PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

Vadodara Railway University: गति शक्ति विश्वविद्यालय गुजरात के वडोदरा में स्थित रेल मंत्रालय का केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यहां BTech में JEE Main और MBA में CAT, XAT, MAT के जरिए एडमिशन मिलता है।
Gati Shakti Vishwavidyalaya
गति शक्ति विश्वविद्यालयसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

GSV JEE Main Admission 2026-27: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में अपने संबोधन के दौरान जिस ‘रेलवे यूनिवर्सिटी’ का उल्लेख किया, वह दरअसल गति शक्ति विश्वविद्यालय है (GSV)। गुजरात के वडोदरा स्थित यह केंद्रीय विश्वविद्यालय रेल मंत्रालय के अधीन संचालित होता है और देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां रेलवे के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, एविएशन, पोर्ट्स, हाईवे और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों की विशेष पढ़ाई कराई जाती है।

पहले इसका नाम नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI) था, जिसे 2022 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। अगर आप 12वीं के बाद BTech या ग्रेजुएशन के बाद MBA करना चाहते हैं, तो यहां JEE Main, CUET-PG, CAT, XAT और MAT जैसे राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेंस एग्जाम के जरिए प्रवेश मिलता है। आईए जानते इसेक बारें में पूरी जानकारी।

गति शक्ति विश्वविद्यालय में एडमिशन कैसे मिलेगा?

जिसे आमतौर पर रेलवे यूनिवर्सिटी कहा जाता है, उसका आधिकारिक नाम गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) है। यह गुजरात के वडोदरा में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो रेल मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।

यहां प्रवेश लेने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा तय प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है। GSV में केवल रेलवे ही नहीं, बल्कि एविएशन, समुद्री परिवहन, सड़क परिवहन, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और अन्य ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रमों में भी दाखिला मिलता है। विश्वविद्यालय विभिन्न कोर्सों के लिए योग्यता और प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन देता है।

पहले क्या था रेलवे यूनिवर्सिटी का नाम?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) का पुराना नाम नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI) था। इसकी स्थापना 2018 में देश के पहले ऐसे संस्थान के रूप में हुई थी, जिसे विशेष रूप से रेलवे और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी शिक्षा व रिसर्च के लिए बनाया गया था।

2022 में मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा

NRTI का उद्घाटन दिसंबर 2018 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। शुरुआती दौर में यहां ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े BSC और BBA जैसे कोर्स शुरू किए गए थे।

बाद में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एक्ट के अधिनियम, 2022 के तहत इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और इसका नाम बदलकर गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) कर दिया गया। यही संस्थान आज आम बोलचाल में रेलवे यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है।

कहां स्थित है गति शक्ति विश्वविद्यालय?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) गुजरात के वडोदरा शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित है। यह रेल मंत्रालय के अधीन संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय है और यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त है।

क्या है इसकी खासियत?

गति शक्ति विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका फोकस ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों के लिए कुशल प्रोफेशनल तैयार करना है।

यहां रेलवे के साथ-साथ एविएशन, सड़क, समुद्री परिवहन और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट से जुड़े आधुनिक कोर्स और रिसर्च कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

क्या यहां सिर्फ रेलवे की पढ़ाई होती है?

दरअसल गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में सिर्फ रेलवे से संबंधित कोर्स नहीं पढ़ाए जाते। यह विश्वविद्यालय ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स के पूरे इकोसिस्टम पर केंद्रित है।

किन क्षेत्रों में होती है पढ़ाई?

यहां रेलवे, एविएशन, पोर्ट्स, शिपिंग, हाईवे, वाटरवेज और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और रिसर्च कराई जाती है।

इंजीनियरिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और रिसर्च से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित होते हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जो देश के तेजी से विकसित हो रहे परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की जरूरतों को पूरा कर सकें।

12वीं के बाद कौन-कौन से BTech कोर्स कर सकते हैं?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में साल 2026–27 के लिए 12वीं के बाद कई 4 वर्षीय BTech प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख कोर्स शामिल हैं

  • BTech सिविल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

  • BTech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

  • BTech मैकेनिकल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

  • BTech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

  • BTech आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स)

  • BTech एविएशन इंजीनियरिंग

  • BTech मैरिटाइम इंजीनियरिंग

BTech में कितनी सीटें हैं?

2026-27 के एडमिशन की जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग-रेल इंजीनियरिंग, ईसीई-रेल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल-रेल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल-रेल इंजीनियरिंग और एआई एंड डेटा साइंस-ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स में कुल 60-60 सीटें हैं।

BTech में एडमिशन कैसे होता है?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में BTech के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती। 2026–27 सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार का JEE Main 2026 क्वालिफाई करना अनिवार्य है।

JoSAA और CSAB के जरिए मिलती है सीट

BTech में प्रवेश पूरी तरह JOSAA और CSAB काउंसलिंग के माध्यम से होता है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • पहले आप JEE Main 2026 पास करें।

  • इसके बाद JOSAA/CSAB काउंसलिंग में GSV को विकल्प के रूप में भरें।

  • JEE Main रैंक के आधार पर सीट आवंटित होगी।

  • सीट मिलने पर दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा कर विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।

BSC और BBA में एडमिशन कैसे मिलता है?

NRTI के शुरुआती दौर में BSC in Transportation Technology और BBA in Transportation Management प्रमुख अंडरग्रेजुएट कोर्स थे। इन तीन वर्षीय कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET-UG के आधार पर एडमिशन का नियम बनाया गया था।

आवेदन से पहले क्या देखें?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की वेबसाइट पर BSC/BBA के लिए अलग आवेदन पोर्टल उपलब्ध है। हालांकि, 2026–27 की मुख्य प्रवेश अधिसूचना में BTech, MBA और PhD कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है।

इसलिए BSC या BBA में आवेदन करने वाले छात्रों को संबंधित वर्ष की अलग आधिकारिक नोटिफिकेशन, पात्रता और चयन प्रक्रिया जरूर देखनी चाहिए।

ग्रेजुएशन के बाद कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में ग्रेजुएशन के बाद छात्रों के लिए दो वर्षीय MBA कार्यक्रम उपलब्ध हैं। ये कोर्स ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

2026–27 में उपलब्ध MBA प्रोग्राम

  • MBA in Logistics & Supply Chain Management (2 वर्ष)

  • MBA in Ports & Shipping Logistics (2 वर्ष)

खास बात यह है कि MBA in Ports & Shipping Logistics का संचालन इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है, जिससे छात्रों को समुद्री परिवहन और पोर्ट लॉजिस्टिक्स का विशेष प्रशिक्षण मिलता है

Gati Shakti Vishwavidyalaya
MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

BTech 2026-27 की फीस कितनी है?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) ने 2026–27 सत्र के लिए BTech की फीस जारी कर दी है। डे स्कॉलर और हॉस्टल छात्रों के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है।

MBA में एडमिशन की योग्यता क्या है?

MBA की पढ़ाई के लिए के लिए किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए लेकिन 12वीं या ग्रेजुएशन स्तर पर मैथमैटिक्स या स्टैटिस्टिक्स सब्जेक्ट की शर्त लागू है।

तो वहीं GEN-EWS और पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक या 6।5/10 CGPA/CPI चाहिए। SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 % या 5।5/10 CGPA/CPI की आवश्यक्ता है।

MBA में एडमिशन के लिए कौन-सा एंट्रेंस मान्य है?

एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंटमें प्रवेश के लिए CUET-PG, CAT, XAT या MAT का वैध स्कोर स्वीकार किया जाता है।

वहीं MBA in Ports & Shipping Logistics के लिए IMU-CET के साथ CUET-PG, CAT, XAT या MAT का स्कोर भी मान्य है।

अंतिम चयन कैसे होता है?

केवल एंट्रेंस स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं मिलता। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है और अंतिम मेरिट इन वेटेज के आधार पर तैयार होती है:

  • एंट्रेंस टेस्ट 50%

  • पर्सनल इंटरव्यू 20%

  • वर्क एक्सपीरियंस 10%

  • 12वीं के अंक 10%

  • 10वीं के अंक 10%

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com