DTL Recruitment 2026: दिल्ली ट्रांसको में असिस्टेंट मैनेजर के 65 पदों पर भर्ती, GATE 2026 वालों के लिए मौका

DTL Vacancy : दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती निकाली। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Transco Limited has announced 65 Assistant Manager trainee vacancies.
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

DTL Jobs 2026 : दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल के 55, नॉन-इलेक्ट्रिकल के 5 और सिविल के 5 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार DTL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान GATE 2026 से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी।

DTL में असिस्टेंट मैनेजर के 65 पदों पर भर्ती

असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। नॉन-इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

वहीं सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री जरूरी है। RCC स्ट्रक्चर, भारी मशीनों की नींव और निर्माण कार्य से जुड़े डिजाइन में दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क और दस्तावेज भेजने का तरीका

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और मार्कशीट, GATE 2026 स्कोरकार्ड, डिमांड ड्राफ्ट, अनुभव प्रमाण-पत्र और श्रेणी प्रमाण-पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां भेजनी होंगी।

दस्तावेज स्पीड पोस्ट के जरिए सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन), भर्ती, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, छठी मंजिल, शक्ति सदन, कोटला रोड, नई दिल्ली-110002 के पते पर भेजने होंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में सभी शर्तें ध्यान से जांच लें।

Delhi Transco Limited has announced 65 Assistant Manager trainee vacancies.
IBPS Clerk Recruitment: क्लर्क भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 11,403 पदों के लिए अब 28 अगस्त तक करें अप्लाई
Navbharat Live
navbharatlive.com