दतिया में बिजली कंपनी की टीम पर हमला, केबल कटिंग पकड़ने पर कर्मचारी के सिर पर दे मारा डंडा- देखें VIDEO

Electricity Team Attacked By Two Brothers: दतिया के सेवढ़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो भाइयों ने डंडे से लाइनमैन का सिर फोड़ा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।
datia-electricity-team-attacked-by-two-brothers-video-viral-on-social-media
दतिया में बिजली विभाग की टीम पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Datia Electricity Team Attacked: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सेवढ़ा थाना क्षेत्र के अनूपगंज में जांच के दौरान दो भाइयों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी और एक कर्मचारी के सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दतिया जिले के सेवढ़ा थाना क्षेत्र के अनूपगंज में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान दो भाइयों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी और एक कर्मचारी के सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनूपगंज में बिजली चोरी की चांज करने पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम अनूपगंज क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। टीम में सहायक प्रबंधक आलोक कुमार सैन के साथ कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया और अब्दुल खान शामिल थे। कर्मचारी मीटर और उससे जुड़े तारों का निरीक्षण कर रहे थे।

जांच के दौरान पाई गई केबल में कटिंग

जांच के दौरान राधागोविंद स्वामी के नाम से दर्ज बिजली कनेक्शन की केबल में कटिंग पाई गई। टीम द्वारा उपभोक्ता को केबल बदलने के निर्देश दिए गए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बिजली कंपनी के अनुसार मौके पर मौजूद अनुराग स्वामी ने कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया और मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई सूरज स्वामी भी मौके पर पहुंच गया।

दोनों भाइयों ने मिलकर कर्मचारी को पीटा

आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर कर्मचारी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी अब्दुल खान ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों भाई घर से डंडा लेकर आए और सूर्याकांत बुधौलिया के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट दिखाई दे रही है। घटना के संबंध में सहायक प्रबंधक आलोक कुमार सैन ने सेवढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर आरोपी अनुराग स्वामी और सूरज स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com