करियर

CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षकों के 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में  6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 5 हजार पद नियमित भर्ती के हैं, जबकि 1,812 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। नियमित भर्ती के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, शासकीय विद्यालयों में 5,000 नियमित शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएगी। इनमें सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान के 200, शिक्षक के 1,654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इन पदों में ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी-2026

अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

भर्ती परीक्षा के लिए तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर को और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी।

हालांकि सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द शुरू किए जाएंगे।

आत्मानंद स्कूलों में भी भर्ती

सरकारी स्कूलों के साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भी 1,812 संविदा शिक्षकीय पदों पर भर्ती होगी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। भर्ती अधिसूचना सितंबर में जारी की जा रही है, जबकि ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर से शुरू होने की तैयारी है।

झारखंड का अनुभव लेकर रायपुर आ रहे कर्मवीर, स्मृति-कर्मवीर की जोड़ी संभालेगी BJP की कमान

इस भर्ती के जरिए राज्य के शासकीय और उत्कृष्ट विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इससे एक ओर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

NEET PG Result 2026: किसे कितने नंबर चाहिए? General, OBC, SC, ST और PwBD की कटऑफ देखें
NEET PG Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल कुल 2,65,960 उम्मीदवारों ने NEET PG परीक्षा दी। इसमें 30 अगस्त को परीक्षा देने वाले 2,63,544 उम्मीदवार और जयपुर में तकनीकी एवं बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा देने वाले 2,416 उम्मीदवार शामिल हैं।

NEET PG 2026 कटऑफ

NEET PG 2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रही। 720 अंकों में से जनरल और EWS उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 262 अंक, सामान्य दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए 244 अंक और SC, ST व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 226 अंक रही।

1 अक्टूबर से मिलेगा व्यक्तिगत स्कोरकार्ड

NBEMS के अनुसार, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही आधिकारिक उत्तर कुंजी, प्रश्न आईडी और अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों से जुड़ी जानकारी भी 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी सवालों की हुई विशेषज्ञों से समीक्षा

NBEMS ने बताया कि परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में पूछे गए सभी सवालों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई थी। समीक्षा में किसी भी प्रश्न को तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।

राज्य कोटा की सीटों के लिए कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी आरक्षण नीति के अनुसार जारी करेंगे।

30 अगस्त को हुई थी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा देशभर के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर आयोजित की गई।

जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी और बिजली से जुड़ी समस्याओं के चलते प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

बदला था NEET PG का परीक्षा पैटर्न

इस बार NEET PG के परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी किया गया। परीक्षा में सवालों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई थी। हालांकि, परीक्षा की अवधि पहले की तरह साढ़े तीन घंटे रखी गई।

86,360 PG मेडिकल सीटों पर होगी काउंसलिंग

NEET PG का आयोजन डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और PG डिप्लोमा जैसे मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। इस साल कुल 86,360 PG मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। इनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में बताई गई हैं।

क्यों होती है NEET PG परीक्षा?

NEET PG, MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा है। इसके तहत विभिन्न मेडिकल संस्थानों और सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होती है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अखिल भारतीय 50% कोटा सीटें

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की राज्य कोटा सीटें

देशभर के निजी मेडिकल कॉलेज, संस्थान, विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा संस्थानों में उपलब्ध सीटें

पोस्ट-MBBS DNB और पोस्ट-MBBS NBE पाठ्यक्रम

UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों को झटका, OMR और नॉर्मलाइजेशन में अंक संशोधन से आयोग ने किया इनकार

किन संस्थानों में केंद्रीकृत प्रवेश होता है?

कुछ प्रमुख संस्थानों में NEET PG के माध्यम से केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया लागू होती है। इनमें-

एम्स, नई दिल्ली और अन्य एम्स

PGIMER, चंडीगढ़

JIPMER, पुडुचेरी

NIMHANS, बेंगलुरु

श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम

IAS Success Story: गरीबी, शादी का दबाव और संघर्ष...AIR 152 फिर भी बनी IAS, जानें सी. वनमथी के सफलता की कहानी
IAS C Vanmathi Biography: कुछ कहानियां सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि हौसले की मिसाल बन जाती हैं। तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली सी. वनमथी ने गरीबी, सामाजिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं। बचपन में परिवार की मदद के लिए भैंसें चराने वाली वनमथी पर 12वीं में ही शादी का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने पढ़ाई को चुना।

BCA और MCA की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 152 हासिल कर IAS अधिकारी बन गईं। उनकी प्रेरक यात्रा साबित करती है कि मजबूत इरादों के आगे हालात भी हार मान लेते हैं। आइए इस खबर में जानतें हैं सी. वनमथी के बारे में सफलता की पूरी कहानी।

भैंस चराकर किया परिवार का सहारा

तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली सी. वनमथी का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनके पिता ड्राइवर थे और सीमित आय में पूरे परिवार का गुजारा होता था।

घर की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वनमथी पढ़ाई के साथ भैंस चराती थीं और उनके लिए चारे का इंतजाम भी करती थीं। मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने शिक्षा को कभी नहीं छोड़ा।

पहले ही प्रयास में UPSC इंटरव्यू तक पहुंचीं सी. वनमथी

12वीं में शादी का दबाव, लेकिन चुनी पढ़ाई

जिस समुदाय से वनमथी आती हैं, वहां कम उम्र में लड़कियों की शादी करना आम माना जाता था। 12वीं कक्षा में पहुंचते ही उन पर भी शादी का दबाव बनने लगा, लेकिन उन्होंने समाज और रिश्तेदारों की बात मानने के बजाय अपनी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया।

बता दें कि सामाज के दबाव के बीच वनमथी के लिए इतना बड़ा निर्णय लेना आसान नहीं था लेकिन इसके बावजूद  भी उन्होंने यह फैसला लिया। उनका लक्ष्य था कि पहले आत्मनिर्भर बनें, फिर जीवन के अन्य फैसले लें।

एक टीवी सीरियल ने बदल दी जिंदगी

स्कूल के दिनों में वनमथी अक्सर ‘गंगा यमुना सरस्वती’ नाम का टीवी धारावाहिक देखती थीं। इसमें एक महिला IAS अधिकारी का किरदार उनकी प्रेरणा बन गया।

उस अधिकारी का सम्मान, जिम्मेदारी और समाज पर प्रभाव देखकर उन्होंने उसी समय तय कर लिया कि एक दिन वह भी IAS अधिकारी बनेंगी, और यही सपना आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

BCA-MCA के बाद शुरू हुई UPSC की असली जंग

सी. वनमथी ने अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। पहले उन्होंने BCA किया, फिर MCA की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि अब पूरा ध्यान सिर्फ UPSC पर देना है। उन्होंने नियमित पढ़ाई, नोट्स और लगातार अभ्यास के दम पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

असफलता को बनाया सफलता की सीढ़ी:4 नंबर से चूके पर नहीं मानी हार, 25 साल के अनमोल ने UPSC CAPF में रचा इतिहास

IAS सी. वनमथी हजारों लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत

इंटरव्यू से पहले आई सबसे कठिन परीक्षा

वनमथी अपने पहले ही प्रयास में UPSC इंटरव्यू तक पहुंच गई थीं। लेकिन उसी समय उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

एक तरफ अस्पताल और परिवार की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ इंटरव्यू की तैयारी। मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोनों जिम्मेदारियों को साथ लेकर आगे बढ़ती रहीं।

2014 में AIR 152 हासिल कर बनीं IAS

लगातार मेहनत का नतीजा आखिरकार मिला ही गया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2014 में वनमथी ने ऑल इंडिया रैंक 152 हासिल की और IAS अधिकारी बनीं। भैंस चराने से लेकर प्रशासनिक सेवा तक का उनका सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।

यह सफलता सिर्फ उनकी कहानी नहीं बल्कि हजारों लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है, जिनका मानना हैं कि किसी भी अगर उनका लक्ष्य बड़ा है, तो उसे भी प्राप्त किया जा सकता है।

ECHS Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 96 पदों पर भर्ती, 4 अक्टूबर तक आवेदन; सैलरी ₹1.30 लाख, ऐसे करें आवेदन
ECHS Medical Officer Jobs: पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) सेल, सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न पॉलीक्लिनिक में मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के 96 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21,800 से 1,30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। भर्ती में मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, क्लर्क, चौकीदार, सफाईवाला और प्यून समेत कई पद शामिल हैं। तो आइए जानते इस पद पर आवेदन करने के लिए क्या करना होगा।

96 पदों पर वैकेंसी, 4 अक्टूबर तक करें आवेदन

ECHS सेल की ओर से कुल 96 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर (22), डेंटल ऑफिसर (10), मेडिकल स्पेशलिस्ट (4), फार्मासिस्ट (12), लैब टेक्नीशियन (7), डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्ट (6), डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क (4), चौकीदार (4), सफाईवाला (8), प्यून (5) समेत कई मेडिकल, पैरामेडिकल और नॉन-मेडिकल पद शामिल हैं।

पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार एमडी/एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, ग्रेजुएशन, बी.फार्मेसी, डीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, फिजियोथेरेपी डिप्लोमा, डेंटल हाइजीनिस्ट डिप्लोमा, क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन या 8वीं पास जैसी निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

ऑफलाइन आवेदन जारी, 4 अक्टूबर अंतिम तारीख

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन और दस्तावेजों की होगी जांच

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत उम्मीदवारों के आवेदन पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन से होगी। केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

जाने कैसे होगा चयन?

योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ECHS सेल के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।

RRB Recruitment 2026: 3,477 स्नातक पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन; जानें योग्यता, फीस और सैलरी

जाने कितनी मिलेगी सैलरी?

ECHS भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21,800 रुपये से 1,30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। मेडिकल, पैरामेडिकल और नॉन-मेडिकल सभी पदों के लिए सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ECHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सावधानी से भरें।

इस पते पर भेजें ऑफलाइन आवेदन

भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और उसे एक लिफाफे में रखकर डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें:

प्रभारी अधिकारी स्टेशन मुख्यालय,

ECHS सेल मुख्यालय TASA

राष्ट्रपति निलयम के पास सिकंदराबाद- 500010, तेलंगाना

ध्यान रखें कि आवेदन 4 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

UP: सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को भारांक देने का रास्ता साफ, आयोग ने गठित की चार सदस्यीय कमेटी
UP Assistant Teacher Recruitment: 11508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को भारांक देने का रास्ता साफ हो सकता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी है। आयोग ने मामले में रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। आयोग की होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

अधियाचन भेजते समय नहीं दी गई आदेश की सूचना

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी इस मामले में सामने आई है। 11508 सहायक अध्यापक पदों पर चयन एवं नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने 17 मई को चयन आयोग को अधियाचन भेजा था। इसके बाद 15 सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। विभागीय अधिकारियों को अधियाचन के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी आयोग को देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद शिक्षामित्रों को भारांक नहीं दिए जाने की बात सामने आने पर विभाग सक्रिय हुआ।

UP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों का तबादला; PAC, ATS, SSF में मिली तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर मांगी गई रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को आगामी शिक्षक भर्ती में एक अतिरिक्त अवसर दिए जाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में शिक्षामित्रों को भारांक देने का मुद्दा सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से चयन आयोग के सचिव को पत्र भेजे जाने के बाद आयोग ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी से पूरे मामले का परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

भारांक नहीं मिला तो अवमानना की आशंका

भर्ती प्रक्रिया में शिक्षामित्रों को भारांक नहीं मिलने पर न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी कारण आयोग इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद शिक्षामित्रों को भारांक देने की व्यवस्था पर निर्णय हो सकता है। मंगलवार को आयोग की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी सुविधा; दो एयरोब्रिज से सीधे विमान तक पहुंचेंगे यात्री, धूप और बारिश से मिलेगी राहत

आरक्षण और नियमावली में संशोधन पर भी मंथन

शिक्षामित्रों के भारांक के साथ शिक्षक भर्ती से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। नियमावली में संशोधन और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आरक्षण नहीं दिए जाने जैसे विषयों पर भी विचार किया जा रहा है। शासन स्तर पर इसी सप्ताह इन मुद्दों को लेकर बैठक होने की संभावना है। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का अंतिम निर्णय संबंधित अधिकारियों और चयन आयोग की प्रक्रिया के अनुसार लिया जाएगा।

ITBP Government Jobs 2026: 21 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
ITBP Motor Mechanic Recruitment: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका है। ITBP ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए 12वीं पास होने के साथ मोटर मैकेनिक का सर्टिफिकेट और संबंधित ट्रेड में तीन साल का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा मांगा गया है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

28 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 तक या उससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

जानें शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ मोटर मैकेनिक ट्रेड में सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में संबंधित ट्रेड का 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए। इसके विकल्प के तौर पर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा भी मान्य है।

जानें कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

PST, PET और लिखित परीक्षा से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मूल दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद विस्तृत चिकित्सा जांच और लागू होने पर अन्य मेडिकल जांच भी होगी।

MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ₹10,000 स्टाइपेंड; 27 सितंबर तक करें आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जानें जनरल, OBC और EWS के लिए आवेदन शुल्क?

आवेदन के दौरान जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वहीं SC, ST और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन
BPSC TRE 4 Apply Online 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11वीं-12वीं के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा एक ही चरण में कराने का फैसला किया है, जिसमें 150 अंकों की MCQ आधारित लिखित परीक्षा होगी। आइए जानते

सीनियर सेकेंडरी में कितने पदों पर भर्ती?

BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक नियुक्तियां सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11वीं–12वीं) के लिए होंगी, जहां 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। यानी कुल रिक्तियों का सबसे बड़ा हिस्सा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए है।

प्राथमिक कक्षाओं के लिए 3,847 पद

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में की जाएगी।

मिडिल स्कूल में 8,563 और हाई स्कूल में 3,877 वैकेंसी

मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) के लिए 8,563 पद और हाई स्कूल (कक्षा 9 से 10) के लिए 3,877 पद तय किए गए हैं। इस तरह TRE 4.0 में प्राथमिक से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक सभी स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर TRE 4.0/विज्ञापन संख्या 14/2026 के लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।

दस्तावेज अपलोड कर 29 सितंबर तक फीस जमा करें

आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें। इसके बाद 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

सबमिट करने से पहले सभी विवरण जरूर जांचें

फॉर्म जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अपलोड किए गए दस्तावेजों समेत सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। सभी विवरण सही होने पर Submit बटन दबाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

Bihar Job Fair 2026: जहानाबाद में 25 सितंबर को रोजगार मेला, 50 पदों पर भर्ती; ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी

आवेदन शुल्क और अंतिम तारीख

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए आवेदन 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

BPSC TRE 4.0 अब एक ही फेज में होगी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 भर्ती परीक्षा को अब एक ही चरण में आयोजित करने का फैसला किया है। पहले इसे दो चरणों में कराने की योजना थी, लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध के बाद आयोग ने संशोधित व्यवस्था लागू की है।

कितने अंकों की होगी लिखित परीक्षा?

TRE 4.0 की लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

कितने घंटे में हल करने होंगे 150 सवाल?

उम्मीदवारों को पूरी परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और चयन प्रक्रिया का मुख्य आधार यही लिखित परीक्षा रहेगी।

Bihar Job Fair 2026: जहानाबाद में 25 सितंबर को रोजगार मेला, 50 पदों पर भर्ती; ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी
Bihar Rojgar Setu 2026: जहानाबाद नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस रोजगार मेले का आयोजन स्थल संयुक्त श्रम भवन है, जो जिला कोषागार के सामने ब्लॉक परिसर जहानाबाद में है। कंपनी ने जिन पदों पर बहाली निकाली है, उसमें आयरनर (Ironer), डिलीवरी ड्राइवर (Delivery Driver), हेल्पर (Helper) शामिल है।

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जरूरी है। वहीं, जहां तक उम्र सीमा की बात है तो कंपनी ने 18 साल निर्धारित की है। कार्यस्थल बेंगलुरु निर्धारित किया गया है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी को बिहार से बाहर कार्य करने को तैयार रहना होगा।

जहानाबाद में लगेगा रोजगार मेला

जहानाबाद नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जिला कोषागार के सामने, ब्लॉक परिसर, जहानाबाद में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेला में कंपनी की ओर से आयरनर (Ironer), डिलीवरी ड्राइवर (Delivery Driver) और हेल्पर (Helper) पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए कंपनी की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी संबंधित नियोजन कार्यालय से सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

बेंगलुरु में मिलेगा काम, बाहर जाने को रहना होगा तैयार

इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बेंगलुरु निर्धारित किया गया है। इसका मतलब है कि जहानाबाद या बिहार के अन्य जिलों से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर जाकर काम करने के लिए तैयार रहना होगा।

कितने हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी?

रोजगार मेले में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार हर महीने 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे में 10वीं पास युवाओं के लिए यह रोजगार का अवसर हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु में काम करना होगा।

बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी! 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी, देखें किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें

NCS और रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल और बिहार राज्य रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार पहले इन पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि जॉब कैंप की प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी न हो।

जॉब कैंप की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त

अभ्यर्थियों के लिए जॉब कैंप से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निशुल्क रखी गई हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को जॉब कैंप से संबंधित कोई परेशानी या जानकारी चाहिए तो वह नियोजन कार्यालय द्वारा जारी संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकता है।

RRB Recruitment 2026: 3,477 स्नातक पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन; जानें योग्यता, फीस और सैलरी
RRB Application Form 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नेम गैर तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी के स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॅार्ट नोटिफिकेशन जारीन कर 3,477 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर2026 से शुरू होगी जबकी, उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल स्टैंडर्ड जैसे चरण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के तहत लेवल-5 और लेवल-6 के अनुसार वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती के उम्मीदवारों के पास क्या- क्या योग्यताएं होनी चाहिए और कितना आवेदन शुल्क लगेगा इसके बारें में हम आपको इस खबर में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

जाने शैक्षणिक योग्यता?

भारतीय रेलवे के द्वारा आयोजित भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। पद के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। आरआरबी विस्तृत नोटिफिकेशन में इसकी पूरी जानकारी जारी करेगा।

कैसै होगा उम्मीदवारों का होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल स्टैंडर्ड के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल-5 और लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों के मुताबिक विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

RRB Paramedical Vacancy 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कैटेगरी के हिसाब से देनी होगी फीस

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पूर्व-सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित है।

विस्तृत नोटिफिकेशन का करना होगा इंतजार

उम्मीदवार ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से संबंधित पदों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन लिंक सक्रिय होने से पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां
Starbucks Corporate Technology Hub: तमिलनाडु में ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़ा निवेश आया है। Starbucks Coffee Company चेन्नई में अपना टेक्नोलॉजी हब स्थापित करने जा रही है। यह अमेरिका के बाहर स्टारबक्स का पहला कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी हब होगा।

इस सेंटर से करीब 800 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, चेन्नई को मजबूत टेक्नोलॉजी टैलेंट, इंजीनियरिंग इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी के कारण चुना गया है। यह हब स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस को टेक्नोलॉजी सपोर्ट देगा और अमेरिका समेत अन्य देशों की टीमों के साथ काम करेगा।

अमेरिका के बाद चेन्नई में स्टारबक्स का बड़ा टेक सेंटर

इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय के साथ एमओयू साइन किया है। चेन्नई में बनने वाला स्टारबक्स का नया टेक्नोलॉजी हब कंपनी की ग्लोबल टेक्नोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करेगा। फिलहाल स्टारबक्स के टेक्नोलॉजी सेंटर अमेरिका के Seattle और Nashville में हैं।

चेन्नई सेंटर से कंपनी के ग्लोबल बिजनेस को टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा और यहां की टीमें अमेरिका समेत अन्य देशों की टेक्नोलॉजी और बिजनेस टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी।

#WATCH | Chennai | Tamil Nadu Government signs an MoU with Starbucks in the presence of Chief Minister Thiru C Joseph Vijay

(Video source: TN DIPR) pic.twitter.com/EPjX0QTK6H
— ANI (@ANI) September 21, 2026

Tata के रिटेल जॉइंट वेंचर से अलग होगा टेक हब

स्टारबक्स का चेन्नई टेक्नोलॉजी सेंटर भारत में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के साथ चल रहे रिटेल जॉइंट वेंचर से अलग काम करेगा।

इसका मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और ग्लोबल बिजनेस सपोर्ट पर रहेगा। यानी चेन्नई का यह हब सीधे भारत में स्टारबक्स के कैफे और रिटेल ऑपरेशन का हिस्सा नहीं होगा।

मजबूत टेक टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर बना वजह

स्टारबक्स ने चेन्नई को टेक्नोलॉजी हब के लिए चुनने के पीछे कई कारण बताए हैं। इनमें मजबूत टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल, बेहतर इंजीनियरिंग इकोसिस्टम, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्मचारियों की अच्छी रिटेंशन दर और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये खूबियां भारत में उसकी टेक्नोलॉजी क्षमताओं के विस्तार में मदद करेंगी।

MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ₹10,000 स्टाइपेंड; 27 सितंबर तक करें आवेदन

GCC पॉलिसी से स्टारबक्स को मिलेगा फायदा

स्टारबक्स का चेन्नई टेक्नोलॉजी हब ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब तमिलनाडु सरकार ग्लोबल कंपनियों को राज्य में Global Capability Centres (GCCs) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

राज्य की GCC स्पेशल स्कीम 2024-2027 के तहत पात्र वैश्विक कंपनियों को टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

அமெரிக்காவைத் தலைமையிடமாகக் கொண்ட ஸ்டார்பக்ஸ் காபி (STARBUCKS COFFEE) நிறுவனம், 800 தொழில்நுட்ப நிபுணர்களுக்கு உயர் ஊதிய வேலைவாய்ப்பு அளிக்கும் வகையில் சென்னையில் உலகளாவிய திறன் மையம் (Global Capability Centre – GCC) அமைப்பதற்கான புரிந்துணர்வு ஒப்பந்தம் மாண்புமிகு தமிழ்நாடு… pic.twitter.com/SW5GZ5LNfh
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) September 21, 2026

तीन साल तक पेरोल सब्सिडी का प्रावधान

इस योजना के तहत पात्र कंपनियों को हाई-पेइंग नौकरियां पैदा करने पर तीन साल तक पेरोल सब्सिडी मिल सकती है।

सब्सिडी की दर पहले साल 30%, दूसरे साल 20% और तीसरे साल 10% तक निर्धारित की गई है। इससे राज्य में ग्लोबल कंपनियों के लिए टेक्नोलॉजी और बिजनेस ऑपरेशन स्थापित करना अधिक आकर्षक हो सकता है।

Government Jobs This Week: 41 हजार सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; ऐसे करें आवेदन
UPESSC Teacher Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार के कई बड़े विभागों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत 41,000 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इनमें इंडिया पोस्ट, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और अन्य संस्थानों की नौकरियां शामिल हैं।

सबसे खास बात यह है कि 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कहीं मेरिट के आधार पर चयन होगा तो कहीं लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती की जाएगी। ऐसे में अंतिम तारीख से पहले आवेदन करना आपके लिए बड़ा अवसर हो सकता है।

इंडिया पोस्ट भर्ती 23,757 पद, बिना परीक्षा होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) समेत 23,757 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती के लिए 10वीं पास वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है।

SSC CHSL में 12वीं पास के लिए 2,536 वैकेंसी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2026 के तहत 2,536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखी गई है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ₹10,000 स्टाइपेंड; 27 सितंबर तक करें आवेदन

UP में 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सुपर TET 2026 के तहत 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार फार्म भरते समय पूरे दस्तावेजों को सही से जांचने के बाद ही आवेदन करें।

MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ₹10,000 स्टाइपेंड; 27 सितंबर तक करें आवेदन
Ministry of External Affairs Internship 2026: अगर आपका सपना विदेश मंत्रालय, कूटनीति या इंटरनेशनल रिलेशंस के क्षेत्र में करियर बनाने का है, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत चयनित युवाओं को भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

इंटर्न्स को मंत्रालय के विभिन्न विभागों में काम करने का अनुभव, वरिष्ठ राजनयिकों के साथ सीखने का मौका और हर महीने 10,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दिल्ली आने-जाने के लिए एक बार का इकोनॉमी क्लास हवाई किराया भी मंत्रालय वहन करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप में क्या मिलेगा?

विदेश मंत्रालय का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम सिर्फ सीखने का अवसर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक शानदार करियर प्लेटफॉर्म भी है। चयनित इंटर्न को हर महीने वित्तीय सहायता (स्टाइपेंड) के साथ दिल्ली आने-जाने का यात्रा खर्च भी दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रतिभागियों को विदेश नीति, कूटनीति और मंत्रालय के कामकाज को करीब से समझने का मौका मिलेगा, जो उनके बायोडेटा को भी मजबूत बना सकता है।

27 सितंबर तक करें आवेदन

इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और 27 सितंबर 2026 अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें, ताकि आखिरी समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

फॉर्म भरने से पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mea.gov.in पर पात्रता, दिशा-निर्देश और जरूरी दस्तावेजों की सूची जरूर जांच लें।

विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का चयन कैसे होगा?

विदेश मंत्रालय ने इंटर्नशिप की चयन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 अक्टूबर 2026 को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची और इंटरव्यू का विवरण जारी होगा।

इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (DVC) के माध्यम से इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जबकि 23 अक्टूबर 2026 को अंतिम चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

स्टाइपेंड और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

चयनित इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान 10,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा विदेश मंत्रालय उम्मीदवार के मूल राज्य की राजधानी (या कॉलेज वाले शहर) और दिल्ली के बीच एक बार के इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा का खर्च भी वहन करेगा। यह सुविधा विशेष रूप से दूर-दराज के राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगी।

Agniveer Rally 2026: अग्निवीर फेज-2 भर्ती रैली में जा रहे हैं? ये 10 जरूरी दस्तावेज और नियम पहले जान लें

इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बता दें विदेश मंत्रालय का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह इंटर्नशिप उनके पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा हो। इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा की उम्र इंटर्नशिप वाले वर्ष की 31 दिसंबर तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह इंटर्नशिप करियर के लिए क्यों खास है?

विदेश मंत्रालय के इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को विदेश नीति, कूटनीति और मंत्रालय के कामकाज को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

साथ ही वरिष्ठ राजनयिकों, नीति विशेषज्ञों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ काम करने और नेटवर्किंग का मौका भी मिलता है।

UPSC, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, थिंक टैंक या पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह अनुभव प्रोफाइल और इंटरव्यू दोनों को मजबूत बना सकता है।

KVIC Recruitment 2026: खादी आयोग में 50 पदों पर भर्ती, ₹40,000 तक सैलरी; 30 सितंबर तक करें आवेदन
Khadi Commission Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने शानदार अवसर दिया है। आयोग ने यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट समेत कुल 50 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 25,000 से 40,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा, जबकि सलाहकार पद का मानदेय DoPT के नियमों के अनुसार तय होगा।

यंग प्रोफेशनल समेत 50 पदों पर निकाली भर्ती

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने कुल 50 संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें यंग प्रोफेशनल के 20, सलाहकार (Consultant) के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल: 20 पद

यंग प्रोफेशनल के पद विभिन्न विभागों में बांटे गए हैं। इनमें अकाउंट्स/ऑडिट (5), एचआर एवं एडमिन (4), खादी (3), लीगल (3), मार्केटिंग (1), डिजाइन एवं ड्रॉइंग (1), साइंस एंड टेक्नोलॉजी (1) और पब्लिसिटी (2) पद शामिल हैं।

सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट: 30 पद

सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी कच्चा माल (3), प्रशासन एवं एचआर (2), खादी (2), लीगल (2), एस्टेट एवं सर्विसेज (1), मार्केटिंग (1) और स्फूर्ति (1) शामिल हैं।

वहीं सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी रॉ मटेरियल (2), एडमिन एवं एचआर (2), खादी (2), लीगल (1), एस्टेट एवं सर्विसेज (2), मार्केटिंग (1), स्फूर्ति (1) और साइंस एंड टेक्नोलॉजी (1) पदों पर भर्ती की जाएगी।

30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक KVIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उससे जुड़े क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

ISRO Free Training 2026: फ्री में सीखें AI और मशीन लर्निंग, 4 अक्टूबर आखिरी तारीख, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आयु सीमा क्या है?

यंग प्रोफेशनल: अधिकतम 27 वर्ष (आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर)

सलाहकार (Consultant): 40 से 65 वर्ष

सीनियर कंसल्टेंट: 39 वर्ष से कम

सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

जाने चयन प्रक्रिया?

KVIC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट पदों पर 25,000 से 40,000 रुपए प्रति माह तक मानदेय मिलेगा।

इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं सलाहकार (Consultant) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों का मानदेय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

ISRO Free Training 2026: फ्री में सीखें AI और मशीन लर्निंग, 4 अक्टूबर आखिरी तारीख, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
ISRO AI Training 2026: अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सीखना चाहते हैं, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इसरो ने AI/ML ट्रेनिंग फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स (Training for Hydro-Informatics) नाम से एक फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस कोर्स के जरिए प्रतिभागियों को जल संसाधन (Water Resources) क्षेत्र में AI और ML के व्यावहारिक उपयोग, डेटा विश्लेषण और हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि ट्रेनिंग 5 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच लाइव और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से आयोजित होगी। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ISRO की ओर से डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

ISRO किस विषय पर दे रहा है फ्री ट्रेनिंग?

इसरो की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग उन उम्मीदवारों के लिए है, जो जल संसाधन (Water Resources) क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करना चाहते हैं। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS), देहरादून द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों को हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स में AI और ML के व्यावहारिक उपयोग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञों के साथ प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन मिलेगी ISRO की AI/ML ट्रेनिंग

ISRO की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान लाइव और इंटरैक्टिव क्लासेज होंगी, जिनमें उम्मीदवार IIRS के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए शामिल हो सकेंगे।

इसके अलावा रोजाना की स्टडी मटेरियल इसरो लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डेड वीडियो, क्विज, फीडबैक और ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान डेली क्विज में भाग लेना अनिवार्य होगा और उम्मीदवार की प्रगति को कोर्स डेडीकेशन (Course Dedication) के आधार पर ट्रैक किया जाएगा।

किसे मिलेगा ISRO का सर्टिफिकेट?

ISRO की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को कोर्स पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेटइसरो के ई-क्लास LMS पर उपलब्ध होगा, जहां से प्रतिभागी इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Sunita Williams Inspiration: स्पेस में कैसे करियर बनाएं बेटियां? इसरो और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों की आई बहार

ट्रेनिंग के लिए ऐसे करें आवेदन

ISRO की AI/ML ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ISRO LMS पोर्टल isrolms.irs।gov.in/edusatregistration पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है, जबकि यह ऑनलाइन ट्रेनिंग 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

Sunita Williams Inspiration: स्पेस में कैसे करियर बनाएं बेटियां? इसरो और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों की आई बहार
Space Career Opportunities For Indian Girls: एक समय था जब अंतरिक्ष विज्ञान और स्पेस टेक्नोलॉजी की दुनिया को केवल पुरुष वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों का क्षेत्र माना जाता था। लेकिन समय बदला और दुनिया भर की महिलाओं ने इस सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस अभूतपूर्व बदलाव की एक बहुत बड़ी मिसाल हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर महीनों बिताने और कई रिकॉर्ड तोड़ स्पेसवॉक करने वाली सुनीता ने साबित किया कि सफलता केवल लिंग या शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि विज्ञान, कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और अटूट टीमवर्क से हासिल होती है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का आज जन्मदिन है। वह 19 सितंबर 1965 को यूक्लिड, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुयी थीं।

नौसेना पायलट से नासा के अंतरिक्ष यात्री तक का शानदार सफर

सुनीता विलियम्स के करियर की शुरुआत अमेरिकी नौसेना में एक पायलट के रूप में हुई थी। इसके बाद उनकी प्रतिभा, लगन और अनुशासन को देखते हुए उन्हें नासा (NASA) के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया। उन्होंने अंतरिक्ष में कई कठिन और चुनौतीपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी यह उपलब्धि हर उस बच्चे और युवा के लिए एक बड़ा संदेश है, जो विज्ञान की दुनिया में बड़े सपने देखता है।

स्कूल और कॉलेज के दिनों में गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर और मेडिकल साइंस पर बनाई गई मजबूत पकड़ ही भविष्य में अंतरिक्ष अभियानों के दरवाजे खोलती है।

स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष विज्ञान में केवल रॉकेट में उड़ना ही करियर नहीं

जब भी कोई व्यक्ति अंतरिक्ष में करियर बनाने की सोचता है, तो उसके दिमाग में सबसे पहला ख्याल एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) बनने का ही आता है। लेकिन हकीकत यह है कि एक सफल स्पेस मिशन के पीछे हजारों वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डेटा एक्सपर्ट्स और ग्राउंड कंट्रोलर की दिन-रात की मेहनत होती है।

आज की युवा पीढ़ी स्पेस साइंस (खगोल विज्ञान और ग्रह विज्ञान), स्पेस टेक्नोलॉजी (सैटेलाइट डिजाइनिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ह्यूमन स्पेसफ्लाइट (अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन से जुड़े शोध) जैसे कई आधुनिक क्षेत्रों में अपना शानदार करियर बना सकती है।

स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है महिलाओं की भूमिका

आज अंतरिक्ष अभियानों की परिभाषा बदल चुकी है। अब महिलाएं केवल शोध करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मिशन प्लानर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, रोबोटिक्स एक्सपर्ट और डॉक्टर के रूप में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। नासा से लेकर दुनिया भर की अन्य स्पेस एजेंसियों और प्राइवेट स्पेस कंपनियों में महिलाओं की मौजूदगी तेजी से बढ़ी है। जब तकनीकी और वैज्ञानिक टीमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है, तो मिशनों को एक नया और विविध दृष्टिकोण मिलता है, जिससे शोध के नए रास्ते खुलते हैं।

भारत की बेटियों के लिए इसरो और प्राइवेट सेक्टर में शानदार अवसर

अगर बात भारत की करें, तो हमारी बेटियों के लिए अब संभावनाएं पहले के मुकाबले बहुत अधिक व्यापक हो गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन, मंगलयान और सौर मिशन (आदित्य L1) में भारत की महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा स्पेस सेक्टर को प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोलने से नौकरी और बिजनेस के नए मौके पैदा हो रहे हैं। भारतीय छात्राएं स्कूली स्तर से ही साइंस और मैथ्स में मजबूत पकड़ बनाकर आगे चलकर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एस्ट्रोफिजिक्स, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई चुन सकती हैं।

World Bamboo Day Special: सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का खजाना भी है बांस, जानें इसके अनोखे औषधीय गुण

स्कूली स्तर से ही शुरुआत से पूरा होगा बड़ा सपना

अगर नई पीढ़ी को अंतरिक्ष की इस अनंत दुनिया से जोड़ना है, तो इसकी शुरुआत देश के स्कूलों से ही करनी होगी। स्कूलों में Astronomy Clubs, आधुनिक साइंस लैब, कोडिंग, रोबोटिक्स और मॉडल रॉकेट बनाने जैसी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जब छात्राओं को अंतरिक्ष विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा, तो उनका हौसला और बढ़ेगा। सुनीता विलियम्स जैसी शख्सियत केवल एक प्रेरणादायक कहानी नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, जिज्ञासा और लगातार सीखते रहने की जीवनशैली की सबसे बड़ी उदाहरण हैं।

आसमान की ऊंचाइयों को छूने को तैयार है भारत की नई पीढ़ी

भारत आज अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, उपग्रह निर्माण, सौर अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है। आने वाले सालों में जैसे-जैसे स्पेस टेक्नोलॉजी का विस्तार होगा, वैसे-वैसे करियर के नए दरवाजे भी खुलते जाएंगे। भारत की हर बेटी जो आसमान में सिर्फ सितारों को देखने के बजाय उन्हें समझने और खोजने का सपना देखती है, उसके पास एक सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर या स्पेस एंटरप्रेन्योर बनने का पूरा मौका है। सुनीता विलियम्स की कहानी हमें यही सिखाती है कि अगर आपके सपने बड़े हैं, तो पूरा ब्रह्मांड भी आपके लिए छोटा पड़ जाएगा।

University of Western Australia के पहले कैंपस का मुंबई में उद्घाटन, जानिए भारतीय छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा
University of Western Australia Opens First India Campus: महाराष्ट्र को वैश्विक स्तर पर ज्ञान, नवाचार, तकनीक और प्रतिभा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 'ग्रुप ऑफ एट' विश्वविद्यालयों में शामिल युनिव्हर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) ने भारत में अपना पहला कैंपस मुंबई में शुरू किया है। इस अत्याधुनिक 'यूडब्ल्यूए इंडिया, मुंबई कैंपस' का भव्य उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर रॉजर कूक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस असवर पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर रोजर कुक, UWA की चांसलर डॉ. डायन स्मिथ-गैंडर, वाइस-चांसलर प्रो. अमित चकमा के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, छात्र और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस साझेदारी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक तथा अनुसंधान क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए यह गर्व की बात है कि ऑस्ट्रेलिया की एक प्रमुख रिसर्च-केंद्रित यूनिवर्सिटी, UWA ने भारत में अपना पहला कैंपस मुंबई में खोलने का फैसला किया है। UWA ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ‘ग्रुप ऑफ एट’ (Group of Eight) यूनिवर्सिटीज में से भारत में कैंपस शुरू करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गई है।

Inauguration and unveiling of the commemorative plaque of the University of Western Australia India (UWA) Mumbai Campus at the hands of CM Devendra Fadnavis.
Premier of Western Australia, Roger Cook, Australia’s High Commissioner to India, Philip Green OAM, Chancellor of UWA,… pic.twitter.com/bsglP9rOCG
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) September 18, 2026

मुंबई में एजुकेशन सिटी, मेडी-सिटी जैसी सुविधाएं

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई देश की फाइनेंशियल, कमर्शियल और एंटरटेनमेंट राजधानी तो है ही, साथ ही राज्य सरकार का लक्ष्य इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और इनोवेशन के ग्लोबल हब के तौर पर विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहर के पास बन रहे ‘मुंबई 3.0’ प्रोजेक्ट के तहत एजुकेशन सिटी, मेडी-सिटी, इनोवेशन सिटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर इकोसिस्टम और रिसर्च व इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए नए सेंटर जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं।

NEP 2020 का असर: विदेश जाने की जरूरत नहीं

नई शिक्षा नीति 2020 ने भारत के हायर एजुकेशन सेक्टर में बड़े बदलाव किए हैं और इंटरनेशनल एकेडमिक सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भारतीय छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब दुनिया की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज भारत में अपनी मौजूदगी बना रही हैं, और इसमें महाराष्ट्र सबसे आगे है।

UWA मुंबई कैंपस से क्या होगा फायदा ?

सीएम फडणवीस ने बताया कि UWA मुंबई कैंपस के छात्रों को वर्ल्ड-क्लास एकेडमिक माहौल मिलेगा और वे बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, मल्टीनेशनल कंपनियों, टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और एंटरप्रेन्योर्स वाले इकोसिस्टम से सीधे जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह उम्मीद भी जताई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में जॉइंट रिसर्च और एकेडमिक सहयोग बढ़ेगा।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पास बेहतरीन क्षमताएं हैं, जबकि महाराष्ट्र में भरपूर टैलेंट और मौके मौजूद हैं। इसलिए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि इन दोनों क्षेत्रों के बीच नॉलेज-बेस्ड पार्टनरशिप भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत आधार बन सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार इस पार्टनरशिप को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करेगी, क्योंकि UWA राज्य की दूरदर्शी विकास यात्रा का एक पार्टनर बन गया है।

#LIVE | Opening Ceremony of The University of Western Australia (UWA) Mumbai Campus at the hands of CM Devendra Fadnavis @Dev_Fadnavis @uwaindia#Maharashtra #Mumbai #UWAIndia https://t.co/b4cLRRyWBc
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) September 18, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नया मील का पत्थर

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर रोजर कुक ने मुंबई में UWA कैंपस के उद्घाटन को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और भारत, खासकर महाराष्ट्र के बीच संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से मुंबई, भारत के साथ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के जुड़ाव का केंद्र रहा है, जिससे शिक्षा, रिसर्च, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और लोगों के बीच आपसी संबंधों में मजबूत साझेदारी बनी है।

रोजर कुक ने भरोसा जताया कि UWA मुंबई कैंपस भारतीय छात्रों के लिए ग्लोबल शिक्षा, रिसर्च, इंडस्ट्री के साथ सहयोग और इंटरनेशनल करियर जैसे नए मौके खोलेगा, साथ ही ज्ञान, इनोवेशन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

महाराष्ट्र में 13.5 लाख हेक्टेयर में कपास-सोयाबीन छोड़ बांस उगा रहे किसान, हर साल कर रहे लाखों की कमाई

80 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का निवेश

चांसलर डॉ. डायन स्मिथ-गैंडर ने बताया कि मुंबई और चेन्नई कैंपस के लिए लगभग 80 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश किया गया है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि UWA का मकसद उच्च शिक्षा के जरिए ज्ञान, अवसर और ग्लोबल कनेक्शन बनाना है, ताकि भारत में छात्रों की अगली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा के नए रास्ते मिल सकें।

UWA के मुंबई कैंपस में भारतीय छात्रों को 100% स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने UWA के मुंबई कैंपस को स्थापित करने के लिए पिछले कुछ दिनों में की गई कोशिशों का जिक्र किया। तीन भारतीय छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की 100% स्कॉलरशिप की घोषणा का स्वागत करते हुए, उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों को विदेश में पढ़ाई से जुड़े विदेशी मुद्रा खर्चों को बचाने में मदद मिलेगी, जबकि यूनिवर्सिटी की रिसर्च-ओरिएंटेड गतिविधियों से राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

सीएम फडणवीस ने एक एजुकेशन सिटी के विकास के बारे में भी जानकारी दी, जहां राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटीज के कैंपस स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में वहां लगभग एक लाख छात्रों के पढ़ाई करने की उम्मीद है।

UPPSC PCS 2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 2,297 अभ्यर्थियों का चयन, यहां देखें परिणाम
UPPSC PCS 2025 Mains Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम  घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से साक्षात्कार की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

पीसीएस-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 प्रकार के पदों के लिए कुल 814 रिक्तियां घोषित की गई हैं। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, इनमें दो ऐसे पद हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दोनों पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।

Agniveer Rally 2026: अग्निवीर फेज-2 भर्ती रैली में जा रहे हैं? ये 10 जरूरी दस्तावेज और नियम पहले जान लें

812 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

शेष 812 पदों पर चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन्हीं पदों के लिए आयोग ने 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित याचिका से संबंधित अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन रहेगा।

हाईकोर्ट के निर्णय का भी रहेगा असर

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दायर विशेष अपील से संबंधित मामले में हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन महिला अभ्यर्थियों का परिणाम भी रहेगा।

UPSC ESE 2027 Recruitment: 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के लिए अधिमानता (प्रेफरेंस) और साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से जारी करने की बात कही है।

वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

अभ्यर्थी यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने कहा है कि सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक और अन्य संबंधित सूचनाएं प्रश्नगत परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगामी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

यहां देखें परिणाम

UPSC ESE 2027 Recruitment: 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
Government Engineering Jobs: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 के तहत 480 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पदों के लिए 16 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल और शारीरिक मानकों के आधार पर किया जाएगा।

ESE के 480 पदों पर निकली भर्ती

यूपीएससी की ओर से जारी 480 रिक्तियों में सिविल इंजीनियरिंग (श्रेणी - I), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (श्रेणी - II), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (श्रेणी - III) और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (श्रेणी - IV) के पद शामिल हैं।

16 सितंबर से आवेदन शुरू

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है।

ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कितने साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

UPSC इंजीनियरिंग के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

जानें कैसे होगा आवेदन?

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित (प्रारंभिक) परीक्षा, लिखित (मुख्य) परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार, मेडिकल जांच और शारीरिक मानक के आधार पर किया जाएगा।

जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी आयोग के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 और मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित होने की संभावना है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अध्यर्थियों को जरुरी सलाह

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Agniveer Rally 2026: अग्निवीर फेज-2 भर्ती रैली में जा रहे हैं? ये 10 जरूरी दस्तावेज और नियम पहले जान लें
Agniveer Phase 2: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। अग्निपथ योजना के तहत 21 से 28 सितंबर 2026 तक कोलकाता के संतोषपुर स्थित किशोर भारती क्रीड़ांगन में अग्निवीर फेज-2 भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती रैली केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पहले चरण यानी CEE (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) सफलतापूर्वक पास किया है। ऐसे में रैली में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी दस्तावेज, रिपोर्टिंग टाइम, मेडिकल फिटनेस, अनुशासन संबंधी नियम और टैटू पॉलिसी जैसी सभी गाइडलाइन्स को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है।

किसी भी दस्तावेज की कमी या नियमों का उल्लंघन उम्मीदवार की भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिए रैली में पहुंचने से पहले पूरी तैयारी के साथ जाना जरूरी है। तो आईए हम इस खबर में आपको भर्ती से जूड़ी पूरी जानकारी के बारें में बताऐंगे।

रैली में कौन से दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य?

Agniveer Recruitment Rally — Safety Comes First!

Stay alert, follow all safety instructions and maintain discipline at the rally venue.#JoinIndianArmy #IndianArmy #Agniveer pic.twitter.com/yMOMmr52lY
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 14, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली से पहले क्या करें?

रैली में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी प्रमाणपत्र में नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में गलती हो, तो उसे पहले ही सुधरवा लें। साथ ही अपनी फिटनेस का ध्यान रखें और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें।

रैली के दौरान क्या ध्यान रखें?

भारतीय सेना की गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवार निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें और पूरे समय अनुशासन बनाए रखें।

मोबाइल फोन और अन्य अनावश्यक निजी सामान भर्ती रैली स्थल पर न ले जाएं। किसी दलाल, एजेंट के झांसे में बिल्कुल न आएं, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।

#JoinIndianArmy #IndianArmy #Agniveer pic.twitter.com/QjCCH7itsi
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 13, 2026

रैली के बाद क्या करें?

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अगली सूचना, मेडिकल, मेरिट लिस्ट और रिजल्ट की जानकारी केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। किसी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा करने से बचें।

टैटू नियम क्या हैं, किन उम्मीदवारों को मिलेगी छूट?

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में स्थायी (Permanent) टैटू को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। सामान्य उम्मीदवारों के लिए शरीर के अधिकांश हिस्सों पर टैटू मान्य नहीं हैं,

जबकि जनजातीय (Tribal) समुदाय के अभ्यर्थियों को उनकी परंपरा और रीति-रिवाजों के आधार पर विशेष छूट दी जाती है।

Agniveer Recruitment Rally!

Build your fitness through regular exercise & proper nutrition. Avoid supplements of doubtful origin.#JoinIndianArmy #IndianArmy #Agniveer #AgniveerRecruitment #RecruitmentRally pic.twitter.com/X0fXZ1HxlU
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 11, 2026

जनजातीय उम्मीदवारों के लिए क्या है नियम?

यदि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त जनजातीय समुदाय से है और उसकी परंपरा में टैटू का प्रचलन है, तो वह स्थायी टैटू के साथ आवेदन कर सकता है। इसके लिए दो दस्तावेज अनिवार्य होंगे।

Self-Certification Certificate (Appendix F-I)

Tribal Tattoo Permission Certificate (Appendix F-II), जिस पर DC/DM/SDM के हस्ताक्षर होने चाहिए।

धार्मिक टैटू किन जगहों पर मान्य हैं?

भारतीय सेना केवल सीमित स्थानों पर बने धार्मिक या पारंपरिक टैटू को स्वीकार करती है। इनमें शामिल हैं:

बाजू का अंदरूनी हिस्सा

कोहनी से कलाई के बीच का भाग

हाथ का पिछला हिस्सा

UP Civil Defence Recruitment: नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती शुरू, इन 6 पदों पर होगी नियुक्ति

Know your Height & Weight. Know the standards.

Measure right. Prepare right.
Check the official chart — don’t rely on estimates.#JoinIndianArmy #Agniveer #RecruitmentRally pic.twitter.com/wWh8gpxNLl
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 9, 2026

शरीर के किन हिस्सों पर टैटू मान्य नहीं?

इन स्थानों पर बने स्थायी टैटू भर्ती के दौरान स्वीकार नहीं किए जाएंगे:

ऊपरी बाजू

छाती

गर्दन

पैर

कमर या पसलियों का हिस्सा (Side/Ribs)

शरीर का कोई अन्य हिस्सा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रैली में शामिल होने से पहले भारतीय सेना की आधिकारिक टैटू गाइडलाइन जरूर जांच लें, ताकि दस्तावेज या मेडिकल जांच के दौरान कोई परेशानी न हो।

RRB Paramedical Vacancy 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Railway Paramedical Staff Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल पैरामेडिकल  क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के रेलवे अस्पतालों और चिकित्सा विभागों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

रेलवे ने कुल 590 पदों पर निकाली भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 590 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें सर्वाधिक सीटें नर्सिंग स्टाफ की हैं। विभाग द्वारा घोषित पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: 365 पद

फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): 118 पद

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: 43 पद

लैब असिस्टेंट ग्रेड II: 31 पद

रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन: 25 पद

ईसीजी टेक्नीशियन: 04 पद

ऑप्टोमेट्रिस्ट: 02 पद

डायलिसिस टेक्नीशियन: 01 पद

ऑडियोलॉजिस्ट / स्पीच थेरेपिस्ट: 01 पद

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन के अंतिम तिथि क्या है?

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसकी शुरूआ 15 सितंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 16 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उसमें सुधार करने की सुविधा 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

किस पद के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

RRB पैरामेडिकल भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) या B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए।

फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) या बैचलर डिग्री (B.Pharm) के साथ संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन: संबंधित विषय में डिप्लोमा या B.Sc (रेडियोग्राफी) होना चाहिए।

ईसीजी टेक्नीशियन: संबंधित क्षेत्र में निर्धारित डिप्लोमा/डिग्री।

लैब असिस्टेंट ग्रेड II: DMLT (डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) या समकक्ष योग्यता।

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: B.Sc (केमिस्ट्री) के साथ हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा।

डायलिसिस टेक्नीशियन: B.Sc की डिग्री और हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा अथवा कार्य अनुभव।

अन्य पद: ईसीजी, ऑप्टोमेट्रिस्ट व अन्य पदों हेतु संबंधित विषय में निर्धारित डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।

विमानों की लेट-लतीफी के बीच इंडिगो का बड़ा झटका, शिशुओं का किराया हुआ 3000 रुपए, 50% बढ़ी इन्फेंट फीस

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर "RRB Paramedical Recruitment 2026 Notification" लिंक पर क्लिक करें।

पहले अपनी बुनियादी जानकारी भरकर New Registration प्रक्रिया पूरी करें।

पंजीयन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आवेदन पत्र (Application Form) ध्यानपूर्वक भरें।

अपने शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और पद के अनुसार अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NTA UGC NET English Answer Key: यूजीसी-नेट जून 2026 में पुनर्परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

जिन उम्मीदवारों ने 9 और 10 सितंबर को आयोजित पुनर्परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी संबंधित फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी

एनटीए ने एक बयान जारी कर बताया कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है, जिसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

9 और 10 सितंबर को हुई थी तीन विषयों की

इंग्लिश और कॉमर्स विषयों की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को आयोजित की गई थी। इंग्लिश का पेपर पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि कॉमर्स का पेपर दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ था।

वहीं, सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई गलतियां होने की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी।

अतिरिक्त शुल्क कराई थी री-एग्जाम

समिति की सिफारिश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने निष्पक्ष और त्रुटिरहित परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला किया था।

पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया था। साथ ही एनटीए ने स्पष्ट किया था कि इससे सीटों की संख्या पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

शिकायत के बाद लिया गया था फैसला

यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी में शिकायतें सामने आने के बाद इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया, जबकि अन्य 84 विषयों की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखी गई।

कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?

यूजीसी-नेट परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, पीएचडी में प्रवेश और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

अब इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

UP Civil Defence Recruitment: नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती शुरू, इन 6 पदों पर होगी नियुक्ति
UP Civil Defence Recruitment 2026: योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में 19 सितंबर से एक लाख नई नौकरी देने का ऐलान किया था। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग में छह अलग-अलग पदों पर कुल 191 रिक्तियों पर भर्ती की शुरू कर दी गयी है। इसमें सबसे अधिक सहायक उप नियंत्रक (सा.वे.) के 104 पद शामिल हैं। इसके अलावा भंडार अधीक्षक-द्वितीय, स्टोरमैन, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक और डिस्पैच राइडर के पद भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने एक लाख युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का किया है ऐलान

योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए हैं। वहीं प्रदेश के युवाओं को अगले छह माह में एक लाख नई नौकरी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिये हैं। इसमें सबसे अधिक 77 हजार भर्तियां अकेले यूपी पुलिस और होमगार्ड विभाग में की जाएंगी।

UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों को झटका, OMR और नॉर्मलाइजेशन में अंक संशोधन से आयोग ने किया इनकार

ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग में अलग-अलग जिम्मेदारियों वाले पदों पर नियुक्तियां होने से विभागीय कामकाज को भी मानव संसाधन का सहयोग मिलेगा। विभाग में सहायक उप नियंत्रक के 104, भंडार अधीक्षक-द्वितीय के 6, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के 9, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें सहायक उप नियंत्रक के 104 पदों पर होगी भर्ती

नागरिक सुरक्षा विभाग की 191 रिक्तियों में अकेले 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं। विभाग की ओर से जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा विभाग आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में विभाग में रिक्त पदों को भरने से उसके प्रशासनिक और मैदानी कार्यों के संचालन में अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

सहायक उप नियंत्रक के पद विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़े हैं। वहीं भंडार अधीक्षक और स्टोरमैन के पद विभाग की सामग्री एवं भंडार व्यवस्था से संबंधित हैं। आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्यों के संचालन में सहयोग करेंगे जबकि डिस्पैच राइडर से जुड़े पद विभागीय दस्तावेजों और अन्य आवश्यक सामग्री के आवागमन जैसे कार्यों के लिए उपयोगी होंगे।

EIL में एसोसिएट इंजीनियर बनने का मौका: 15 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Engineers India Limited Vacancy: अगर आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बना रहे हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने निश्चित अवधि के आधार पर अनुभवी इंजीनियरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

जानिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख

ईआईएल द्वारा निकाली गई इस भर्ती में एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के 9 पद और एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III के 6 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर तक ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन  सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

ये है आवश्यक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मेकेनिकल, इंडस्ट्रियल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE, B.Tech या B.Sc (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 5 से 9 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 31 अगस्त 2026 के आधार पर एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 41 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा सेलेक्शन

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित होने पर ग्रेड-II के लिए 72,000 से 80,000 रुपये और ग्रेड-III के लिए 86,400 से 96,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इंटरव्यू ईआईएल के गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई केंद्रों पर आयोजित होंगे, जिसकी सटीक तारीख और समय की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल पर भेजी जाएगी।

UP Government Jobs 2026: UP में वरिष्ठ प्रशिक्षक के 132 पदों पर भर्ती, PET-2025 स्कोर से होगा चयन, जाने सैलरी
UPSSSC Senior Instructor Vacancy: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वरिष्ठ प्रशिक्षक (Senior Instructor) के 132 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET-2025 का वैध स्कोर अनिवार्य होगा। आयोग PET स्कोर के आधार पर रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।

PET-2025 क्यों है जरूरी?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और उसके पास वैध PET स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

आयोग प्रत्येक पद और श्रेणी के लिए रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। ध्यान रहे, शून्य या उससे कम PET स्कोर वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इसलिए केवल PET देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वैध और प्रतिस्पर्धी स्कोर होना भी जरूरी है।

13 विषयों में होगी वरिष्ठ प्रशिक्षक की भर्ती

इस भर्ती में वरिष्ठ प्रशिक्षक के 13 अलग-अलग विषयों के पद शामिल हैं। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है।

किस विषय में कितनी वैकेंसी?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में कुल 132 पद निकाले गए हैं। सबसे अधिक 30 पद कृषि अभियंत्र के लिए हैं। सूची में देंखें किन पदों के लिए कितनी भर्ती निकली है-

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस पद के लिए 35,400 से 1,12,400 प्रति माह का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना में महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए वेतन और भत्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

वरिष्ठ प्रशिक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस वेतन स्तर में वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक है।

अधिसूचना में भत्तों और कुल मासिक वेतन की अलग से जानकारी नहीं दी गई है इसलिए उम्मीदवारों को वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को देखना चाहिए।

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस पद के लिए 35,400 से 1,12,400 प्रति माह का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना में महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए वेतन और भत्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सिमा कितनी होनी चाहिए?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये देना पढ़ेगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार ध्यान दें कि उनकी शैक्षणिक योग्यता, PET-2025 का स्कोर और पूरी  जानकारी सही हो।

UP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्ती

परीक्षा में 100 प्रश्न, 100 अंक

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का उद्देश्य केवल संबंधित विषय का ज्ञान ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की विश्लेषण क्षमता, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की समझ और उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी का भी मूल्यांकन करना है।

परीक्षा में संबंधित विषय से 50 प्रश्न (50 अंक) पूछे जाएंगे। विश्लेषण क्षमता एवं आंकड़ों की समझ से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर और सूचना तकनीक से 15 प्रश्न (15 अंक) तथा उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न (20 अंक) होंगे। इस प्रकार पूरी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

5 अक्टूबर आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर किया जाएगा। फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और PET-2025 का विवरण सावधानी से भरना होगा।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का PET स्कोर शून्य या उससे कम होगा, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक विषय की शैक्षणिक योग्यता अलग है।

उत्पादन पद के लिए 2 वर्ष का अनुभव और सार्वजनिक स्वास्थ्य पद के लिए स्वच्छता निरीक्षक का मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र आवश्यक है। कुल 132 पदों पर भर्ती होगी और मुख्य परीक्षा के लिए चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

UP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्ती
UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में PGT के 2,607 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

16 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है। यह विज्ञापन 15 सितंबर को जारी हुआ है और इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

PGT के 2,607 पदों पर भर्ती

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के 2,607 पदों के लिए अलग विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 है।

PGT पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

OTR के बाद ही कर सकेंगे आवेदन

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें। साथ ही उम्मीदवार अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

शिक्षक भर्ती से जुड़ी योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
Government Nursing Jobs: रेलवे में पैरामेडिकल क्षेत्र की सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के तहत 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट और रेडियोग्राफर समेत कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 29,200 से 44,900 तक शुरुआती वेतन मिलेगा।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

RRB Paramedical Recruitment 2026 में सबसे ज्यादा 365 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं:

जाने कितनी मिलेगी सैलरी?

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पद के लिए पे लेवल-7 के तहत शुरुआती वेतन 44,900 रुपये है। फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफ, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, डायलिसिस टेक्नीशियन और ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट पदों का प्रारंभिक वेतन उनके संबंधित पे लेवल के अनुसार निर्धारित किया गया है।

योग्यता GNM, B.Sc Nursing, B.Pharm से DMLT तक

रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल भर्ती 2026 में हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए 3 साल के GNM कोर्स के साथ रजिस्टर्ड नर्स एंड मिडवाइफ प्रमाणपत्र या B.Sc नर्सिंग जरूरी है। फार्मासिस्ट पद के लिए B.Pharm या Pharm.D और फार्मेसी Act के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

वहीं रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन (X-Ray Technician) के लिए 10 और 12 में भौतिकी और रसायन (Physics and Chemistry) के साथ रेडियोग्राफी/एक्स-रे टेक्नीशियन (Radiography/X-ray Technician) में 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स अनिवार्य है।

लैब असिस्टेंट के लिए 10 और 12 में साइंस और चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी (DMLT) में डिप्लोमा  या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। वहीं अन्य दूसरे पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा होना चाहिए।

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

18 से 40 वर्ष आयु सीमा, आरक्षित वर्ग को छूट

RRB ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 में पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं SC/ST को 5 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 साल, PwBD और अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी रेलवे भर्ती बोर्ड के लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ISRO Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ₹1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन
ISRO ITI Government Jobs: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका आया है। IPRC ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में डिप्लोमा, ITI और 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्निकल असिस्टेंट के पदों आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा की डिग्री अनिवार्य है। तो वही ITI पास के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

आयु सीमा और किसे मिलेगी छूट?

ISRO भर्ती में अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 5 अक्टूबर 2026 तक 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं फायरमैन ‘A’ पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

जाने कितनी सैलरी मिलेगी?

टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 और वेतन 44,900 से 1,42,400 तक है। टेक्नीशियन ‘बी’ के लिए लेवल-3 और 21,700 से 69,100, जबकि कुक और फायरमैन के लिए लेवल-2 और 19,900 से 63,200 वेतनमान निर्धारित है।

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

ISRO भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन शुल्क 750 निर्धारित किया गया है, जबकि टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत अन्य पदों के लिए 500 शुल्क देना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा के अंकों से तैयार होगी, जबकि स्किल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होगा।

GAIL Executive Recruitment 2027: GATE स्कोर से मिलेगी नौकरी, 17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जाने पूरी डिटेल
GAIL Apply Online: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए GAIL (इंडिया) लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। कंपनी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत उम्मीदवारों का चयन GATE 2027 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 18 मार्च 2027 तक आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर आवेदन कर सकेंगे। केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन समेत विभिन्न इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि आवेदन के लिए GATE 2027 परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

GATE 2027 स्कोर के आधार पर होगी भर्ती

GAIL की इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो GATE 2027 परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को पहले GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा देनी होगी।

उम्मीदवार जिस एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पद के लिए आवेदन करेगा, उसे उसी संबंधित GATE 2027 पेपर में शामिल होना अनिवार्य होगा। इसके बाद GATE स्कोर और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

किस पद के लिए कौन-सी डिग्री चाहिए?

GAIL के एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री (B.E./B.Tech) होना अनिवार्य है। साथ ही डिग्री में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आयु सिमा?

GAIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के सभी डिसिप्लिन के पदों के लिए अधिकतम उम्र 26 साल तय की गई है। उम्मीदवार की उम्र की गणना 18 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी।

GATE 2027 स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग

GAIL की इस भर्ती में चयन का सबसे महत्वपूर्ण आधार GATE 2027 स्कोर होगा। उम्मीदवारों को पहले GATE 2027 परीक्षा देना अनिवार्य है।

इसके बाद प्राप्त स्कोर और कंपनी की रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों को अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ध्यान रहे कि उम्मीदवार जिस एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए आवेदन करेगा, उसे उसी संबंधित GATE 2027 पेपर में शामिल होना होगा।

SI Recruitment: दिल्ली पुलिस-CAPF में दरोगा बनने का मौका, 1,871 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

GAIL की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

GAIL की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।

होमपेज पर Executive Trainee Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी विवरण सही-सही भरें।

जहां लागू हो, वहां आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

GAIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2027 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए GATE 2027 में शामिल होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को अपने संबंधित डिसिप्लिन का सही GATE पेपर चुनना होगा, क्योंकि GATE 2027 के स्कोर के आधार पर ही GAIL अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग करेगी।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल
Tamil Nadu Single Window Portal: तमिलनाडु सरकार पूरे राज्य में मकान और बिल्डिंग प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट, इंजीनियर, टाउन प्लानर और अन्य प्रोफेशनल्स के लिए एक यूनिफाइड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू करने जा रही है। हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डायरेक्टरेट (DTCP) को 'सिंगल विंडो पोर्टल' के ज़रिए यह नया सिस्टम जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं।

अलग-अलग चक्करों से मिलेगी मुक्ति

मौजूदा व्यवस्था में प्रोफेशनल्स को अलग-अलग इलाकों में काम करने के लिए अलग-अलग अथॉरिटीज से लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन लेना पड़ता था।

इससे समय की बर्बादी होती थी और एक ही रिकॉर्ड कई जगह दर्ज कराना पड़ता था। नया सिस्टम आने के बाद पोर्टल पर रजिस्टर्ड प्रोफेशनल्स ही प्लानिंग एप्लीकेशन और बिल्डिंग प्लान जमा कर सकेंगे, जिससे काम में पारदर्शिता आएगी।

एक यूनिक ID से पूरे राज्य में कर सकेंगे काम

नई योजना के तहत हर योग्य प्रोफेशनल को एक राज्य-स्तरीय 'यूनिक रजिस्ट्रेशन आइडेंटिफिकेशन नंबर' जारी किया जाएगा। इस एक नंबर को तमिलनाडु की सभी लोकल बॉडीज और प्लानिंग अथॉरिटीज मान्यता देंगी।

'तमिलनाडु कंबाइंड डेवलपमेंट एंड बिल्डिंग रूल्स, 2019' के आधार पर योग्यता तय होगी और डीटीसीपी जिला कार्यालय ऑनलाइन आवेदनों की जांच करेंगे। जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे अपने-आप नए सिस्टम में शिफ्ट हो जाएंगे।

छोटी इमारतों के लिए मिलेगी थर्ड-पार्टी मंजूरी

इस व्यवस्था से विधानसभा में घोषित 'थर्ड-पार्टी अप्रूवल सिस्टम' को लागू करने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके तहत रजिस्टर्ड इंजीनियर को कुछ खास इमारतों को सीधे मंजूरी देने का अधिकार मिलेगा।

वे 8,070 वर्ग फुट तक की रिहायशी, 3,230 वर्ग फुट तक की कमर्शियल और स्वीकृत इंडस्ट्रियल एस्टेट में 26,900 वर्ग फुट तक के बिल्ट-अप एरिया वाली फैक्ट्री इमारतों को खुद मंजूरी दे सकेंगे।

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

आम जनता पर प्रशासनिक बोझ होगा कम

अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से बार-बार होने वाली कागजी प्रक्रियाओं से मुक्ति मिलेगी। पूरे राज्य में एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म होने से प्रोफेशनल्स और आम जनता पर प्रशासनिक बोझ कम होगा, जवाबदेही तय होगी और बिल्डिंग प्लान की प्रोसेसिंग काफी तेज हो जाएगी।

तमिलनाडु में टोल सिस्टम का नया मॉडल

बता दें कि कुछ दिन पहले सरकार ने तमिलनाडु में NHAI ने टोल सिस्टम में बड़ा बदलाव शुरू किया था। अक्टूबर 2026 से राज्य के तीन प्रमुख टोल प्लाजा पर बूम बैरियर हटाए जाएंगे, जिससे वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे और शुल्क डिजिटल तरीके से वसूला जाएगा।

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख
UPSC Notification 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों के तहत अलग-अलग 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर काम करना चाहते हैं, वे 22 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

किन मंत्रालयों में निकली हैं कितनी रिक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य रूप से दो बड़े विभागों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें खान मंत्रालय के तहत 'भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण' में 111 पद शामिल हैं। वहीं, जल शक्ति मंत्रालय के 'केंद्रीय भूजल बोर्ड' (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग) में 16 पदों पर बहाली की जाएगी।

पदों का पूरा विवरण

खान मंत्रालय के 111 पदों में भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-ए) के 29, रसायनज्ञ (ग्रुप-ए) के 7, सहायक भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-बी) के 34, सहायक भू-भौतिकीविद् (ग्रुप-बी) के 35 और सहायक रसायनज्ञ (ग्रुप-बी) के 6 पद शामिल हैं।

दूसरी ओर, केंद्रीय भूजल बोर्ड के 16 पदों में साइंटिस्ट 'बी' (हाइड्रोजियोलॉजी) के 5, साइंटिस्ट 'बी' (केमिकल) का 1, साइंटिस्ट 'बी' (जियोफिजिक्स) का 1, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट का 7, असिस्टेंट केमिस्ट का 1 और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट का 1 पद रखा गया है।

योग्यता और आयु सीमा की जानकारी

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर या मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जाने आयु सीमा और सैलरी

जाने परीक्षा की तारीखें

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा होगी जो ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।

इसके बाद मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है।

वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी पूरी जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम
IAS Officer Suspension: देश में जब भी किसी बड़े IAS अधिकारी के सस्पेंड होने की खबर आती है, तो लोगों के मन में एक सवाल जरूर उठता है। आखिर जिस अफसर के आदेश पर पूरा जिला चलता है, उसे हटाने की ताकत किसके पास होती है? क्या मुख्यमंत्री अपने स्तर पर किसी आईएएस को सस्पेंड कर सकते हैं या इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है?

दरअसल, आईएएस अधिकारी राज्य में तैनात जरूर होते हैं, लेकिन वे ऑल इंडिया सर्विस का हिस्सा होते हैं। इसलिए उनके निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आईएएस अधिकारी को कौन सस्पेंड कर सकता है, राज्य और केंद्र सरकार की क्या भूमिका होती है और सस्पेंशन के दौरान अधिकारी के साथ क्या होता है।

क्यों कहलाते हैं सबसे ताकतवर सिविल सर्वेंट?

IAS (Indian Administrative Service) अधिकारी देश की अखिल भारतीय सेवा (All India Service) है। भले ही कोई IAS अधिकारी किसी राज्य में तैनात होकर वहां प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाता हो, लेकिन उसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और उसका कैडर नियंत्रण कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के पास होता है।

यही व्यवस्था IAS अधिकारियों को केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर काम करने का अधिकार और अवसर देती है। वे जिला मजिस्ट्रेट (DM), सचिव, विभागाध्यक्ष से लेकर केंद्र सरकार में शीर्ष प्रशासनिक पद तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं।

आईएएस अधिकारी

IAS अधिकारी को कौन सस्पेंड कर सकता है?

जब कोई IAS अधिकारी राज्य कैडर में पदस्थ होता है, तो उसे निलंबित करने का प्राथमिक अधिकार राज्य सरकार के पास होता है। यदि किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग या गंभीर लापरवाही के आरोप होते हैं, तो राज्य सरकार प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उसे तत्काल सस्पेंड कर सकती है।

हालांकि, निलंबन की प्रक्रिया यहीं समाप्त नहीं होती। क्योंकि IAS अधिकारी अखिल भारतीय सेवा का हिस्सा होते हैं, इसलिए आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई में केंद्र सरकार (DoPT) और संबंधित नियमों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आईएएस अधिकारी निलंबन नियम

IAS के निलंबन पर केंद्र सरकार की मंजूरी क्यों जरूरी है?

ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के अनुसार, यदि कोई राज्य सरकार किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को निलंबित करती है, तो उसे 30 दिनों के भीतर इसकी सूचना और रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजनी होती है।

इसके बाद केंद्र सरकार पूरे मामले की समीक्षा करती है। यदि निलंबन उचित पाया जाता है, तो उसे आगे जारी रखा जा सकता है। वहीं, किसी गंभीर मामले में केंद्र सरकार भी नियमों के तहत सीधे IAS अधिकारी के खिलाफ निलंबन की सस्पेंड कर सकती है।

आईएएस अधिकारी निर्वाह भत्ता

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सस्पेंशन के समय IAS को क्या मिलता है?

कुछ लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या किसी भी IAS अधिकारी का निलंबन होने पर नौकरी खत्म हो जाती है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं होता। इस दौरान अधिकारी को जांच पूरी होने तक अस्थायी रूप से ड्यूटी से हटाया जाता है और वह कार्यालय में कार्य नहीं कर सकता।

निलंबन अवधि में अधिकारी को नियमों के अनुसार सब्सिस्टेंस अलाउंस (निर्वाह भत्ता) मिलता है, जो वेतन का निर्धारित हिस्सा होता है। साथ ही विभागीय जांच चलती है, जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि अधिकारी को बहाल किया जाएगा या उसके खिलाफ आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट
NMC Seat Matrix 2026: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देशभर में 13,186 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही भारत में कुल MBBS सीटों की संख्या 1,40,214 पहुंच गई है,

जो पहले 1,27,028 थी। नई सीटों का सबसे बड़ा फायदा कर्नाटक को मिला है, जबकि तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश भी शीर्ष राज्यों में शामिल हैं। अब जानते हैं कि किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ीं और कुल MBBS सीटें कितनी हो गई हैं।

देश में अब 1.40 लाख से ज्यादा MBBS सीटें

NEET UG 2026 काउंसलिंग के बीच NMC की ओर से जारी नई सीट मैट्रिक्स में मेडिकल सीटों में इस बड़ी बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। NMC ने 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 13,186 MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है।

इन सीटों के जुड़ने के बाद देश में MBBS सीटों की कुल संख्या 1,40,214 हो गई है यानी पहले उपलब्ध 1,27,028 सीटों के मुकाबले अब मेडिकल छात्रों के लिए 13,186 सीटें ज्यादा हैं।यह बढ़ोतरी NEET UG 2026 में मेडिकल कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम है क्योंकि इससे MBBS में दाखिले के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ी है।

कर्नाटक में 1,650 नई MBBS की सीटें

NMC की नई सीट मैट्रिक्स में सबसे अधिक MBBS सीटें कर्नाटक को मिली हैं। राज्य में 1,650 नई सीटें जुड़ने के बाद कुल MBBS सीटों की संख्या 15,745 हो गई है। कर्नाटक के 76 मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें उपलब्ध होंगी।

इसके बाद तमिलनाडु में 1,250, बिहार में 1,240 और उत्तर प्रदेश में 1,200 नई सीटों को मंजूरी मिली है। इन चार राज्यों में ही कुल 5,340 नई सीटें जुड़ी हैं, जो देशभर में मंजूर हुई 13,186 सीटों का बड़ा हिस्सा है।

इन राज्यों में MBBS की सीटें बढ़ी

राजस्थान और तेलंगाना में 1,000 सीटों का इजाफा

NMC की नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, राजस्थान में 1,100 और तेलंगाना में 1,010 नई MBBS सीटों को मंजूरी मिली है।

इसके बाद राजस्थान में कुल सीटें 8,280 और तेलंगाना में 10,450 हो गई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी 520-520 सीटों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कई राज्यों में 25 से 350 तक बढ़ीं MBBS सीटें

NMC की नई सीट मैट्रिक्स में कई राज्यों में 200 से 350 तक MBBS सीटों का इजाफा हुआ है, जबकि कुछ राज्यों में सीमित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर में 175 सीटों का इजाफा हुआ है।

वहीं चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटें बढ़ाई गई हैं, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200 सीटें बढ़ी हैं। तो वहीं ओडिशा,सिक्किम और असम में 100-100 सीटों को बढ़ाया गया है। जिसमें सबसे कम हिमाचल प्रदेश में 1 सीट बढ़ाई गई है।

इन 7 राज्यों में नहीं बढ़ी एक भी MBBS सीट

जहां NMC ने 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है, वहीं 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस बार सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनमें सें दिल्ली, मेघायल मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,दादरा और नगर हवेली,अंडमान और निकोबार द्विप समूह हैं।

FMGE Application Date: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें आवेदन तिथि, फीस और परीक्षा डेट

मंजूर सीटों से ज्यादा नहीं होगा दाखिला

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सभी काउंसलिंग समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि केवल MARB द्वारा मंजूर और अधिसूचित सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत सीटों से अधिक दाखिला नहीं किया जा सकता।

यदि सीट मैट्रिक्स में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर दिखाई देता है, तो काउंसलिंग समिति को मामला मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) के पास स्पष्टीकरण के लिए भेजना होगा। इसके बाद ही संबंधित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

नेशनल मेडिकल कमीशन

NEET UG 2026 की काउंसलिंग के दौरान मेडिकल छात्रों के लिए सीटों का नया आंकड़ा सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है, जबकि फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है।

इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार देशभर में 13,186 नई MBBS सीटें मंजूर हुई हैं। इसके साथ ही भारत में कुल MBBS सीटों की संख्या 1,40,214 पहुंच गई है। यानी NEET UG 2026 में MBBS दाखिले के लिए अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सीटें उपलब्ध होंगी।

SI Recruitment: दिल्ली पुलिस-CAPF में दरोगा बनने का मौका, 1,871 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न
SSC Sub Inspector Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर की रात 11 बजे निर्धारित की गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

दिल्ली पुलिस में 317 और सीएपीएफ में 1,320 पद

भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पुरुष वर्ग में 205 और महिला वर्ग में 112 पद हैं। सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के 1,320 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर)-पुरुष के 234 पद शामिल हैं। सीएपीएफ के 1,320 पदों में बीएसएफ के 457, सीआरपीएफ के 254, सीआईएसएफ के 250, आईटीबीपी के 187 और एसएसबी के 172 पद हैं। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पदों पर आवेदन का अवसर है।

NCRTC Recruitment 2026: जूनियर मेंटेनर समेत 23 पदों पर निकली भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन, जाने सैलरी

चार चरणों से गुजरना होगा

चयन प्रक्रिया में पेपर-वन, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET/PST), पेपर-टू और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा। पेपर-वन में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग में 25-25 प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे और प्रत्येक भाग के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा। पेपर-टू में भी चार भाग होंगे और इसमें कुल 200 अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर पर पेपर-वन में एक-चौथाई अंक और पेपर-टू में आधा अंक नकारात्मक अंकन के रूप में काटा जाएगा।

आयु सीमा और आवेदन सुधार का भी मौका

अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अगस्त को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सीआईएसएफ में एसआई (फायर) के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन में सुधार के लिए 8 से 10 अक्टूबर की रात 11 बजे तक अवसर दिया जाएगा।

NCRTC Recruitment 2026: जूनियर मेंटेनर समेत 23 पदों पर निकली भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन, जाने सैलरी
Delhi NCRTC Jobs 2026: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुपरवाइजर और नॉन-सुपरवाइजर श्रेणी के 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें जूनियर मेंटेनर, सुपरवाइजर (आईटी, इलेक्ट्रिकल, सिविल), कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स और कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी जैसे पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,250 से 1,15,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।

सुपरवाइजर और जूनियर मेंटेनर के पदों पर भर्ती

एनसीआरटीसी की ओर से जारी 23 रिक्तियों में सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 5, सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (फुल स्टैक डेवलपर) का 1, सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (फुल स्टैक डेवलपर) का 1,

सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (एएफसी और एनसीएमसी) (आईटीएमएस) का 1, सुपरवाइजर-I (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी) का 1, सुपरवाइजर-I (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) का 1, सुपरवाइजर-I (इलेक्ट्रिकल) के 2, सुपरवाइजर-I (सिविल) के 7, जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के 2 और जूनियर मेंटेनर (फिटर) के 2 पद शामिल हैं।

10 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक तय की गई है।

ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11.55 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

जाने शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और क्षेत्र के अनुसार पूर्णकालिक 3 वर्ष का डिप्लोमा या बीसीए/बीएससी (आईटी) या BE और B.Tech या एमसीए या इसके बराबर की योग्यता,

ग्रेजुएट और पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा, 3 वर्षीय डिप्लोमा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

FMGE Application Date: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें आवेदन तिथि, फीस और परीक्षा डेट

कितनी हेनी चाहिए आयु सीमा?

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 10 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा, आयु में मिलने वाली सभी संभावित छूटों को मिलाकर 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18,250 से 1.15 लाख तक मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), चिकित्सा फिटनेस परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,250 से 1,15,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय किसे मिलेगा छुट

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए के साथ ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग चार्ज और लागू होने पर जीएसटी शामिल किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

FMGE Application Date: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें आवेदन तिथि, फीस और परीक्षा डेट
NBEMS Notification 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट देने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स आज 11 सितंबर शाम 5 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। NBEMS के अनुसार, इस बार परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और आवेदन शुल्क 6,195 निर्धारित किया गया है। परीक्षा और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी इस खबर में दी गई है।

11 सितंबर से आवेदन, 31 अक्टूबर को परीक्षा

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन  करने की प्रक्रिया 11 सितंबर से प्रारंभ होगी और यह 25 सितंबर तक चलेगी। विदेशी मेडिकल स्नातक को आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों ने किया था विरोध

आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 31 अक्टूबर को स्क्रीनिंग टेस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दरअसल इस साल जून में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर विरोध किया और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग की थी। इसके पश्चात NBEMS ने अक्टूबर में एक और FMGE कराने का फैसला किया।

एक पेपर में 300 बहुविकल्पीय सवाल होंगे

बात दें कि FMGE अक्टूबर 2026 में एक ही पेपर कराया जाएगा। इस परीक्षा में टोटल 300 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना होगा।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित कराया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, और सभी प्रश्न अंग्रेज भाषा में रहेंगे।

रिव्यू के लिए मार्क करने की सुविधा

परीक्षा के दौरान उम्मीदवार किसी भी प्रश्न को 'Mark for Review' कर सकते हैं। यह सुविधा हल किए गए और बिना अटेंप्ट किए गए दोनों प्रकार के प्रश्नों के लिए उपलब्ध होगी।

संबंधित सेक्शन का समय समाप्त होने से पहले अभ्यर्थी उन प्रश्नों पर वापस जाकर अपना उत्तर देख या बदल सकते हैं।

FMGE 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

NBEMS ने FMGE अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क 5,250 तय किया है। इस पर 18% GST (945) जोड़ने के बाद उम्मीदवारों को कुल 6,195 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

FMGE 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

FMGE October 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

6,195 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर आवेदन हो सकता है रद्द

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 के उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन फॉर्म जमा कर सकता है।

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो बोर्ड केवल बाद में जनरेट हुई एप्लिकेशन आईडी वाले फॉर्म पर ही विचार कर सकता है।

फीस भी हो सकती है जब्त

NBEMS के अनुसार, अतिरिक्त आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं और उन पर जमा की गई आवेदन फीस भी वापस नहीं मिलेगी।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानी से दर्ज करें और एक से अधिक फॉर्म जमा करने से बचें।

31 अक्टूबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा

FMGE अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश NBEMS की ओर से समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले और भारत में मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है।

31 अक्टूबर को होगी कंप्यूटर परीक्षा

FMGE अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश NBEMS समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

विदेश से MBBS करने वालों के लिए अहम परीक्षा

FMGE उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) पूरी की है और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं। यह परीक्षा भारत में मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (Medical Screening Test) की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

IIT-IIM की डिग्री या 6 महीने का स्किल कोर्स? बदलते जॉब मार्केट में किसे मिल रही ज्यादा वैल्यू

30 नवंबर तक जारी हो सकता है FMGE रिजल्ट

NBEMS के शेड्यूल के अनुसार FMGE अक्टूबर 2026 का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किया जाना निर्धारित है यानी 31 अक्टूबर को परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को करीब एक महीने के भीतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे शुरू होने वाले आवेदन से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें और 25 सितंबर की अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें।

आवेदन करते समय यह भी ध्यान रखना होगा कि FMGE 2026 के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रद्द होने के साथ फीस जब्त होने का जोखिम है।

कब जारी होगा FMGE 2026 का रिजल्ट?

NBEMS के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार FMGE अक्टूबर 2026 का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है। यानी 31 अक्टूबर को परीक्षा होने के करीब एक महीने के भीतर उम्मीदवारों को परिणाम मिलने की संभावना है।

IIT-IIM की डिग्री या 6 महीने का स्किल कोर्स? बदलते जॉब मार्केट में किसे मिल रही ज्यादा वैल्यू
IIM vs Skill Course Career: एक समय था जब IIT या IIM की डिग्री को करोड़ों के करियर की गारंटी माना जाता था, लेकिन अब जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है। बड़ी टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स हायरिंग के दौरान कॉलेज के नाम से ज्यादा उम्मीदवार की स्किल्स पर जोर दे रहे हैं।

AI, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे 6 महीने के सर्टिफिकेशन कोर्स करने वाले युवा भी अब प्रीमियम कॉलेज ग्रेजुएट्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लाखों रुपये की डिग्री पर कम लागत वाले स्किल कोर्स भारी पड़ रहे हैं? आइए रिपोर्ट्स, डेटा और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के जरिए समझते हैं कि आज के दौर में नौकरी दिलाने में डिग्री और स्किल की असली भूमिका क्या है।

डिग्री या स्किल? नौकरी के बाजार में क्या बदल रहा है

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google, Microsoft, IBM समेत कई बड़ी टेक कंपनियां अब पारंपरिक ‘Degree-First’ मॉडल की जगह ‘Skill-First’ हायरिंग को प्राथमिकता दे रही हैं। यानी भर्ती में उम्मीदवार की डिग्री से ज्यादा उसकी व्यावहारिक कौशल पर जोर दिया जा रहा है।

LinkedIn की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 45% से अधिक रिक्रूटर्स कई जॉब प्रोफाइल में डिग्री की अनिवार्य शर्त हटा रहे हैं। वहीं NASSCOM का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में IT और टेक सेक्टर में 50 लाख से ज्यादा नौकरियां ऐसी होंगी, जहां AI, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य प्रैक्टिकल स्किल्स की मांग प्रमुख होगी।

महंगी डिग्री vs कम बजट में स्किल लर्निंग

IIT से B.Tech या IIM से MBA करने का खर्च आमतौर पर 10 लाख से 25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इसके बावजूद बदलते जॉब मार्केट में कैंपस प्लेसमेंट की पूरी गारंटी नहीं होती।

वहीं दूसरी ओर, ऑनलाइन स्किल कोर्स और बूटकैंप 20 हजार से 1 लाख रुपये के बजट में करीब 6 महीने के भीतर इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स सिखाने का दावा करते हैं। कम लागत और तेजी से रोजगार योग्य बनने की वजह से ये विकल्प कई युवाओं के लिए आकर्षक बनते जा रहे हैं।

IIT-IIM की सबसे बड़ी ताकत: ब्रांड और एलुमनाई नेटवर्क

6 महीने का स्किल कोर्स आपको काम करने की क्षमता तो दे सकता है, लेकिन IIT और IMM की सबसे बड़ी पहचान उनका मजबूत ब्रांड वैल्यू और एलुमनाई नेटवर्क है। इन संस्थानों से बने पेशेवर संपर्क करियर के दौरान लंबे समय तक अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

इसके अलावा, प्रीमियम संस्थानों में लीडरशिप, प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीमवर्क और peer-to-peer लर्निंग जैसी क्षमताओं का विकास भी होता है, जिसे केवल ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्स से पूरी तरह हासिल करना आसान नहीं माना जाता।

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

हाइब्रिड मॉडल क्यों बन रहा है सबसे मजबूत विकल्प?

दरअसल सच्चाई यह है कि 6 महीने का स्किल सर्टिफिकेशन IIT/IIM की डिग्री का विकल्प नहीं, बल्कि उसका सप्लीमेंट है। आज के समय में कई कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं जिनके पास मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ-साथ नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी हो।

अगर आप किसी सामान्य कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी डिग्री के साथ AI, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी जैसी इन-डिमांड स्किल्स का प्रमाणपत्र जोड़कर आप नौकरी के बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा (Competition) काफी मजबूत कर सकते हैं। और IITian का भी सीधा मुकाबला कर सकतें हैं।

RCFL में नौकरी का मौका, Assistant Officer के 10 पदों पर भर्ती; 26 सितंबर तक ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन
Assistant Officer 10 Posts Apply Online: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने Assistant Officer (Secretarial)-E0 Grade के 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

10 पदों पर होगी भर्ती

RCFL की ओर से जारी 10 रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 6, SC के 1, OBC-NCL के 2 और EWS वर्ग का 1 पद शामिल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय नियमित और फुल-टाइम ग्रेजुएशन होना चाहिए।

इसके साथ दो वर्षीय नियमित फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएशन तथा संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

32 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,20,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

छत्रपति संभाजीनगर में सिमकार्ड लेने उतरे दंपती, लौटे तो बाइक से गायब थी बैग, 78 हजार सोने के ज्वेलरी और मोबाइल

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन करते समय सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, महिला, विभागीय उम्मीदवारों और पूर्व-सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर RCFL की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UP TET-2019: विवादित प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को राहत; हाईकोर्ट का आदेश, 15 दिन में जारी हो संशोधित अंकपत्र
Allahabad High Court Verdict: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टेट-2019 के विवादित प्रश्नों से जुड़े मामले में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए संशोधित अंकपत्र 15 दिन में जारी करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विकास की एकलपीठ ने अनुराग व अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया।

मामला यूपी टेट-2019 के पांच प्रश्नों के उत्तर को लेकर उठे विवाद से जुड़ा है। अभ्यर्थियों ने प्रश्न संख्या 35 (हिंदी), 83 (संस्कृत), 124, 139 और 144 (पर्यावरण अध्ययन) के उत्तरों पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कुछ प्रश्नों में दिए गए सभी विकल्प गलत होने के बावजूद एक विकल्प को सही मान लिया गया, जबकि कुछ प्रश्नों में गलत विकल्प को सही घोषित किया गया।

2024 के आदेश में विशेषज्ञ समिति को दी गई थी जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने पांच फरवरी 2024 के अपने आदेश में प्रश्न संख्या 83 और 144 पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों को विशेषज्ञों के समक्ष रखने का निर्देश दिया था। विशेषज्ञों ने इन दोनों प्रश्नों पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों को सही माना था। कोर्ट ने कहा था कि इन प्रश्नों के लिए आवश्यक अंक दिए जाएं और जरूरत पड़ने पर परीक्षा परिणाम नए सिरे से घोषित किया जाए।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा के आह्वान पर संत को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

तीन प्रश्नों पर विशेषज्ञ समिति की राय बरकरार

वहीं प्रश्न संख्या 35, 124 और 139 के संबंध में विशेषज्ञ समिति की संशोधित उत्तरकुंजी में हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इन प्रश्नों को लेकर विशेषज्ञ समिति द्वारा दिए गए निष्कर्ष को स्वीकार किया।

15 दिन में संशोधित अंकपत्र जारी करने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के अंक और परिणाम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। कोर्ट ने संशोधित अंकपत्र 15 दिन के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है। इससे यूपी टेट-2019 के उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके परिणाम पर इन विवादित प्रश्नों के उत्तरों का प्रभाव पड़ा था।

UPTET 2026: सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी, 13.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास
UPTET Certificate Download: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने परीक्षा में सफल घोषित सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

2026 की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन और प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं।

प्राथमिक स्तर में 80.07 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल

यूपीटीईटी-2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफलता का प्रतिशत 80.07 प्रतिशत रहा।

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जाने आयु सीमा और सैलरी

उच्च प्राथमिक में 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी पास

उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में कुल 10,57,021 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल की है।

वेबसाइट और डिजिलॉकर पर मिलेगा प्रमाण-पत्र

आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक खोलने के बाद अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

आयोग ने यह भी बताया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने में सुविधा होगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता शिक्षण क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आयोग का प्रयास है कि परीक्षा और प्रमाण-पत्र से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी हितैषी तरीके से समयबद्ध पूरी की जाएं।

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जाने आयु सीमा और सैलरी
UPESSC Notification 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है।

कैसे कर पाएंगे आवेदन?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के अनुसार, पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR पूरा करने के बाद निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

UP Assistant Teacher Exam: सहायक अध्यापक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, जानें पूरा पैटर्न

भर्ती की जानकारी और जरूरी तारीखें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 पे स्केल के तहत 57,700 से 1,82,400 तक वेतन मिलेगा।

विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

पद: असिस्टेंट प्रोफेसर

पे स्केल: लेवल-10 (57,700–1,82,400)

अधिकतम आयु: 62 वर्ष

आयु की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर

आयु में छूट: शासन के नियमानुसार लागू होगी