RRB Recruitment 2026: 3,477 स्नातक पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन; जानें योग्यता, फीस और सैलरी

Railway Government Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026 में 3,477 स्नातक पदों पर आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 6 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। जानें योग्यता, फीस और सैलरी।
Railway Government Jobs 2026
रेलवे में सरकारी नौकरी की निकली भर्तीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

RRB Application Form 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नेम गैर तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी के स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॅार्ट नोटिफिकेशन जारीन कर 3,477 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर2026 से शुरू होगी जबकी, उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल स्टैंडर्ड जैसे चरण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के तहत लेवल-5 और लेवल-6 के अनुसार वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती के उम्मीदवारों के पास क्या- क्या योग्यताएं होनी चाहिए और कितना आवेदन शुल्क लगेगा इसके बारें में हम आपको इस खबर में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

जाने शैक्षणिक योग्यता?

भारतीय रेलवे के द्वारा आयोजित भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। पद के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। आरआरबी विस्तृत नोटिफिकेशन में इसकी पूरी जानकारी जारी करेगा।

कैसै होगा उम्मीदवारों का होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल स्टैंडर्ड के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल-5 और लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों के मुताबिक विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

Railway Government Jobs 2026
RRB Paramedical Vacancy 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कैटेगरी के हिसाब से देनी होगी फीस

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पूर्व-सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित है।

विस्तृत नोटिफिकेशन का करना होगा इंतजार

उम्मीदवार ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से संबंधित पदों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन लिंक सक्रिय होने से पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com