Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
Beauty Trend Of 2026: सोशल मीडिया पर मेकअप और ब्यूटी ट्रेंड बदलते रहते हैं, लेकिन कई ऐसे ब्यूटी हैक्स भी हैं, जो वाकई में चेहरे को चमकदार और जवां बनाते है। कौन से है ये नुस्खे।
- Written By: रीता राय सागर
ब्यूटी ट्रेंड्स (फोटो. पिंटरेस्ट)
Trending Beauty Hacks: आजकल दादी-नानी या कोई डर्मोटोलॉजिस्ट यह तय नहीं करता है कि चेहरे पर कौन सी क्रीम लगाई जाए या कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट अधिक असरदार है बल्कि यह सब अब सोशल मीडिया तय करता है।
लोग खूबसूरत दिखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर फैंसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिख रहे हैं, तो वहीं दादी-नानी के नुस्खे भी ट्रेंडिंग है। अच्छी बात यह है कि यह देसी नुस्खे स्कीन के लिए असरदार भी हैँ।
ऑयल पुल्लिंग
नारियल के तेल या घी से ऑयल पुल्लिंग करना काफी पुरानी तकनीक है और इससे नेचुरली स्किन साफ होती है। मुंह में नारियल तेल को घुमाना काफी अजीब लग सकता है, लेकिन कुछ दिनों की प्रैक्टिस के बाद यह आदत में आ जाता है। आयुर्वेद में इसे कवला ग्रह कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दांतों और मुंह में मौजूद कई बैक्टीरिया की बाहरी परत फैट या लिपिड की होती है। नारियल तेल को मुंह में घुमाने से ये ऑयल उन बैक्टीरिया से चिपक जाता है और जब आप इसे बाहर फेंकते है, तो बैक्टीरिया भी बाहर आ जाते हैं। इससे मुंह की बदबू खत्म होती है और बॉडी में इंफ्लेमेशन भी कम होती है। परिणाम स्वरूप स्किन ग्लो करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
मानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
बाढ़ में बह गए 3000 LPG सिलेंडर? महाराष्ट्र के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
ऑयल पुल्लिंग (फोटो. सोशल मीडिया)
लौंग का पानी
बालों की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान है। पतले और बेजान बालों को काला और घना बनाने के लिए लौंग के पानी की मदद ली जा सकती है. लौंग को उबालकर इसके पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में रख लें और इसे बालों पर स्प्रे करें। इससे बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं। दरअसल, लौंग में यूजेनॉल होता है, जो एक पावरफुल बायोएक्टिव कंपाउंड है। लौंग की मदद से डैंड्रफ बनाने वाले फंगस में भी मदद मिलती है। स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही होने लगता है और बालों की ग्रोथ होती है।
लौंग वॉटर (फोटो. सोशल मीडिया)
नाभि में तेल डालना
हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि रात को सोने से पहले नाभि में तेल डालकर सोना चाहिए। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। सोने से पहले नाभि में नीम या सरसों का तेल लगाने से स्किन की चमक बढ़ती है। आयुर्वेद कहता है कि नाभि हमारे शरीर का केंद्र है। आयुर्वेद कहता है कि नाभि में तेल की दो बूंद डालने से फैटी एसिड मिल सकते हैं, नसों को आराम मिल सकता है और पाचन बेहतर हो सकता है। नाभि में तेल डालकर सोने से होंठो का सूखना या फटना ठीक हो जाता है।
नेवल ऑयलिंग (फोटो. सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
देसी तरीके से हटाएं मेकअप
वैसे तो मार्केट में मेकअप हटाने के लिए अलग से प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इसके लिए कई तरह के बाम, मिसेलर वॉटर, क्लींजर व वाइप्स मौजूद हैं। लेकिन मेकअप हटाने के लिए नारियल का तेल सबसे बेहतर है। यह हैवी मेकअप को भी आसानी से निकाल देता है और चेहरे में नमी बनी रहती है। एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल में मौजूद लिपिड, वाटरप्रूफ मस्कारा और मेकअप को आसानी से हटा देते हैं। ऐसे में बिना ज्यादा रगड़ के मेकअप हट जाता है और स्किन को नुकसान भी नहीं होता है।
