एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देर रात ड्रग सप्लाई करने आए थे आरोपी

Indore Crime News: इंदौर के कनाड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.6 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किया सेल्टोस कार भी जब्त की है।
Indore Police arrested two accused with 5.6 grams of MD drugs and seized a Kia Seltos during an anti-drug operation in Kanadia area.
कनाड़िया थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत )
Published on: 
Updated on: 

Indore Police Arrest Two Drug Peddlers: इंदौर पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनाड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 5.6 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स और लगभग 11.50 लाख रुपये कीमत की किया सेल्टोस कार जब्त की गई है। पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स के सप्लाई नेटवर्क और इसके स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है।

रात में सप्लाई देने पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सफेद रंग की किया सेल्टोस से ट्रिजल होटल के आगे सर्विस रोड पर किसी ग्राहक को एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कनाड़िया के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार में बैठे दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स

तलाशी के दौरान आरोपी साजिद कुरैशी की पैंट की जेब से एक पारदर्शी पाउच में सफेद रंग का पाउडर मिला। वहीं दूसरे आरोपी इसराइल पटेल की जेब से भी इसी तरह का पाउडर बरामद हुआ। जांच में यह पदार्थ एमडी ड्रग्स निकला। दोनों के पास से कुल 5.6 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।

दोनों आरोपी खजराना क्षेत्र के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद कुरैशी निवासी इलियास कॉलोनी, खजराना और इसराइल पटेल निवासी न्यू हीना पैलेस कॉलोनी, खजराना के रूप में हुई है। कनाड़िया पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढें:

ड्रग्स नेटवर्क की जांच जारी

इंदौर पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे एमडी ड्रग्स कहां से लाते थे और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे। पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इंदौर के कनाड़िया इलाके में बड़ी मात्रा में आरोपी ड्रग सप्लाई करते पकडे जा रहे है जिसका मुख्य कारण बायपास पर आसानी से तस्करों की आवाजाही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com