DU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप

DU Student Viral Video : दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने के आरोप लगाती नजर आ रही है।
A Delhi University student has made serious allegations against a professor and HOD in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Student Professor Controversy : दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने छात्रों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक छात्रा कैमरे के सामने रोते हुए अपने विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष (HOD) पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है।

छात्रा का दावा है कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो हटाने के लिए दबाव बनाया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

DU की छात्रा ने लगाए प्रोफेसर और HOD पर गंभीर आरोप

छात्रा वीडियो में बताती है कि उसने कुछ समय पहले एक प्रोफेसर के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया था। उसके अनुसार, इसके बाद विभागाध्यक्ष ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और कथित तौर पर वीडियो हटाने के लिए कहा।

छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे यह भी कहा गया कि वह यूनिवर्सिटी का बहुत छोटा हिस्सा है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो में छात्रा यह भी दावा करती है कि उसे एडमिट कार्ड देने में परेशानी की गई और उस पर बातचीत के लिए दबाव डाला गया। छात्रा ने कहा कि वह किसी के सामने झुकना नहीं चाहती और सच सामने लाना चाहती है।

जर्स ने वायरल वीडियो देख मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने छात्रा के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है, जबकि कुछ यूजर्स ने निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है। कुछ लोगों ने छात्र सुरक्षा और शिक्षक-छात्र संबंधों पर चिंता जताई है।

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर कॉलेज परिसरों में छात्र सुरक्षा, मानसिक दबाव और शिकायतों के समाधान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को तेज कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com