रीवा में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में गहमा-गहमी, जिला प्रशासन ने चलाए वाटर कैनन व छोड़ी टियर गैस

रीवा के सिरमौर चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने वाटर कैनन, आंसू गैस और बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
REWA IYC
रीव में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

रीवा: नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने के कोशिश को लेकर युवा कांग्रेस ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया। सिरमौर चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने वाटर कैनन, आंसू गैस और बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव व प्रदेश में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान जब आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया तो बवाल मच गया।

इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने मौके पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईवाईसी कार्यकर्ताओं को पहले बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो फिर प्रशासन ने वाटर कैनन और हल्की टियर गैस का भी इस्तेमाल किया।

आंसू गैस के गोले क्यों? गोली ही मार दो!

वहीं इस प्रदर्श के दौरान के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा कि "आंसू गैस के गोले क्यों? गोली ही मार दो!

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com