रीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन' होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन

Jitu Patwari In Rews: जीतू पटवारी ने नवीन भवन की आधारशिला रखते हुए रीवा के कांग्रेसियों के मिलने वाले नए कार्यालय का भूमिपूजन किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला।
Rewa Congress Office Bhoomi Pujan Jitu Patwari Tagrget BJP
रीवा में कांग्रेस कार्यालय का भूमिपूजन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rewa Congress Office Bhoomi Pujan: मध्य प्रदेश कांग्रेस को मानों जैसे रीवा में बुधवार को संजीवनी मिली हो। बता दें कि, यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर लीडर जीतू पटवारी ने नवीन भवन की आधारशिला रखते हुए रीवा के कांग्रेसियों के मिलने वाले नए कार्यालय का भूमिपूजन किया है। इस दौरान जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रीवा को मजबूती देने की अपील की है। वहीं अपने संविधान में उन्होंने भाजपा पर भी तीखे प्रहार करते हुए बीजेपी को कैंसर की संज्ञा दे डाली।

दरअसल, रीवा में साल 1990 के बाद से कांग्रेस व्यक्ति विशेष दल के रूप में चलायमान थी यहां पर पहले तो कई सालों तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निवास अमहिया से कांग्रेस का संचालन होता था फिर उसके बाद बने हुए जिला अध्यक्षों ने अमहिया के बाद से अपने अपने घरों से कार्यालय का संचालन करना शुरू कर दिया और आज तक कांग्रेस दफ्तर विहीन दल के रूप में रीवा के मैदान में कार्य कर रही थी।

विंध्य क्षेत्र कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत- जीतू पटवारी

रीवा में कांग्रेस के नए कार्यालय का भूमिपूजन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विंध्य क्षेत्र को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर तिवारी सहित पार्टी नेताओं के सहयोग से कार्यालय जल्द तैयार होगा, जिसके उद्घाटन में राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला करते हुए कहा की" पूरे मध्यप्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का कैंसर बहुत गहराई से जड कर गया है। कैंसर की बीमारी तब जाती है जब उसके सारे कड़ निकाल कर फेंक दिए जाए तब उसकी रोकथाम होती है। अगर भारतीय जनता पार्टी के कैंसर से मध्यप्रदेश की जनता और मध्यप्रदेश को बचाना है तो फिर पंचायत से लेकर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक इस भारतीय जनता पार्टी हो हराना होगा।

राजेंद्र शुक्ला पर जमकर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधा उन्होंने कहा की राजेंद्र शुक्ला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री है। सबसे ज्यादा अगर सरकारी और जनता की जमीन कहीं बेंची गई तो वह जमीने रीवा की हैं। वह स्वास्थ मंत्री भी है। नया जिला अस्पताल तो बना मगर यहां के मरीज नागपुर दिल्ली एयर मुंबई जाते है।

कॉकरोज जनता पार्टी का भी किया जिक्र

जीतू पटवारी ने आगे कहा की युवा पीढ़ी इस देश की नींव होती है भविष्य होता है आज वह नशीली दवाओं की जकड मे है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की इतनी चर्चा होने लगी अल्टीमेटली देश मे भयावता युवाओं के मानस मे विद्रोह की स्थिति मे है वह सवाल पूछ रहें हैं सिस्टम के सिस्टम नके फेलुयर का संकेत दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com