- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Ias Transfer 2026 Sanjay Shukla Shivshekhar Arvind Dubey
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के तबादले, संजय शुक्ल को मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी
Three IAS Transfer: सरकार ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजय शुक्ला को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन और संजय शुक्ला को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- Written By: प्रीतेश जैन

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Government Transfer News: प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में दो अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं और एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें संजय शुक्ल और शिवशेखर शुक्ला का नाम शामिल है, जबकि अरविंद दुबे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संजय शुक्ल को मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी
अब तक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अपर मुख्य सचिव रहे संजय शुक्ल को अब गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले से ही विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इस बदलाव के बाद प्रशासन में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
शिवशेखर शुक्ला को GAD और संस्कृति विभाग का जिम्मा
सरकार ने शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें संस्कृति, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग का भी दायित्व दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे मानव अधिकार प्रकोष्ठ, विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ और मुख्य सचिव समन्वय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
अरविंद दुबे को जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार
2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार दुबे को जनसंपर्क भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क विभाग में समन्वय और मजबूती आएगी, क्योंकि वे पहले भी भोपाल नगर निगम में कार्य कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश पुलिस में फिर होगी उच्च पदों पर कार्यवाहक पदोन्नति, HC के आदेश से खुला रास्ता
प्रशासनिक संतुलन और नई रणनीति
इस फेरबदल को मध्य प्रदेश सरकार की प्रशासनिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर तेजी से काम करने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय शुक्ल के पास अब गृह विभाग जैसा अहम विभाग आ गया है।
Mp ias transfer 2026 sanjay shukla shivshekhar arvind dubey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












