E-Rickshaw पर भैंस की सवारी! वायरल वीडियो देखकर लोगों ने कहा- अब कोई काम बाकी नहीं

E Rickshaw Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा पर भैंस को ले जाया जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
A viral video showing a buffalo being transported on an e-rickshaw has left social media users amused and surprised.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Buffalo on E Rickshaw : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसा भी देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा पर भैंस को ले जाया जाता हुआ देखा जा सकता है।

आमतौर पर बड़े पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कार्गो वाहन या छोटे ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों की सोच बदल दी है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ई-रिक्शा चालक की जुगाड़ और साहस दोनों की चर्चा कर रहे हैं।

ई-रिक्शा में भैंस ले जाने का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक भैंस ई-रिक्शा में लदी हुई है और उसे सड़क पर आराम से ले जाया जा रहा है। यही दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है। इससे पहले भी ई-रिक्शा से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें क्षमता से अधिक सवारी या सामान ढोते हुए वाहन दिखाई दिए थे।

हालांकि इस बार भैंस को ई-रिक्शा में ले जाने का दृश्य लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रहा है। कई यूजर्स इसे देसी जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जोखिम भरा भी मान रहे हैं।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर mansooralikhanfitness नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.19 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो दिन दूर नहीं जब ये ई-रिक्शा ट्रेन के डिब्बे भी खींचने लगेगी।"

दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "टाटा मैजिक वालों का करियर खतरे में है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "पिकअप वाहन वालों को अब चिंता होने लगी होगी।" वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com