- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Cm Mohan Yadav Indore Visit Bjp District Training Camp
‘कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत’, इंदौर में बोले CM मोहन यादव; पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
BJP District Training Camp: इंदौर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीएम मोहन यादव। उन्होंने कहा कि देश के 17 राज्यों में भाजपा और एनडीए के साथ 22 राज्यों में सुशासकीय सरकारें।

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Indore Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा के ग्रामीण एवं शहरी जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता को पार्टी की सबसे बड़ी पहचान बताया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है, जबकि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलाकर 22 राज्यों में सरकारें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं और बीते 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार
‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
‘आदर्श और अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा’
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके आदर्शवादी, सिद्धांतनिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता और सामान्य कार्यकर्ता सभी संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हैं। शिविर में भी सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर अनुशासन का परिचय दे रहे हैं।
अपने खर्च पर प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कार्यकर्ता
डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने स्वयं के खर्च पर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे हैं। यह संगठन और विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर में लगाई गई प्रदर्शनी की भी सराहना की।
यह भी पढ़ें: ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन का माहौल है’, MP कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कुणाल चौधरी ने कही बड़ी बात
सीएम ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा के इतिहास, विचार और विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि को समझने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुशासन पहुंचाना है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पार्टी और सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
Cm mohan yadav indore visit bjp district training camp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत’, इंदौर में बोले CM मोहन यादव; पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
May 31, 2026 | 08:30 PMRCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, IPL सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली बनी पहली टीम बनी
May 31, 2026 | 08:21 PMSurya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
May 31, 2026 | 08:18 PMIPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा
May 31, 2026 | 08:11 PMडिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
May 31, 2026 | 08:05 PMपानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
May 31, 2026 | 08:04 PMMaharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
May 31, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













