा मोबाईल कैमरे मे कैद कर लिया गया।
शराब दुकान के सामने बजा डायल 112 का सायरन
पुलिस की डायल 112 मे तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा शराब दुकान से बियर और शराब लेने का यह वायरल वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव चौकि स्थित शराब दुकान का बताया जा रहा है। हाल ही मे वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस विभाग मे हड़कंप मचा दिया था। वीडियो के वायरल होते ही आम लोगो के साथ समाजसेवियों ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रियाऐं देनी शुरू कर दी, कहा गया की जब कानून के रखवाले ही शासन के द्वारा दिए गए शासकीय वाहन का दुरूपयोग करते हुए ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करेंगे तो पुलिस पर जनता का भरोसा कैसे कायम रह पाएगा।
वीडियो वायरल होते ही हैरान हुए पुलिस अधिकारी
सोशल मीडिया मे तेजी के साथ वायरल हो रहे वीडियो मे साफ तौर से देखा जा सकता है कि पुलिस की डायल 112 गाडी और उसमे सवार ड्यूटी मे तैनात पुलिसकर्मी कितने नवाबी है। पुलिस की डायल 112 को सायरन बजाते हुए बाकायदा शराब दुकान के सामने खड़ी की गई इसके बाद चंद सेकण्ड मे ही शराब दुकान से बाहर आया एक व्यक्ति हाथ मे शराब और बियर की बोतल लेकर डायल 112 के पास पहुंचा और आगे की सीट पर मौजूद पुलिस कर्मी के हाथो मे शराब और बियर की बोतल थमाई जिसके बाद डायल 112 वहां से आगे की ओर बढ़ गई।
एसपी ने मनगवां एसडीओपी से कराई जांच
बताया गया की वीडियो वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए एसपी गुरकरन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी गुरुकरन सिंह ने वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटानाक्रम की जांच मनगवां एसडीओपी से कराई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। एसपी गुरुकरन सिंह ने स्पष्ट किया की मामले की जांच आगे जारी रहेगी जो भी अन्य कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:  शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
दोषी पाए जाने पर सिपाही सस्पेंड
वहीं मामले पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया की मामले की जांच एसपी गुरकरन सिंह के निर्देश पर मनगवां एसडीओपी से जांच करवाई गई है। जांच मे दोषी पाए जाने के बाद एक सिपाही को सस्पेंड किया गया है। उसने जो कृत्य किया है उसको लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उसे निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा या सोची-समझी साजिश? जैन समाज ने उठाए गंभीर सवाल; भोपाल, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में 25 मई को प्रदर्शन
Two Jain Sadhvi Died In Road Accident Rewa Comunity Protest On 25 May: मध्य प्रदेश के रीवा में हुए एक दुखद सड़क हादसे के बाद पूरे भारत में जैन समुदाय ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। इस हादसे में दो जैन साध्वियों की जान चली गई जबकि तीसरी साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से नाराज जैन समुदाय ने 25 मई को जैन साधुओं के लिए न्याय और बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के एक श्रृंखला की घोषणा की है।
यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना 20 मई की सुबह रीवा के सिविल लाइंस इलाके में कलेक्ट्रेट के पास हुई। तेज रफ्तार कार ने धार्मिक पदयात्रा कर रहीं तीन जैन साध्वियों को कुचल दिया। सागर जिले की मूल निवासी और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या श्रुतमति माता की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
एक साध्वी की इलाज के दौरान हुई थी मृत्यु
अन्य दो साध्वियां तमिलनाडु की उपसमिति माता और जबलपुर की अरिका माता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया जबकि दूसरी साध्वी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था ड्राइवर
मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली और अहमदाबाद में भी प्रदर्शन
समुदाय के कई सदस्यों ने इस बात पर संदेह जताया है कि क्या यह दुर्घटना वास्तव में अनजाने में हुई थी। कुछ लोगों ने किसी भी संभावित साजिश की आशंका को खारिज करने के लिए गहन जांच की मांग की है। इसके जवाब में जैन संगठनों ने 25 मई को भोपाल, इंदौर, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों और मार्च का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें:  ट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
समुदाय के नेताओं ने की शांति बनाए रखने की अपील
समुदाय के नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जैन भिक्षुओं और साध्वियों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ये साधु-साध्वियां अपनी धार्मिक प्रथाओं के तहत नंगे पैर यात्रा करते हैं। मुनि श्री प्रमाण सागर जी सहित कई वरिष्ठ जैन संतों ने संदेश जारी कर समुदाय से इस कठिन समय में धैर्य, आस्था और संयम बनाए रखने का आग्रह किया है। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने भी शोक संतप्त समुदाय के प्रति अपनी संवेदनाएं और एकजुटता व्यक्त की है।
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
Rewa Jain Sadhvi Accident Civil Lines: रीवा शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कंट्रोल रूम के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो साध्वियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल साध्वी का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार कार चालक को जबलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज के दौरान दूसरी साध्वी की भी मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दूसरी साध्वी ने भी दम तोड़ दिया।
270 किलोमीटर तक फरार रहा आरोपी
हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक फरार होता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सुर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
तीन महीनों से रीवा में प्रवास कर रहीं थी महिला धर्मगुरु
बताया जा रहा है कि जैन समाज के विशेष आग्रह पर महिला धर्मगुरुओं को रीवा बुलाया गया था। वे पिछले तीन महीनों से कटरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रही थीं। हादसे के बाद पूरे जैन समाज में शोक की लहर है और लोग गहरे दुख में हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद पूरे जैन समाज में शोक शोक और गुस्से का माहौल है।
रीवा पुलिस लाइन में खूनी जंग, प्रधान आरक्षक पर तलवार और गड़ासे से हमला; अस्पताल में भर्ती
Rewa Police Line Violence News: रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में रविवार देर रात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी की तैनाती फिलहाल मनगवां थाने में है और इन दिनों उनकी ड्यूटी रीवा कोर्ट में लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे जब मुकेश तिवारी पुलिस लाइन स्थित अपने घर पहुंचे, तभी किसी बात को लेकर उनकी पुलिस लाइन में रहने वाले सुरेंद्र पांडे उर्फ “मामा” से बहस हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक मारपीट तक पहुंच गया।
धारदार हथियारों से किया गया हमला
घायल पुलिसकर्मी की पत्नी ने लगाए यह आरोप
घटना के बाद घायल प्रधान आरक्षक की पत्नी सुभाषिनी तिवारी ने सुरेंद्र पांडे उर्फ “मामा” पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में उसका व्यवहार लंबे समय से विवादों में रहा है। सुभाषिनी के मुताबिक, वह अक्सर शराब के नशे में लोगों से अभद्रता और हंगामा करता है तथा पहले भी कई बार विवादों में शामिल रह चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सुरेंद्र पांडे पर पहले भी हो चुकी है विभागीय कार्रवाई
खबरों की मानें तो सुरेंद्र पांडे के खिलाफ पहले भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस लाइन जैसे संवेदनशील परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच हुई इस हिंसक घटना ने विभागीय अनुशासन और आंतरिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुंबई-रीवा के बीच अब दौड़ेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को किया रेगुलर, चेक करें नया शेड्यूल
24 अप्रैल से सुपरफास्ट के रूप में दौड़ेगी
ट्रेन नंबर 02187/02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल को नए नंबर 20153 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में 24 अप्रैल से चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 20154 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 अप्रैल से रीवा से चलेगी। ट्रेन नंबर 02188 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल 24 अप्रैल से वापस जाएगी।
यह होगा दिन व समय
ट्रेन नंबर 20153, 24 अप्रैल से हर शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे CSMT से निकलेगी और अगले दिन 9:45 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 20154, 23 अप्रैल से हर गुरुवार को 3:50 बजे रीवा से निकलेगी और अगले दिन 12:20 बजे CSMT पहुंचेगी।
यहां होगा स्टॉपेज
यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एक 1st AC, 1 AC-2 टियर, 4 AC-3 टियर, 12 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन होगा।
यह भी पढ़ें:-  Shaktipeeth Expressway: महाराष्ट्र के किन जिलों से होकर गुजरेगा रास्ता? जानें शक्तिपीठ महामार्ग का पूरा रूट
क्यों अहम है यह फैसला?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच बड़ी संख्या में लोग काम, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। खासकर रीवा, सतना और आसपास के इलाकों से मुंबई आने-जाने वालों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन साबित होगी। सुपरफास्ट दर्जा मिलने से यात्रा समय में सुधार और समय पालन बेहतर होने की उम्मीद है। रेलवे के इस कदम को यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के रूप में देखा जा रहा है।