- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Amrit Bharat Express Will Pass Through Nagpur Stoppages Railway Board Green Signal
नागपुर से गुजरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, ये होंगे स्टापेज, रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, होगा उद्घाटन
Amrit Bharat Express: रेलवे द्वारा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अमृत भारत वर्जन लॉन्च किया गया है। अब जल्द ही नागपुर से भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरने वाली है। रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है।
- Written By: प्रिया जैस

अमृत भारत एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Railway: आम रेल यात्री को बेहतर सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा दिलाने के लिए रेलवे द्वारा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अमृत भारत वर्जन लॉन्च किया गया है। जल्द ही नागपुर से भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरेगी। यह ट्रेन इरोड और जोगबनी के चलाई जानी है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 16601/02 इरोड-जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है।
साप्ताहिक तौर पर चलने वाली इस ट्रेन का टाइम टेबल और स्टापेज तय हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन 16601 हर गुरुवार को सुबह 7 बजे इरोड से चलकर अगले दिन शाम 7 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 16602 हर रविवार को दोपहर 3.15 बजे जोगबनी से चलकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे इरोड पहुंचेगी।
ये होंगे स्टापेज
ये ट्रेन नागपुर मंडल के तहत नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, बैतूल और घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा सालेम, जोलारपेट्टी, काटपाडी, अराक्कोनम, पेरम्बुर, नायूडूपेटा, गुडूर, ओंगोले, विजयवाडा, खम्मम, वारंगल, मंचेरियल, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, दाभौरा, जासरा, प्रयागराज छवकी, विंध्याचल, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटिलपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पाटोरी, बरौनी, बेगुसराई, खगरिया, मानसी, नौगाचिया, कटिहार, पुर्णिया, आरिया कोर्ट और फारबिसगंज स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 11 जनरल कोच और 8 स्लीपर कोच होंगे। इसके अलावा 2 पार्सल और एक जनरेटर कार कोच रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
17 को उद्घाटन की संभावना
उल्लेखनीय है कि उक्त अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की तारीख अभी तय नहीं की गई है। बहुत अधिक संभावना है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इरोड-जोगबनी-इरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का हरी झंडी दिखा सकते है। इसी दिन पीएम मोदी अमलनेर और बीड के बीच नई रेल लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी करने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि यह अहमदनगर-बीड-परली नई रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा है जिसकी कुल लंबाई 261.25 किलोमीटर है। इसमें से अहमदनगर से अमलनेर तक का सेक्शन पूरा हो चुका है और इस पर डेमू ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। पीएम मोदी द्वारा उक्त सेक्शन शुरू होने से अहमदनगर से बीड के बीच ट्रेन चलाई जा सकेगी।
यह भी पढ़ें – अदाणी की खदान पर भारी विरोध, दहेगांव गोवरी कोयला खदान प्रोजेक्ट की रोकी जनसुनवाई
अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत
- अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत यह एक गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) सुपरफास्ट ट्रेन है जिसमें 22 कोच शामिल हैं।
- इनमें 12 स्लीपर कोच, 8 सामान्य श्रेणी कोच और 2 गार्ड डिब्बे होते हैं जिसे जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।
- इसकी आधुनिक सुविधाएं और किफायती किराया है जो इसे आम जनता के लिए ‘वंदे भारत’ का किफायती विकल्प बनाती है।
- अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा है।
- स्लीपर सह अनारक्षित सेवा वाली यह ट्रेन 800 किमी (500 मील) से अधिक दूरी पर स्थित शहरों को जोड़ती है।
Amrit bharat express will pass through nagpur stoppages railway board green signal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
May 12, 2026 | 08:47 AMयोगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMIran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
May 12, 2026 | 08:37 AMमहाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
May 12, 2026 | 08:31 AMमध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














