Government Engineering Jobs: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 के तहत 480 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पदों के लिए 16 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल और शारीरिक मानकों के आधार पर किया जाएगा।
यूपीएससी की ओर से जारी 480 रिक्तियों में सिविल इंजीनियरिंग (श्रेणी - I), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (श्रेणी - II), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (श्रेणी - III) और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (श्रेणी - IV) के पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है।
ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UPSC इंजीनियरिंग के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित (प्रारंभिक) परीक्षा, लिखित (मुख्य) परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार, मेडिकल जांच और शारीरिक मानक के आधार पर किया जाएगा।
जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी आयोग के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 और मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित होने की संभावना है।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।